logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गढ़मुक्तेश्वर में नियमों की धज्जियां: समय से पहले खुला देसी शराब का ठेका, 75 की जगह 90 रुपये में बेची जा रही शराब जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। गढ़मुक्तेश्वर के सियाणा बस अड्डे के सामने स्थित इंदिरा कॉलोनी में देसी शराब के ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह निर्धारित समय से पहले ही ठेका खोल दिया जाता है और शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, ठेके पर शराब को निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर भी बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 75 रुपये का देसी शराब का पव्वा खुलेआम 90 रुपये में बेचा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठेके पर इस तरह की मनमानी काफी समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सुबह-सुबह शराब की बिक्री होने से क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेका संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की मनमानी पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस पर कार्रवाई की जाती है।

16 hrs ago
user_Dayanand Kumar journalist
Dayanand Kumar journalist
Local News Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

गढ़मुक्तेश्वर में नियमों की धज्जियां: समय से पहले खुला देसी शराब का ठेका, 75 की जगह 90 रुपये में बेची जा रही शराब जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। गढ़मुक्तेश्वर के सियाणा बस अड्डे के सामने स्थित इंदिरा कॉलोनी में देसी शराब के ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह निर्धारित समय से पहले ही ठेका खोल दिया जाता है और शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, ठेके पर शराब को निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर भी बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 75 रुपये का देसी शराब का पव्वा खुलेआम 90 रुपये में बेचा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठेके पर इस तरह की मनमानी काफी समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सुबह-सुबह शराब की बिक्री होने से क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेका संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की मनमानी पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस पर कार्रवाई की जाती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। गढ़मुक्तेश्वर के सियाणा बस अड्डे के सामने स्थित इंदिरा कॉलोनी में देसी शराब के ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह निर्धारित समय से पहले ही ठेका खोल दिया जाता है और शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, ठेके पर शराब को निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर भी बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 75 रुपये का देसी शराब का पव्वा खुलेआम 90 रुपये में बेचा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठेके पर इस तरह की मनमानी काफी समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सुबह-सुबह शराब की बिक्री होने से क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेका संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की मनमानी पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस पर कार्रवाई की जाती है।
    1
    जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। गढ़मुक्तेश्वर के सियाणा बस अड्डे के सामने स्थित इंदिरा कॉलोनी में देसी शराब के ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह निर्धारित समय से पहले ही ठेका खोल दिया जाता है और शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, ठेके पर शराब को निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर भी बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 75 रुपये का देसी शराब का पव्वा खुलेआम 90 रुपये में बेचा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठेके पर इस तरह की मनमानी काफी समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सुबह-सुबह शराब की बिक्री होने से क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेका संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की मनमानी पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस पर कार्रवाई की जाती है।
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    Local News Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ब्रेकिंग बुलंदशहर अपडेट बुलंदशहर में महिला की सर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी बाहरी महिला का बताया जा रहा है खेत में मिला रक्तरंजित धड़ सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला के सिर की तलाश में जुटी धारदार हथियार से धड़ से जुदा किया गया महिला का सिर महिला की बाजू पर लिखा है बबली, लिखावट के आधार पर माना जा रहा दूसरे स्टेट की हो सकती है महिला पुलिस को खेत में महिला का धड़ मिला, सिर की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर मान रही जानवर ने की शव से छेड़छाड़ थाना नरसेना क्षेत्र के गांव घूंगरावली फरीद राजबहे की कच्ची पटरी का है सारा मामला मोहित त्यागी बुलंदशहर
    2
    ब्रेकिंग बुलंदशहर 
अपडेट 
बुलंदशहर में महिला की सर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी
बाहरी महिला का बताया जा रहा है खेत में मिला रक्तरंजित धड़
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला के सिर की तलाश में जुटी
धारदार हथियार से धड़ से जुदा किया गया महिला का सिर
