कांवड़ मार्ग, शिविरों और यातायात प्रबंधन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता: जनपद गाजियाबाद में सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को डीसीपी सिटी/ट्रांसहिंडन धवल जायसवाल ने थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में कांवड़ मार्ग एवं विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कांवड़ मार्ग पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कैमरों को हर समय सक्रिय एवं सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरे मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जाए, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा उन्होंने मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। कांवड़ शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। डीसीपी ने यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कांवड़ मार्ग के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरों और लगातार गश्त के माध्यम से पूरे कांवड़ मार्ग की निगरानी की जा रही है, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। — दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र समीर चौधरी जिला संवाददाता,
कांवड़ मार्ग, शिविरों और यातायात प्रबंधन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता: जनपद गाजियाबाद में सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को डीसीपी सिटी/ट्रांसहिंडन धवल जायसवाल ने थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में कांवड़ मार्ग एवं विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कांवड़ मार्ग पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कैमरों को हर समय सक्रिय एवं सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरे मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जाए, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा उन्होंने मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित
अधिकारियों को जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। कांवड़ शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। डीसीपी ने यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कांवड़ मार्ग के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरों और लगातार गश्त के माध्यम से पूरे कांवड़ मार्ग की निगरानी की जा रही है, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। — दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र समीर चौधरी जिला संवाददाता,
- कांवड़ मार्ग, शिविरों और यातायात प्रबंधन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता: जनपद गाजियाबाद में सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को डीसीपी सिटी/ट्रांसहिंडन धवल जायसवाल ने थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में कांवड़ मार्ग एवं विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कांवड़ मार्ग पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कैमरों को हर समय सक्रिय एवं सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरे मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जाए, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा उन्होंने मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। कांवड़ शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। डीसीपी ने यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कांवड़ मार्ग के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरों और लगातार गश्त के माध्यम से पूरे कांवड़ मार्ग की निगरानी की जा रही है, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। — दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र समीर चौधरी जिला संवाददाता,2
- गाजियाबाद के मुरादनगर मे देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति का 22वां विशाल शिव कांवड़ भण्डारा शुरू *देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति का 22वां विशाल शिव कांवड़ भण्डारा शुरू* *मुरादनगर, गाजियाबाद।* देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा विगत 21 वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए 22वें विशाल शिव कांवड़ भण्डारे का शुभारंभ किया गया। यह भण्डारा पिलर नंबर 853, पकवान रेस्टोरेंट के सामने, राधेश्याम विहार फेस-1, गेट नंबर-2, मुरादनगर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महामंत्री महानगर भाजपा गाजियाबाद श्री गोपाल अग्रवाल रहे। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समिति पिछले 21 वर्षों से निरंतर सेवा कर रही है। उन्होंने हर वर्ष इस तरह के आयोजन में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सभासद भूपेंद्र पाल ने बताया कि हम 11 वर्ष तक स्वयं कांवड़ लाते रहे हैं और पिछले 21 वर्षों से इसी स्थान पर भण्डारे का आयोजन कर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर माज़ुद् सभासद विनोद धनगर, अजीत पाल, विजेंद्र पाल, श्रीपाल, चंद्रभान, रविंद्र, जगदीश पाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- पोर्टर का असली जाल! डिजिटल गुलामी और बेंगलुरु कोर्ट का सच | Porter Vendor Agreement Exposed - Part 2 🙏🙏 पोर्टर (Porter) एग्रीमेंट के काले सच का पार्ट 2 आ चुका है! 🚨 पिछली वीडियो में हमने एक्सीडेंट और 500 रुपये के मुआवजे का पर्दाफाश किया था। इस वीडियो में हम बात करने वाले हैं पोर्टर के उन खतरनाक नियमों की—जैसे डिजिटल गुलामी (VPN या ऐप बैन), वॉलेट से पैसे काटना, और सबसे बड़ा फंदा... कि अगर कोई विवाद हुआ तो केस सिर्फ बेंगलुरु कोर्ट में ही लड़ा जाएगा! ⚖️ ड्राइवर भाइयों, सिर्फ मेहनत मत करो, अपने कानूनी अधिकारों को भी जानो। वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें और अपने हर ट्रांसपोर्ट ग्रुप में शेयर करें! ⚠️ Disclaimer: यह वीडियो केवल जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से बनाई गई है। इसका मकसद किसी कंपनी की छवि खराब करना नहीं, बल्कि लीगल एग्रीमेंट के नियमों से ड्राइवरों को अवगत कराना है। वीडियो में दी गई जानकारी पोर्टर के वेंडर एग्रीमेंट के दस्तावेजों पर आधारित है। 👇 हमारे चैनल को सपोर्ट करें: 'अपना कार्गो पार्टनर' को सब्सक्राइब करें और हर ज़रूरी अपडेट सबसे पहले पाएं! #Porter #PorterDriver #GigWorkers #ApnaCargoPartner #DriverAwareness #PorterAgreement #DeliveryBoy #LegalAgreement #TransportBusiness #Part21
