Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलियुग का अब तक का सबसे घिनौना स्वरूप…. इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ मुंबई में बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता की हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में मौत हो गई. आश्रम से इसकी सूचना उनकी तीनों बेटियों को दी गई तीनों में से कोई भी बेटी नहीं आई। कलयुगी बेटियों ने ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर अंतिम संस्कार सोनीपत में ही कराने को कहा। वीडियो कॉल के जरिए पूरी प्रक्रिया देखा ऐसी औलाद समाज के लिए अभिशाप है।
PANKAJ KUMAR
कलियुग का अब तक का सबसे घिनौना स्वरूप…. इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ मुंबई में बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता की हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में मौत हो गई. आश्रम से इसकी सूचना उनकी तीनों बेटियों को दी गई तीनों में से कोई भी बेटी नहीं आई। कलयुगी बेटियों ने ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर अंतिम संस्कार सोनीपत में ही कराने को कहा। वीडियो कॉल के जरिए पूरी प्रक्रिया देखा ऐसी औलाद समाज के लिए अभिशाप है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलंदशहर ब्रेकिंग बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों से स्कूल का रास्ता हुआ बदहाल बच्चों ने DM से लगाई गुहार नगला खेड़ा के स्कूली बच्चों ने ओवरलोड ट्रकों से खराब हुए रास्ते और रोजाना होने वाली परेशानी को लेकर DM से गुहार लगाई। बच्चों के परिजनों का आरोप है कि करीब 70 टन वजन लेकर चलने वाले ओवरलोड ट्रक रास्ते को पूरी तरह से कर रहे खराब ठेकेदार द्वारा विरोध करने वाले लोगो पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप बच्चों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है। अगर पहासू और सोमन जाने वाले मार्ग पर ओवरलोड ट्रैकों को नहीं रोका गया तो हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना बरसात होने की वजह से ओवरलोड वाहनों से रास्ता होगा बाधित पहासू थाना क्षेत्र के सोमना पहासू मार्ग की है यह तस्वीर4
- सावन में बरसे मेघ, परवाना में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे सावन में बरसे मेघ, परवाना में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे उमस भरी गर्मी से मिली राहत, खेतों में लौटी रौनक, मौसम हुआ खुशनुमा परवाना (बुलंदशहर)। सावन माह में गुरुवार को गांव परवाना में हुई झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम बदल दिया। बारिश की फुहारों से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। खेतों में खड़ी खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। लगातार हुई बारिश से गांव की गलियां, सड़कें और खेत पानी से लबालब हो गए। चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी हवाओं ने वातावरण को बेहद सुहावना बना दिया। सावन की फुहारों का आनंद लेने के लिए बच्चे भी घरों से बाहर निकल आए और बारिश में जमकर मस्ती करते नजर आए। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश धान, बाजरा, मक्का तथा अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। ग्रामीणों ने भी इस बारिश को खेती-किसानी के लिए शुभ संकेत बताते हुए खुशी जताई। सावन की इस झमाझम बारिश ने गांव परवाना की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। बारिश के बाद चारों ओर हरियाली और ताजगी का नजारा देखने को मिला, जिससे लोगों के मन में भी उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बन गया। रिपोर्ट: समीर चौधरी परवाना1
- आज सभी किसान संगठनों को मेहनत करके अपना खोया हुआ सम्मान वापिस लाने की आवश्यकता है। मास्टर श्यौराज1
- light ki samasya subah Se light bahut pareshan kar rahi hai light nahin a rahi hai choti choti bachi hai light a jaaye1
- कांवड़ मार्ग, शिविरों और यातायात प्रबंधन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता: जनपद गाजियाबाद में सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को डीसीपी सिटी/ट्रांसहिंडन धवल जायसवाल ने थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में कांवड़ मार्ग एवं विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कांवड़ मार्ग पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कैमरों को हर समय सक्रिय एवं सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरे मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जाए, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा उन्होंने मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। कांवड़ शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। डीसीपी ने यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कांवड़ मार्ग के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरों और लगातार गश्त के माध्यम से पूरे कांवड़ मार्ग की निगरानी की जा रही है, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। — दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र समीर चौधरी जिला संवाददाता,2
- पलवल के बड़े गांव चांदहट में सरकारी स्कूल का भवन जर्जर हाल में आखिर इस जर्जर भवन के लिए कौन है जिम्मेदार शिक्षा विभाग,ग्राम पंचायत या फिर सरकार एक तरफ नई-नई स्कीम चला कर बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करने के लिए शिक्षा विभाग एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है तो वही इस तरह बदहाली में खड़ा है स्कूल का जर्जर भवन भवन पर कटीली तार भी लगाई गई है एक तरफ तो कटीली तारों को खेतों के आसपास भी नहीं लगाया जा सकता वहीं बच्चों के लिए इस तरह के कटीली तार लगाना क्या शिक्षा विभाग की उचित करवाई है1
- बुलंदशहर:आहार थाना क्षेत्र के चांसी गांव में तेंदुए की दस्तक से बना दहशत का माहौल बुलंदशहर:आहार थाना क्षेत्र के चांसी गांव में तेंदुए की दस्तक से बना दहशत का माहौल ग्रामीणों द्वारा नलकूप की छत पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल कावड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल सर्च अभियान चलाकर तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है2