महिला की बाजू पर लिखा है बबली, लिखावट के आधार पर माना जा रहा दूसरे स्टेट की हो सकती है महिला
पुलिस को खेत में महिला का धड़ मिला, सिर की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर मान रही जानवर ने की शव से छेड़छाड़ 
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव घूंगरावली फरीद राजबहे की कच्ची पटरी का है सारा मामला 
मोहित त्यागी बुलंदशहर
    user_Mohit Tyagi
    Mohit Tyagi
    पत्रकार सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द के प्रयोग के विरोध में होली चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि 14 मार्च 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में एक मुहावरे के विकल्प के रूप में ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग किया गया, जो आपत्तिजनक और ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी एक वेब सीरीज का नाम ‘घूसखोर पंडित’ रखकर समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि समाज हित में ऋषि वशिष्ठ और आचार्य चाणक्य जैसे विद्वानों का योगदान अविस्मरणीय रहा है, इसलिए इस प्रकार की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए गांव-गांव घर-घर गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की गई। प्रदर्शन में महिपाल सिंह, कैलाश सिंह, जितेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, पीतम सिंह, सुखदेव शर्मा, अल्पेंद्र, मनोज, राकेश सिंह, जय प्रकाश, अमित, वेदपाल, टिंकू और बबलू सहित कई लोग मौजूद रहे।
    2
    अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द के प्रयोग के विरोध में होली चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि 14 मार्च 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में एक मुहावरे के विकल्प के रूप में ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग किया गया, जो आपत्तिजनक और ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी एक वेब सीरीज का नाम ‘घूसखोर पंडित’ रखकर समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि समाज हित में ऋषि वशिष्ठ और आचार्य चाणक्य जैसे विद्वानों का योगदान अविस्मरणीय रहा है, इसलिए इस प्रकार की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए गांव-गांव घर-घर गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की गई।
प्रदर्शन में महिपाल सिंह, कैलाश सिंह, जितेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, पीतम सिंह, सुखदेव शर्मा, अल्पेंद्र, मनोज, राकेश सिंह, जय प्रकाश, अमित, वेदपाल, टिंकू और बबलू सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Jpn7 News
    1
    Post by Jpn7 News
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by India News
    1
    Post by India News
    user_India News
    India News
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हापुड़ में गैस की कालाबाजारी, सपा नेता अब्‍दुल रेहान के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर, पुलिस ने मारा छापा हापुड़ के गांव असौड़ा में रहने वाले अब्‍दुल रेहान के घर पर जिला पूर्ति विभाग ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान 55 भरे हुए और कई खाली सिलेंडर बरामद हुए। हापुड़: उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्‍लत के बीच कालाबाजारी जोरों पर है। हापुड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा नेता अब्‍दुल रेहान के घर 55 भरे और कई खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपी फरार हो गया है। स्‍थानीय लोगों का दावा है कि रेहान 2 हजार रुपये तक में सिलेंडर बेंच रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
    1
    हापुड़ में गैस की कालाबाजारी, सपा नेता अब्‍दुल रेहान के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर, पुलिस ने मारा छापा
हापुड़ के गांव असौड़ा में रहने वाले अब्‍दुल रेहान के घर पर जिला पूर्ति विभाग ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान 55 भरे हुए और कई खाली सिलेंडर बरामद हुए।
हापुड़: उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्‍लत के बीच कालाबाजारी जोरों पर है। हापुड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा नेता अब्‍दुल रेहान के घर 55 भरे और कई खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपी फरार हो गया है। स्‍थानीय लोगों का दावा है कि रेहान 2 हजार रुपये तक में सिलेंडर बेंच रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
    user_Ashwini thakur
    Ashwini thakur
    Hapur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • जनपद हापुड़ में रसोई गैस की किल्लत और कथित कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और खाली गैस सिलेंडर रखकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
    1
    जनपद हापुड़ में रसोई गैस की किल्लत और कथित कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और खाली गैस सिलेंडर रखकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सीतापुर के हुसैनगंज पावर हाउस क्षेत्र में 11000 वोल्ट की लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन दिनेश की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरम्मत के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
    1
    सीतापुर के हुसैनगंज पावर हाउस क्षेत्र में 11000 वोल्ट की लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन दिनेश की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरम्मत के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.