Shuru
Apke Nagar Ki App…
ठेकेदार संघ ने जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबं लंबे समय से बकाया भुगतान की समस्या से जूझ रहे ठेकेदार संघ ने जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी की। इस संबंध में आयोजित बैठक में ठेकेदारों ने उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को चेतावनी पत्र भेजा है। ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विभागों को पूर्व में भी भुगतान संबंधी दिक्कतों से अवगत कराया जा चुका था लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यदि शीघ्र ही बकाये का निस्तारण नहीं किया गया तो दो अक्तूबर से तीनों विभागों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी जो भुगतान मिलने तक जारी रहेगी।
Jc pandey
ठेकेदार संघ ने जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबं लंबे समय से बकाया भुगतान की समस्या से जूझ रहे ठेकेदार संघ ने जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी की। इस संबंध में आयोजित बैठक में ठेकेदारों ने उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को चेतावनी पत्र भेजा है। ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विभागों को पूर्व में भी भुगतान संबंधी दिक्कतों से अवगत कराया जा चुका था लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यदि शीघ्र ही बकाये का निस्तारण नहीं किया गया तो दो अक्तूबर से तीनों विभागों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी जो भुगतान मिलने तक जारी रहेगी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- आज से छोटे होने लगेंगे दिन और लंबी होंगी रातें, डॉ शशिभूषण पांडेय, आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डा शशिभूषण पांडेय के अनुसार आज 23 सितंबर को शरद विषुव का दिन और भूमध्य रेखा पर के ऊपर सूर्य, कितना गजब का संयोग है। अब सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में खिसकना शुरू हो जाएगा और उत्तरी गोलार्ध में ठंड की ठिठुरन शुरू होने लगेगी। इतना ही अब रातें लंबी शुरू होने लगेगी और दक्षिणी गोलार्ध में ठीक इसके उल्टा हो रहा होगा। उत्तरी गोलार्ध में दिनों के छोटे होने का क्रम 22 दिसंबर तक जारी रहेगा यानी शीत अयनांत तक। पृथ्वी के अपने अक्ष में झुकाव के कारण दिन और रात के समय में अंतर आता है, जो पूरे वर्ष चलता है। अब बुधवार को सूर्य भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर होगा और इसके बाद दक्षिण की ओर खिसकना शुरू हो जाएगा। यानी उत्तरी गोलार्ध में दिन छोटे होने लगेंगे और दक्षिणी गोलार्ध में रातें छोटी और दिन लंबे होने लगेंगे। उत्तरी गोलार्ध में दिन छोटे होने की प्रक्रिया 21/22 दिसम्बर तक जारी रहेगी। इसके बाद उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि पुनः लंबी होनी शुरू हो जाएगी। डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि पृथ्वी के अपने अक्ष में झुके होने के कारण दिन रात छोटे बड़े ही नहीं होते बल्कि ऋतुओं में भी परिवर्तन आता है। पृथ्वी के अपने अक्ष में 23.5 डिग्री झुका होना अपने आप में पृथ्वीवासियों के लिए वरदान है। जिस कारण विभिन्न ऋतुएं हर वर्ष आती हैं और विभिन्न मौसम देखने को मिलते हैं। बहरहाल अब सूर्य की किरणे उत्तरी गोलार्ध में तिरछी पड़ने लगेगी और ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा। इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्ध में सूर्य की किरणे सीधी पड़नी शुरू हो जाएंगी और गर्मी का मौसम शुरू हो जाएगा। खगोलविद अमर पाल सिंह। एस्ट्रोनॉमी एजुकेटर वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला, (तारामण्डल) गोरखपुर उत्तर प्रदेश भारत। भारतीय खगोल परंपरा और इसका सांस्कृतिक महत्व क्या है खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि प्राचीन भारतीय खगोल-विज्ञान में सूर्य की गति, अयन, नक्षत्र और ऋतु-चक्र का गहरा अध्ययन किया गया है, प्राचीन कालीन भारतीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नक्षत्र शब्द का उपयोग तारों या तारक-समूहों के लिए भी होता है और चंद्रमा के आकाशीय मार्ग को 27 भागों में बांटने के लिए भी होता है, जैसा कि हम जानते हैं कि चंद्रमा, तारों की पृष्ठभूमि के सापेक्ष लगभग 27.3 दिनों में एक चक्र पूरा करता है,इसलिए प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में चंद्र-पथ को 27 नक्षत्रों में विभाजित किया गया है, लेकिन साथ ही यह भी जानना आवश्यक है कि अयन-चलन के कारण विषुव बिंदुओं और नक्षत्रों का आपसी स्थान लंबे समय में बदलता रहता है, इसी वजह से अलग-अलग ऐतिहासिक