Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व गृह मंत्री के निवास माई कृपा पर जनता की समस्याओं के निराकरण एवं मिलने का समय हुआ निर्धारित.... पूर्व गृह मंत्री के निवास माई कृपा पर जनता की समस्याओं के निराकरण एवं मिलने का समय हुआ निर्धारित.... दतिया। आज क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनना और तत्काल समाधान कराया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें बिजली, पानी, सड़क और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। नरोत्तम मिश्रा मिश्रा ने हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है, और हर समस्या का समाधान करना मेरा कर्तव्य है।
Hindi Varta News
पूर्व गृह मंत्री के निवास माई कृपा पर जनता की समस्याओं के निराकरण एवं मिलने का समय हुआ निर्धारित.... पूर्व गृह मंत्री के निवास माई कृपा पर जनता की समस्याओं के निराकरण एवं मिलने का समय हुआ निर्धारित.... दतिया। आज क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनना और तत्काल समाधान कराया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें बिजली, पानी, सड़क और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। नरोत्तम मिश्रा मिश्रा ने हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है, और हर समस्या का समाधान करना मेरा कर्तव्य है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम दलपतपुर के पास में भांडेर पुलिस ने शनिवार शाम को दबिश देकर हार जीत का दाव लगाते हुए 03 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनो जुआरियों पर शनिवार शाम 07 बजे जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। भांडेर पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दलपतपुर के पास दबिश दी और हारजीत का दाव लगाते 03 जुआरी संजय दांगी, विजय राजपूत और नीरज सेन को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 03 हजार 400 रुपये नगद व एक 52 पत्तो की ताश की गड्डी जब्त की है।1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by BOLTA MP1
- *दतिया बेर्किंग....* दतिया जिले के ग्राम खरग में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां किसान भगवान सिंह यादव के अस्थायी निवास में आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना शाम करीब 7:00 से 8:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, किसान भगवान सिंह यादव का मकान निर्माण कार्य गांव की मुख्य पक्की सड़क के पास उनकी कृषि भूमि पर चल रहा था। इसी दौरान वे अस्थायी रूप से झोंपड़ी बनाकर परिवार सहित वहीं निवास कर रहे थे और घर का सारा सामान भी वहीं रखा हुआ था। बताया गया है कि अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण झोंपड़ी में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा खाने-पीने का सामान, जरूरी दस्तावेज, फाइलें और पूरा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सबसे बड़ी क्षति किसान को उस समय हुई जब हाल ही में बेची गई फसल के 70 हजार रुपये, जो लकड़ी की अलमारी में रखे थे, वह भी आग की भेंट चढ़ गए। मौके पर आधी जली हुई नोटों की गड्डियों के अवशेष मिले हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसान परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि इस भारी नुकसान की भरपाई हो सके।1
- Post by Tanushka News P1
- दतिया/सेवड़ा मप्र दतिया पुलिस को मिली सफलता लूट का किया खुलासा डीपार पुलिस ने किया महज 24 घंटे में लूट का खुलासा शातिर बदमाश सहित लूट का सामान जप्त थाना प्रभारी यादवेंद्र गुर्जर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका1
- दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र में बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने आरोपी शिवम कमरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान 24 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शिवम कमरिया को झांसी-उनाव रोड स्थित पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उनाव उपनिरीक्षक यतेंद्र भदौरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- दतिया के सीटोला मोहल्ला स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पर तीन दिवसीय “तनावमुक्त एवं मेडिटेशन अनुभूति शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर शनिवार दोपहर 03 वजे दतिया शाखा की संचालिका ब्रह्मकुमारी दीपा दीदी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाकर आध्यात्मिक शांति की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा के ज्ञान के माध्यम से मानव जीवन को बेहतर बनाते हुए इस सृष्टि को नरक से स्वर्ग बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में राजयोगी ब्रह्मकुमार नीलेश भाई द्वारा व्यस्त जीवन में भी परमात्मा का स्मरण कैसे करें, मन को शांत कैसे रखें और सकारात्मक ऊर्जा कैसे प्राप्त करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है।1