*वित्तीय वर्ष में वित्तमान के निर्धारण (स्केल ऑफ फाइनेंस) हेतु बैठक की गयी आयोजित* मीरजापुर 18 फरवरी 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष-2026-27 में वित्तमान के निर्धारण (स्केल ऑफ फाइनेंस) हेतु बैठक आयोजित की गयी। सदस्य सचिव डा0 अवधेश कुमार यादव जिला कृषि अधिकारी) द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष-2026-27 हेतु कृषि के अलावा उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग तथा रेशम विभाग से प्रस्ताव प्राप्त किये गये है। जिला स्तरीय तकनीकी समिति के अनुमोदन के उपरान्त निर्धारित वित्तमान का उपयोग शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्षतिपूर्ति, प्रिमीयम का निर्धारण तथा कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा का निर्धारण में किया जायेगा। बैठक में कृषि विभाग से 15 फसलों का, उद्यान विभाग से 6 औघानिक फसलों का, पशुपालन विभाग द्वारा बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं दुग्ध उत्पादन, रेशम विभाग द्वारा रेशम उत्पादन एवं मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन में आने वाले व्यय तथा विभाग में चलने वाली योजनाओं पर चर्चा हुई तथा जिला स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा निर्धारित वित्तमान का अनुमोदन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद में बकरी पालन, भेड़ पालन तथा सुअर पालन की व्यापक सम्भावना है। इसके लिये कृषकों को नियमित रूप से योजना से अवगत कराते हुये प्रोत्साहित करते रहें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के कृषक अपने परम्परागत कृषि के अतिरिक्त डायवर्सीफाइड कृषि जैसे रेशम पालन, मछली पालन, मुघमक्खी पालन तथा राजगढ़ क्षेत्र में ड्रेगन फुट एवं खजूर की खेती, पशु पालन, भेड पालन इत्यादि पर जोर दे। जिससे कृषकों के आय में वृद्धि की सम्भावना है, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि इससे लागत कम तथा आय ज्यादा होगा। बैठक में उप कृषि निदेशक विकेश पटेल, जिला प्रबन्धक नावार्ड, जिला अग्रणी, बैंक प्रबन्धक, सहायक निदेशक रेशम, जिला उद्यान अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री तेजन्दर सिंह, डा० कुँवर सत्येन्द्र सिंह अपर जिला कृषि अधिकारी इत्यादि उपस्थित रहें।
*वित्तीय वर्ष में वित्तमान के निर्धारण (स्केल ऑफ फाइनेंस) हेतु बैठक की गयी आयोजित* मीरजापुर 18 फरवरी 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष-2026-27 में वित्तमान के निर्धारण (स्केल ऑफ फाइनेंस) हेतु बैठक आयोजित की गयी। सदस्य सचिव डा0 अवधेश कुमार यादव जिला कृषि अधिकारी) द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष-2026-27 हेतु कृषि के अलावा उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग तथा रेशम विभाग से प्रस्ताव प्राप्त किये गये है। जिला स्तरीय तकनीकी समिति के अनुमोदन के उपरान्त निर्धारित वित्तमान का उपयोग शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्षतिपूर्ति, प्रिमीयम का निर्धारण तथा कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा का निर्धारण में किया जायेगा। बैठक में कृषि विभाग से 15 फसलों का, उद्यान विभाग से 6 औघानिक फसलों का, पशुपालन विभाग द्वारा बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं दुग्ध उत्पादन, रेशम विभाग द्वारा रेशम उत्पादन एवं मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन में आने वाले व्यय तथा विभाग
में चलने वाली योजनाओं पर चर्चा हुई तथा जिला स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा निर्धारित वित्तमान का अनुमोदन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद में बकरी पालन, भेड़ पालन तथा सुअर पालन की व्यापक सम्भावना है। इसके लिये कृषकों को नियमित रूप से योजना से अवगत कराते हुये प्रोत्साहित करते रहें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के कृषक अपने परम्परागत कृषि के अतिरिक्त डायवर्सीफाइड कृषि जैसे रेशम पालन, मछली पालन, मुघमक्खी पालन तथा राजगढ़ क्षेत्र में ड्रेगन फुट एवं खजूर की खेती, पशु पालन, भेड पालन इत्यादि पर जोर दे। जिससे कृषकों के आय में वृद्धि की सम्भावना है, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि इससे लागत कम तथा आय ज्यादा होगा। बैठक में उप कृषि निदेशक विकेश पटेल, जिला प्रबन्धक नावार्ड, जिला अग्रणी, बैंक प्रबन्धक, सहायक निदेशक रेशम, जिला उद्यान अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री तेजन्दर सिंह, डा० कुँवर सत्येन्द्र सिंह अपर जिला कृषि अधिकारी इत्यादि उपस्थित रहें।
