Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहांपुर में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया शाहजहांपुर में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना कांट थाना क्षेत्र में हुई
A K DIXIT
शाहजहांपुर में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया शाहजहांपुर में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना कांट थाना क्षेत्र में हुई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सभी से अपील-प्लाट खरीदने समय मानचित्र और ले आउट के कागजात जरूर चेक करें, वरना अपनी मेहनत की कमाई खो देंगे शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण का अवैध प्लाटिंग पर ऐसे गरजा बुलडोजर, भोले भाले लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने का ऐसा धंधा बना रखा है। नवादा इंदेपुर में 25 हजार वर्गमीटर की भूमि पर बगैर मानचित्र और बगैर ले आउट पास कराए की जा रही थी प्लाटिंग, प्राधिकरण के बुलडोजर ने प्लाटिंग करने वालो के दफ्तर, खंभे, छोटी छोटी बनाई गई दीवारों को ध्वस्त किया।1
- शाहजहांपुर में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना कांट थाना क्षेत्र में हुई1
- *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी।* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी आज दिनांक 20.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण/रूट भ्रमण किया गया। महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय तथा थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग के प्रमुख बिंदुओं, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। रूट भ्रमण के दौरान सुरक्षा प्रबंधों, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन योजना, निगरानी व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी जाए, असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय एवं तत्पर रखा जाए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को त्योहार के अवसर पर तथा जुलूस के दौरान सतर्कता, समन्वय एवं सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे जनसामान्य सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सके।4
- शाहजहांपुर, थाना सदर बाजार पुलिस ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मुकदमा बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में नामजद अभियुक्त दीपक कुमार शुक्ला (44) पुत्र स्व. हीरा लाल शुक्ला निवासी ग्राम चिनौर, थाना सदर बाजार को मुखबिर की सूचना पर अवंती बाई तिराहे से शुक्रवार दोपहर करीब 12:40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की गई तथा जामा तलाशी ली गई, जिसमें पहने हुए कपड़ों के अतिरिक्त कोई अन्य वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की अग्रिम जांच जारी है।2
- Post by ADITYA SHARAN TIWARI1
- शाहजहांपुर,20 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने विकास खंड ददरौल स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित विभिन्न पटलों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य प्रगति, अभिलेखों के रख-रखाव एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख रखाव, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था तथा कार्यों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी ने फीता काटकर प्रेरणा कैंटीन का भी शुभारंभ किया। जिलाधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए विभिन्न योजनाओं से संबंधित अभिलेखों, आवश्यक दस्तावेजों एवं उपलब्ध सामग्री के पुष्टाहार स्टॉक का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने पाया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए उपलब्ध कराए गए शिशु डेस्क एवं मैट का वितरण समय से नहीं किया गया है और संबंधित सामग्री स्टोरेज में ही पड़ी हुई है। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे कर्तव्यों के प्रति घोर उदासीनता एवं घोर लापरवाही बताया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सामग्री का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने संबंधित सीडीपीओ से इस अनियमितता के संबंध में तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि समय से सामग्री का वितरण नहीं किया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।3
- सबको हंसाने वाला आज अपनी भतीजी की शादी में भावुक नजर आए राजपाल1
- Post by MAHARAJ SINGH1