logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उप मुख्यमंत्री ने सीएचसी फाजिलनगर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखीं पडरौना कुशीनगर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान द लर्निंग वर्ल्ड स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फाजिलनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री जी ने सर्वप्रथम ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र, प्रसूति कक्ष एवं पैथोलॉजी विभाग पहुंचे, जहां उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया तथा उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर उपचार एवं दवा उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यक दवाओं की सतत उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जा रही है। उपस्थित पंजिका का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी कर्मचारी को पूर्व में लिखित प्रार्थना पत्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर से अनुमति के बिना अवकाश स्वीकृत न किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमाशंकर नायक सहित संबंधित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

23 hrs ago
user_Raju Dubey
Raju Dubey
Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
6e1e5b9c-efff-465f-900a-f8b9a0a47be9

उप मुख्यमंत्री ने सीएचसी फाजिलनगर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखीं पडरौना कुशीनगर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान द लर्निंग वर्ल्ड स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फाजिलनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री जी ने सर्वप्रथम ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र, प्रसूति कक्ष एवं पैथोलॉजी विभाग पहुंचे, जहां उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया तथा

37ccaaf2-2c79-42fe-a362-23dbdc3d2cea

उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर उपचार एवं दवा उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यक दवाओं की सतत उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों

