ट्रॉनिका सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद गाजियाबाद :- ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 24 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमाम उद्दीन पुत्र नवाब अली, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम बखरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंकुर विहार क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह घूम-घूमकर रेकी करता था और मौका मिलते ही दोपहिया वाहन चोरी कर लेता था। चोरी की बाइक को वह सुनसान जगहों पर छिपाकर बाद में दिल्ली के कबाड़ी बाजार में बेच देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले भी चोरी, आबकारी और मारपीट समेत कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा है। 24 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय सासी और बॉबी के रूप में हुई है, जो दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सस्ती शराब खरीदकर आसपास के इलाकों में बेचते थे और उससे मुनाफा कमाते थे। इस मामले में लोनी बॉर्डर थाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- 🚨 जरूरी मदद चाहिए 🚨 यह गाय पिछले 3 दिनों से Koyal Enclave, Ghaizbadd में इसी हालत में पड़ी है। लगता है इसके मालिक ने इसे छोड़ दिया है। मैंने कई NGO, गौशाला, और animal rescue वालों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली। तीसरा दिन है और अभी भी कोई मदद के लिए नहीं आया। इसे तुरंत इलाज, देखभाल और सुरक्षित जगह की जरूरत है। अगर कोई मदद कर सकता है या किसी genuine rescue contact को जानता है, तो कृपया तुरंत संपर्क करें। 🙏🐄 कृपया इसे नजरअंदाज मत करें, एक बेजुबान की जान का सवाल है।1
- Post by रामअवतार कश्यप गाजियाबाद1
- सलीम वास्तिक तो गुरु घंटाल निकला, पहचान छुपाकर बन गया था एक्स मुस्लिम, 31 साल पुराने केस का खुला भेद सलीम वास्तिक को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह लंबे समय से पहचान छुपाकर रह रहा था. यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने की है यूट्यूब पर खुद को एक्स मुस्लिम बताते हुए विवादित वीडियो बनाने के आरोपी सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद के लोनी इलाके से गिरफ्तार किया है. यह वही शख्स है जो हाल के समय में अपने विवादित बयानों और यूट्यूब वीडियोज के चलते चर्चा में बना हुआ था. दरअसल, सलीम वास्तिक का असली नाम सलीम खान है, जिसे 1995 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बंसल के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. घटना के मुताबिक, बच्चे का अपहरण कर अगले ही दिन 30 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी.1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट3
- भारतवर्ष की प्रसिद्ध धार्मिक यात्राओं को निर्विघ्न संपन्न करवाने में श्री लाडली सेवा समिति की प्रमुख भूमिका1
- उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में कैलाश कॉलोनी स्थित जय दुर्गा पंडाल में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रहीं। आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की झुग्गियों को खाली करा लिया गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।1