logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शामली: ट्यूबवेल और बिजली के तार चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार* *शामली: ट्यूबवेल और बिजली के तार चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार* *शामली, 10 सितंबर 2026:* जनपद में किसानों के ट्यूबवेल और बिजली के पोल से तार चोरी की वारदातों से दहशत फैलाने वाले अंतरराज्यीय गैंग का बाबरी थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 6 चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए गिरोह के 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक *एन.पी. सिंह* के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान ग्राम हाथी करौंदा से खानपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर इन बदमाशों को पकड़ा। *6 वारदातों को दिया था अंजाम* पकड़े गए बदमाशों ने पिछले 2 महीनों में थाना क्षेत्र के कई गांवों में आतंक मचा रखा था: - 17 जुलाई को ग्राम कंजरहेड़ी में ट्यूबवेल से चोरी - 24 जुलाई को ग्राम हाथी करौंदा में ट्यूबवेल से चोरी - 19 अगस्त को ग्राम बन्तीखेड़ा में ट्यूबवेल से चोरी - 1 सितंबर को हाथी करौंदा के जंगल में बिजली के पोल से तार चोरी - 5-6 सितंबर की रात कुरमाली/हाथी करौंदा के जंगल से तार और अन्य सामान चोरी *गिरफ्तार अभियुक्त:* 1. *नदीम पुत्र तनवीर* - निवासी गोंडा, थाना जाफराबाद, नई दिल्ली 2. *साजिद पुत्र जमील अहमद* - निवासी खाई खेड़ा, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर 3. *अब्दुल आहद पुत्र मो. अकरम* - निवासी धर्मपुरी, थाना उस्मानपुर, नई दिल्ली *बरामदगी:* पुलिस ने इनके पास से चोरी के *22 बंडल बिजली के तार, 2 ट्यूबवेल केबल, 3 कटर, हथौड़ी, 2 अदद टाटा पिकअप (छोटा हाथी) DL 1 LAJ 2565 और DL 1 LAL 6993* तथा चोरी का सामान बेचकर कमाए गए 1200 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे छोटा हाथी गाड़ियों में घूम-घूम कर रात में ट्यूबवेल के केबल, कटआउट और बिजली के तार चोरी करते थे और फिर चलते-फिरते कबाड़ियों को बेच देते थे। एसपी शामली ने सफल अनावरण करने वाली बाबरी पुलिस टीम को *10,000 रुपये के नकद इनाम* से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

2 hrs ago
user_अवनीश शर्मा
अवनीश शर्मा
Local News Reporter शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*शामली: ट्यूबवेल और बिजली के तार चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार* *शामली: ट्यूबवेल और बिजली के तार चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार* *शामली, 10 सितंबर 2026:* जनपद में किसानों के ट्यूबवेल और बिजली के पोल से तार चोरी की वारदातों से दहशत फैलाने वाले अंतरराज्यीय गैंग का बाबरी थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 6 चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए गिरोह के 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक *एन.पी. सिंह* के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान ग्राम हाथी करौंदा से खानपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर इन बदमाशों को पकड़ा। *6 वारदातों को दिया था अंजाम* पकड़े गए बदमाशों ने पिछले 2 महीनों में थाना क्षेत्र के कई गांवों में आतंक मचा रखा था: - 17 जुलाई को ग्राम कंजरहेड़ी में ट्यूबवेल से चोरी - 24 जुलाई को ग्राम हाथी करौंदा में ट्यूबवेल से चोरी - 19 अगस्त को ग्राम बन्तीखेड़ा में ट्यूबवेल से चोरी - 1 सितंबर को हाथी करौंदा के जंगल में बिजली के पोल से तार चोरी - 5-6 सितंबर की रात कुरमाली/हाथी करौंदा के जंगल से तार और अन्य सामान चोरी *गिरफ्तार अभियुक्त:* 1. *नदीम पुत्र तनवीर* - निवासी गोंडा, थाना जाफराबाद, नई दिल्ली 2. *साजिद पुत्र जमील अहमद* - निवासी खाई खेड़ा, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर 3. *अब्दुल आहद पुत्र मो. अकरम* - निवासी धर्मपुरी, थाना उस्मानपुर, नई दिल्ली *बरामदगी:* पुलिस ने इनके पास से चोरी के *22 बंडल बिजली के तार, 2 ट्यूबवेल केबल, 3 कटर, हथौड़ी, 2 अदद टाटा पिकअप (छोटा हाथी) DL 1 LAJ 2565 और DL 1 LAL 6993* तथा चोरी का सामान बेचकर कमाए गए 1200 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे छोटा हाथी गाड़ियों में घूम-घूम कर रात में ट्यूबवेल के केबल, कटआउट और बिजली के तार चोरी करते थे और फिर चलते-फिरते कबाड़ियों को बेच देते थे। एसपी शामली ने सफल अनावरण करने वाली बाबरी पुलिस टीम को *10,000 रुपये के नकद इनाम* से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

More news from Shamli and nearby areas
  • मध्य प्रदेश: शराब के विरोध में लाडली बहनों ने किया शराब को बचाने आए पुलिसियों का इलाज मध्य प्रदेश: शराब के विरोध में लाडली बहनों ने किया शराब को बचाने आए पुलिसियों का इलाज
    1
    मध्य प्रदेश: शराब के विरोध में लाडली बहनों ने किया शराब को बचाने आए पुलिसियों का इलाज
