logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारपीट के मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी, बाबूगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई दो भाइयों पर हमले 02 भाइयों के साथ मारपीट मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम अटूटा निवासी दो भाइयों हर्ष और निखिल के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम उपैड़ा से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी: सचिन पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। अंशुल पुत्र मोनू निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। आकाश पुत्र सुनील निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। गौरव पुत्र सुरेश निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

14 hrs ago
user_Amit Kumar
Amit Kumar
हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

मारपीट के मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी, बाबूगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई दो भाइयों पर हमले 02 भाइयों के साथ मारपीट मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम अटूटा निवासी दो भाइयों हर्ष और निखिल के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम उपैड़ा से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी: सचिन पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। अंशुल पुत्र मोनू निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। आकाश पुत्र सुनील निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। गौरव पुत्र सुरेश निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजाद अधिकार सेना ने भाजपा के विकास कार्यों की खोली पोल, सचिन रावल हापुड़, आजाद अधिकार सेना ने मंगलवार को सदर SDM हापुड़ के माध्यम से मुख्य सचिव व राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष सचिन रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो चुका है, फिर भी चुनाव नहीं कराए गए हैं। प्रशासक व्यवस्था लागू करना संविधान के अनुच्छेद 243-E और 243-K का उल्लंघन है। ज्ञापन में चार मांगें रखी गईं - चुनाव में देरी के कारणों को सार्वजनिक किया जाए, लापरवाही की जांच हो, समयबद्ध चुनाव कार्यक्रम घोषित हो और जनपदवार स्थिति स्पष्ट की जाए। इस दौरान सुरेश, सूरज, मोनू, नितिन, कविता आदि मौजूद रहे।
    1
    आजाद अधिकार सेना ने भाजपा के विकास कार्यों की खोली पोल, सचिन रावल 
हापुड़, आजाद अधिकार सेना ने मंगलवार को सदर SDM हापुड़ के माध्यम से मुख्य सचिव व राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन भेजा।
जिलाध्यक्ष सचिन रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो चुका है, फिर भी चुनाव नहीं कराए गए हैं। प्रशासक व्यवस्था लागू करना संविधान के अनुच्छेद 243-E और 243-K का उल्लंघन है।
ज्ञापन में चार मांगें रखी गईं - चुनाव में देरी के कारणों को सार्वजनिक किया जाए, लापरवाही की जांच हो, समयबद्ध चुनाव कार्यक्रम घोषित हो और जनपदवार स्थिति स्पष्ट की जाए।
इस दौरान सुरेश, सूरज, मोनू, नितिन, कविता आदि मौजूद रहे।
    user_Sachin Rawal
    Sachin Rawal
    Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हापुड़ की धौलाना विधानसभा-58 में दिग्विजय शिशोदिया लगातार जनता के बीच पहुंचकर संवाद कर रहे हैं। हापुड़ की धौलाना विधानसभा-58 में दिग्विजय शिशोदिया लगातार जनता के बीच पहुंचकर संवाद कर रहे हैं। साठा-चौरासी क्षेत्र के निवासी दिग्विजय शिशोदिया ने बुजुर्गों, युवाओं और क्षेत्र के भाइयों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा की। जनता के बीच सहजता से पहुंचना और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना उनकी जनसंपर्क शैली का खास हिस्सा बनता जा रहा है। वहीं युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की उनकी पहल भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है। समर्थकों का कहना है कि दिग्विजय शिशोदिया का सरल स्वभाव और आम लोगों के बीच रहकर संवाद करने का तरीका उन्हें धौलाना विधानसभा-58 की जनता से जोड़ रहा है।
    1
    हापुड़ की धौलाना विधानसभा-58 में दिग्विजय शिशोदिया लगातार जनता के बीच पहुंचकर संवाद कर रहे हैं।
हापुड़ की धौलाना विधानसभा-58 में दिग्विजय शिशोदिया लगातार जनता के बीच पहुंचकर संवाद कर रहे हैं।
साठा-चौरासी क्षेत्र के निवासी दिग्विजय शिशोदिया ने बुजुर्गों, युवाओं और क्षेत्र के भाइयों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा की।
जनता के बीच सहजता से पहुंचना और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना उनकी जनसंपर्क शैली का खास हिस्सा बनता जा रहा है। वहीं युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की उनकी पहल भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है।
