महिला आरक्षण पर सरकार की मंशा पर सवाल, सड़क पर उतरा जनआक्रोश महिला आरक्षण पर भ्रामक प्रचार बंद करने तथा 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाकपा (माले) और ऐपवा के बैनर तले दरभंगा में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च में महिला आरक्षण के भीतर दलित, पिछड़े एवं आदिवासी समुदाय की महिलाओं के लिए अलग हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की भी जोरदार मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जब संसद द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित किया जा चुका है, तो इसे लागू करने में देरी क्यों की जा रही है। साथ ही यह भी पूछा गया कि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने में क्या बाधा है। मार्च का नेतृत्व भाकपा (माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, वरिष्ठ नेता आर.के. सहनी, समस्तीपुर जिला सचिव उमेश कुमार, ऐपवा की नेत्री शनिचरी देवी, रानी सिंह, बंदना सिंह सहित अन्य नेताओं ने किया। इस मौके पर भाकपा (माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में संसद द्वारा महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन पारित किया जा चुका है, जबकि हाल में गिरा विधेयक परिसीमन से जुड़ा था, न कि महिला आरक्षण से। उन्होंने सवाल उठाया कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन को अनिवार्य शर्त क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि बिना किसी देरी के महिला आरक्षण को लागू किया जाए तथा “आरक्षण के भीतर आरक्षण” के सिद्धांत को भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि सामाजिक न्याय को मजबूती मिल सके। इस कार्यक्रम में नंदलाल ठाकुर, ललन पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीवछ पासवान, मयंक, दीपक, रौशन, रानी शर्मा, देवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- दरभंगा:_ कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में डॉ संतोष पासवान को HOD बनाने में VC करते रहे टालमटोल1
- 🔴#समस्तीपुर -दरभंगा आमस सिक्स लेन निर्माण पर हादसे में मजदूर की मौत, कार्य के दौरान सिर पर गिरा था लोहा कल्याणपुर थाना क्षेत्र की घटना समस्तीपुर -दरभंगा आमस सिक्स लेन निर्माण पर हादसे में मजदूर की मौत , कार्य के दौरान सिर पर गिरा था लोहा समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर से गुजरने वाली समस्तीपुर दरभंगा आमस सिक्स लेन पर कार्य के दौरान सिर पर लोहा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर के मलिया गांव के मोहम्मद मुस्लिम का पुत्र मोहम्मद तमीज 56 वर्ष बतलाया गया है। मजदूर के शव को कल्याणपुर पुलिस ने शुक्रवार को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में मृतक का छोटा भाई मोहम्मद असलम ने बतलाया कि उनके भाई पिछले 6 महीना से समस्तीपुर में निर्माणाधीन समस्तीपुर दरभंगा आमस सिक्स लेन के निर्माण में मजदूर के रूप में कार्यरत थे। गुरुवार देर शाम इन लोगों को जानकारी मिली कि कार्य के दौरान उनके सिर पर लोहा गिर गया है। इसके बाद सभी समस्तीपुर पहुंचे और भाई को बेहतर उपचार के लिए पटना ले गये थे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस समस्तीपुर आ गये और मामले की जानकारी एजेंसी के मैनेजर और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक की पत्नी नाजमुन खातून ने बतलाया कि उसे चार बेटी और दो बेटा है सभी छोटे-छोटे हैं अभी किसी भी बेटी की शादी नहीं हुई है बेटी की शादी करने के लिए ही उनके पति मजदूरी करने के लिए समस्तीपुर सड़क निर्माण में आए हुए थे। जहां हादसे में उनकी जान चली गई। उन्होंने कहा है कि कंपनी के द्वारा उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए ,ताकि परिवार का भरण पोषण हो और उनकी बेटी की शादी हो सके। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बतलाया कि सड़क निर्माण में जुटे मजदूर के सिर पर कोई भारी सामग्री गिर गया था जिस कारण उसके सिर में काफी चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच भेजा गया था लेकिन उसकी मौत हो गई इसके बाद परिवार के लोग वापस आ गए थे शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।1
- पासपोर्ट अगर है तैयार लख रुपए कमाना चाहते हैं अपने जीवन शैली को बदलना चाहते हैं 25 अप्रैल और 5 में को सीधे पहुंचे OLD RAYYAN INTERNATIONAL EMIGRATION PVT. LTD. RALicense No. B-3374/DEL/COM/100/5/11379/2026 Office Address - Sakri Mohanbadhiyam Road. In Front Honda Bike Agency, NH-27. Sakri. Madhubani, Bihar-8472391
- प्रेस विज्ञप्ति प्रखंड सकरा आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को बिहार विकास संघर्ष समिति एव अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा का संयुक्त बैठक राजाराम के अध्यक्षता मे सकरा प्रखंड के मिश्रोलीय गांव मे हुआ जिसमे निर्णय हुआ की दिनांक 15 मई 2026 सकरा प्रखंड एव अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन होगा भूमिहीनों को बासगीत पर्चा जांच कर दिया जाए एव माहादलीत बस्तियों मे गली नली योजनाओं से रोड बनवाया जाए और भूमिहीनों को बास के लिए पांच, डी, जमीन उपलब्ध करने उपरोक्त मांगों के लेकर सकरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन एव धरना होगा सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा नेता सह मुखिया उदय चौधरी ने काहा आजादी के आठ दशक बाद भी महा दलित को बासगीत पर्चा नही मिला है बास के लिए भूमिहीन को पांच डी जमीन सरकार उपलब्ध कराये एव माहादलीत बस्तियों में गली नली योजनाओं से रोड बनाया जाए बैठक मे प्रमुख लोगो मे राजा राम, संघर्ष कुमार पासवान राजो देवी,अनिता देवी रामतारक राम सोनी कुमारी रंजन कुमार राजकुमारी देवी चिंता देवी बृजमोहन ठाकुर आदी लोगों ने संबोधित किया बैठक मे सौकरो लोग उपस्थित थे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर्ता अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा प्रखंड संयोजक सकरा पूर्व मुखिया मनोज बैठा, व बिहार विकास संघर्ष समिति के संयोजक श्री राजाराम।4
- समस्तीपुर जिले के मगरदाही घाट स्थित पुराने लचका पुल को काटकर हटाने के दौरान एक मजदूर की मौत.2
- बंगाल चुनाव जहाँ लाठी डंडा बम गोला गाली पत्थल यह सब मारा जाता है पोलिस तो खिलौना है ताज़ा मामला बिरभूमि से है1
- बिहार के 11 जिला समेत दरभंगा के इस क्षेत्र में जमीन की खरीद बिक्री पर सरकार ने लगाया रोक* *Darpan24 News*1
- भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक बाजार क्षेत्र के फलमंडी में आयोजित की गई।1