शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील — बाढ़ अनुमंडल पुलिस बाढ़ अनुमंडल में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। SDPO ने बताया कि होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी, साथ ही पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने तथा अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस पदाधिकारी ने आम लोगों से शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से युवाओं पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, ताकि बाढ़ अनुमंडल में होली का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

- हैरान कर देगी बिहार जैसे गरीब राज्य के अमीर विधायकों की संपत्ति।1
- रविवार की देर रात सिरारी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार की रात लगभग 11:45 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिरारी रोड पर तेज रफ्तार में आ रही दो बाइक आपस में भिड़ गईं, जिससे दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान अमन कुमार, राजेश पासवान, शुभम कुमार, रितिक कुमार एवं रोशन कुमार के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- बेगूसराय पहुंचे सांसद पप्पू यादव उन्होंने होमगार्ड बहाली को लेकर आश्वासन दिया कि आप लोगो जल्दी वापस होगी और आप लोगों की मांग को पूरा किया जाए गा1
- ख़ामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए इमाम स्क्वायर पर इकट्ठा हुए ईरानी, खामेनेई और टीम का आखिरी वीडियो, ईरान में करो या मरो की नौबत, ईरानी औरतें सड़कों पर जश्न मना रही हैं—बिना बाल ढके, महिला न्यूज़ एंकर ने चीखते हुए अमेरिका को धमकाया और कश्मीर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- शहर में यातायात थाना में शांति समिति की बैठक के बाद जम लोग अबीर गुलाल खले हव.1
- बेगूसराय पुलिस ने फरवरी माह में कुल 557 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि फरवरी माह में बेगूसराय पुलिस ने वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. एसपी ने बताया कि फरवरी माह में कुल 197 अभियुक्त ने आत्मसमर्पण भी किया है.1
- मोकामा। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मोकामा में पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।1
- शराबबंदी: चोर दरवाजे से ही सही सरकार आज नहीं तो कल, इस फर्जी कानून को वापस लेगी!!1
- चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार की रात्रि 10:00 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लोगों ने एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाया। होलिका दहन के अवसर पर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर शाम से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न कर अग्नि प्रज्वलित की गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में होलिका दहन किया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं। वहीं युवाओं ने सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए आयोजन को सफल बनाया।नगर पंचायत क्षेत्र में शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने आपसी एकता का संदेश दिया। होलिका दहन के साथ ही मंगलवार को रंगों के पर्व होली को लेकर लोगों में उत्साह और बढ़ गया है।1