logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंदी हमारी पहचान और विधिक जागरूकता समाज की आवश्यकता , हिंदी पखवाड़े में विद्यार्थियों को किया जागरूक सकलडीहा/चंदौली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंदौली के तत्वावधान में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को संगीता शिशु विद्या वाटिका, नागेपुर, सकलडीहा में हिंदी पखवाड़ा (14 सितंबर से 28 सितंबर 2026) के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पी.एल.वी. द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को हिंदी भाषा के महत्व, उसके प्रचार प्रसार तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जुड़ाव की सशक्त अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर विधिक जागरूकता के अंतर्गत उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सलाह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय तक सहज पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी पखवाड़े के प्रचार प्रसार हेतु बैनर का प्रयोग किया गया तथा विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को हिंदी के प्रति सम्मान, जागरूकता एवं गौरव की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अध्यापक गुण एवं कर्मचारी तथा जिला वैदिक सेवा प्राधिकरण चंदौली तहसील सक्रिय के पीएलबी उपस्थित रहे।

23 hrs ago
user_Uday Kumar Ray
Uday Kumar Ray
Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
97783ecd-8a86-4af0-a3d0-f6cab19e1a06

हिंदी हमारी पहचान और विधिक जागरूकता समाज की आवश्यकता , हिंदी पखवाड़े में विद्यार्थियों को किया जागरूक सकलडीहा/चंदौली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंदौली के तत्वावधान में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को संगीता शिशु विद्या वाटिका, नागेपुर, सकलडीहा में हिंदी पखवाड़ा (14 सितंबर से 28 सितंबर 2026) के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पी.एल.वी. द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को हिंदी भाषा के महत्व, उसके प्रचार प्रसार तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जुड़ाव की सशक्त अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर विधिक जागरूकता के अंतर्गत उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सलाह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय तक सहज पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी पखवाड़े के प्रचार प्रसार हेतु बैनर का प्रयोग किया गया तथा विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को हिंदी के प्रति सम्मान, जागरूकता एवं गौरव की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अध्यापक गुण एवं कर्मचारी तथा जिला वैदिक सेवा प्राधिकरण चंदौली तहसील सक्रिय के पीएलबी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हृदय गति रुकने से पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व सूबेदार सोभनाथ गुप्ता 🇮🇳हृदय गति रुकने से पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व हवलदार {भारतीय सेना} सोभनाथ गुप्ता🇮🇳 चहनियाँ विकास खंड के अंतर्गत स्थित रामगढ़ निवासी शोभनाथ जी का आज हेरिटेज हास्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। शोभनाथ गुप्ता को विगत रात से सीने में दर्द हुआ परिवार के सदस्य उनको आनन फानन में साधन की ब्यवस्था कर बनारस स्थित हेरिटेज हास्पिटल ले गये जहाँ उनका ईलाज चालू हुआ। परिवार के लोग और डाक्टर ने इनको बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन सारा कोशिश शोभनाथ जी को जीवन दान न दे सकी अंततः उनकी हृदय गति रुकने से अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। परिवार के लोग आज उनको लेकर घर आये और बडे सम्मान और सौहार्द के साथ अंतिम संस्कार के लिए तैयारी में लग गए। आपको बताते चलें कि शोभनाथ गुप्ता जी भारतीय सेना में एक मजबूत सिपाही के पद पर आसीन होकर देश सेवा काम लगे रहें उनकी कुशल और बीर गाथा से उनका प्रमोशन हवलदार पद तक गया और हवलदार पद से सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत होकर घर आने पर भी उनके देश भक्ति का जज्बा नहीं रुका वह हमेशा सामाजिक और देश से संबंधित सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थें। शोभनाथ जी के दो बेटे हैं ओमप्रकाश गुप्ता जो भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायरमेंट हुए हैं और दूसरे सारनाथ गुप्ता जो अपना स्वरोजगार करते हैं और उनके बेटे अमित गुप्ता विशाल गुप्ता और सूरज गुप्ता हैं।और शोभनाथ गुप्ता जी की पत्नी का नाम रामवती देवी है जिनका रो रो कर बुरा हाल है। आज सुबह जब उनका शव गांव में पहुंचातो लोगों की काफी भीड़ थी उन्हें तिरंगा में लपेटकर तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा तथा उनके विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों व गांव के पूर्व सेना के लोगों ने उनको सलामी दीऔर उनका अंतिम संस्कार के लिए बलुआ घाट पर लाया गया और उनका दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर गांव के बहुत से लोग उपस्थित थें सभी लोगों ने मिलकर इस भारतीय सेना के जवान को अंतिम सलामी दी और जय हिंद के घोष से साथ दाह संस्कार किया। रौशन जो वतन का नाम करते हैं 🇮🇳 बाद मरने के उन्हें सब सलाम करते हैं🇮🇳 तारीख उन्हीं की याद रहती है 🇮🇳 जो वतन के लिए खुद को कुर्बान कर देते हैं.🇮🇳।
