परवाना (विकासखंड जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर)। लगातार हो रही बारिश के चलते गांव परवाना के पथवारी मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्ले के समीप स्थित झोड़ (पोखर) बारिश के पानी से लबालब भर गया, जिसके बाद उसका पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और कई घरों तक पहुंच गया। इससे स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। झोड़ ओवरफ्लो होने से पथवारी मोहल्ले में भरा पानी, घरों में घुसा जलभराव; पशु भी पानी में रहने को मजबूर परवाना (विकासखंड जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर)। लगातार हो रही बारिश के चलते गांव परवाना के पथवारी मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्ले के समीप स्थित झोड़ (पोखर) बारिश के पानी से लबालब भर गया, जिसके बाद उसका पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और कई घरों तक पहुंच गया। इससे स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार झोड़ का पानी मोहल्ले की अधिकांश गलियों में फैल गया है। कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जलभराव के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा स्कूल, बाजार और अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। बारिश का पानी कई घरों के आंगन तक पहुंच गया है। जलभराव का असर पशुपालकों पर भी पड़ रहा है। घरों के आसपास पानी भर जाने से किसानों के पशु भी पानी में बैठने को मजबूर हैं, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पूर्व झोड़ की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया था, लेकिन लगातार बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण झोड़ का अतिरिक्त पानी रिहायशी क्षेत्र में फैल गया। इससे मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बन गई है। जलभराव के चलते क्षेत्र में गंदगी बढ़ने लगी है और लोगों को दुर्गंध का सामना भी करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। लगातार हो रही बारिश के बीच पथवारी मोहल्ले के निवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। फिलहाल मोहल्लेवासी जलभराव की समस्या से राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

- गौवंश की मौत पुलिस व गौ सेवकों की तत्परता से झमाझम बारिश के बीच हुआ अन्तिम संस्कार शिकारपुर : नगर के मौहल्ला लाल दरवाजा में एक गौवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक शिवम शिकारपुरिया, अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से स्थिति की जानकारी जुटाने का प्रयास किया हालांकि प्राथमिक स्तर पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, तथा एसआई गौरव कुमार, एस आई कर्ण वीर सिंह, को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस टीम झमाझम बारिश के बीच मौके पर पहुंची पुलिस और गौ सेवकों ने संयुक्त रूप से मौहल्ले में गहन छानबीन की और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश की तेज बारिश के बीच ही गौ सेवकों और पुलिस प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए गौवंश के अन्तिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कराई मौके पर नगर पालिका के कर्मचारी भी जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे इसके बाद पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ जेसीबी की मदद से गौवंश का अन्तिम संस्कार सम्पन्न कराया गया इस दौरान स्थानीय पुलिस बल नगर पालिका टीम और गौ सेवक मौके पर मौजूद रहे ।1
- कलियुग का अब तक का सबसे घिनौना स्वरूप…. इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ मुंबई में बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता की हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में मौत हो गई. आश्रम से इसकी सूचना उनकी तीनों बेटियों को दी गई तीनों में से कोई भी बेटी नहीं आई। कलयुगी बेटियों ने ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर अंतिम संस्कार सोनीपत में ही कराने को कहा। वीडियो कॉल के जरिए पूरी प्रक्रिया देखा ऐसी औलाद समाज के लिए अभिशाप है।1
- *कांवड़ यात्रा पर डीएम कविता मीना की पैनी नजर, कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश* कांवड़ यात्रा पर डीएम कविता मीना की पैनी नजर, कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश हापुड़ में सावन माह की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने पुलिस लाइन स्थित एकीकृत कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्गों, शिविरों और संवेदनशील स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर संबंधित टीम मात्र 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम कविता मीना ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से समन्वय बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा हर स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।2
- हापुड़ में कांग्रेस पार्टी की रूबी खान का दमदार संबोधन। कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान ने हापुड़ में आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।1
- मुरादनगर की जर्जर 11 केवी एचटी लाइनें बनीं हादसों का खतरा, मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग मुरादनगर (गाजियाबाद)। मुरादनगर क्षेत्र में विद्युत वितरण खंड 33/11 की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। हेल्प एशियन फाउंडेशन संस्था के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी युसूफ खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को विस्तृत शिकायत भेजकर क्षेत्र में जर्जर 11 केवी एचटी विद्युत लाइनों की तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि मुरादनगर के अनेक क्षेत्रों में 11 केवी एचटी लाइन के तार काफी पुराने और जर्जर अवस्था में हैं। कुछ स्थानों पर विद्युत तारों को पीवीसी कंड्यूट पाइप के सहारे अस्थायी रूप से ढककर या जोड़कर काम चलाया जा रहा है, जो सुरक्षा मानकों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। इसके अलावा कई स्थानों पर एचटी लाइन के तार नीचे लटके हुए बताए गए हैं, जिससे विशेष रूप से बरसात के मौसम में करंट फैलने और बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। युसूफ खान का कहना है कि क्षेत्र में पूर्व में भी विद्युत दुर्घटनाओं के कारण पशुओं और लोगों की जान जाने तथा घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते जर्जर लाइनों को नहीं बदला गया और पूरे विद्युत नेटवर्क का तकनीकी सुरक्षा ऑडिट नहीं कराया गया, तो भविष्य में किसी भी समय बड़ी जनहानि हो सकती है। शिकायत में मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव ऊर्जा, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं उपजिलाधिकारी मोदीनगर से मांग की गई है कि मुरादनगर क्षेत्र की सभी 11 केवी एवं एचटी लाइनों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, जर्जर एवं लटकते तारों को बदला जाए, असुरक्षित मरम्मत कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा बरसात के मौसम को देखते हुए विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जाए। युसूफ खान ने यह भी मांग की है कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनहित और जनसुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है। शिकायत की प्रतिलिपि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश और जनपद स्तर के सभी संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।4
- बुलंदशहर:आहार थाना क्षेत्र के चांसी गांव में तेंदुए की दस्तक से बना दहशत का माहौल बुलंदशहर:आहार थाना क्षेत्र के चांसी गांव में तेंदुए की दस्तक से बना दहशत का माहौल ग्रामीणों द्वारा नलकूप की छत पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल कावड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल सर्च अभियान चलाकर तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है2