logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भुता में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत भुता बरेली बीसलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार शाम टीवीएस एजेंसी के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच व अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतक मदन लाल 28 वर्ष निवासी ग्राम रिछोला घासी थाना बीसलपुर भुता अपनी ससुराल से मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। कि अचानक बरेली बीसलपुर मुख्य मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के पास पीछे से बरेली की ओर से आ रहे । अज्ञात वाहन ने मृतक मदन लाल की मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है पुलिस मामले की जांच व अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतक मदनलाल के तीन बेटी और एक बेटा है। मृतक मजदूरी आदि का कार्य करता था। अचानक हुई मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

1 day ago
user_Sumit Awasthi पत्रकार
Sumit Awasthi पत्रकार
Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

भुता में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत भुता बरेली बीसलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार शाम टीवीएस एजेंसी के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच व अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतक मदन लाल 28 वर्ष निवासी ग्राम रिछोला घासी थाना बीसलपुर भुता अपनी ससुराल से मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। कि अचानक बरेली बीसलपुर मुख्य मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के पास पीछे से बरेली की ओर से आ रहे । अज्ञात वाहन ने मृतक मदन लाल की मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है पुलिस मामले की जांच व अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतक मदनलाल के तीन बेटी और एक बेटा है। मृतक मजदूरी आदि का कार्य करता था। अचानक हुई मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अटल आवासीय विद्यालय में चयनित दो छात्राओं का सम्मान। भुता । क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर जिही की दो छात्राओं का अटल आवासीय विद्यालय में चयनित होने के उपलक्ष में सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। 8 मार्च को हुई परीक्षा में दो छात्राओं का चयन होने की खुशी में विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में चयनित छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सैयद सरफराज अहमद ने चयनित छात्राएं अनुराधा और गायत्री को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। छात्राएं अनुराधा और गायत्री ने बताया की इस प्रतियोगिता की तैयारी उनके क्लास टीचर सत्यपाल गंगवार द्वारा कराई गई तथा इस तैयारी में जो भी पुस्तके, स्टेशनरी, आदि की जरूरत पड़ती थी वह सब क्लास टीचर सत्यपाल गंगवार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई गई थी। कार्यक्रम में अनुराधा और गायत्री के माता-पिता का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम संचालन डॉ युनुस हुसैन ने बताया यह कार्यक्रम निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। न्याय पंचायत प्रभारी रामनिवास ने अभिभाबको से सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करने की भी अपील की उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर सुविधाएं और योग शिक्षक उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों ने भी अटल आवासीय विद्यालय में दोनों चयनित छात्राओं को बधाई दी। एवं अन्य विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर न्याय पंचायत प्रभारी रामनिवास, प्रधानाध्यापक सैयद सरफराज अहमद, कार्यक्रम संचालन डॉक्टर यूनुस हुसैन, क्लास टीचर सतपाल गंगवार, इरफान अली, अमीर चंद, राकेश कुमार, एवं अन्य ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे।
    1
    अटल आवासीय विद्यालय में चयनित दो छात्राओं का सम्मान।
भुता । क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर जिही की दो छात्राओं का अटल आवासीय विद्यालय में चयनित होने के उपलक्ष में सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
8 मार्च को हुई परीक्षा में दो छात्राओं का चयन होने की खुशी में विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में चयनित छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सैयद सरफराज अहमद ने चयनित छात्राएं अनुराधा और गायत्री को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। छात्राएं अनुराधा और गायत्री ने बताया की इस प्रतियोगिता की तैयारी उनके क्लास टीचर सत्यपाल गंगवार द्वारा कराई गई तथा इस तैयारी में जो भी पुस्तके, स्टेशनरी, आदि की जरूरत पड़ती थी वह सब क्लास टीचर सत्यपाल गंगवार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई गई थी। कार्यक्रम में अनुराधा और गायत्री के माता-पिता का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम संचालन डॉ युनुस हुसैन ने बताया यह कार्यक्रम निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। न्याय पंचायत प्रभारी रामनिवास ने अभिभाबको से सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करने की भी अपील की उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर सुविधाएं और योग शिक्षक उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों ने भी अटल आवासीय विद्यालय में दोनों चयनित छात्राओं को बधाई दी। एवं अन्य विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर न्याय पंचायत प्रभारी रामनिवास, प्रधानाध्यापक सैयद सरफराज अहमद, कार्यक्रम संचालन डॉक्टर यूनुस हुसैन, क्लास टीचर सतपाल गंगवार, इरफान अली, अमीर चंद, राकेश कुमार, एवं अन्य ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    1
    Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    user_जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • बरेली के थाना आंवला का मामला पीड़ित को दबंग ने धार धार हथियारों से पीटा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना आंवला का मामला पीड़ित को दबंग ने धार धार हथियारों से पीटा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। सिविल लाइंस के नवेल्टी चौराहे पर समाजसेवी और सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने भव्य सेवा कैंप लगाकर लोगों का दिल जीत लिया। जैसे ही अंबेडकर शोभायात्रा चौराहे पर पहुंची, डॉ. बेग और उनकी टीम ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भीषण गर्मी के बीच यहां हजारों लोगों के लिए ठंडा पेयजल और मिठाइयों की व्यवस्था की गई, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली। इस मौके पर डॉ. अनीस बेग ने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ एक वर्ग नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का संदेश दोहराते हुए संविधान और भाईचारे को देश की असली ताकत बताया। कार्यक्रम में कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी रही, वहीं अंत में सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कुल मिलाकर, नवेल्टी चौराहे पर यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समरसता और एकता का बड़ा संदेश बनकर उभरा।
    1
    भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। सिविल लाइंस के नवेल्टी चौराहे पर समाजसेवी और सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने भव्य सेवा कैंप लगाकर लोगों का दिल जीत लिया।
जैसे ही अंबेडकर शोभायात्रा चौराहे पर पहुंची, डॉ. बेग और उनकी टीम ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भीषण गर्मी के बीच यहां हजारों लोगों के लिए ठंडा पेयजल और मिठाइयों की व्यवस्था की गई, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली।
इस मौके पर डॉ. अनीस बेग ने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ एक वर्ग नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का संदेश दोहराते हुए संविधान और भाईचारे को देश की असली ताकत बताया।
कार्यक्रम में कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी रही, वहीं अंत में सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कुल मिलाकर, नवेल्टी चौराहे पर यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समरसता और एकता का बड़ा संदेश बनकर उभरा।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • से लाइव रिपोर्ट अमन कमेटी का शक्ति प्रदर्शन — मनोज भारती का भव्य स्वागत, शहर में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब बरेली से एक बड़ी और शानदार खबर सामने आई है, जहां ‘अमन कमेटी’ ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज भारती का ऐतिहासिक स्वागत किया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कदीर अहमद ने की, जिसमें बरेली की सड़कों पर भाईचारे और एकता का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। घंटाघर से नवल्टी तक—जनसैलाब उमड़ा शोभायात्रा की शुरुआत घंटाघर चौराहा से हुई, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया। इसके बाद यह भव्य जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा: लाल मस्जिद ➝ फूलों की वर्षा, भाईचारे का संदेश शामतगंज चौकी ➝ पगड़ी पहनाकर सम्मान नवल्टी चौराहा ➝ समापन, बाबा साहब के जयघोष और एकता की शपथ हर पड़ाव पर भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की सराहनीय भूमिका पूरे आयोजन में पुलिस प्रशासन का जबरदस्त सहयोग रहा। अमन कमेटी और पुलिस के बीच बेहतरीन तालमेल के चलते पूरे रूट पर यातायात सुचारू रहा और कहीं भी अव्यवस्था नहीं हुई। डॉ. कदीर अहमद ने कहा: “आज उमड़ा जनसैलाब इस बात का सबूत है कि जनता शांति और भाईचारे की राजनीति चाहती है। बाबा साहब का संविधान हमें एकता में बांधता है।” वहीं, सम्मान से भावुक मनोज भारती ने कहा: “बरेली की जनता का यह प्यार मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है।” एकता का संदेश कार्यक्रम में अश्वनी ओबेरॉय और नाजिया वसीम ने कहा: “मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना… हम सब एक हैं, और मिलकर एक मजबूत हिंदुस्तान बनाएंगे।” बड़ी संख्या में मौजूद रहे पदाधिकारी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अमन कमेटी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मो. नबी, सादिया गौस, रामनिवास शर्मा, डॉ. शहाबुद्दीन, दिनेश बाजपेई, सरदार अमरजीत सिंह, शाद हुसैन, अभिनय रस्तोगी, डॉ. सलीम अंसारी, पाकीज़ा खान, शाहरुख खान, नाजिया वसीम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। बरेली में आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ एक स्वागत समारोह नहीं बल्कि एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश बनकर सामने आया। अमन कमेटी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि “मोहब्बत जीती, नफरत हारी” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि एक मिशन है।