समर्थकों का कहना है कि दिग्विजय शिशोदिया का सरल स्वभाव और आम लोगों के बीच रहकर संवाद करने का तरीका उन्हें धौलाना विधानसभा-58 की जनता से जोड़ रहा है।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मारपीट के मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी, बाबूगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई दो भाइयों पर हमले 02 भाइयों के साथ मारपीट मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम अटूटा निवासी दो भाइयों हर्ष और निखिल के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम उपैड़ा से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी: सचिन पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। अंशुल पुत्र मोनू निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। आकाश पुत्र सुनील निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। गौरव पुत्र सुरेश निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    मारपीट के मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी, बाबूगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
दो भाइयों पर हमले
02 भाइयों के साथ मारपीट मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम अटूटा निवासी दो भाइयों हर्ष और निखिल के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम उपैड़ा से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
सचिन पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़।
अंशुल पुत्र मोनू निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़।
आकाश पुत्र सुनील निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़।
गौरव पुत्र सुरेश निवासी ग्राम उपैड़ा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का चला चाबुक 24 घंटे की रेकी के बाद खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह जिलों में होती थी मिलावटी क्रीम की सप्लाई बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला पर घर के अंदर बिना लाइसेंस बन रही 955 किग्रा मिलावटी क्रीम पकड़ी, नष्ट कराई कुचेसर चौपला पर घर के अंदर बिना लाइसेंस बन रही 955 किग्रा मिलावटी क्रीम पकड़ी, नष्ट कराई हापुड़/बाबूगढ़। बिना लाइसेंस के मिलावटी क्रीम बनाने की सूचना पर सोमवार की शाम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की टीम ने कुचेसर रोड चौपला के गांव फतेहपुर में एक मकान पर छापा मारा। टीम ने कई ड्रम में तैयार और कार में पैक कर रखी गई 1.43 लाख रुपये कीमत की करीब 955 किलोग्राम क्रीम को बरामद कर नष्ट कराया है। क्रीम के दो और वनस्पति घी का एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि गांव फतेहपुर स्थित एक मकान में गांव बनखंडा निवासी तुषार शर्मा मिलावटी क्रीम बना रहा था। सूचना पर छापा मारा गया। यह क्रीम रिफाइंड, स्प्रेता दही व अल्प मात्रा में असली क्रीम मिलाकर तैयार की जा रही थी। इसका उपयोग देशी घी बनाने व बटर के रूप में किया जाता है। टीम ने सभी मिलावटी क्रीम को नष्ट करा दिया है। उन्होंने बताया कि मकान में बिना खाद्य लाइसेंस के यह कार्य संचालित था। इस कार्य को तत्काल मौके पर ही बंद कराया गया है। साथ ही इस प्रतिष्ठान स्वामी के विरुद्ध बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार का संचालन करने के मामले में न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, सोवेंद्र सिंह पंघाल, सहरिश सादात, मोहित कुमार, आरपी गुप्ता और विपिन कुमार सिंह आदि शामिल रहे। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अशरफ ने बताया कि रिफाइंड और दही से बनी क्रीम स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक खतरनाक है। इसे खाने से पेट संबंधी और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। 27 जून को लिए नमूने की रिपोर्ट भी आई फेल, मुकदमा दर्ज सहायक आयुक्त ने बताया कि इसी वर्ष 27 जून को भी गांव बनखंडा निवासी तुषार शर्मा की डेयरी पर छापा मारकर 150 किलोग्राम मिलावटी क्रीम पकड़कर उसे गड्ढा कराकर नष्ट करा दिया था। टीम ने क्रीम, दही और एक रिफाइंड का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। यह नमूने जांच में फेल आए हैं। इस मामले में न्यायालय में वाद दायर किया गया है। इसके बाद भी तुषार शर्मा कार्रवाई से न डरकर अब गांव फतेहपुर में मिलावटी क्रीम बना रहा था। इस मामले में भी विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है।पूरी रात रेकी के बाद मिली सफलताकार्रवाई से पहले करीब 24 घंटे तक विभागीय अधिकारियों की टीम ने गांव में रेकी की। जिस मकान में मिलावटी क्रीम बनाई जा रही है, उस पर रविवार की पूरी रात नजर रखी गई। क्रीम बनाने के लिए सामग्री लाने, कहां-कहां आपूर्ति हो रही और गांव के अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी टीम ने जुटाई है। सहायक आयुक्त के अनुसार, इस क्रीम को बुलंदशहर, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बिजनौर और गाजियाबाद जैसे जिलों में बाइक और कारों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है।
