logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम दलपतपुर के पास में भांडेर पुलिस ने शनिवार शाम को दबिश देकर हार जीत का दाव लगाते हुए 03 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनो जुआरियों पर शनिवार शाम 07 बजे जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। भांडेर पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दलपतपुर के पास दबिश दी और हारजीत का दाव लगाते 03 जुआरी संजय दांगी, विजय राजपूत और नीरज सेन को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 03 हजार 400 रुपये नगद व एक 52 पत्तो की ताश की गड्डी जब्त की है।

2 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

ग्राम दलपतपुर के पास में भांडेर पुलिस ने शनिवार शाम को दबिश देकर हार जीत का दाव लगाते हुए 03 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनो जुआरियों पर शनिवार शाम 07 बजे जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। भांडेर पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दलपतपुर के पास दबिश दी और हारजीत का दाव लगाते 03 जुआरी संजय दांगी, विजय राजपूत और नीरज सेन को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 03 हजार 400 रुपये नगद व एक 52 पत्तो की ताश की गड्डी जब्त की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया के सीटोला मोहल्ला स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पर तीन दिवसीय “तनावमुक्त एवं मेडिटेशन अनुभूति शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर शनिवार दोपहर 03 वजे दतिया शाखा की संचालिका ब्रह्मकुमारी दीपा दीदी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाकर आध्यात्मिक शांति की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा के ज्ञान के माध्यम से मानव जीवन को बेहतर बनाते हुए इस सृष्टि को नरक से स्वर्ग बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में राजयोगी ब्रह्मकुमार नीलेश भाई द्वारा व्यस्त जीवन में भी परमात्मा का स्मरण कैसे करें, मन को शांत कैसे रखें और सकारात्मक ऊर्जा कैसे प्राप्त करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है।
    1
    दतिया के सीटोला मोहल्ला स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पर तीन दिवसीय “तनावमुक्त एवं मेडिटेशन अनुभूति शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर शनिवार दोपहर 03 वजे दतिया शाखा की संचालिका ब्रह्मकुमारी दीपा दीदी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाकर आध्यात्मिक शांति की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा के ज्ञान के माध्यम से मानव जीवन को बेहतर बनाते हुए इस सृष्टि को नरक से स्वर्ग बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में राजयोगी ब्रह्मकुमार नीलेश भाई द्वारा व्यस्त जीवन में भी परमात्मा का स्मरण कैसे करें, मन को शांत कैसे रखें और सकारात्मक ऊर्जा कैसे प्राप्त करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया/सेवड़ा मप्र दतिया पुलिस को मिली सफलता लूट का किया खुलासा डीपार पुलिस ने किया महज 24 घंटे में लूट का खुलासा शातिर बदमाश सहित लूट का सामान जप्त थाना प्रभारी यादवेंद्र गुर्जर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
    1
    दतिया/सेवड़ा मप्र 
दतिया पुलिस को मिली सफलता लूट का किया खुलासा 
डीपार पुलिस ने किया महज 24 घंटे में लूट का खुलासा 
शातिर बदमाश सहित लूट का सामान जप्त 
थाना प्रभारी यादवेंद्र गुर्जर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दतिया जिले के बीकर गांव में प्रशासन का अलग ही रूप देखने को मिला, जहां कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने खाट पर रात बिताकर ग्रामीणों के बीच समय गुजारा। दोनों अधिकारियों ने गांव में जन-चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर और एसपी ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर गंभीर नजर आए और कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया। यह पूरा घटनाक्रम कुछ हद तक फिल्म नायक की तर्ज पर देखने को मिला, जहां प्रशासनिक अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करते दिखे। ग्रामीणों ने अधिकारियों की इस कार्यशैली की जमकर सराहना की और इसे ज़मीनी स्तर पर जुड़कर काम करने का सकारात्मक उदाहरण बताया। बीकर गांव में कलेक्टर और एसपी का यह सादगीपूर्ण और संवेदनशील अंदाज़ चर्चा का विषय बना हुआ है।
    4
    दतिया जिले के बीकर गांव में प्रशासन का अलग ही रूप देखने को मिला, जहां कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने खाट पर रात बिताकर ग्रामीणों के बीच समय गुजारा।
दोनों अधिकारियों ने गांव में जन-चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर और एसपी ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर गंभीर नजर आए और कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया। यह पूरा घटनाक्रम कुछ हद तक फिल्म नायक की तर्ज पर देखने को मिला, जहां प्रशासनिक अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करते दिखे।
ग्रामीणों ने अधिकारियों की इस कार्यशैली की जमकर सराहना की और इसे ज़मीनी स्तर पर जुड़कर काम करने का सकारात्मक उदाहरण बताया। बीकर गांव में कलेक्टर और एसपी का यह सादगीपूर्ण और संवेदनशील अंदाज़ चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पूर्व गृह मंत्री के निवास माई कृपा पर जनता की समस्याओं के निराकरण एवं मिलने का समय हुआ निर्धारित.... दतिया। आज क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनना और तत्काल समाधान कराया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें बिजली, पानी, सड़क और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। नरोत्तम मिश्रा मिश्रा ने हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है, और हर समस्या का समाधान करना मेरा कर्तव्य है।
    1
    पूर्व गृह मंत्री के निवास माई कृपा पर जनता की समस्याओं के निराकरण एवं मिलने का समय हुआ निर्धारित....
