logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नैनीताल के अधिवक्ता ने कार के भीतर खुद को मारी गोली, हुई मौत। ⚫️ दर्दनाक खबर | नैनीताल से बड़ी सूचना 📍 नैनीताल जिला न्यायालय परिसर में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव उनकी कार के अंदर खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 🚗 पार्किंग में खड़ी कार में अधिवक्ताओं ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया। 🔫 शव के पास पिस्टल और कार के बोनट पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। 📝 सुसाइड नोट में उन्होंने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी बताई जा रही है। 👮‍♂️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। 💔 मिलनसार स्वभाव के पूरन सिंह भाकुनी के इस कदम से न्यायालय परिसर में शोक की लहर है। 💍 बताया जा रहा है कि उनकी शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। 👉 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
2 hrs ago

नैनीताल के अधिवक्ता ने कार के भीतर खुद को मारी गोली, हुई मौत। ⚫️ दर्दनाक खबर | नैनीताल से बड़ी सूचना 📍 नैनीताल जिला न्यायालय परिसर में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव उनकी कार के अंदर खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 🚗 पार्किंग में खड़ी कार में अधिवक्ताओं ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया। 🔫 शव के पास पिस्टल और कार के बोनट पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। 📝 सुसाइड नोट में उन्होंने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी बताई जा रही है। 👮‍♂️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। 💔 मिलनसार स्वभाव के पूरन सिंह भाकुनी के इस कदम से न्यायालय परिसर में शोक की लहर है। 💍 बताया जा रहा है कि उनकी शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। 👉 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • ⚫️ दर्दनाक खबर | नैनीताल से बड़ी सूचना 📍 नैनीताल जिला न्यायालय परिसर में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव उनकी कार के अंदर खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 🚗 पार्किंग में खड़ी कार में अधिवक्ताओं ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया। 🔫 शव के पास पिस्टल और कार के बोनट पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। 📝 सुसाइड नोट में उन्होंने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी बताई जा रही है। 👮‍♂️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। 💔 मिलनसार स्वभाव के पूरन सिंह भाकुनी के इस कदम से न्यायालय परिसर में शोक की लहर है। 💍 बताया जा रहा है कि उनकी शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। 👉 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    ⚫️ दर्दनाक खबर | नैनीताल से बड़ी सूचना
📍 नैनीताल जिला न्यायालय परिसर में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई।
नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव उनकी कार के अंदर खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
🚗 पार्किंग में खड़ी कार में अधिवक्ताओं ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया।
🔫 शव के पास पिस्टल और कार के बोनट पर एक सुसाइड नोट भी मिला है।
📝 सुसाइड नोट में उन्होंने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी बताई जा रही है।
👮‍♂️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
💔 मिलनसार स्वभाव के पूरन सिंह भाकुनी के इस कदम से न्यायालय परिसर में शोक की लहर है।
💍 बताया जा रहा है कि उनकी शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी।
👉 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • मई 2025 में कोर्ट ने ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में हुए इस मर्डर केस में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन, प्रदर्शनकारी अभी भी वीआईपी की भूमिका की जांच की मांग कर रहे हैं। जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच और मामले में शामिल कथित VIP की तत्काल गिरफ्तारी हो! प्रदर्शनकारियों ने 'अंकिता को न्याय दो' और 'वीआईपी को गिरफ्तार करो' के नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और अन्य नेता, महिला मंच की कमला पंत के नेतृत्व में, कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह किया।
    1
    मई 2025 में कोर्ट ने ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में हुए इस मर्डर केस में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 
लेकिन, प्रदर्शनकारी अभी भी वीआईपी की भूमिका की जांच की मांग कर रहे हैं।
जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच और मामले में शामिल कथित VIP की तत्काल गिरफ्तारी हो!