    3
    हृदय गति रुकने से पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व सूबेदार सोभनाथ गुप्ता
🇮🇳हृदय गति रुकने से पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व हवलदार {भारतीय सेना} सोभनाथ गुप्ता🇮🇳 
चहनियाँ विकास खंड के अंतर्गत स्थित रामगढ़ निवासी शोभनाथ जी का आज हेरिटेज हास्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।
शोभनाथ गुप्ता को विगत रात से सीने में दर्द हुआ परिवार के सदस्य उनको आनन फानन में साधन की ब्यवस्था कर बनारस स्थित हेरिटेज हास्पिटल ले गये जहाँ उनका ईलाज चालू हुआ। परिवार के लोग और डाक्टर ने इनको बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन सारा कोशिश शोभनाथ जी को जीवन दान न दे सकी अंततः उनकी हृदय गति रुकने से अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। परिवार के लोग आज उनको लेकर घर आये और बडे सम्मान और सौहार्द के साथ अंतिम संस्कार के लिए तैयारी में लग गए।
आपको बताते चलें कि शोभनाथ गुप्ता जी भारतीय सेना में एक मजबूत सिपाही के पद पर आसीन होकर देश सेवा काम लगे रहें उनकी कुशल और बीर गाथा से उनका प्रमोशन हवलदार पद तक गया और हवलदार पद से सेवानिवृत हुए।
सेवानिवृत होकर घर आने पर भी उनके देश भक्ति का जज्बा नहीं रुका वह हमेशा सामाजिक और देश से संबंधित सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थें।
शोभनाथ जी के दो बेटे हैं ओमप्रकाश गुप्ता जो भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायरमेंट हुए हैं और दूसरे सारनाथ गुप्ता जो अपना स्वरोजगार करते हैं और उनके बेटे अमित गुप्ता विशाल गुप्ता और सूरज गुप्ता हैं।और शोभनाथ गुप्ता जी की पत्नी का नाम रामवती देवी है जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
आज सुबह जब उनका शव गांव में पहुंचातो लोगों की काफी भीड़ थी उन्हें  तिरंगा में लपेटकर तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा तथा उनके विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों व गांव के पूर्व सेना के लोगों ने उनको सलामी दीऔर उनका अंतिम संस्कार के लिए बलुआ घाट पर लाया गया और उनका दाह संस्कार किया गया।
इस मौके पर गांव के बहुत से लोग उपस्थित थें सभी लोगों ने मिलकर इस भारतीय सेना के जवान को अंतिम सलामी दी और जय हिंद के घोष से साथ दाह संस्कार किया।
रौशन जो वतन का नाम करते हैं 🇮🇳
बाद मरने के उन्हें सब सलाम करते हैं🇮🇳
तारीख उन्हीं की याद रहती है 🇮🇳
जो वतन के लिए खुद को कुर्बान कर देते हैं.🇮🇳।
    user_Mohammad Rafeeque
    Mohammad Rafeeque
    Electrician चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 60 बच्चे, शौचालय और पानी की भी व्यवस्था नहीं 13 साल में ही जर्जर हो गया 2011-12 में बना भवन, टूटी चहारदीवारी से विद्यालय में असामाजिक तत्वों और पशुओं का प्रवेश धीना। बरहनी विकासखंड के सेवखरी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में जर्जर भवन के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में करीब 60 बच्चे नामांकित हैं, जबकि प्रतिदिन लगभग 18 से 22 बच्चों की ही उपस्थिति रहती है। वर्ष 2011-12 में निर्मित विद्यालय भवन निर्माण के करीब 13-14 वर्ष में ही जर्जर हो गया। भवन की हालत ऐसी है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। पेयजल की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं विद्यालय की चहारदीवारी करीब दो वर्षों से टूटी हुई है। इससे विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के आने-जाने के साथ ही पशु-पक्षियों का भी बसेरा बना हुआ है। ग्रामीण जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल यादव और मनोज गौड़ आदि ने बताया कि चहारदीवारी टूटने के बाद विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है। छात्र-छात्राओं के शौचालय भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कई बार समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी अजीत पाल ने बताया कि जर्जर भवन के संबंध में लिखा-पढ़ी कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। धन उपलब्ध होते ही विद्यालय का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
    2
    जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 60 बच्चे, शौचालय और पानी की भी व्यवस्था नहीं

13 साल में ही जर्जर हो गया 2011-12 में बना भवन, टूटी चहारदीवारी से विद्यालय में असामाजिक तत्वों और पशुओं का प्रवेश