मध्य प्रदेश: शराब के विरोध में लाडली बहनों ने किया शराब को बचाने आए पुलिसियों का इलाज
    user_जमीनी दर्पण
    जमीनी दर्पण
    Local News Reporter Un, Shamli•
    15 hrs ago
  • चरथावल में कथित फर्जी डॉक्टर का क्लीनिक सील, आरोपी फरार सोशल मीडिया पर ‘एमडी’ बताकर प्रचार करने का आरोप, मेडिकल केयर सेंटर भी सील मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल में बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के चिकित्सा कार्य करने और सोशल मीडिया पर प्रचार करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। एसीएमओ महक सिंह और एसीएमओ डॉ. अजय सिंह की संयुक्त टीम ने दोबारा चरथावल पहुंचकर कथित डॉक्टर ताहिर के क्लीनिक पर छापेमारी की और उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान ताहिर मौके से फरार बताया गया। बताया गया कि ताहिर इंस्टाग्राम पर खुद को ‘एमडी’ बताते हुए चिकित्सकीय सेवाओं का प्रचार कर मरीजों को आकर्षित कर रहा था। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन संबंधित व्यक्ति वहां नहीं मिला था। इसके बाद विभाग ने दोबारा कार्रवाई करते हुए क्लीनिक सील कर दिया। इसी दौरान मेडिकल केयर सेंटर, चरथावल को भी सील किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित दस्तावेजों और चिकित्सा सेवाओं के संचालन की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार चिकित्सकीय योग्यता, पंजीकरण और ‘एमडी’ के दावे की वास्तविकता दस्तावेजों की जांच के बाद स्पष्ट होगी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना पंजीकरण अथवा निर्धारित मानकों के संचालित बताए जा रहे चिकित्सा प्रतिष्ठानों के संचालकों में हड़कंप मचा है। विभाग द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    चरथावल में कथित फर्जी डॉक्टर का क्लीनिक सील, आरोपी फरार
सोशल मीडिया पर ‘एमडी’ बताकर प्रचार करने का आरोप, मेडिकल केयर सेंटर भी सील
मुजफ्फरनगर  जनपद के कस्बा चरथावल में बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के चिकित्सा कार्य करने और सोशल मीडिया पर प्रचार करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। एसीएमओ महक सिंह और एसीएमओ डॉ. अजय सिंह की संयुक्त टीम ने दोबारा चरथावल पहुंचकर कथित डॉक्टर ताहिर के क्लीनिक पर छापेमारी की और उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान ताहिर मौके से फरार बताया गया।
बताया गया कि ताहिर इंस्टाग्राम पर खुद को ‘एमडी’ बताते हुए चिकित्सकीय सेवाओं का प्रचार कर मरीजों को आकर्षित कर रहा था। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन संबंधित व्यक्ति वहां नहीं मिला था। इसके बाद विभाग ने दोबारा कार्रवाई करते हुए क्लीनिक सील कर दिया।
इसी दौरान मेडिकल केयर सेंटर, चरथावल को भी सील किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित दस्तावेजों और चिकित्सा सेवाओं के संचालन की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार चिकित्सकीय योग्यता, पंजीकरण और ‘एमडी’ के दावे की वास्तविकता दस्तावेजों की जांच के बाद स्पष्ट होगी।
कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना पंजीकरण अथवा निर्धारित मानकों के संचालित बताए जा रहे चिकित्सा प्रतिष्ठानों के संचालकों में हड़कंप मचा है। विभाग द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शिव सेना (भवानी सेना) महिला मोर्चा की जिला कमेटी का गठन, सदस्यता अभियान पर जोर मुजफ्फरनगर। शिव सेना (भवानी सेना) महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक 10 सितंबर को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने की, जबकि संचालन सविता गौतम ने किया। बैठक में महिला मोर्चा की जिला कमेटी के गठन को लेकर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निशा वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, पूनम चाहल को जिला उपाध्यक्ष और राखी प्रजापति को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया कि शेष जिला कमेटी का गठन भी आगामी तीन से चार दिनों में पूरा कर सूची कार्यालय में सौंप दी जाएगी। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को तेजी से चलाने का आह्वान किया गया। बैठक में सविता गौतम, पूनम गर्ग, सविता कश्यप, सुमन प्रजापति, अनीता प्रजापति, आरती पाल, कमलेश, अनीता ठाकुर सहित अन्य महिला पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहीं।
    4
    शिव सेना (भवानी सेना) महिला मोर्चा की जिला कमेटी का गठन, सदस्यता अभियान पर जोर
मुजफ्फरनगर। शिव सेना (भवानी सेना) महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक 10 सितंबर को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने की, जबकि संचालन सविता गौतम ने किया।