- वख्त बदलते रहते हैं आप सब लोग जानते है वख्त वक्त की बात है आप की बात है भाई साहब सच्चाई का सब सा थ है . . शासन प्रशासन क्यों क्या हुवा 😂4
- वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ शिकायत का हुआ असर: नूरगंज में लटकी ABC केबल ठीक हुई, लेकिन मुरादनगर में अब भी कई जगह मंडरा रहा खतरा। मुरादनगर (गाजियाबाद)। हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी युसूफ खान द्वारा नूरगंज मोहल्ले में जमीन के बेहद करीब लटकी एबीसी (ABC) केबल की शिकायत किए जाने के बाद विद्युत विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए केबल को ठीक करा दिया। शिकायत जिलाधिकारी गाजियाबाद तथा विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को भेजी गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार शिकायत के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लटकी हुई केबल को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करा दिया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है। यदि शिकायत के बाद समस्या का समाधान संभव था, तो क्या यह कार्य पहले नहीं किया जा सकता था? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निरीक्षण और रखरखाव होता, तो शिकायत की नौबत ही नहीं आती। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नूरगंज मोहल्ले की समस्या तो दूर हो गई, लेकिन मुरादनगर के कई अन्य इलाकों में आज भी एबीसी केबलें निर्धारित ऊंचाई से नीचे लटकी दिखाई देती हैं। बरसात के मौसम में यह स्थिति और अधिक संवेदनशील हो जाती है। गलियों से प्रतिदिन बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और आम नागरिक गुजरते हैं। ऐसे में यदि कहीं केबल क्षतिग्रस्त हो जाए या किसी कारण से दुर्घटना हो जाए, तो उसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुरादनगर क्षेत्र में पूर्व में भी विद्युत संबंधी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए विद्युत विभाग को केवल शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के बजाय नियमित निरीक्षण अभियान चलाना चाहिए। सुरक्षा संबंधी कमियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर करना विभाग की जिम्मेदारी है। हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युसूफ खान ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी अधिकारी या कर्मचारी को निशाना बनाना नहीं, बल्कि जनहित में संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने मांग की कि पूरे मुरादनगर क्षेत्र में एबीसी केबलों और विद्युत लाइनों का व्यापक सुरक्षा सर्वे कराया जाए तथा जहां भी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिले, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विद्युत वितरण खंड 33/11 डिवीजन मुरादनगर पूरे क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाकर भविष्य के संभावित हादसों को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा, या फिर कार्रवाई केवल शिकायत मिलने तक ही सीमित रहेगी।3
- पोर्टर का काला सच! गाड़ी आपकी, रिस्क आपका? | Porter Vendor Agreement Exposed - Part 1 ⚠️ क्या आप भी पोर्टर (Porter) में अपनी गाड़ी लगाकर महीने के 30-40 हज़ार रुपये कमाने का सपना देख रहे हैं? तो ज़रा रुक जाइए! इस वीडियो में हमने पोर्टर के उस लीगल एग्रीमेंट (Legal Agreement) का कच्चा-चिट्ठा खोला है, जिस पर ड्राइवर्स बिना पढ़े 'I Accept' क्लिक कर देते हैं। इस 9 पन्ने के एग्रीमेंट में कंपनी ने ड्राइवर को सिर्फ एक 'मशीन' मान लिया है। जानिए एक्सीडेंट, चोट और 500 रुपये के मुआवजे का पूरा सच! वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें और अपने हर ड्राइवर भाई के साथ शेयर करें। पार्ट 2 बहुत जल्द आने वाला है! ⚠️ Disclaimer: > यह वीडियो केवल जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से बनाई गई है। इसका मकसद किसी कंपनी की छवि खराब करना नहीं, बल्कि लीगल एग्रीमेंट के नियमों से ड्राइवरों को अवगत कराना है। वीडियो में दी गई जानकारी पोर्टर के वेंडर एग्रीमेंट के दस्तावेजों पर आधारित है। 👇 हमारे चैनल को सपोर्ट करें: 'अपना कार्गो पार्टनर' को सब्सक्राइब करें और हर ज़रूरी अपडेट सबसे पहले पाएं! #Porter #PorterDriver #GigWorkers #ApnaCargoPartner #DriverAwareness #DeliveryBoy #LegalAgreement #TransportBusiness #DriverLife1
- दिनांक 06 आगस्त 2026 को समय करीब 10:30 बजे थाना पूँछ क्षेत्रान्तर्गत प्रयागराज से आ रही एक क्रेटा कार के,डिवाइडर से टकराने पर दुर्घटना में अबान पुत्र अतीक अहमद एवं सोनू पुत्र रजा की मौके पर ही हुई मृत्यु। दिनांक 06 आगस्त 2026 को समय करीब 10:30 बजे थाना पूँछ क्षेत्रान्तर्गत प्रयागराज से आ रही एक क्रेटा कार के,डिवाइडर से टकराने पर दुर्घटना में अबान पुत्र अतीक अहमद एवं सोनू पुत्र रजा की मौके पर ही हुई मृत्यु। झांसी से 70 किमी पहले सुबह 10.30 बजे पूंछ थाना इलाके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। एअरबैग खुले, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि कार 7 फीट हवा में उछल गई। 40 फीट तक कार के टुकड़े हाईवे पर बिखर गए। कार का बायां हिस्सा चकनाचूर हो गया। अबान समेत सभी 5 लोग अंदर फंस गए। चीख-पुकार मच गई। पुलिस और राहगीरों ने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। आगे की सीट पर बैठे अबान और उसके पीछे बैठे दोस्त सोनू की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाकी 3 घायल उमर अहमद, मोहम्मद जैद और फारुक अहजम को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, मरने से पहले अबान के आखिरी शब्द थे- मुझे बचा लो...। हादसे की दो वजह सामने आ रही हैं। प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया- हाईवे पर एक बछड़ा अचानक आ गया। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कार को लेफ्ट साइड मोड़ दिया। उसी दौरान बाइक सवार आ गया तो ड्राइवर ने कार दोबारा लेफ्ट की तरफ मोड़ दी। कार डिवाइडर से टकरा गई। वहीं, घायल उमर अहमद ने बताया- हाईवे पर ईंट पड़ी थी। इसके चलते कार बेकाबू हुई। अबान के शव को झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को रिश्तेदारों को सौंपा जाएगा। कल यानी शुक्रवार को प्रयागराज में ही अतीक की कब्र के पास ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। उक्त संबंध में एस एस पी झांसी की वीडियो बाइट- दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1