logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#डॉBRअंबेडकरजी_की_बड़ी_भूल डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुस्तक से गौतम बुद्ध और उनके धम्म से उठेगा पर्दा, बुद्ध अहिंसावादी थे या करते थे पक्षियों का आहार? जानने के लिए अवश्य देखिए Factful Debates YtChannel

on 7 March
user_Vikash Parsad
Vikash Parsad
Welder भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
on 7 March
fa85d2c9-d45f-4d9d-a559-f653fa5e309e

#डॉBRअंबेडकरजी_की_बड़ी_भूल डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुस्तक से गौतम बुद्ध और उनके धम्म से उठेगा पर्दा, बुद्ध अहिंसावादी थे या करते थे पक्षियों का आहार? जानने के लिए अवश्य देखिए Factful Debates YtChannel

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया बेसमेंट हादसा देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नवनिर्मित बहुमंजिला भवन की बेसमेंट खुदाई मौत का गड्ढा बन गई, जहां दीवार धंसने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।अब इस पूरे मामले में मृतक मजदूरों के परिजनों ने डीएम और कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपकर ठेकेदार और भवन निर्माता मालिक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत के बाद भी अब तक न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही जिला प्रशासन ने हादसे की जांच कराई। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि RBO से बेसमेंट का नक्शा पास नहीं था, इसके बावजूद कई मीटर गहरी खुदाई कर दी गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि इतनी गहरी खुदाई के बावजूद खनन विभाग को इसकी कोई जानकारी कैसे नहीं हुई? क्या रसूखदारों के दबाव में जिम्मेदारों पर कार्रवाई रोकी जा रही है? क्या भवन मालिक और ठेकेदार को प्रशासन का अभयदान मिला हुआ है? इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि दो मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन है? और जब दो परिवारों के चिराग बुझ गए, तब भी सिस्टम आखिर खामोश क्यों है? देवरिया में यह मौत का बेसमेंट आखिर किसकी शह पर बन रहा था, यह सवाल अब जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सीधे निशान खड़े कर रहा है बाईट--अनिल प्रशाद मृतक गोबिन्द का भाई बाईट-संजीव पाण्डे वकील
    2
    देवरिया बेसमेंट हादसा
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नवनिर्मित बहुमंजिला भवन की बेसमेंट खुदाई मौत का गड्ढा बन गई, जहां दीवार धंसने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।अब इस पूरे मामले में मृतक मजदूरों के परिजनों ने डीएम और कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपकर ठेकेदार और भवन निर्माता मालिक पर FIR दर्ज करने की मांग की है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत के बाद भी अब तक न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही जिला प्रशासन ने हादसे की जांच कराई।
परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि RBO से बेसमेंट का नक्शा पास नहीं था, इसके बावजूद कई मीटर गहरी खुदाई कर दी गई।
सवाल यह भी उठ रहा है कि इतनी गहरी खुदाई के बावजूद खनन विभाग को इसकी कोई जानकारी कैसे नहीं हुई?
क्या रसूखदारों के दबाव में जिम्मेदारों पर कार्रवाई रोकी जा रही है?
क्या भवन मालिक और ठेकेदार को प्रशासन का अभयदान मिला हुआ है?
इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि दो मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन है?
और जब दो परिवारों के चिराग बुझ गए, तब भी सिस्टम आखिर खामोश क्यों है?
