Shuru
Apke Nagar Ki App…
छोटे दे रहे बड़े को श्राप कुकर्मों का पड़ेगा पाप
राम जी दीक्षित पत्रकार
छोटे दे रहे बड़े को श्राप कुकर्मों का पड़ेगा पाप
More news from Barabanki and nearby areas
- बाराबंकी। शहर स्थित पल्हरी के निकट नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, भारी जाम रूट किया गया डायवर्जन जानकारी के अनुसार अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर पल्हरी बाईपास के पास एक चलते ट्रक में मंगलवार करीब 12:30 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 18 टायरों वाला यह डंपर अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहा था। अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और कूदकर अपनी जान बचाई।कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को डायवर्ट किया। आग लगने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे भीषण जाम की स्थिति बन गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।2
- *गाजीपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी* 🔹 1.37 लाख छात्र 196 केंद्रों पर देंगे परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इयाम #Gazipur #UPBoardExams1
- बाराबंकी में हरियाली पर आरा कुल्हाड़ी: परमिट दो पेड़ों का, कटे सत्रह-वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास स्थित बसवाड़ी बाग में प्रतिबंधित 17 जामुन के पेड़ों की कटान ने एक बार फिर वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई चोरी-छिपे हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुलेआम मिलीभगत से अंजाम दिया गया हरित संहार है, जिसकी शिकायत वन प्रभागीय निदेशक तक पहुंचाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में केवल दो पेड़ों का परमिट जारी हुआ था, लेकिन उसी की आड़ में 17 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय निगरानी सचमुच मौजूद होती तो इतनी बड़ी कटान दिनदहाड़े संभव ही नहीं थी। वन दरोगा श्याम लाल ने भी स्वीकार किया कि अनुमति सिर्फ दो पेड़ों की थी—ऐसे में बाकी पेड़ों की कटान किस संरक्षण में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है। सरकार एक ओर हर साल हरियाली बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, पर्यावरण बचाने के संदेश दिए जाते हैं-लेकिन दूसरी ओर वही विभागीय तंत्र आरा और कुल्हाड़ी को संरक्षण देता दिखे तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था पर धब्बा माना जाएगा। हैरानी की बात यह भी है कि इस अवैध कटान से जुड़े ठेकेदार ने खुले तौर पर कहा कि बिना पुलिस और वन विभाग की जानकारी कोई काम नहीं कराया जाता। यह बयान पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सीधा आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि रामनगर रेंज का हाल और भी बदतर है, जहां विभागीय सह पर रोज पेड़ों का सीना चीरा जाता है और शिकायतें फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की फील्ड से दूरी और कर्मचारियों की मनमानी ने वन माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में केवल खानापूरी होगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई कर हरियाली के कातिलों को बेनकाब किया जाएगा। जब पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो पर्यावरण बचाने के सरकारी दावे कितने खोखले हैं-यह घटना उसी की कड़वी मिसाल बनकर सामने आई है।1
- नगर निगम लखनऊ मे कार्यदायी संस्था में कार्य कर रहे है। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर धरना और ज्ञापन1
- मोहन भागवत जी वैसे तो मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं लेकिन आज आपकी पोस्ट देखकर मन बहुत व्यतीत हुआ है और मैं यह गर्व से कहती हूं कि आपका भी बुद्धि भगवान ने हर लिया है जैसे मोदी जी की आप भी यूजीसी के समर्थन में आ गए इसलिए मैं खुलकर आपका विरोध करती हूं निसंकोच कह रहती हूं कि आप भी एक कयर व्यक्तियों में आपका इतिहास लिखा जाएगा। सामान्य वर्ग की जय हो, सामान्य वर्ग कमजोर नहीं है आप जैसे दलालों की हमें आवश्यकता नहीं है। जनहित में जारी है यह संदेश जनहित सर्व समाज सेवा समिति ( संपूर्ण भारत) राष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री सोनी शुक्ला (क्रांति) लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- Rajpal Yadav released from jail | Tihar से बाहर आकर बोले– बच्चों से लेकर Bollywood तक मिला प्यार अभिनेता **राजपाल यादव** को जेल से रिहा कर दिया गया है। **तिहाड़ जेल** से बाहर आने के बाद Rajpal Yadav ने मीडिया से बातचीत में कहा कि **“बच्चों, बूढ़ों और बॉलीवुड—सबने मुझे बहुत प्यार दिया।”** उनकी रिहाई के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।1
- *लखनऊ छावनी में महिला अग्निवीर मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली के दौरान 3 अभ्यर्थी बेहोश।* एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में चल रही है भर्ती प्रक्रिया। बेहोश हुईं अभ्यर्थियों को एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल भेजा गया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की करीब 1000 लड़कियां रैली में शामिल। अभ्यर्थियों को 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करने की अनिवार्यता।1
- सब आएं सब ही पुण्य कमाएं शब्द-कर्म के सब पाप मिटाएं श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर, इटावा, उप्र के श्री दर्शन से सबके मन में सबके प्रति न्यायसंगत प्रेमपूर्ण सु-दृष्टि, सर्व सुखदायी मधुर वाणी एवं समतामूलक कल्याणकारी भावना जागे। एवमस्तु, एवमस्तु, एवमस्तु!!!1