बैठक में महिला मोर्चा की जिला कमेटी के गठन को लेकर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निशा वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, पूनम चाहल को जिला उपाध्यक्ष और राखी प्रजापति को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया कि शेष जिला कमेटी का गठन भी आगामी तीन से चार दिनों में पूरा कर सूची कार्यालय में सौंप दी जाएगी।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को तेजी से चलाने का आह्वान किया गया।
बैठक में सविता गौतम, पूनम गर्ग, सविता कश्यप, सुमन प्रजापति, अनीता प्रजापति, आरती पाल, कमलेश, अनीता ठाकुर सहित अन्य महिला पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहीं।
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • एसपी सिटी अमृत जैन की अपील: शांति-सौहार्द बनाए रखें, पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का करें पालन
    1
    एसपी सिटी अमृत जैन की अपील: शांति-सौहार्द बनाए रखें, पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का करें पालन
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश : मेरठ पुलिस ने व्यापारी गौरव मोहन अग्रवाल के कई गोदामों पर छापा मा उत्तर प्रदेश : मेरठ पुलिस ने व्यापारी गौरव मोहन अग्रवाल के कई गोदामों पर छापा मारा, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के दिवाली पटाखे बरामद किए। पुलिस का दावा है कि व्यापारी के पास पटाखे स्टोरेज का कोई लाइसेंस नहीं था।
    1
    उत्तर प्रदेश : मेरठ पुलिस ने व्यापारी गौरव मोहन अग्रवाल के कई गोदामों पर छापा मा
उत्तर प्रदेश : मेरठ पुलिस ने व्यापारी गौरव मोहन अग्रवाल के कई गोदामों पर छापा मारा, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के दिवाली पटाखे बरामद किए। पुलिस का दावा है कि व्यापारी के पास पटाखे स्टोरेज का कोई लाइसेंस नहीं था।
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर ने पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र शाहपुर के ग्राम तावली में किया फ्लैग मार्च, अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। अवगत कराना है कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 10.09.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम तावली में पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा गांव एवं आसपास के क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। ▶️ फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक/अराजक तत्वों के विरुद्ध तत्काल एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ▶️ पुलिस द्वारा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से भ्रामक/अफवाहपूर्ण सूचना प्रसारित करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर श्री गजेन्द्र सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ▶️ मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमण, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।
    1
    जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर ने पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र शाहपुर के ग्राम तावली में किया फ्लैग मार्च, अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
अवगत कराना है कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 10.09.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम तावली में पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा गांव एवं आसपास के क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
▶️ फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक/अराजक तत्वों के विरुद्ध तत्काल एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
▶️ पुलिस द्वारा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से भ्रामक/अफवाहपूर्ण सूचना प्रसारित करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर श्री गजेन्द्र सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
▶️ मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमण, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।
    user_सचिन प्रजापति
    सचिन प्रजापति
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सहारनपुर मस्जिद प्रकरण में बड़ा अपडेट! सहारनपुर जाने से पहले आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव जीशान कुरैशी हाउस अरेस्ट! क्या है पूरा मामला? सामने आया बड़ा अपडेट सहारनपुर मस्जिद प्रकरण में बड़ा अपडेट! सहारनपुर जाने से पहले आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव जीशान कुरैशी हाउस अरेस्ट! क्या है पूरा मामला? सामने आया बड़ा अपडेट
    1
    सहारनपुर मस्जिद प्रकरण में बड़ा अपडेट! सहारनपुर जाने से पहले आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव जीशान कुरैशी हाउस अरेस्ट! क्या है पूरा मामला? सामने आया बड़ा अपडेट
सहारनपुर मस्जिद प्रकरण में बड़ा अपडेट! सहारनपुर जाने से पहले आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव जीशान कुरैशी हाउस अरेस्ट! क्या है पूरा मामला? सामने आया बड़ा अपडेट