देवरिया में यह मौत का बेसमेंट आखिर किसकी शह पर बन रहा था, यह सवाल अब जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सीधे निशान खड़े कर रहा है 
बाईट--अनिल प्रशाद मृतक गोबिन्द का भाई
बाईट-संजीव पाण्डे वकील
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *थाना खामपार पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटर साइकिल व 40 पाउच (कुल 08 लीटर) अवैध देशी शराब बँटी बबली के साथ 01 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद।* पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    1
    *थाना खामपार पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटर साइकिल व 40 पाउच (कुल 08 लीटर) अवैध देशी शराब बँटी बबली के साथ 01 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद।*
पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को  गिरफ्तार  किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था। 6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
    1
    ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था।
6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मानदेय भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के नवानगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस संबंध में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही ईपीएफ से संबंधित भुगतान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राम ईश्वर गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, सुभाष चंद्र गुप्ता, विनय कुमार यादव, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार यादव, ललिता कुमारी, नंद जी यादव, राम प्रवेश यादव, अरविंद कुमार पाठक, दिनेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, नितिन यादव, प्रियंका देवी, नीतू कुमारी, सुनीता देवी व सुमन देवी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।
    1
    मानदेय भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के नवानगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस संबंध में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही ईपीएफ से संबंधित भुगतान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में राम ईश्वर गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, सुभाष चंद्र गुप्ता, विनय कुमार यादव, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार यादव, ललिता कुमारी, नंद जी यादव, राम प्रवेश यादव, अरविंद कुमार पाठक, दिनेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, नितिन यादव, प्रियंका देवी, नीतू कुमारी, सुनीता देवी व सुमन देवी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    3 hrs ago
  • अप्रैल 2026 में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए, सरकार ने अप्रैल, मई और जून महीने का राशन (गेहूं/चावल) एक साथ वितरित करने का निर्णय लिया है। यह तीन महीने का कोटा (कुल 15kg प्रति यूनिट या 105kg अंत्योदय) अप्रैल में ही नजदीकी सरकारी राशन दुकान से लिया जा सकता है, जो मुख्य रूप से तपती गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय है।
    1
    अप्रैल 2026 में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए, सरकार ने अप्रैल, मई और जून महीने का राशन (गेहूं/चावल) एक साथ वितरित करने का निर्णय लिया है। यह तीन महीने का कोटा (कुल 15kg प्रति यूनिट या 105kg अंत्योदय) अप्रैल में ही नजदीकी सरकारी राशन दुकान से लिया जा सकता है, जो मुख्य रूप से तपती गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय है।
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • भलुआ बड़रिया क्षेत्र में रसोई गैस की भारी कीलत को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है सुंदरम इंडेन गैस एजेंसी पर कंज्यूमर की लंबी कतार है सुबह 3:00 से लगने शुरू हो जाती है और देर शाम तक रहती है इसके बावजूद कई लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है
    1
    भलुआ बड़रिया क्षेत्र में रसोई गैस की भारी कीलत को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है सुंदरम इंडेन गैस एजेंसी पर कंज्यूमर की लंबी कतार है सुबह 3:00 से लगने शुरू हो जाती है और देर शाम तक रहती है इसके बावजूद कई लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है
    user_लहर न्यूज़
    लहर न्यूज़
    Local News Reporter सिवान, सीवान, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिल्थरारोड। सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर लगे मेले में एक युवक बृजेश को झूला संचालक के आदमियों द्वारा डंडे और बेल्ट से मारने का एक वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी के निर्देश पर घटना के दो दिन बाद उभांव पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में 7 के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पूर्व में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा भारी मात्रा महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनात होने की बात कहा गया था। मेले में पुलिस बल तैनात होने के बाद भी झूला संचालक लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक पतनारी गांव निवासी बृजेश राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर को मारने पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। झूला संचालक के आदमियों द्वारा इस युवक के अलावा एक छोटे झूला संचालक अजीत को मारा पीटा गया है। जिसकी तहरीर उभांव पुलिस को अजीत द्वारा दिया गया है।सवाल यह उठता है कि तत्कालीन चौकी इंचार्ज सुधीर चौहान द्वारा झूला बंद कराने के विरोध में किस साजिश के तहत बीते बुधवार को मंदिर के गेट में ताला बंद कराया गया और झूला चालू कराने हेतु मंदिर के पुजारी द्वारा प्रशासन पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया। जो एक जांच का विषय है। वहीं युवक के मारने पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने उभांव पुलिस को घटना की जांचकर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद उभांव पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।