प्रदर्शनकारियों ने 'अंकिता को न्याय दो' और 'वीआईपी को गिरफ्तार करो' के नारे लगाए।
पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।
उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और अन्य नेता, महिला मंच की कमला पंत के नेतृत्व में, कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह किया।
    user_Rajkumar freelance reporter
    Rajkumar freelance reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    43 min ago
  • केशव थलवाल मामले को लेकर HC सख्त, केशव थलवाल की गिरफ्तारी पर लगाईं रोक
    1
    केशव थलवाल मामले को लेकर HC सख्त, केशव थलवाल की गिरफ्तारी पर लगाईं रोक
    user_BTV
    BTV
    Dehradun, Uttarakhand•
    59 min ago
  • Post by Zeta News 24x7
    1
    Post by Zeta News 24x7
    user_Zeta News 24x7
    Zeta News 24x7
    Local News Reporter Dehradun, Uttarakhand•
    7 hrs ago
  • विभिन्न गो रक्षक संगठनों, गोभक्तों व हिंदूवादी संगठनों द्वारा आज अनेक तहसील मुख्यालयों पर गोरक्षा व गो सम्मान की मांग को लेकर मार्च निकाले गए। हरिद्वार में भी चंद्राचार्य चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट तक गो भक्तो ने पैदल मार्च निकाला और प्रधानमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि सम्पूर्ण भारत में अखिल वेदलक्षणा गोमाता (सम्पूर्ण देशी गोवंश) की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने हेतु केंद्रीय कानून बनाने और गो पालन मंत्रालय की स्थापना की जाए। कार्यक्रम में उज्वल पंडित करण पंडित मनोज कुमार कश्यप राजकुमार कश्यप संदीप शर्मा पवन भगवा अनिकेत गिरी सहित सैंकड़ों गोभक्तों ने हिस्सा लिया।
    1
    विभिन्न गो रक्षक संगठनों, गोभक्तों व हिंदूवादी संगठनों द्वारा आज अनेक तहसील मुख्यालयों पर गोरक्षा व गो सम्मान की मांग को लेकर मार्च निकाले गए। हरिद्वार में भी चंद्राचार्य चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट तक गो भक्तो ने पैदल मार्च निकाला और प्रधानमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि सम्पूर्ण भारत में अखिल वेदलक्षणा गोमाता (सम्पूर्ण देशी गोवंश) की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने हेतु केंद्रीय कानून बनाने और गो पालन मंत्रालय की स्थापना की जाए।  कार्यक्रम में उज्वल पंडित करण पंडित  मनोज कुमार कश्यप 
राजकुमार कश्यप 
संदीप शर्मा 
पवन भगवा 
अनिकेत गिरी सहित सैंकड़ों गोभक्तों ने हिस्सा लिया।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। रानीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं के कटान एवं मांस विक्रय में संलिप्त 02 आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास संकलित कर गैंगचार्ट तैयार किया गया। तत्पश्चात दिनांक 26.04.2026 को थाना रानीपुर में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। रानीपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 27.04.2026 को गैंग के मुखिया तौफिक पुत्र मेहरबान को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया।अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपियो के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पकड़ा गया गैंगस्टर* तौफिक पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम सलेमपुर (गैंग लीडर) *आपराधिक इतिहास -* 1. मु0अ0सं0 473/24 धारा 272,325 BNS,व 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार 2. मु0अ0सं0 170/25 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार 3. मु0अ0सं0 536/24 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार 4. मु0अ0सं0 319/22 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक 2. ⁠उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लांट 3. ⁠कां0 करम सिंह 4. ⁠कां0 अजय कुमार
    1
    पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
रानीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं के कटान एवं मांस विक्रय में संलिप्त 02 आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास संकलित कर गैंगचार्ट तैयार किया गया। तत्पश्चात दिनांक 26.04.2026 को थाना रानीपुर में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
रानीपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 27.04.2026 को गैंग के मुखिया
तौफिक पुत्र मेहरबान को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया।अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।
आरोपियो के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पकड़ा गया गैंगस्टर*
तौफिक पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम सलेमपुर (गैंग लीडर)
*आपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 473/24 धारा 272,325 BNS,व 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार 
2. मु0अ0सं0 170/25 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार
3. मु0अ0सं0 536/24 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार
4. मु0अ0सं0 319/22 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2. ⁠उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लांट
3. ⁠कां0 करम सिंह
4. ⁠कां0 अजय कुमार