- मिर्जापुर - जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद में इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम छितपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त राकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी राकेश वर्मा पुत्र त्रिलोकी नाथ वर्मा, जनपद अम्बेडकर नगर के बसखारी थाना क्षेत्र का निवासी है और उसकी उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है।1
- कौशांबी कड़ा धाम थाना अंतर्गत गिरधरपुर गाड़ी पेट्रोल पंप के सामने खुले आम भांग की दुकान में बेचा जा रहा है गांजा आबकारी विभाग सो रहा कुंभकरण की नींद खबर प्रसारित होने के बाद भी कार्यवाही के नाम पर हो रही खाना पूर्ति1
- जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद में इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम छितपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त राकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी राकेश वर्मा पुत्र त्रिलोकी नाथ वर्मा, जनपद अम्बेडकर नगर के बसखारी थाना क्षेत्र का निवासी है और उसकी उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 505/2025 धारा 8/20/25/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।1
- बेटी गई दोस्त के शादी सालगिरह में हुआ गैंगरेप मिर्जापुर कलेक्ट ऑफिस पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के लोगों ने किया प्रदर्शन नीतू सिंह ने बताया कि मेरे बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है इस घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है कई बार हमने थानों का चक्कर लगाए एसपी ऑफिस में भी पत्रक दिया लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई तो आज हम लोगों को जिला अधिकारी मिर्जापुर के यहां आना पड़ा और आज हमने पत्रक दिया है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गैंगरेप किए हैं दोषियों को सजा मिलनी चाहिए पूरा मामला थाना चुनार का बताया जा रहा है1
- ग्राम सभा कटेबना में बन्सी लाल के घर के पास हैण्डपम्प के पास हमेशा पानी लगा रहता है। जल निकासी की व्यवस्था किया जाय। तहसील व ब्लॉक औराई भदोही2
- थाना दुर्गागंज क्षेत्र के ग्राम रामनगर में बीते दिनों हुई सबमर्सिबल पंप व विद्युत उपकरणों की चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 13 फरवरी की रात हेमंत धर, राहुल शुक्ला व सभाजीत यादव के खेतों से सबमर्सिबल, स्टेपलाइजर, स्टार्टर और केबल तार चोरी कर लिए गए थे। 14 फरवरी की रात अर्जुन सिंह के टीनशेड दालान से स्टेपलाइजर चोरी हुआ। मामले में थाना दुर्गागंज पर मु0अ0सं0 17/26 व 18/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी क्राइम श्री चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस टीम ने हिम्मतपुर वरुणा पुल के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी संदीप कन्नौजिया (23) निवासी हिम्मतपुर, दुर्गागंज तथा आरिफ शेख (21) निवासी तिलकट बाजार, सरायममरेज, प्रयागराज। बरामद सामान दो स्टेपलाइजर, दो स्टार्टर, एक सबमर्सिबल पंप व एक बंडल केबल तार। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चार स्थानों पर चोरी की वारदात की थी। शेष सामान फरार साथियों के पास बताया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुरजबली वर्मा, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, हेड कांस्टेबल नंदलाल गौड़, कांस्टेबल राम प्रवेश गोस्वामी व कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे। —1
- Post by NEWS TIME UP1
- मिर्जापुर कलेक्ट ऑफिस पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के लोगों ने किया प्रदर्शन नीतू सिंह ने बताया कि मेरे बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है इस घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है कई बार हमने थानों का चक्कर लगाए एसपी ऑफिस में भी पत्रक दिया लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई तो आज हम लोगों को जिला अधिकारी मिर्जापुर के यहां आना पड़ा और आज हमने पत्रक दिया है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गैंगरेप किए हैं दोषियों को सजा मिलनी चाहिए पूरा मामला थाना चुनार का बताया जा रहा है3