    4
    बिल्थरारोड। सोनाडीह  स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर लगे मेले में एक युवक बृजेश को झूला संचालक के आदमियों द्वारा डंडे और बेल्ट से मारने का एक वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी के निर्देश पर घटना के दो दिन बाद उभांव पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में  7 के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पूर्व में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा भारी  मात्रा  महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनात होने की बात कहा गया था। मेले में पुलिस बल तैनात होने के बाद भी  झूला संचालक लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक पतनारी गांव निवासी बृजेश राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर को मारने पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। झूला संचालक के आदमियों द्वारा इस युवक के अलावा एक छोटे झूला संचालक अजीत को मारा पीटा गया है। जिसकी तहरीर उभांव पुलिस को अजीत द्वारा दिया गया है।सवाल यह उठता है कि  तत्कालीन चौकी इंचार्ज सुधीर चौहान द्वारा झूला बंद कराने के विरोध में किस साजिश  के तहत बीते बुधवार को मंदिर के गेट में ताला बंद कराया गया और झूला चालू कराने हेतु मंदिर के पुजारी द्वारा प्रशासन पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया।  जो एक जांच का विषय है। वहीं युवक के मारने पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने उभांव पुलिस को घटना की जांचकर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद उभांव पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    21 hrs ago
  • देवरिया। जनपद में 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से एक नवजात शिशु की जान बचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सलेमपुर ब्लॉक के ग्राम बहुसरा निवासी कौशल देवी, पत्नी अमित, को देर रात करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 11:45 बजे उन्होंने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। शुरुआत में शिशु की हालत सामान्य थी, लेकिन सुबह होते-होते उसकी सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों ने सुबह करीब 9 बजे नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान 102 एंबुलेंस सेवा (UP32EG6641) मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की ईएमटी मधु और पायलट रामभरोस ने तत्परता दिखाते हुए नवजात को तुरंत एंबुलेंस में शिफ्ट किया और जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। रास्ते में नवजात की हालत और बिगड़ने लगी। इस दौरान ईएमटी मधु ने सूझबूझ दिखाते हुए 102 कंट्रोल रूम में मौजूद डॉक्टर से संपर्क किया और जरूरी सलाह ली। डॉक्टर के निर्देश पर उन्होंने एंबुलेंस में उपलब्ध एम्बुबैग की मदद से नवजात को ऑक्सीजन देना शुरू किया। लगातार एम्बुबैग के माध्यम से सहायता देते हुए नवजात को सुरक्षित जिला महिला अस्पताल, देवरिया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल शिशु का इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस पूरी घटना में एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और समझदारी की हर तरफ सराहना हो रही है।
    1
    देवरिया। जनपद में 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से एक नवजात शिशु की जान बचाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार सलेमपुर ब्लॉक के ग्राम बहुसरा निवासी कौशल देवी, पत्नी अमित, को देर रात करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 11:45 बजे उन्होंने एक नवजात शिशु को जन्म दिया।
शुरुआत में शिशु की हालत सामान्य थी, लेकिन सुबह होते-होते उसकी सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों ने सुबह करीब 9 बजे नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसी दौरान 102 एंबुलेंस सेवा (UP32EG6641) मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की ईएमटी मधु और पायलट रामभरोस ने तत्परता दिखाते हुए नवजात को तुरंत एंबुलेंस में शिफ्ट किया और जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
रास्ते में नवजात की हालत और बिगड़ने लगी। इस दौरान ईएमटी मधु ने सूझबूझ दिखाते हुए 102 कंट्रोल रूम में मौजूद डॉक्टर से संपर्क किया और जरूरी सलाह ली। डॉक्टर के निर्देश पर उन्होंने एंबुलेंस में उपलब्ध एम्बुबैग की मदद से नवजात को ऑक्सीजन देना शुरू किया।
लगातार एम्बुबैग के माध्यम से सहायता देते हुए नवजात को सुरक्षित जिला महिला अस्पताल, देवरिया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल शिशु का इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस पूरी घटना में एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और समझदारी की हर तरफ सराहना हो रही है।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 6 अप्रैल को 1591 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण देवरिया। ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन किया गया था। इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वितरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    1
    6 अप्रैल को 1591 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण
देवरिया। ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन किया गया था। इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वितरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.