Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुर्गावती मे खङी ट्रक मे पिछे से डंपर ने मारी टक्कर चालक घायल
Pintutiwari Pintutiwari
दुर्गावती मे खङी ट्रक मे पिछे से डंपर ने मारी टक्कर चालक घायल
More news from बिहार and nearby areas
- दुर्गावती मे खङी ट्रक मे पिछे से डंपर ने मारी टक्कर चालक घायल1
- एनएच-19 पर खड़ी ट्रेलर में दूसरे ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल मोहनिया:-कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर धनेच्छा स्थित कालका होटल के निकट शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे सड़क हादसा हो गया। दक्षिणी लेन में पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ट्रेलर में दुर्गावती की ओर से कर्मनाशा की तरफ जा रही दूसरी ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के खराड़ी गांव निवासी करीब 30 वर्षीय सोनू यादव के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गाड़ी के अंदर फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद काफी मशक्कत करते हुए कटर की मदद से गाड़ी का गेट काटकर चालक को बाहर निकाला गया। हादसे में चालक के पैर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद घायल चालक को दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया3
- कैमूर/बिहार, शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय के विकास की पहल तेज, प्राचार्य व सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए निकलेगा विज्ञापन शासी निकाय की बैठक में वित्तीय पारदर्शिता, ERP सिस्टम लागू करने और छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा, डीएम ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भभुआ (कैमूर)। शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय, भभुआ के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास को गति देने और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने को लेकर जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला पदाधिकारी, कैमूर कुमार अनुराग की अध्यक्षता में महाविद्यालय की शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भभुआ विधायक भरत बिंद की गरिमामयी उपस्थिति में महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, वित्तीय मामलों, शिक्षक नियुक्ति और छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बता दें कि बैठक में महाविद्यालय की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया। वित्तीय मामलों में पारदर्शिता पर जोर बता दें कि बैठक में विगत 8 सितंबर 2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2015-18 की अनुदान राशि महाविद्यालय कर्मियों के बीच वितरित करने तथा इससे संबंधित उपयोगिता प्रमाण-पत्र और अंकेक्षण प्रतिवेदन विश्वविद्यालय एवं बिहार सरकार को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य वित्तीय मामलों का नियमानुसार निष्पादन और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया होगी शुरू वही महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्राचार्य एवं सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। इससे शिक्षण कार्य को सुचारु बनाने और छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं, शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में डॉ. एम. सत्तारुद्दीन के निर्वाचन को स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया। ERP सिस्टम से आधुनिक होगी महाविद्यालय की व्यवस्था बता दें कि महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए ERP (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) सिस्टम लागू करने पर भी चर्चा की गई। इसके लागू होने से महाविद्यालय के विभिन्न कार्यों को व्यवस्थित करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा महाविद्यालय कर्मियों की वरीयता से जुड़े मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वही बैठक में महाविद्यालय के समग्र विकास को लेकर इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आवश्यक संसाधन और सुचारु प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिला पदाधिकारी ने शैक्षणिक गुणवत्ता, वित्तीय पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता को प्राथमिकता देते हुए संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। वही बैठक में सचिव, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवकुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।2
- 17 वीं का फातिहा शरीफ 29 अक्टूबर 2026 खानकाह मिल्कीपुर बसंत नगर चंदौली उत्तर प्रदेश #2026reelsviralシfypシ゚viralシ #nonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowers1
- कैमूर के सहकारिता विभाग में 16 करोड़ रुपए का फर्जी निकासी किसान से धान खरीद में हुआ फर्जीवाड़ जगरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पर लगा गंभीर आरोप डीएम अनुराग कुमार ने कहा जांच कर उचित करवाई होगी1
- पढ़े लिखे ने वोट दिया है तभी वाराणसी में BJP हार गई l #mlcchunav #upchunav #rajbhar1
- चंदौली कमालपुर जमुर्खा गांव के ग्राम प्रधान ने सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन जमुर्खा गांव के लोगों का कहना है ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा कीजमीन कब्जा कर रहा ग्रामीण महिलाओं ने एसडीएम आकांक्षा सिंह को दिया ज्ञापन1
- गाजीपुर मे 28 अक्टूबर को सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने जो कहा वही 29 अक्टूबर को गाजीपुर DM अनुपम शुक्ला ने की घोषणा। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1