दतिया। आज क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनना और तत्काल समाधान कराया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें बिजली, पानी, सड़क और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।
नरोत्तम मिश्रा मिश्रा ने हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है, और हर समस्या का समाधान करना मेरा कर्तव्य है।
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • झांसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतला दहन को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया, जिसके बाद प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विरोध के बीच सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से लिखित तहरीर ली। इसे मामले में कानूनी कार्रवाई की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुतला दहन की घटना के बाद विपक्षी दलों में नाराज़गी बढ़ी और उन्होंने इसे अपमानजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इससे पहले भी ऐसे मामलों में राजनीतिक तनाव देखने को मिला है, जहां नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन से विवाद खड़ा हुआ है। वहीं, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कार्रवाई में देरी की गई, जबकि प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, यह पूरा मामला अब कानून के दायरे में आ चुका है और सभी की नजर आगे की कार्रवाई पर बनी हुई है
    1
    झांसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतला दहन को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया, जिसके बाद प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विरोध के बीच सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से लिखित तहरीर ली। इसे मामले में कानूनी कार्रवाई की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पुतला दहन की घटना के बाद विपक्षी दलों में नाराज़गी बढ़ी और उन्होंने इसे अपमानजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इससे पहले भी ऐसे मामलों में राजनीतिक तनाव देखने को मिला है, जहां नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन से विवाद खड़ा हुआ है। 
वहीं, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कार्रवाई में देरी की गई, जबकि प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
फिलहाल, यह पूरा मामला अब कानून के दायरे में आ चुका है और सभी की नजर आगे की कार्रवाई पर बनी हुई है
    user_ARIF mansoori
    ARIF mansoori
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • भांडेर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को सरसई रोड ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार दोपहर 02 बजे भांडेर पुलिस ने इस कार्रवाई का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को फरियादी सारदा दोहरे निवासी खिरिया साहब ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 30 वर्षीय भतीजा सुनील दोहरे अपने कमरे में घायल अवस्था में मिला। उसे तत्काल भांडेर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि सुनील की मौत मारपीट में आई चोटों के कारण हुई। इसके बाद आरोपी दिनेश दोहरे निवासी खिरिया साहब के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर सरसई रोड स्थित ईदगाह के पास घेराबंदी कर आरोपी दिनेश दोहरे (20) को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
    1
    भांडेर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को सरसई रोड ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार दोपहर 02 बजे भांडेर पुलिस ने इस कार्रवाई का खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को फरियादी सारदा दोहरे निवासी खिरिया साहब ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 30 वर्षीय भतीजा सुनील दोहरे अपने कमरे में घायल अवस्था में मिला। उसे तत्काल भांडेर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि सुनील की मौत मारपीट में आई चोटों के कारण हुई। इसके बाद आरोपी दिनेश दोहरे निवासी खिरिया साहब के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 
मुखबिर की सूचना पर सरसई रोड स्थित ईदगाह के पास घेराबंदी कर आरोपी दिनेश दोहरे (20) को गिरफ्तार कर लिया।  उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र में बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने आरोपी शिवम कमरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान 24 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शिवम कमरिया को झांसी-उनाव रोड स्थित पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उनाव उपनिरीक्षक यतेंद्र भदौरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र में बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक  सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी  पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने आरोपी शिवम कमरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान 24 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शिवम कमरिया को झांसी-उनाव रोड स्थित पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उनाव उपनिरीक्षक यतेंद्र भदौरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.