    2
    मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का चला चाबुक 
24 घंटे की रेकी के बाद खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह जिलों में होती थी मिलावटी क्रीम की सप्लाई
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला पर घर के अंदर बिना लाइसेंस बन रही 955 किग्रा मिलावटी क्रीम पकड़ी, नष्ट कराई कुचेसर चौपला पर घर के अंदर बिना लाइसेंस बन रही 955 किग्रा मिलावटी क्रीम पकड़ी, नष्ट कराई
हापुड़/बाबूगढ़। बिना लाइसेंस के मिलावटी क्रीम बनाने की सूचना पर सोमवार की शाम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की टीम ने कुचेसर रोड चौपला के गांव फतेहपुर में एक मकान पर छापा मारा। टीम ने कई ड्रम में तैयार और कार में पैक कर रखी गई 1.43 लाख रुपये कीमत की करीब 955 किलोग्राम क्रीम को बरामद कर नष्ट कराया है। क्रीम के दो और वनस्पति घी का एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि गांव फतेहपुर स्थित एक मकान में गांव बनखंडा निवासी तुषार शर्मा मिलावटी क्रीम बना रहा था। सूचना पर छापा मारा गया। यह क्रीम रिफाइंड, स्प्रेता दही व अल्प मात्रा में असली क्रीम मिलाकर तैयार की जा रही थी। इसका उपयोग देशी घी बनाने व बटर के रूप में किया जाता है।
टीम ने सभी मिलावटी क्रीम को नष्ट करा दिया है। उन्होंने बताया कि मकान में बिना खाद्य लाइसेंस के यह कार्य संचालित था। इस कार्य को तत्काल मौके पर ही बंद कराया गया है। साथ ही इस प्रतिष्ठान स्वामी के विरुद्ध बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार का संचालन करने के मामले में न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, सोवेंद्र सिंह पंघाल, सहरिश सादात, मोहित कुमार, आरपी गुप्ता और विपिन कुमार सिंह आदि शामिल रहे। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अशरफ ने बताया कि रिफाइंड और दही से बनी क्रीम स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक खतरनाक है। इसे खाने से पेट संबंधी और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
27 जून को लिए नमूने की रिपोर्ट भी आई फेल, मुकदमा दर्ज
सहायक आयुक्त ने बताया कि इसी वर्ष 27 जून को भी गांव बनखंडा निवासी तुषार शर्मा की डेयरी पर छापा मारकर 150 किलोग्राम मिलावटी क्रीम पकड़कर उसे गड्ढा कराकर नष्ट करा दिया था। टीम ने क्रीम, दही और एक रिफाइंड का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। यह नमूने जांच में फेल आए हैं। इस मामले में न्यायालय में वाद दायर किया गया है। इसके बाद भी तुषार शर्मा कार्रवाई से न डरकर अब गांव फतेहपुर में मिलावटी क्रीम बना रहा था। इस मामले में भी विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है।पूरी रात रेकी के बाद मिली सफलताकार्रवाई से पहले करीब 24 घंटे तक विभागीय अधिकारियों की टीम ने गांव में रेकी की। जिस मकान में मिलावटी क्रीम बनाई जा रही है, उस पर रविवार की पूरी रात नजर रखी गई। क्रीम बनाने के लिए सामग्री लाने, कहां-कहां आपूर्ति हो रही और गांव के अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी टीम ने जुटाई है। सहायक आयुक्त के अनुसार, इस क्रीम को बुलंदशहर, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बिजनौर और गाजियाबाद जैसे जिलों में बाइक और कारों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • राष्ट्रीय परिवर्तन दल के जिलाध्यक्ष ने फिल्म की पहली क्लिप प्रदर्शित कर किया औपचारिक शुभारंभ, टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार रहे मौजूद हापुड़। जनपद हापुड़ में सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक संदेश पर आधारित एक नई फिल्म के निर्माण का शुभारंभ किया गया। फिल्म के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय परिवर्तन दल के जिलाध्यक्ष आदिल सिद्दीकी ने फिल्म की पहली झलक यानी क्लिप प्रदर्शित कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्माता-निर्देशक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में फिल्म टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों के माध्यम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म की विषयवस्तु, निर्माण प्रक्रिया और समाज पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर भी चर्चा की गई। फिल्म के निर्माता गोपाल वर्मा हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी संजय वर्मा संभाल