c090c0eb-9a36-4076-a66b-0263646e8bad

की सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जा रही है। उपस्थित पंजिका का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी कर्मचारी को पूर्व में लिखित प्रार्थना पत्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर से अनुमति के बिना अवकाश स्वीकृत न किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमाशंकर नायक सहित संबंधित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mantosh Jaiswal
    3
    Post by Mantosh Jaiswal
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • 🔴नियम तोड़कर दुकान शिफ्ट कराने की साजिश 🔴मंदिर से दूरी नियम का उल्लंघन, राजनीतिक दबाव का आरोप 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। जनपद में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पडरौना क्षेत्र में शराब की दुकान के स्थानांतरण को लेकर उठे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में एक अनुज्ञापी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए न सिर्फ नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है, बल्कि राजनीतिक दबाव में फैसले होने की आशंका भी जताई है। पडरौना दुकान संख्या-2 (शॉप आईडी 4890) के अनुज्ञापी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि पडरौना दुकान संख्या- 1 (शॉप आईडी 4834) की दुकान को 1 अप्रैल 2026 से निर्धारित चौहद्दी को तोड़कर उनके क्षेत्र में शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने विभाग की नवनीकरण नीति के तहत सभी नियमों का पालन करते हुए लाइसेंस नवीनीकरण कराया, लेकिन अब उसी नियम को ताक पर रखकर दूसरे को लाभ पहुंचाने की तैयारी चल रही है। शिकायत में इस पूरे प्रकरण को सीधे उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 60 का उल्लंघन बताया गया है।इस धारा के तहत चौहद्दी का उल्लंघन न केवल अवैध है, बल्कि लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विभाग खुद ही अपने बनाए नियमों को धता बता रहा है? 🔴मंदिर के पास शराब दुकान? नियम ध्वस्त मामले का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि जिस स्थान पर दुकान शिफ्ट की जा रही है, वहां से मात्र 48.5 मीटर दूरी पर मंदिर स्थित है, जबकि नियमानुसार कम से कम 75 मीटर दूरी अनिवार्य है।यानी न सिर्फ चौहद्दी, बल्कि धार्मिक स्थल से दूरी के नियमों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है जो सामाजिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से गंभीर मामला है। 🔴 दबाव में निर्णय का आरोप लाइसेंसी अनुज्ञापी जितेंद्र का आरोप है कि आबकारी निरीक्षक ने स्वयं टेलिफोनिक बातचीत में ऊपर से दबाव की बात कही है। शिकायत में स्थानीय विधायक के भाई संतोष जायसवाल का नाम लेते हुए कहा गया है कि निजी जमीन पर दुकान शिफ्ट कर किराये का लाभ लेने के लिए पूरा खेल खेला जा रहा है। अगर यह आरोप सही हैं, तो यह मामला सिर्फ नियम उल्लंघन नहीं, बल्कि सत्ता के प्रभाव में सिस्टम झुकने का संकेत भी है। 🔴79 लाख का सवाल कौन देगा जवाब? पीडित का कहना है कि कुल: ₹78,51,000 लाइसेंस फीस, ₹50,000 प्रोसेसिंग फीस, ₹90,000 नवनीकरण शुल्क जमा किए हैं।ऐसे में अगर नियमों को दरकिनार कर दूसरी दुकान को उसके क्षेत्र में खोला जाता है तो उसका पूरा निवेश खतरे में पड़ जाएगा। यह सीधे-सीधे आर्थिक शोषण जैसा मामला बन सकता है। 🔴न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट जाएंगे शिकायत का साफ तौर पर चेतावनी है कि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो वह उच्च न्यायालय की शरण लेने के लिए बाध्य होगा। साथ ही उसने यह भी कहा है कि मानसिक और आर्थिक नुकसान की पूरी जिम्मेदारी आबकारी विभाग की होगी। इस पूरे मामले में नजर जिलाधिकारी की कार्रवाई पर टिकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तय चौहद्दी का पालन कराया जाएगा?क्या नियमों के उल्लंघन पर रोक लगेगी?या फिर दबाव के आगे सिस्टम झुक जाएगा?
    1
    🔴नियम तोड़कर दुकान शिफ्ट कराने की साजिश
🔴मंदिर से दूरी नियम का उल्लंघन, राजनीतिक दबाव का आरोप
🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 
कुशीनगर। जनपद में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पडरौना क्षेत्र में शराब की दुकान के स्थानांतरण को लेकर उठे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में एक अनुज्ञापी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए न सिर्फ नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है, बल्कि राजनीतिक दबाव में फैसले होने की आशंका भी जताई है।
पडरौना दुकान संख्या-2 (शॉप आईडी 4890) के अनुज्ञापी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि पडरौना दुकान संख्या- 1 (शॉप आईडी 4834) की दुकान को 1 अप्रैल 2026 से निर्धारित चौहद्दी को तोड़कर उनके क्षेत्र में शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने विभाग की नवनीकरण नीति के तहत सभी नियमों का पालन करते हुए लाइसेंस नवीनीकरण कराया, लेकिन अब उसी नियम को ताक पर रखकर दूसरे को लाभ पहुंचाने की तैयारी चल रही है। शिकायत में इस पूरे प्रकरण को सीधे उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 60 का उल्लंघन बताया गया है।इस धारा के तहत चौहद्दी का उल्लंघन न केवल अवैध है, बल्कि लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विभाग खुद ही अपने बनाए नियमों को धता बता रहा है?
🔴मंदिर के पास शराब दुकान? नियम ध्वस्त
मामले का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि जिस स्थान पर दुकान शिफ्ट की जा रही है, वहां से मात्र 48.5 मीटर दूरी पर मंदिर स्थित है, जबकि नियमानुसार कम से कम 75 मीटर दूरी अनिवार्य है।यानी न सिर्फ चौहद्दी, बल्कि धार्मिक स्थल से दूरी के नियमों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है जो सामाजिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से गंभीर मामला है।
🔴 दबाव में निर्णय का आरोप
लाइसेंसी अनुज्ञापी जितेंद्र का आरोप है कि आबकारी निरीक्षक ने स्वयं टेलिफोनिक बातचीत में ऊपर से दबाव की बात कही है। शिकायत में स्थानीय विधायक के भाई संतोष जायसवाल का नाम लेते हुए कहा गया है कि निजी जमीन पर दुकान शिफ्ट कर किराये का लाभ लेने के लिए पूरा खेल खेला जा रहा है। अगर यह आरोप सही हैं, तो यह मामला सिर्फ नियम उल्लंघन नहीं, बल्कि सत्ता के प्रभाव में सिस्टम झुकने का संकेत भी है।
🔴79 लाख का सवाल  कौन देगा जवाब?
पीडित का कहना है कि कुल: ₹78,51,000 लाइसेंस फीस, ₹50,000 प्रोसेसिंग फीस, ₹90,000 नवनीकरण शुल्क