    1
    से लाइव रिपोर्ट
अमन कमेटी का शक्ति प्रदर्शन — मनोज भारती का भव्य स्वागत, शहर में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब
बरेली से एक बड़ी और शानदार खबर सामने आई है, जहां ‘अमन कमेटी’ ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज भारती का ऐतिहासिक स्वागत किया।
कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कदीर अहमद ने की, जिसमें बरेली की सड़कों पर भाईचारे और एकता का अनोखा नज़ारा देखने को मिला।
घंटाघर से नवल्टी तक—जनसैलाब उमड़ा
शोभायात्रा की शुरुआत घंटाघर चौराहा से हुई, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया।
इसके बाद यह भव्य जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा:
लाल मस्जिद ➝ फूलों की वर्षा, भाईचारे का संदेश
शामतगंज चौकी ➝ पगड़ी पहनाकर सम्मान
नवल्टी चौराहा ➝ समापन, बाबा साहब के जयघोष और एकता की शपथ
हर पड़ाव पर भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला।
प्रशासन की सराहनीय भूमिका
पूरे आयोजन में पुलिस प्रशासन का जबरदस्त सहयोग रहा।
अमन कमेटी और पुलिस के बीच बेहतरीन तालमेल के चलते पूरे रूट पर यातायात सुचारू रहा और कहीं भी अव्यवस्था नहीं हुई।
डॉ. कदीर अहमद ने कहा:
“आज उमड़ा जनसैलाब इस बात का सबूत है कि जनता शांति और भाईचारे की राजनीति चाहती है। बाबा साहब का संविधान हमें एकता में बांधता है।”
वहीं, सम्मान से भावुक मनोज भारती ने कहा:
“बरेली की जनता का यह प्यार मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है।”
एकता का संदेश
कार्यक्रम में अश्वनी ओबेरॉय और नाजिया वसीम ने कहा:
“मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना… हम सब एक हैं, और मिलकर एक मजबूत हिंदुस्तान बनाएंगे।”
बड़ी संख्या में मौजूद रहे पदाधिकारी
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अमन कमेटी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें
मो. नबी, सादिया गौस, रामनिवास शर्मा, डॉ. शहाबुद्दीन, दिनेश बाजपेई, सरदार अमरजीत सिंह, शाद हुसैन, अभिनय रस्तोगी, डॉ. सलीम अंसारी, पाकीज़ा खान, शाहरुख खान, नाजिया वसीम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
बरेली में आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ एक स्वागत समारोह नहीं बल्कि एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश बनकर सामने आया।
अमन कमेटी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि “मोहब्बत जीती, नफरत हारी” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि एक मिशन है।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Breally ke Sudhanshu pahunche Telangana/ Sudhanshu ambedkarwadi/ Ambedkar jayanti mahotsav/ Sabse Badi Ambedkar jayanti/ Baba Saheb Ki Sabse Badi Pratima
    1
    Breally ke Sudhanshu pahunche Telangana/
Sudhanshu ambedkarwadi/
Ambedkar jayanti mahotsav/
Sabse Badi Ambedkar jayanti/
Baba Saheb Ki Sabse Badi Pratima
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गिरधरपुर जयदेवराम में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर जयदेवराम में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामवासियों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में फरीदपुर विधायक स्वर्गीय डॉ. श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल शामिल हुए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष इलेक्ट पूर्व प्रत्याशी 130 विधानसभा बीसलपुर एवं समाजसेवी डॉ. डीपी गंगवार, उमेश कठेरिया, जिला पंचायत प्रत्याशी एवं संयुक्त जनादेश पार्टी सहयोगी दल भाजपा के महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी, मोहित अवस्थी प्रदेश मंत्री, सुमित अवस्थी मंडल संगठन मंत्री, प्रदीप शर्मा (गौ रक्षा दल), विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, तहसील अध्यक्ष पुष्पाल गंगवार, तहसील मीडिया प्रभारी गुरपाल सिंह एवं समाजसेवी नीरज गंगवार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा “जय भीम” पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है। अंत में ग्रामवासियों द्वारा मुख्य अतिथियों को बाबा साहेब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।
    1
    गिरधरपुर जयदेवराम में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर जयदेवराम में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामवासियों की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में फरीदपुर विधायक स्वर्गीय डॉ. श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल शामिल हुए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष इलेक्ट पूर्व प्रत्याशी 130 विधानसभा बीसलपुर एवं समाजसेवी डॉ. डीपी गंगवार, उमेश कठेरिया, जिला पंचायत प्रत्याशी एवं संयुक्त जनादेश पार्टी सहयोगी दल भाजपा के महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी, मोहित अवस्थी प्रदेश मंत्री, सुमित अवस्थी मंडल संगठन मंत्री, प्रदीप शर्मा (गौ रक्षा दल), विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, तहसील अध्यक्ष पुष्पाल गंगवार, तहसील मीडिया प्रभारी गुरपाल सिंह एवं समाजसेवी नीरज गंगवार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा “जय भीम” पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है।
अंत में ग्रामवासियों द्वारा मुख्य अतिथियों को बाबा साहेब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.