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • हरिद्वार में बिजली कटौती को लेकर भाकियू टिकैत का प्रदर्शन, विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) हरिद्वार के पदाधिकारियों ने लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के वरिष्ठ जिला महासचिव एवं बिजली विभाग प्रभारी संजीव चेयरमैन के नेतृत्व में 25 अप्रैल 2026 को रुड़की स्थित एसई कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की गई। किसानों ने आरोप लगाया कि पूरे हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 4–5 दिनों से लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब भी विभागीय अधिकारियों से बात की जाती है, तो “ऊपर से रोस्टिंग” का हवाला दिया जाता है। संजीव चेयरमैन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो बिजली विभाग को नोटिस जारी कर किसी भी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब गांव-गांव में प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं और जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सरकार पर भी निशाना साधा गया और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री कुलदीप सैनी, परवेज, वासिम, मिंट कश्यप, सचिन, शुभम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    हरिद्वार में बिजली कटौती को लेकर भाकियू टिकैत का प्रदर्शन, विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) हरिद्वार के पदाधिकारियों ने लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के वरिष्ठ जिला महासचिव एवं बिजली विभाग प्रभारी संजीव चेयरमैन के नेतृत्व में 25 अप्रैल 2026 को रुड़की स्थित एसई कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की गई।
किसानों ने आरोप लगाया कि पूरे हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 4–5 दिनों से लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब भी विभागीय अधिकारियों से बात की जाती है, तो “ऊपर से रोस्टिंग” का हवाला दिया जाता है।
संजीव चेयरमैन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो बिजली विभाग को नोटिस जारी कर किसी भी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब गांव-गांव में प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं और जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान सरकार पर भी निशाना साधा गया और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।
इस मौके पर जिला महामंत्री कुलदीप सैनी, परवेज, वासिम, मिंट कश्यप, सचिन, शुभम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    पत्रकार हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • 📢 The Aman Times 🚨 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस का एक्शन, प्रेमनगर में देर रात छापेमारी देहरादून पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” और “नाइट स्ट्राइक” के तहत प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात बड़ी कार्रवाई की। 👮‍♂️ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए होटल, रिसोर्ट, हॉस्टल, पीजी, पब और बार में औचक छापेमारी की। ⚖️ मुख्य कार्रवाई: कोटड़ा संतूर स्थित एक रिसोर्ट में अवैध रूप से शराब परोसते हुए संचालक को गिरफ्तार 13 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई मौके से भारी मात्रा में शराब, बीयर, हुक्का और अन्य सामग्री बरामद 🗣️ एसएसपी का संदेश: 👉 “आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की पहली प्राथमिकता है” 🔍 पुलिस टीमों ने देर रात तक सड़कों पर घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर सत्यापन किया और कई को थाने लाकर जांच की। ⚠️ साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षण संस्थानों, पीजी और हॉस्टलों में गुटबाजी करने वालों पर नजर रखें अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करें लगातार चेकिंग अभियान चलाते रहें 🔥 दून पुलिस का यह अभियान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए लगातार जारी है।
    1
    📢 The Aman Times 
🚨 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस का एक्शन, प्रेमनगर में देर रात छापेमारी
देहरादून पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” और “नाइट स्ट्राइक” के तहत प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात बड़ी कार्रवाई की।
👮‍♂️ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए होटल, रिसोर्ट, हॉस्टल, पीजी, पब और बार में औचक छापेमारी की।
⚖️ मुख्य कार्रवाई:
कोटड़ा संतूर स्थित एक रिसोर्ट में अवैध रूप से शराब परोसते हुए संचालक को गिरफ्तार
13 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
मौके से भारी मात्रा में शराब, बीयर, हुक्का और अन्य सामग्री बरामद
🗣️ एसएसपी का संदेश:
👉 “आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की पहली प्राथमिकता है”
🔍 पुलिस टीमों ने देर रात तक सड़कों पर घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर सत्यापन किया और कई को थाने लाकर जांच की।
⚠️ साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि
शिक्षण संस्थानों, पीजी और हॉस्टलों में गुटबाजी करने वालों पर नजर रखें
अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करें
लगातार चेकिंग अभियान चलाते रहें
🔥 दून पुलिस का यह अभियान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए लगातार जारी है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.