Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्जापुर ड्रमंडगंज वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक तेंदुआ के हमले से पशुपालक के घायल होने के बाद वनविभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की दी हिदायत ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के गंगहर जंगल में गुरुवार को भैंस चराने गए पशुपालक पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल पशुपालक केवला शंकर उर्फ लड़ाका कोल का मंडलीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को वनदारोगा कुमार कार्तिकेय वनदारोगा अखिलेश दुबे वनकर्मी टीम के साथ बबुरा रघुनाथ सिंह के सझिया बस्ती व किरका बस्ती में पहुंचे।वनदारोगा कुमार कार्तिकेय ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को जंगल की ओर नही जाने की अपील की।वनदारोगा ने वन्यजीवों के बस्ती में दिखाई देने पर तत्काल वनविभाग को सूचना देने के लिए निर्देशित किया।
Abhinesh Pratap singh
मिर्जापुर ड्रमंडगंज वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक तेंदुआ के हमले से पशुपालक के घायल होने के बाद वनविभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की दी हिदायत ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के गंगहर जंगल में गुरुवार को भैंस चराने गए पशुपालक पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल पशुपालक केवला शंकर उर्फ लड़ाका कोल का मंडलीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को वनदारोगा कुमार कार्तिकेय वनदारोगा अखिलेश दुबे वनकर्मी टीम के साथ बबुरा रघुनाथ सिंह के सझिया बस्ती व किरका बस्ती में पहुंचे।वनदारोगा कुमार कार्तिकेय ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को जंगल की ओर नही जाने की अपील की।वनदारोगा ने वन्यजीवों के बस्ती में दिखाई देने पर तत्काल वनविभाग को सूचना देने के लिए निर्देशित किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तेंदुआ के हमले से पशुपालक के घायल होने के बाद वनविभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की दी हिदायत ड्रमंण्डगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के गंगहर जंगल में गुरुवार को भैंस चराने गए पशुपालक पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल पशुपालक केवला शंकर उर्फ लड़ाका कोल का मंडलीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को वनदारोगा कुमार कार्तिकेय वनदारोगा अखिलेश दुबे वनकर्मी रामसजीवन वर्मा टीम के साथ बबुरा रघुनाथ सिंह के सझिया बस्ती व किरका बस्ती में पहुंचे।वनदारोगा कुमार कार्तिकेय ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को जंगल की ओर नही जाने की अपील की।वनदारोगा ने वन्यजीवों के बस्ती में दिखाई देने पर तत्काल वनविभाग को सूचना देने के लिए निर्देशित किया।2
- मिर्जापुर ड्रमंडगंज वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक तेंदुआ के हमले से पशुपालक के घायल होने के बाद वनविभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की दी हिदायत ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के गंगहर जंगल में गुरुवार को भैंस चराने गए पशुपालक पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल पशुपालक केवला शंकर उर्फ लड़ाका कोल का मंडलीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को वनदारोगा कुमार कार्तिकेय वनदारोगा अखिलेश दुबे वनकर्मी टीम के साथ बबुरा रघुनाथ सिंह के सझिया बस्ती व किरका बस्ती में पहुंचे।वनदारोगा कुमार कार्तिकेय ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को जंगल की ओर नही जाने की अपील की।वनदारोगा ने वन्यजीवों के बस्ती में दिखाई देने पर तत्काल वनविभाग को सूचना देने के लिए निर्देशित किया।1