जमा किए हैं।ऐसे में अगर नियमों को दरकिनार कर दूसरी दुकान को उसके क्षेत्र में खोला जाता है तो उसका पूरा निवेश खतरे में पड़ जाएगा। यह सीधे-सीधे आर्थिक शोषण जैसा मामला बन सकता है।
🔴न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट जाएंगे
शिकायत का साफ तौर पर चेतावनी है कि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो वह  उच्च न्यायालय की शरण लेने के लिए बाध्य होगा।
साथ ही उसने यह भी कहा है कि मानसिक और आर्थिक नुकसान की पूरी जिम्मेदारी आबकारी विभाग की होगी। इस पूरे मामले में नजर जिलाधिकारी की कार्रवाई पर टिकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तय चौहद्दी का पालन कराया जाएगा?क्या नियमों के उल्लंघन पर रोक लगेगी?या फिर दबाव के आगे सिस्टम झुक जाएगा?
    user_संजय चाणक्य
    संजय चाणक्य
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • कुशीनगर की पावन धरती पर तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव 2026 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पारंपरिक बौद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु, श्रद्धालु और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    3
    कुशीनगर की पावन धरती पर तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव 2026 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पारंपरिक बौद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु, श्रद्धालु और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • पडरौना/कुशीनगर/31 मार्च से 2 अप्रैल तक कुशीनगर में 3 दिवसीय बौद्ध कॉन्क्लेव कार्यक्रम के आयोजन का उद्घाटन जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम 10:30 बजे इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन स्थान : महापरिनिर्वाण स्थली,में सुनिश्चित था।जिसे श्री सिंह ने भव्य उद्घाटन किया।तीन दिवसीय कार्यक्रम में बड़े बड़े संगीत कलाकारों में भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार रीतेश पांडेय का कार्यक्रम भी सुनिश्चित है।
    1
    पडरौना/कुशीनगर/31 मार्च से 2 अप्रैल तक कुशीनगर में  3 दिवसीय  बौद्ध कॉन्क्लेव कार्यक्रम के आयोजन का उद्घाटन जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया।
उक्त कार्यक्रम 10:30 बजे  इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन स्थान : महापरिनिर्वाण स्थली,में सुनिश्चित था।जिसे श्री सिंह ने भव्य उद्घाटन किया।तीन दिवसीय कार्यक्रम में बड़े बड़े संगीत कलाकारों में भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार रीतेश पांडेय का कार्यक्रम भी सुनिश्चित है।
    user_Raju Dubey
    Raju Dubey
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Breaking - कुशीनगर - तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कांक्लेव का .हुआ आगाज - प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ . - उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित है कार्यक्रम - बुद्धिस्ट देश के लगभग 300 प्रतिनिधि ले रहे हैं - भगवान बुद्ध के सिद्धांतों उनके जीवन पर होगा गहन मंथन - उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने कहा विश्व को युद्ध की नहीं बुद्ध की है आवश्यकता - थाईलैंड जापान म्यांमार बर्मा सहित कई बुद्धिस्ट देशों ने लगाई है प्रदर्शनी - अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन - महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में हुआ उद्घाटन
    4
    Breaking - कुशीनगर 
- तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कांक्लेव का .हुआ आगाज 
- प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ  . 
- उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित है कार्यक्रम 
- बुद्धिस्ट देश के लगभग 300  प्रतिनिधि ले रहे हैं
- भगवान बुद्ध के सिद्धांतों उनके जीवन पर होगा गहन मंथन 
- उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने कहा विश्व को युद्ध की नहीं बुद्ध की है आवश्यकता 
- थाईलैंड जापान म्यांमार बर्मा सहित कई बुद्धिस्ट देशों ने लगाई है प्रदर्शनी 
- अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन 
- महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में हुआ उद्घाटन
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    Padrauna, Kushi Nagar•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर महापरिनिर्वाण स्थली,कुशीनगर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0/ मा0 प्रभारी मंत्री जनपद कुशीनगर दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इससे पूर्व मा. मुख्य अतिथि जी के जनपद आगमन पर सर्किट हाउस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात मा. प्रभारी मंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं एवं समन्वय की समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की क्षेत्र में चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही मा. मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।इस अवसर पर जनपद के माननीय विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    कुशीनगर महापरिनिर्वाण स्थली,कुशीनगर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0/ मा0 प्रभारी मंत्री जनपद कुशीनगर  दिनेश प्रताप सिंह  द्वारा किया गया। इससे पूर्व मा. मुख्य अतिथि जी के जनपद आगमन पर सर्किट हाउस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात मा. प्रभारी मंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं एवं समन्वय की समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की क्षेत्र में चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही मा. मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।इस अवसर पर जनपद के माननीय विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विकास खंड विशुनपुरा के किंदर पट्‌टी बाजार स्थित शिव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन मेला लगता है। सावन में यहां श्रद्धालू बाबा का जलाभिशेष करते है।
    1
    विकास खंड विशुनपुरा के किंदर पट्‌टी बाजार स्थित शिव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन मेला लगता है।
सावन में यहां श्रद्धालू बाबा का जलाभिशेष करते है।
    user_मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Mantosh Jaiswal
    3
    Post by Mantosh Jaiswal
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.