काल में कृत्तिका, धनिष्ठा, श्रवण, चित्रा और रेवती जैसे नक्षत्रों को वर्ष या नक्षत्र-क्रम की शुरुआत से जोड़ा गया था और प्राचीन भारतीय ग्रंथों में अयन और ऋतु-परिवर्तन से जुड़े उल्लेख इस बात का संकेत भी देते हैं कि आकाशीय घटनाओं का समय, कृषि और पंचांग-निर्माण के लिए सावधानी से देखा जाता था और आधुनिक खगोलविद एवं इतिहासकार इन उल्लेखों की विशेष व्याख्या करते समय अयन-चलन और प्राचीन गणनाओं को भी ध्यान में रखते हैं, साथ ही विभिन्न सभ्यताओं ने विषुव को अपने-अपने सांस्कृतिक ढंग से समझा जैसे कि मिस्र में कई मंदिरों और स्थापत्य संरचनाओं का संबंध सौर दिशाओं और आकाशीय घटनाओं से रहा है एवं मेक्सिको के चिचेन इत्ज़ा स्थित कुकुलकान पिरामिड पर विषुव के आसपास बनने वाली प्रकाश-छाया की आकृति सांप जैसी दिखाई देती है, हालांकि इस प्रभाव की मूल मंशा को लेकर पुरातत्वविदों में पूरी सहमति नहीं भी हो सकती है। लेकिन अगर हम बात करें सितंबर विषुव 2026 की तो पाते हैं कि इसका इसलिए विशेष महत्वपूर्ण है कि यह केवल दिन और रात के लगभग बराबर होने की घटना नहीं, बल्कि पृथ्वी की धुरी, सूर्य की आभासी गति, ऋतु-चक्र, नक्षत्र-पद्धति, अयन-चलन और मानव सभ्यता के आकाश-अवलोकन को जोड़ने वाला वैज्ञानिक पड़ाव है, खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि 23 सितंबर 2026 की सुबह होने वाला यह विषुव हमें निश्चित तौर पर यह खगोलीय याद दिलाएगा कि पृथ्वी का झुकाव और उसकी सूर्य के चारों ओर गति हमारे मौसम, कृषि, दिन के उजाले और जीवन की लय को लगातार प्रभावित करते हैं,इसीलिए समस्त खगोल प्रेमियों को इसका अवलोकन एवं सटीक प्रमाणित वैज्ञानिक एवं गणितीय और विशेष खगोलीय जानकारियों से ओत प्रोत होना ही चाहिए।1
- हल्द्वानी में छात्रों के दो गुटों में झड़प, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; रैली, रैश ड्राइविंग और गुटबाजी पर पुलिस की नजर छात्र संघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई हल्द्वानी में छात्रों के दो गुटों में झड़प, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; रैली, रैश ड्राइविंग और गुटबाजी पर पुलिस की नजर हल्द्वानी। छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नैनीताल पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव की आड़ में किसी भी प्रकार की अराजकता, गुटबाजी, हुड़दंग या यातायात व्यवस्था में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देर रात दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प की सूचना पुलिस को मिली। बताया गया कि इस दौरान मारपीट के साथ कुर्सियां तोड़ी गईं और हेलमेट व लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के संबंध में दिल्ली चाट दुकान संचालक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने छात्र संघ चुनाव से जुड़े प्रत्याशियों, छात्र नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से चुनाव संबंधी गतिविधियां कॉलेज परिसर की निर्धारित सीमाओं के भीतर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि परिसर से बाहर कानून सभी के लिए समान है। पुलिस ने शाम के बाद छात्रों के समूह बनाकर घूमने, होटल, रिजॉर्ट, ढाबे या कैफे में अड्डेबाजी करने, वाहनों का समूह बनाकर मिनी रैली या अघोषित रैली निकालने, रैश ड्राइविंग करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि हल्द्वानी में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। छात्र संघ चुनाव को लिंगदोह समिति की सिफारिशों और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनावी गतिविधियां परिसर तक सीमित रहें और शहर में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।2
- पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन। विद्यालय में शौचालयों का नियमित उपयोग एवं साफ-सफाई, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी की वास्तविक स्थिति की पुष्टि पाटी विकासखंड के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य श्री रमेश सिंह ने खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि वीडियो में विद्यालय की वास्तविक स्थिति को सही रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय समय के इतर कुछ व्यक्तियों द्वारा परिसर में आकर निष्प्रयोज्य एवं परित्यक्त भवनों तथा शौचालयों का वीडियो बनाया गया और उसे विद्यालय की वर्तमान व्यवस्थाओं से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट में छात्र-छात्राओं के उपयोग के लिए शौचालय उपलब्ध हैं, जिनका नियमित रूप से उपयोग किया जाता है तथा साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाती है। विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी इससे संबंधित वास्तविक स्थिति के प्रमाण उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो में अभिभावक बताए जा रहे संबंधित व्यक्ति विद्यालय में वर्तमान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय की वास्तविक स्थिति की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार का खंडन किया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए इस प्रकार की सामग्री प्रसारित किए जाने से विद्यालय के शैक्षिक वातावरण एवं शिक्षक-कर्मचारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रधानाचार्य श्री रमेश सिंह ने कहा कि विद्यालय से संबंधित किसी भी विषय पर सामग्री प्रसारित करने से पूर्व वास्तविक तथ्यों की पुष्टि की जानी चाहिए। भविष्य में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट, पाटी एवं शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने वाली भ्रामक अथवा असत्य सामग्री प्रसारित किए जाने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2
- बद्रीनाथ धाम के पास स्थित टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में आयोजित 'देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव' के दौरान लाउड डीजे म्यूजिक और कॉन्सर्ट स्टाइल परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु की साधना, शांति और मौन चिंतन की भूमि है, जहां मान्यताओं व पर्यावरणीय कारणों से शंख बजाना तक वर्जित है; ऐसे में तेज आवाज में डीजे और संगीत कार्यक्रम का आयोजन धाम की आध्यात्मिक मर्यादा के खिलाफ है। भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में हुई तेज संगीत प्रस्तुति के विरोध के बाद, पर्यटन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए भविष्य में धार्मिक स्थलों के समीप लाउड म्यूजिक न बजाए जाने और मर्यादा का ध्यान रखने की बात कही है। #badrinath #devbhoomi #uttarakhand #dailynews1
- 🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट 🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट1
- chui mui Please friends like subscribe Share comments Lucky Panwar Pahadi YouTube channel and follow this page Please Friends Like Subscribe Share comments Lucky Panwar Pahadi YouTube channel please Friends Like Subscribe Share comments 🥰🥰🙏🇮🇳 Lucky Panwar Pahadi YouTube channel1
- मनिहारगोठ में युवाओं को नशे और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी मनिहारगोठ में युवाओं को नशे और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी SOG/ANTF चम्पावत ने चलाया जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी चम्पावत, 24 सितम्बर 2026। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चम्पावत पुलिस की SOG/ANTF टीम ने मनिहारगोठ, टनकपुर क्षेत्र में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की गई। पुलिस ने युवाओं को बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930, नशे से संबंधित सूचना देने के लिए 1933, आपात स्थिति में 112 तथा महिला संबंधी सहायता के लिए 1090 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस टीम ने युवाओं से स्वयं जागरूक रहने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की। चम्पावत पुलिस ने कहा कि युवाओं को नशे और साइबर अपराध से सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- बद्रीनाथ धाम के पास स्थित टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में आयोजित 'देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव' के दौरान लाउड डीजे म्यूजिक और कॉन्सर्ट स्टाइल परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु की साधना, शांति और मौन चिंतन की भूमि है, जहां मान्यताओं व पर्यावरणीय कारणों से शंख बजाना तक वर्जित है; ऐसे में तेज आवाज में डीजे और संगीत कार्यक्रम का आयोजन धाम की आध्यात्मिक मर्यादा के खिलाफ है। भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में हुई तेज संगीत प्रस्तुति के विरोध के बाद, पर्यटन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए भविष्य में धार्मिक स्थलों के समीप लाउड म्यूजिक न बजाए जाने और मर्यादा का ध्यान रखने की बात कही है। #badrinath #devbhoomi #uttarakhand #dailynews1
- 🎬 अभिनेता संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड 🏆🎬 अभिनेता संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड 🏆 🎬 अभिनेता संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड 🏆1