सीधी जिले की कुसमी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भदौरा के पोखरी टोला में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मध्य प्रदेश शासन की खसरा क्रमांक 945 की भूमि पर दर्जन भर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। राजबहोर यादव पंच के मुताबिक, जियालाल जायसवाल, जयलाल जायसवाल, छोटेलाल जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, शिवलाल जायसवाल और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर इस भूमि पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर आए दिन आपसी विवाद और कहासुनी होती रहती है। हाल ही में भाई-भाई के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि यह चर्चा का विषय बन गया। बताया गया है कि तहसीलदार न्यायालय कुसमी द्वारा 13 पात्र हितग्राहियों को उक्त भूमि का पट्टा प्रदान किया गया है, लेकिन उन्हें अब तक वास्तविक कब्जा नहीं मिल पाया है। आरोप है कि जब पट्टाधारी परिवार भूमि पर मकान निर्माण या कब्जा लेने का प्रयास करते हैं, तो उनका विरोध किया जाता है और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पट्टाधारियों का कहना है कि शासन द्वारा भूमि आवंटित किए जाने के बावजूद वे अपने अधिकार का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर पात्र हितग्राहियों को विधिवत कब्जा दिलाया जाए, ताकि वे अपने आवास का निर्माण कर सकें। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी मांग की है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- nxvnncncx vhxhnncdsvnccbnccbhvcnvcbgvchbcdvbnbxchbvdhh2
- रीवा में सोशल मीडिया पर की गई एक अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।1
- मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पद्मधर कॉलोनी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लगभग 12 घंटे तक कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रभावित परिवार ने इस पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसे पूरी तरह से एक राजनीतिक साजिश बताया है। खबर में यह भी उल्लेख किया गया है कि कार्रवाई समाप्त होने के बाद जब मीडिया ने टीम से सवाल पूछे, तो ED की टीम ने उन सवालों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और सवालों से बचती नजर आई।1
- रीवा के ईको पार्क में प्रमोद शर्मा और उनके साथ आए लोगों को भीड़ ने दौड़ा दिया, जब वे अपनी नेतागीरी चमकाने वहाँ पहुँचे थे। इस दौरान, जैसे ही नेता जी की नज़र लठ्ठों पर पड़ी, उन्हें तुरंत मौके से भागते हुए देखा गया।1
- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक युवक पर कार्रवाई की गई है। इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश एसटीएफ, साइबर क्राइम पुलिस कानपुर कमिश्नरेट और रीवा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र के पूर्वा कल्याणपुर गांव निवासी नागेश्वर सिंह बघेल (पिता लालमणि सिंह बघेल) ने अखिलेश यादव की बेटी के संबंध में यह आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। साइबर क्राइम पुलिस कानपुर कमिश्नरेट ने इस मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम मध्य प्रदेश पहुंची। पनवार थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने यूपी एसटीएफ के साथ मिलकर आरोपी नागेश्वर सिंह बघेल को उसके गांव पूर्वा कल्याणपुर से हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ को सौंप दिया गया। आरोपी को आगे की पूछताछ और जांच के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया गया है, जहाँ साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगनी स्थित खाखन पुल के पास NH-39 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिंगरौली से सीधी की ओर जा रहा एक कोयला लोड ट्रक दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक का चालक भी वाहन के अंदर काफी देर तक फंसा रहा। घटना की सूचना मिलने पर जियावन पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए चालक सहित सभी घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।1