जनपद सोनभद्र - हाथी नाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे उनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान ट्रकों में सवार ड्राइवर और खलासी फंस गए सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद एक ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे गंभीर हालत में हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य लोग बुरी तरह फंसे होने के कारण जिंदा जल गए। एक अन्य खलासी के भी वाहन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन ट्रक पूरी तरह जल जाने और क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडालको की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि रेणुकूट की ओर जा रही हाईवा में राख लदी थी, जबकि सामने से आ रहे ट्रक में अमूल कंपनी का दूध (200 मिलीलीटर के पैकेट) लदा था, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने मुर्धवा मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दुद्धी मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जनपद सोनभद्र - हाथी नाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे उनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान ट्रकों में सवार ड्राइवर और खलासी फंस गए सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद एक ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे गंभीर हालत में हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य लोग बुरी तरह फंसे होने के कारण जिंदा जल गए। एक अन्य खलासी के भी वाहन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन ट्रक पूरी तरह जल जाने और क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडालको की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि रेणुकूट की ओर जा रही हाईवा में राख लदी थी, जबकि सामने से आ रहे ट्रक में अमूल कंपनी का दूध (200 मिलीलीटर के पैकेट) लदा था, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने मुर्धवा मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दुद्धी मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
- जनपद सोनभद्र - हाथी नाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे उनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान ट्रकों में सवार ड्राइवर और खलासी फंस गए सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद एक ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे गंभीर हालत में हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य लोग बुरी तरह फंसे होने के कारण जिंदा जल गए। एक अन्य खलासी के भी वाहन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन ट्रक पूरी तरह जल जाने और क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडालको की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि रेणुकूट की ओर जा रही हाईवा में राख लदी थी, जबकि सामने से आ रहे ट्रक में अमूल कंपनी का दूध (200 मिलीलीटर के पैकेट) लदा था, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने मुर्धवा मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दुद्धी मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रकों की टक्कर के बाद जिंदा जला ड्राइवर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट हाथी नाला जंगल क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक का पैर केबिन के आगे लोहे के हिस्से में बुरी तरह फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी स्थिति ऐसी थी कि पैर को काटकर निकालना भी संभव नहीं हो पाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चालक उसी में फंसकर जिंदा जल गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- सोनभद्र.... - पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - 50 किलो अवैध गांजा किया गया बरामद - मामले में 3 शातिर तस्कर भी मौके से गिरफ्तार - बोलेरो वाहन में छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा था - तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर मीरजापुर में करते थे सप्लाई - पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का किया जा रहा था इस्तेमाल - बरामद गांजा की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई। - धरे गये वाहन की कीमत करीब 6 लाख रुपये के करीब आंकी गई - कुल मिलाकर लगभग 16 लाख रुपये का माल जब्त किया गया - तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हुई कार्रवाई - पुलिस के अनुसार तस्करों के नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी - रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली।1
- Post by Kailash bihari1
- जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी से संबंधित 02 नफर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार की बाइट1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 12.04.2026* *अंतरराष्ट्रीय/क्रॉस-बॉर्डर अवैध ड्रग तस्करी सिंडिकेट पर सोनभद्र पुलिस का सतत प्रहार-* *कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई में बांग्लादेश बॉर्डर तक फैले नेटवर्क के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों एवं कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा एक बड़े अंतरराज्यीय एवं क्रॉस-बॉर्डर ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत *मु0अ0सं0- 1054/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)क भारतीय न्याय संहिता एवं 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट* से संबंधित प्रकरण में संलिप्त *ड्रग माफिया शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद जायसवाल* के करीबी अभियुक्तगण *संस्कार वर्मा पुत्र विनोद कुमार वर्मा तथा विनोद कुमार वर्मा पुत्र कनक भवन वर्मा, निवासी 33/67 उदितगंज की मण्डी, चलुआ घाट, थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज* को सोनभद्र एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियोग की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा संगठित तरीके से दिल्ली स्थित *“वान्या इंटरप्राइजेज”* के माध्यम से कोडीन युक्त *“एस्कफ कफ सिरप”* की बड़ी खेप प्राप्त कर उसे अवैध रूप से अन्य राज्यों में डायवर्ट किया जाता था। तस्करी को छिपाने हेतु उक्त नशीले कफ सिरप को नमकीन/चिप्स के इनवॉइस पर कंटेनरों में छिपाकर *बांग्लादेश सीमा* (अगरतल्ला, त्रिपुरा) की ओर भेजा जा रहा था। यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होकर नशाखोरी हेतु कोडीन युक्त कफ सिरप की आपूर्ति कर रहा था। उक्त तस्करी से संबंधित बड़ी खेप पूर्व में दिनांक 18.10.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से कुल 1,19,675 शीशियां कोडीन युक्त कफ सिरप की दो कंटेनरों से बरामद की जा चुकी है। जिसमें गिरफ्तार अभियुक्तगण संस्कार वर्मा एवं विनोद वर्मा द्वारा अवैध डायवर्जन के माध्यम से बांग्लादेश बॉर्डर (अगरतल्ला, त्रिपुरा) हेतु *कुल 59,675 शीशियां* कोडीन युक्त “एस्कफ कफ सिरप” का अवैध परिवहन कराया जाना प्रकाश में आया। उक्त प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश के दौरान एसआईटी टीम सोनभद्र द्वारा थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से दिनांक 12.04.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोनभद्र लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त—* 1. विनोद कुमार वर्मा पुत्र कनक भवन वर्मा, निवासी 33/67 उदितगंज की मण्डी, चलुआ घाट, थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 50 वर्ष। 2. संस्कार वर्मा पुत्र विनोद कुमार वर्मा, निवासी उपरोक्त, उम्र लगभग 27 वर्ष। *बरामदगी का विवरअ-* . कुल 59,675 शीशियां कोडीन युक्त “एस्कफ कफ सिरप” *आपराधिक इतिहास (संस्कार वर्मा)—* • मु0अ0सं0- 88/2025 धारा 208 भारतीय न्याय संहिता एवं 26(d) एनडीपीएस एक्ट, थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट। *पंजीकृत अभियोग—* मु0अ0सं0 1054/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)क भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *गिरफ्तारी करने वाली टीम—* 1. सदानन्द राय, प्रभारी निरीक्षक ओबरा, जनपद सोनभद्र (एसआईटी)। 2. का0 प्रवीण कुमार राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र। 3. का0 यशवन्त सरोज, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र। 4. थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस टीम।2
- सलखन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की खतरनाक मारकुंडी घाटी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तारकोल से लदा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी के तीसरे मोड़ पर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर बेगूसराय (बिहार) से तारकोल लेकर ओबरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन मारकुंडी घाटी के खतरनाक मोड़ों पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सीधे गहरी खाई में जा समाया। हादसा इतना भयावह था कि टैंकर के परखच्चे उड़ गए और चालक अंदर ही बुरी तरह फंस गया। चालक की पहचान सुमन सिंह (पुत्र शंकर सिंह), निवासी गिरिडीह (झारखंड) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी अतुल कुमार पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में घायल चालक को तत्काल एम्बुलेंस से लोढ़ी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है और परिजनों के साथ-साथ वाहन मालिक को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। खतरनाक घाटी पर फिर उठे सवाल मारकुंडी घाटी में लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीखे मोड़ और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।4
- सोनभद्र। जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र में रविवार को ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हथवानी गांव के पास आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग भड़क उठी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि किसी को बचाने की हिम्मत जुटाना मुश्किल हो गया। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत यातायात को डायवर्ट कर स्थिति संभाली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही की जताई जा रही है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है—क्या सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार का यही अंजाम होता रहेगा?4