Shuru
Apke Nagar Ki App…
chui mui Please friends like subscribe Share comments Lucky Panwar Pahadi YouTube channel and follow this page Please Friends Like Subscribe Share comments Lucky Panwar Pahadi YouTube channel please Friends Like Subscribe Share comments 🥰🥰🙏🇮🇳 Lucky Panwar Pahadi YouTube channel
Lucky Panwar Pahadi
chui mui Please friends like subscribe Share comments Lucky Panwar Pahadi YouTube channel and follow this page Please Friends Like Subscribe Share comments Lucky Panwar Pahadi YouTube channel please Friends Like Subscribe Share comments 🥰🥰🙏🇮🇳 Lucky Panwar Pahadi YouTube channel
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा देने का अल्टीमेटम! CJP ने घोषणा की है कि यदि 48 घंटों में इस्तीफा नहीं दिया गया, तो देश भर में चुनाव आयोग के खिलाफ व्यापक आंदोलन और दिल्ली में 'जंतर-मंतर 2.0' जैसा विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। पार्टी ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के सामने तीन सूत्रीय मांगें रखी हैं और वर्तमान कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।1
- एमकेपी पीजी कॉलेज में एबीवीपी ने घोषित किए छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशी स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून में छात्र संघ चुनाव 2026-27 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। घोषित प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए आयुषी पैनुली, उपाध्यक्ष पद के लिए इकरा, सचिव पद के लिए कृति नेगी, सह-सचिव पद के लिए प्रीणु थापा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कशिश वर्मा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए परिणा नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आयुषी पैनुली ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी और नियमित कक्षाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख मुद्दे हैं। इसके अलावा कॉलेज की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर भी छात्र हित में आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कॉलेज प्रशासन के समक्ष इन समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए काम किया जाएगा। एबीवीपी प्रत्याशियों ने छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही है। Byte - आयुषी पैनुली,1
- 🚨 देहरादून में हुक्का लाउंज का बढ़ता चलन, निशाने पर युवा पीढ़ी! पटेलनगर और आसपास के इलाकों में हुक्का लाउंज को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चिंता तब बढ़ती है, जब कम उम्र के किशोर भी धुएं के बीच नजर आने लगते हैं। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन नाबालिगों को ऐसे लाउंज से दूर रखने की जिम्मेदारी संचालकों और समाज—दोनों की है। क्या दिखावे का ये शौक नई पीढ़ी के लिए खतरा बन रहा है?1
- देहरादून में 15,540 राजस्व वाद लंबित, अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग देहरादून। राजस्व मामलों के लंबे समय से लंबित रहने पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में 15,540 राजस्व वाद निस्तारण के लिए लंबित पाए गए हैं। डीएम ने पुराने मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में 3 से 5 वर्ष पुराने 82 वाद भी सामने आए। वहीं, निर्विवाद विरासतन मामलों का तेजी से निस्तारण करने को कहा गया है। लंबित मामलों पर नजर रखने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसमें केस की स्थिति, संबंधित अधिकारी और निस्तारण की समयसीमा की जानकारी उपलब्ध रहेगी।1
- UP Weather Alert 24-25 सितंबर: लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट | G Express उत्तर प्रदेश Weather Update | 24-25 सितंबर UP Weather Alert | Yellow Alert | G Express उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। 24 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 25 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस वीडियो में आपको पूरी जानकारी मिलेगी कि किन जिलों में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, कहां तेज हवाएं चलने की संभावना है और किन इलाकों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो यह मौसम अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। वीडियो को अंत तक देखें और अपने परिवार व दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि सभी समय रहते सतर्क रह सकें। G Express पर आपको मौसम, ताजा खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले मिलते हैं।1
- लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों का हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित पांच आरोपी हुए गिरफ्तार। बहादराबाद पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाली महिला एवं उसके साथियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को दबोचा। दिनांक 24.09.2026 को वादी प्रवेश पुरी निवासी ग्राम दौलतपुर, हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि उनके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह करने वाली महिला ने पति को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाया और मौका पाकर घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिता एवं उसके साथियों को हिरासत नें लिया। आरोपियों के कब्जे से संबंधित सामान बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सीज किया गया। कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. महिला उम्र 21 वर्ष, मिर्जापुर, उ.प्र. 2. अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार, मिर्जापुर, उ.प्र. 3. महिला, शामली, उ.प्र. 4. पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार, शामली, उ.प्र. 5. फतेह सिंह मीना पुत्र हरि किशन, भरतपुर, राजस्थान *बरामदगी* 1. 05 मोबाइल फोन 2. ₹70,000 नकद 3. नशीला पाउडर 4. घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन *पुलिस टीम* 1. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल 2. उ0नि0 शमशेर अली 3. उ0नि0 कर्म सिंह 4. हे0का0 नरविन्दर सिंह 5. का0 सुनील तोमर1
- बिहार में 23 सितंबर को हुई घटना में चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!1
- एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका, सहसचिव पद के लिए संजना, महासचिव पद के लिए प्रीती, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोनिका रौथान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सलोनी चुनाव मैदान में उतरेंगी। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्राची शर्मा ने छात्रहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसे शुरू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में पानी की समस्या, खेल मैदान की बदहाल स्थिति, खराब बेंच और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। प्राची शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को तीन बार ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद पानी की टंकी को ठीक कराया गया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान को भी दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने प्रवेश और परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं पर भी चिंता जताई। प्राची शर्मा के अनुसार कई विद्यार्थियों की उपस्थिति गलत तरीके से अनुपस्थित दर्ज हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को दो-तीन बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कॉलेज में शिक्षकों की कमी को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनके अनुसार कॉलेज में वर्तमान में करीब 13 शिक्षक हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या करीब 1600-1700 है और शिक्षकों के अधिक पदों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संख्या बढ़ाने की मांग भी छात्रसंघ के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगी। Byte - सेलजा1
- डोईवाला कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 नामांकन दाखिल।। The Aman Times डोईवाला कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 नामांकन दाखिल डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। विभिन्न पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर वंश खत्री, मोहित ममगाई और दीपक नोटियाल, जबकि उपाध्यक्ष पद पर जयदीप, रोहन पाल, जितेंद्र सिंह रावत और सूरज सिंह महर ने नामांकन कराया। सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और विधि प्रतिनिधि UR पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 26 सितंबर को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी होगी। इसी दिन मतदान प्रस्तावित है। #TheAmanTimes #Doiwala #StudentUnionElection1