रहे हैं। फिल्म में दिनेश त्यागी, अभिनेत्री जिंदगी शर्मा, मलकीत सिंह, फुरकान चौधरी और चिराग चौधरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद उपस्थित लोगों में इसे लेकर उत्सुकता देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार, फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी तरीके से दर्शकों के सामने रखना है। फिल्म के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और बेहतर समाज के निर्माण का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में फिल्म की पूरी टीम ने एकजुट होकर समाज के लिए सार्थक और सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्म बनाने का संकल्प लिया। अतिथियों ने निर्माता, निर्देशक और सभी कलाकारों को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि हापुड़ में इस तरह के सामाजिक विषय पर फिल्म निर्माण की शुरुआत स्थानीय प्रतिभाओं और कलाकारों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। आने वाले समय में फिल्म के निर्माण से जुड़ी अन्य गतिविधियां भी सामने आएंगी। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों और फिल्म टीम ने सामाजिक संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
    1
    राष्ट्रीय परिवर्तन दल के जिलाध्यक्ष ने फिल्म की पहली क्लिप प्रदर्शित कर किया औपचारिक शुभारंभ, टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार रहे मौजूद
हापुड़। जनपद हापुड़ में सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक संदेश पर आधारित एक नई फिल्म के निर्माण का शुभारंभ किया गया। फिल्म के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय परिवर्तन दल के जिलाध्यक्ष आदिल सिद्दीकी ने फिल्म की पहली झलक यानी क्लिप प्रदर्शित कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्माता-निर्देशक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में फिल्म टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों के माध्यम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म की विषयवस्तु, निर्माण प्रक्रिया और समाज पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर भी चर्चा की गई।
फिल्म के निर्माता गोपाल वर्मा हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी संजय वर्मा संभाल रहे हैं। फिल्म में दिनेश त्यागी, अभिनेत्री जिंदगी शर्मा, मलकीत सिंह, फुरकान चौधरी और चिराग चौधरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद उपस्थित लोगों में इसे लेकर उत्सुकता देखने को मिली।
आयोजकों के अनुसार, फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी तरीके से दर्शकों के सामने रखना है। फिल्म के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और बेहतर समाज के निर्माण का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में फिल्म की पूरी टीम ने एकजुट होकर समाज के लिए सार्थक और सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्म बनाने का संकल्प लिया। अतिथियों ने निर्माता, निर्देशक और सभी कलाकारों को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि हापुड़ में इस तरह के सामाजिक विषय पर फिल्म निर्माण की शुरुआत स्थानीय प्रतिभाओं और कलाकारों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। आने वाले समय में फिल्म के निर्माण से जुड़ी अन्य गतिविधियां भी सामने आएंगी। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों और फिल्म टीम ने सामाजिक संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    Local News Reporter धौलाना, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मेरठ सहकारी डेयरी की प्रिंसिपल को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा:देखिए खबर का वीडियो MEERUT NEWS:Meerut Big News: 1.35 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरी गईं संस्थान की प्रिंसिपल! मेरठ के परतापुर स्थित सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्रिंसिपल वंदना सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 1.35 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ​कैंटीन संचालक अमित सिवाच के 3.85 लाख रुपये के बकाया बिल पास कराने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। ​देखिए खबर CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS मेरठ मित्र से नवेद खान की रिपोर्ट #MeerutNews #BreakingNews #AntiCorruption #MeerutMitra #UPNews #CrimeNews #LatestUpdates
    1
    मेरठ सहकारी डेयरी की प्रिंसिपल को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा:देखिए खबर का वीडियो
MEERUT NEWS:Meerut Big News: 1.35 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरी गईं संस्थान की प्रिंसिपल!
