Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद साहिबाबाद तापमान बढ़ रहा है हर दिन गर्मी नए रिकॉर्ड तोड़ रही है और इसके साथ ही बढ़ रही है एक और चीज पानी की मांग लेकिन क्या हमारी व्यवस्था इस बढ़ती प्यास को बुझा पा रही है गर्मी बढ़ते ही पानी की खपत भी बढ़ रही है लेकिन कई इलाको में पानी की सप्लाई अभी भी पर्याप्त नहीं है लोगों को खरीद कर पीना पड़ रहा है पानी 20 से 30 रुपए में बिक रहा है पानी बढ़ता तापमान घटते जल स्रोत और बढ़ती आबादी यह सभी मिलकर पानी की मांग को लगातार बढ़ा रहे हैं पानी जो जीवन की सबसे बुनियादी जरूरत है आज उसकी मांग तेजी से बढ़ रही है अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में यह संकट और गहरा हो सकता है संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट
PRADEEP PURI
गाजियाबाद साहिबाबाद तापमान बढ़ रहा है हर दिन गर्मी नए रिकॉर्ड तोड़ रही है और इसके साथ ही बढ़ रही है एक और चीज पानी की मांग लेकिन क्या हमारी व्यवस्था इस बढ़ती प्यास को बुझा पा रही है गर्मी बढ़ते ही पानी की खपत भी बढ़ रही है लेकिन कई इलाको में पानी की सप्लाई अभी भी पर्याप्त नहीं है लोगों को खरीद कर पीना पड़ रहा है पानी 20 से 30 रुपए में बिक रहा है पानी बढ़ता तापमान घटते जल स्रोत और बढ़ती आबादी यह सभी मिलकर पानी की मांग को लगातार बढ़ा रहे हैं पानी जो जीवन की सबसे बुनियादी जरूरत है आज उसकी मांग तेजी से बढ़ रही है अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में यह संकट और गहरा हो सकता है संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 🚨 जरूरी मदद चाहिए 🚨 यह गाय पिछले 3 दिनों से Koyal Enclave, Ghaizbadd में इसी हालत में पड़ी है। लगता है इसके मालिक ने इसे छोड़ दिया है। मैंने कई NGO, गौशाला, और animal rescue वालों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली। तीसरा दिन है और अभी भी कोई मदद के लिए नहीं आया। इसे तुरंत इलाज, देखभाल और सुरक्षित जगह की जरूरत है। अगर कोई मदद कर सकता है या किसी genuine rescue contact को जानता है, तो कृपया तुरंत संपर्क करें। 🙏🐄 कृपया इसे नजरअंदाज मत करें, एक बेजुबान की जान का सवाल है।1
- Post by रामअवतार कश्यप गाजियाबाद1
- सलीम वास्तिक तो गुरु घंटाल निकला, पहचान छुपाकर बन गया था एक्स मुस्लिम, 31 साल पुराने केस का खुला भेद सलीम वास्तिक को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह लंबे समय से पहचान छुपाकर रह रहा था. यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने की है यूट्यूब पर खुद को एक्स मुस्लिम बताते हुए विवादित वीडियो बनाने के आरोपी सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद के लोनी इलाके से गिरफ्तार किया है. यह वही शख्स है जो हाल के समय में अपने विवादित बयानों और यूट्यूब वीडियोज के चलते चर्चा में बना हुआ था. दरअसल, सलीम वास्तिक का असली नाम सलीम खान है, जिसे 1995 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बंसल के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. घटना के मुताबिक, बच्चे का अपहरण कर अगले ही दिन 30 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी.1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट3
- गाजियाबाद :- ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 24 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमाम उद्दीन पुत्र नवाब अली, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम बखरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंकुर विहार क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह घूम-घूमकर रेकी करता था और मौका मिलते ही दोपहिया वाहन चोरी कर लेता था। चोरी की बाइक को वह सुनसान जगहों पर छिपाकर बाद में दिल्ली के कबाड़ी बाजार में बेच देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले भी चोरी, आबकारी और मारपीट समेत कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में कैलाश कॉलोनी स्थित जय दुर्गा पंडाल में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रहीं। आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की झुग्गियों को खाली करा लिया गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।1
- हापुड़ के मोहल्ला जसरूप नगर स्थित राणा गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी (ब्लैकिंग) करने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी पर लंबे समय से नियमों की अनदेखी कर मनमानी की जा रही है और आम ग्राहकों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही। ताजा मामला 25 अप्रैल का बताया जा रहा है, जब एक युवक घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंचा। युवक का आरोप है कि उसने निर्धारित राशि जमा करने के बावजूद उसे सिलेंडर नहीं दिया गया। वहीं, उसी दौरान कुछ अन्य लोगों को अधिक पैसे लेकर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे थे। इस कथित अनियमितता को देखते हुए युवक ने मौके पर ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसमें एजेंसी कर्मचारियों द्वारा ब्लैकिंग किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़ित युवक का यह भी कहना है कि जब उसने इस मामले का विरोध किया और वीडियो रिकॉर्डिंग की जानकारी कर्मचारियों को हुई, तो एजेंसी के कुछ लोगों ने उसे डराया-धमकाया और जबरन वहां से भगा दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष बढ़ गया है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उनका आरोप है कि राणा गैस एजेंसी पर लंबे समय से चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता देकर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचे जा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ताओं को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है। यदि समय रहते जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो उपभोक्ताओं को इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1