धीना। बरहनी विकासखंड के सेवखरी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में जर्जर भवन के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में करीब 60 बच्चे नामांकित हैं, जबकि प्रतिदिन लगभग 18 से 22 बच्चों की ही उपस्थिति रहती है। वर्ष 2011-12 में निर्मित विद्यालय भवन निर्माण के करीब 13-14 वर्ष में ही जर्जर हो गया। भवन की हालत ऐसी है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।
विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। पेयजल की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं विद्यालय की चहारदीवारी करीब दो वर्षों से टूटी हुई है। इससे विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के आने-जाने के साथ ही पशु-पक्षियों का भी बसेरा बना हुआ है।
ग्रामीण जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल यादव और मनोज गौड़ आदि ने बताया कि चहारदीवारी टूटने के बाद विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है। छात्र-छात्राओं के शौचालय भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कई बार समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी अजीत पाल ने बताया कि जर्जर भवन के संबंध में लिखा-पढ़ी कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। धन उपलब्ध होते ही विद्यालय का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Local News Reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चंदौली के धानापुर प्रजापति के कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
    1
    चंदौली के धानापुर प्रजापति के कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अलीपुर थाना क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव में बिजली का पोल जर्जर की हालतमे अलीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम चंदौली खुर्द गांव में बिजली का पोल जर्जर की हालत में बिजली विभाग की लापरवाही सामने से देखी जब यहां पर कोई घटना हो जाएगा तभी बिजली विभाग के लोग इस पर सक्रिय होंगे माननीय महादेव जी से निवेदन है कि इस पर कोई कार्रवाई की जाए अन्यथा दुर्घटना भी हो सकती है इसके जिम्मेदार बिजली विभाग होंगे
    2
    अलीपुर थाना क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव में बिजली का पोल जर्जर की हालतमे
अलीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम चंदौली खुर्द गांव में बिजली का पोल जर्जर की हालत में बिजली विभाग की लापरवाही सामने से देखी जब यहां पर कोई घटना हो जाएगा तभी बिजली विभाग के लोग इस पर सक्रिय होंगे माननीय महादेव जी से निवेदन है कि इस पर कोई कार्रवाई की जाए अन्यथा दुर्घटना भी हो सकती है इसके जिम्मेदार बिजली विभाग होंगे
    user_Arvind prasad
    Arvind prasad
    Court reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • वाराणसी के नगर आयुक्त और मेयर पर लगा आरोप बेहद गंभीर जांच कब समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और मेयर अशोक तिवारी द्वारा कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम अब लुट का नया हब बन गया है। रिपोर्ट Varanasi Breking News
    1
    वाराणसी के नगर आयुक्त और मेयर पर लगा आरोप बेहद गंभीर जांच कब
समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और मेयर अशोक तिवारी द्वारा कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम अब लुट का नया हब बन गया है।
रिपोर्ट 
Varanasi Breking News
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • आयुष मलिक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में 16 सितंबर 2026 को सुनवाई हुई। कोर्ट के सामने आयुष ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम अपनाया और उन पर किसी तरह का दबाव, धमकी या लालच नहीं था। अदालत ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि एक बालिग व्यक्ति अपने धर्म और जीवनसाथी को लेकर कानून के दायरे में स्वयं निर्णय ले सकता है। #AyushMalik #AllahabadHighCourt #HighCourt
    1
    आयुष मलिक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में 16 सितंबर 2026 को सुनवाई हुई। कोर्ट के सामने आयुष ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम अपनाया और उन पर किसी तरह का दबाव, धमकी या लालच नहीं था। अदालत ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि एक बालिग व्यक्ति अपने धर्म और जीवनसाथी को लेकर कानून के दायरे में स्वयं निर्णय ले सकता है।

#AyushMalik #AllahabadHighCourt #HighCourt
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    1 hr ago
  • वाराणसी ब्यूरो रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है मोदी 76 साल के हो गए हैं
    1
    वाराणसी ब्यूरो रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है मोदी 76 साल के हो गए हैं
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sadar, Varanasi•
    2 hrs ago
  • चंदौली के विकास पुरुष की बात करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान
    1
    चंदौली के विकास पुरुष की बात करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.