- गेहूं की बुवाई को लेकर बीज भंडार पर बढ़ी किसानों की भीड़ डीबीडब्ल्यू 3406 और डीबीडब्ल्यू 327 प्रजातियों का बीज उपलब्ध, समय से बुवाई और बीज उपचार की दी सलाह मेजा, प्रयागराज। रबी की बुवाई का समय नजदीक आते ही किसान गेहूं की खेती की तैयारियों में जुट गए हैं। मेजारोड स्थित राजकीय बीज भंडार पर गेहूं का बीज लेने के लिए किसानों की आवाजाही बढ़ गई है। बीज भंडार पर डीबीडब्ल्यू 3406 और डीबीडब्ल्यू 327 प्रजातियों का बीज उपलब्ध है। किसान अपनी जरूरत के मुताबिक बीज की खरीदारी कर रहे हैं। बीज भंडार प्रभारी प्रदीप बाबू ने बताया कि गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए समय से बुवाई करना जरूरी है। सामान्य परिस्थितियों में 15 से 25 नवंबर तक बुवाई करना उपयुक्त रहता है। उन्होंने किसानों को बुवाई से पहले बीज उपचार करने की सलाह दी। बताया कि बीज उपचार से फसल को शुरुआती अवस्था में बीज एवं मृदा जनित रोगों से बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि बुवाई से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई कर मिट्टी को भुरभुरा बना लें। सीड ड्रिल से बुवाई करने पर बीज उचित दूरी और गहराई पर पड़ता है। कतार से कतार की दूरी 20 से 23 सेंटीमीटर और बीज की गहराई चार से पांच सेंटीमीटर रखनी चाहिए। इसके अलावा मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में खाद और उर्वरकों का प्रयोग करें। प्रदीप बाबू ने किसानों से अपील की कि उन्नत प्रजातियों के चयन के साथ वैज्ञानिक विधि से खेती करें। समय से बुवाई, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक और उचित सिंचाई पर ध्यान देकर गेहूं की पैदावार बढ़ाई जा सकती है।1
- मेजा क्षेत्र स्थित सोनार का तारा पर छोटी दीपावली पर सजी दुकान लोग दूसरों की मूर्ति खरीद रहे हैं कल बड़ी दीपावली पर घर में करेंगे पूजा पाठ सुख शांति समिति की करेंगे कामना। मेजा क्षेत्र स्थित सोनार का तारा पर छोटी दीपावली पर सजी दुकान लोग दूसरों की मूर्ति खरीद रहे हैं कल बड़ी दीपावली पर घर में करेंगे पूजा पाठ सुख शांति समिति की करेंगे कामना।1
- दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से बनाए दिए, मेला बना आकर्षण का केंद्र | मीरजापुर मीरजापुर में दो दिवसीय मण्डल स्तरीय दिव्यांगजन दीपावली मेले का भव्य आयोजन किया गया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा पंजीकृत संस्था माँ बलिराजी सेवा संस्था, मीरजापुर द्वारा विकास भवन में 06 एवं 07 नवम्बर 2026 को इस मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर किया। उन्होंने सभी स्टालों का भ्रमण कर बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया और खरीददारी भी की। इस अवसर पर कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत पूर्व से चयनित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल व ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। CDO ने हरी झंडी दिखाकर ट्राईसाइकिल को रवाना किया। मेले में दिव्यांग बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाए गए गुल्लक, विभिन्न प्रकार के दिये, मूर्ति, कपड़े के फूलों की माला व सजावटी सामान प्रदर्शित किए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। स्पर्श राजकीय दृष्टि बालिका इण्टर कॉलेज व बचपन डे-केयर सेन्टर के बच्चों ने डिजाइनर दिये बनाकर सबका मन जीत लिया। कछवां निवासी दिव्यांग राजकुमार प्रजापति द्वारा स्वयं बनाए गए मिट्टी के दिये, डिजाइनर गिलास, घण्टी आदि भी मेले में खास रहे।1
- हर घर मोदी हर घर अमित शाह पंकज चौधरी जय संजय जय निषाद राज हर घर योगी259 मेजाविधान सभाचुनाव क्षेत्र सिरसासंग राष्ट्रीय नर सेवाआपकासेवक रमेश चंद्र वर्मा 73557 12868 श्रीकृष्णा4
- सेमरा कल्बना में श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का भव्य समापन, दशहरे पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब श्री बाल मंडल रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ आयोजन, राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की चौकी पर हुई भव्य आरती, गुड़ की जलेबी की दुकानों पर लगी भीड़ प्रयागराज। प्रयागराज जनपद के घूरपुर क्षेत्र अंतर्गत सेमरा कल्बना में श्री बाल मंडल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित दशहरा उत्सव एवं रामलीला मंचन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रामलीला के अंतिम चरण में लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और भव्य राज्याभिषेक का मनोहारी मंचन किया गया। कलाकारों ने रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को जीवंत रूप देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। राज्याभिषेक और आरती ने बांधा समां भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन के बाद विधि-विधान से राज्याभिषेक किया गया। इसके उपरांत प्रस्तुत भक्तिमय आरती और आरती गीतों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति और आकर्षक मंच सज्जा दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। दशहरे पर जनप्रतिनिधियों ने उतारी आरती दशहरा उत्सव के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और महावीर हनुमान की सुसज्जित चौकी पर ग्राम प्रधान राजरूप पटेल, भाजपा नेता मिश्रीलाल केसरवानी तथा युवा नेता शुभम जायसवाल ने विधि-विधान से आरती उतारी। इसके बाद देवी-देवताओं को मिठाई अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दशहरे के अवसर पर मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर पारंपरिक गुड़ की जलेबी की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मेले का आनंद उठाया। पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयास से सफल हुआ आयोजन श्री बाल मंडल रामलीला कमेटी के संस्थापक प्रेम सिंह (बाबाजी), प्रबंधक शिव सिंह एवं बबलू, मंत्री कप्तान सिंह, संरक्षक विजय कुमार केसरवानी, कोषाध्यक्ष डॉ. एसके सिंह पटेल, निर्देशक कुश सिंह, डायरेक्टर सूबेदार सिंह (मिंटर सिंह), रंगमंच एवं साज-सज्जा की जिम्मेदारी संभाल रहे लालमणि सिंह तथा उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार गौड़ सहित कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कमेटी के पदाधिकारियों ने कलाकारों, सहयोगियों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। रामलीला के माध्यम से दिया आदर्श जीवन का संदेश कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और न्याय के आदर्शों को प्रस्तुत किया गया। लंका विजय के बाद राज्याभिषेक का प्रसंग बुराई पर अच्छाई की जीत और आदर्श शासन व्यवस्था की स्थापना का प्रतीक बना। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। सेमरा कल्बना का यह दशहरा उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता की यादगार झलक बन गया।1
- बारी बजहिया में रात 2:49 बजे अल्टो कार से आए चोर, 18 महीने की पड़िया उठा ले गए, विडियो वायरल यादव मार्केट के सीसीटीवी में कैद हुई अल्टो कार, पुलिस जांच में जुटी बारी बजहिया में रात 2:49 बजे अल्टो कार से आए चोर, 18 महीने की पड़िया उठा ले गए, विडियो वायरल यादव मार्केट के सीसीटीवी में कैद हुई अल्टो कार, पुलिस जांच में जुटी *प्रयागराज कौंधियारा।* थाना कौंधियारा क्षेत्र के बारी बजहिया गांव में बीती रात चोरों ने एक किसान की मेहनत पर हाथ साफ कर दिया। चोर अल्टो कार से आए और घर के बाहर बंधी 18 महीने की भैंस की पड़िया को उठा ले गए। पूरी वारदात यादव मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ब्यास जी यादव पुत्र स्वर्गीय राम सजीवन यादव, निवासी ग्राम बारी बजहिया, थाना कौंधियारा, तहसील करछना, जनपद प्रयागराज ने शनिवार 7 नवंबर 2026 को थानाध्यक्ष कौंधियारा को प्रार्थना पत्र देकर चोरों को पकड़ने और अपनी पड़िया दिलाने की मांग की है। ब्यास जी यादव ने बताया कि वह बारी बजहिया-कौंधियारा मार्ग पर मकान बनाकर रहते हैं। उनकी 18 महीने की पड़िया घर के बाहर बंधी थी। उसी को पाल-पोसकर वह अपना भविष्य संवार रहे थे। बीती रात चोर उसे उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर जब यादव मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई, तो रात्रि लगभग 2:49 बजे एक अल्टो कार कैमरे में कैद दिखाई दी। आशंका है कि चोर उसी कार से आए थे और पड़िया को लेकर पूरब की ओर भाग गए। गांव में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। किसानों का कहना है कि अगर रात में घर के बाहर बंधा पशु भी सुरक्षित नहीं है, तो वे क्या करें। *पुलिस ने शुरू की जांच* इस मामले में कौंधियारा थाना प्रभारी अनिल पाण्डेय और उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जगह-जगह की सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।1