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बहला-फुसलाकर एवं दबाव डालकर मेरे बेटे के नाम पर लगभग 10 लाख का लोन कराने, दस्तावेजों के दुरुपयोग, बीमा कराने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में
    1
    बहला-फुसलाकर एवं दबाव डालकर मेरे बेटे के नाम पर लगभग 10 लाख का लोन कराने, दस्तावेजों के दुरुपयोग, बीमा कराने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में
    user_KHULASHA NEWS
    KHULASHA NEWS
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • किन्नर के प्यार में व्यक्ति ने अपने तीन बच्चो ओर पत्नी महिला को तलाक देकर हुए फरार, जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने तीन तलाक देने के बाद अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की माँग उठाते हुए एसएसपी महोदय के नाम एक प्रार्थना पत्र सोपते हुए बताया की वह जनपद शामली की रहने वाली हैं और उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी इस्तीखर बैग के साथ मुस्लिम रीती रिवाज़ के अनुसार हुई थी, शादी के समय घरवालों ने सभी सामान दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से खुश नहीं थे और शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे थे,अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के चलते उसके साथ मारपीट की जाती थी,पीड़ित महिला ने बताया की उसके 3 बच्चे हैं जो अब वह इन बच्चो को लेकर दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं, साथ ही पीड़ित महिला ने बताया की शादी से पहले ही उसके पति का एक जोया नाम की किन्नर से नाजायज संबंध हैं जिसके वीडियो भी महिला के पास सेव हैं, उसका पति उस किन्नर को कई मर्तबा घर भी लेकर आया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी,दिनांक 2 जून को मेरे साथ पति व नन्दोई के साथ साथ ससुराल पक्ष के लोगो ने जान से मरने की नियत से मारपीट शुरू कर दी और दुप्पते से मेरा गला घोट दिया जिससे में बेहोश हो गयी, होश में आने पर मैने अपने परिजनों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया जिसके पश्चात मीमलाना रोड निवासी मेरे मामा मेरी ससुराल आए और उन्होंने मेरे पति व ससुराल पक्ष के लोगो से बातचीत की, इसी बिच मेरे पति इस्तीखर बैग ने मुझे तीन तलाक दे दिया और घर से बाहर निकल जाने के लिए बोल दिया अब में पीछे काफ़ी समय से अपने मामा के घर रह रही और बच्चो को लेकर इंसाफ के लिए दर दर की ठोंकर खा रही हुँ, अब फिलहल पति जोया किन्नर के साथ फरार हो गया हैं जो यहां नहीं हैं इसलिए में चाहती हुँ की मेरा मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की कृप्या करे।
    3
    किन्नर के प्यार में व्यक्ति ने अपने तीन बच्चो ओर पत्नी महिला को तलाक देकर हुए फरार, 
जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने तीन तलाक देने के बाद अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की माँग उठाते हुए एसएसपी महोदय के नाम एक प्रार्थना पत्र सोपते हुए बताया की वह जनपद शामली की रहने वाली हैं और उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी इस्तीखर बैग के साथ मुस्लिम रीती रिवाज़ के अनुसार हुई थी, शादी के समय घरवालों ने सभी सामान दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से खुश नहीं थे और शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे थे,अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के चलते उसके साथ मारपीट की जाती थी,पीड़ित महिला ने बताया की उसके 3 बच्चे हैं जो अब वह इन बच्चो को लेकर दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं, साथ ही पीड़ित महिला ने बताया की शादी से पहले ही उसके पति का एक जोया नाम की किन्नर से नाजायज संबंध हैं जिसके वीडियो भी महिला के पास सेव हैं, उसका पति उस किन्नर को कई मर्तबा घर भी लेकर आया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी,दिनांक  2 जून को मेरे साथ पति व नन्दोई के साथ साथ ससुराल पक्ष के लोगो ने जान से मरने की नियत से मारपीट शुरू कर दी और दुप्पते से मेरा गला घोट दिया जिससे में बेहोश हो गयी, होश में आने पर मैने अपने परिजनों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया जिसके पश्चात मीमलाना रोड निवासी मेरे मामा मेरी ससुराल आए और उन्होंने मेरे पति व ससुराल पक्ष के लोगो से बातचीत की, इसी बिच मेरे पति इस्तीखर बैग ने मुझे तीन तलाक दे दिया और घर से बाहर निकल जाने के लिए बोल दिया अब में पीछे काफ़ी समय से अपने मामा के घर रह रही और बच्चो को लेकर इंसाफ के लिए दर दर की ठोंकर खा रही हुँ, अब फिलहल पति जोया किन्नर के साथ फरार हो गया हैं जो यहां नहीं हैं इसलिए में चाहती हुँ की मेरा मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की कृप्या करे।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.