मेरठ के परतापुर स्थित सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्रिंसिपल वंदना सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 1.35 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ​कैंटीन संचालक अमित सिवाच के 3.85 लाख रुपये के बकाया बिल पास कराने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। ​देखिए खबर CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS मेरठ मित्र से नवेद खान की रिपोर्ट
#MeerutNews #BreakingNews #AntiCorruption #MeerutMitra #UPNews #CrimeNews #LatestUpdates
    user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सण्डीला में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ रूट का किया निरीक्षण सण्डीला/हरदोई। आगामी 26 अगस्त को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर सण्डीला में पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को उपजिलाधिकारी नारायणी भाटिया ने पुलिस फोर्स के साथ निर्धारित जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मार्ग पर मौजूद बुनियादी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
    1
    सण्डीला में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ रूट का किया निरीक्षण
सण्डीला/हरदोई। आगामी 26 अगस्त को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर सण्डीला में पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को उपजिलाधिकारी नारायणी भाटिया ने पुलिस फोर्स के साथ निर्धारित जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मार्ग पर मौजूद बुनियादी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नाबालिग को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल, मारपीट का वीडियो वायरल मेरठ। जानी थाना क्षेत्र से नाबालिग बच्ची को भगाकर ले जाने के मामले में अब पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची को लेकर जा रहे युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि आरोप है कि बच्ची को अपनी गाड़ी से लेकर जाने वाले आरोपी तालिब को पुलिस ने छोड़ दिया। इसी बीच घटना से जुड़ा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं के बीच पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब बच्ची को लेकर जाने वालों को भीड़ ने पकड़ा था, तो सभी आरोपितों की भूमिका की जांच एक समान तरीके से क्यों नहीं की गई। तालिब को कथित तौर पर छोड़े जाने को लेकर भी पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में बताई जा रही है। हालांकि, यह आरोप फिलहाल जांच का विषय है और पुलिस की ओर से पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट किया जाना बाकी है। वायरल वीडियो में मारपीट की घटना दिखाई दे रही है, लेकिन वीडियो की सत्यता, उसके संदर्भ और उसमें शामिल लोगों की वास्तविक भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में किन लोगों की क्या भूमिका थी और पुलिस ने किन तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की। नाबालिग से जुड़े संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपितों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।
    2
    नाबालिग को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल, मारपीट का वीडियो वायरल

मेरठ। जानी थाना क्षेत्र से नाबालिग बच्ची को भगाकर ले जाने के मामले में अब पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची को लेकर जा रहे युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि आरोप है कि बच्ची को अपनी गाड़ी से लेकर जाने वाले आरोपी तालिब को पुलिस ने छोड़ दिया।
इसी बीच घटना से जुड़ा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं के बीच पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब बच्ची को लेकर जाने वालों को भीड़ ने पकड़ा था, तो सभी आरोपितों की भूमिका की जांच एक समान तरीके से क्यों नहीं की गई।
तालिब को कथित तौर पर छोड़े जाने को लेकर भी पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में बताई जा रही है। हालांकि, यह आरोप फिलहाल जांच का विषय है और पुलिस की ओर से पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट किया जाना बाकी है।
वायरल वीडियो में मारपीट की घटना दिखाई दे रही है, लेकिन वीडियो की सत्यता, उसके संदर्भ और उसमें शामिल लोगों की वास्तविक भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में किन लोगों की क्या भूमिका थी और पुलिस ने किन तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की।
नाबालिग से जुड़े संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपितों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।
    user_Gaurav Chaudhary Press
    Gaurav Chaudhary Press
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.