सावन में बरसे मेघ, परवाना में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे सावन में बरसे मेघ, परवाना में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे उमस भरी गर्मी से मिली राहत, खेतों में लौटी रौनक, मौसम हुआ खुशनुमा परवाना (बुलंदशहर)। सावन माह में गुरुवार को गांव परवाना में हुई झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम बदल दिया। बारिश की फुहारों से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। खेतों में खड़ी खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। लगातार हुई बारिश से गांव की गलियां, सड़कें और खेत पानी से लबालब हो गए। चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी हवाओं ने वातावरण को बेहद सुहावना बना दिया। सावन की फुहारों का आनंद लेने के लिए बच्चे भी घरों से बाहर निकल आए और बारिश में जमकर मस्ती करते नजर आए। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश धान, बाजरा, मक्का तथा अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। ग्रामीणों ने भी इस बारिश को खेती-किसानी के लिए शुभ संकेत बताते हुए खुशी जताई। सावन की इस झमाझम बारिश ने गांव परवाना की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। बारिश के बाद चारों ओर हरियाली और ताजगी का नजारा देखने को मिला, जिससे लोगों के मन में भी उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बन गया। रिपोर्ट: समीर चौधरी परवाना
सावन में बरसे मेघ, परवाना में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे सावन में बरसे मेघ, परवाना में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे उमस भरी गर्मी से मिली राहत, खेतों में लौटी रौनक, मौसम हुआ खुशनुमा परवाना (बुलंदशहर)। सावन माह में गुरुवार को गांव परवाना में हुई झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम बदल दिया। बारिश की फुहारों से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। खेतों में खड़ी खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। लगातार हुई बारिश से गांव की गलियां, सड़कें और खेत पानी से लबालब हो गए। चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी हवाओं ने वातावरण को बेहद सुहावना बना दिया। सावन की फुहारों का आनंद लेने के लिए बच्चे भी घरों से बाहर निकल आए और बारिश में जमकर मस्ती करते नजर आए। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश धान, बाजरा, मक्का तथा अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। ग्रामीणों ने भी इस बारिश को खेती-किसानी के लिए शुभ संकेत बताते हुए खुशी जताई। सावन की इस झमाझम बारिश ने गांव परवाना की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। बारिश के बाद चारों ओर हरियाली और ताजगी का नजारा देखने को मिला, जिससे लोगों के मन में भी उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बन गया। रिपोर्ट: समीर चौधरी परवाना
- बुलंदशहर: चांदपुर रोड स्थित सूर्य नगर में एक मकान में लगी भीषण आग बुलंदशहर: चांदपुर रोड स्थित सूर्य नगर में एक मकान में लगी भीषण आग सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची आग लगने के समय मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं थे पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी सूचना आग लगने के कारणों का अभी तक नहीं हो सका खुलासा फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी आग से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख4
- गुलावठी नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, वार्ड 25 के लोग जलभराव और गंदगी से परेशान बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी में नगर पालिका की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। मामला नगर पालिका परिषद गुलावठी के वार्ड नंबर 25 स्थित मोहल्ला महरबानपुरा का है, जहां स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत और आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, न्यू भारतीय पब्लिक स्कूल के आसपास भी सड़क और नालियों की खराब स्थिति के कारण बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके। नोट: यह समाचार स्थानीय निवासियों द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके बयानों पर आधारित है। नगर पालिका का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- बुलंदशहर ब्रेकिंग बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों से स्कूल का रास्ता हुआ बदहाल बच्चों ने DM से लगाई गुहार नगला खेड़ा के स्कूली बच्चों ने ओवरलोड ट्रकों से खराब हुए रास्ते और रोजाना होने वाली परेशानी को लेकर DM से गुहार लगाई। बच्चों के परिजनों का आरोप है कि करीब 70 टन वजन लेकर चलने वाले ओवरलोड ट्रक रास्ते को पूरी तरह से कर रहे खराब ठेकेदार द्वारा विरोध करने वाले लोगो पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप बच्चों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है। अगर पहासू और सोमन जाने वाले मार्ग पर ओवरलोड ट्रैकों को नहीं रोका गया तो हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना बरसात होने की वजह से ओवरलोड वाहनों से रास्ता होगा बाधित पहासू थाना क्षेत्र के सोमना पहासू मार्ग की है यह तस्वीर4
- ग्राम वैर में कांवड़ यात्रा और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वैर चौराहे पर लगाए गए 10 सीसीटीवी कैमरे, 200 एलईडी बल्ब भी हुए स्थापित ग्राम वैर में कांवड़ यात्रा और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वैर चौराहे पर लगाए गए 10 सीसीटीवी कैमरे, 200 एलईडी बल्ब भी हुए स्थापित बुलंदशहर/सिकंदराबाद। ग्राम वैर में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ग्राम वैर में बुधवार शाम करीब 6 बजे महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला अधिकारी बुलंदशहर के निर्देशानुसार वैर-बादशाहपुर इंटर कॉलेज के सामने स्थित फ्लाईओवर एवं मुख्य चौराहे पर 10 सीसीटीवी कैमरे तथा 200 एलईडी बल्ब लगाए गए। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में चौराहे पर निगरानी और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौराहे पर होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी। इस दौरान ग्राम पंचायत सहायक आशीष कुमार सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को कैमरों और प्रकाश व्यवस्था के नियमित संचालन एवं रखरखाव के निर्देश दिए। गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे और एलईडी लाइटें लगने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा रात्रि के समय आवागमन करने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।1
- गौवंश की मौत पुलिस व गौ सेवकों की तत्परता से झमाझम बारिश के बीच हुआ अन्तिम संस्कार शिकारपुर : नगर के मौहल्ला लाल दरवाजा में एक गौवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक शिवम शिकारपुरिया, अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से स्थिति की जानकारी जुटाने का प्रयास किया हालांकि प्राथमिक स्तर पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, तथा एसआई गौरव कुमार, एस आई कर्ण वीर सिंह, को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस टीम झमाझम बारिश के बीच मौके पर पहुंची पुलिस और गौ सेवकों ने संयुक्त रूप से मौहल्ले में गहन छानबीन की और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश की तेज बारिश के बीच ही गौ सेवकों और पुलिस प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए गौवंश के अन्तिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कराई मौके पर नगर पालिका के कर्मचारी भी जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे इसके बाद पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ जेसीबी की मदद से गौवंश का अन्तिम संस्कार सम्पन्न कराया गया इस दौरान स्थानीय पुलिस बल नगर पालिका टीम और गौ सेवक मौके पर मौजूद रहे ।1
- सावन में बरसे मेघ, परवाना में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे सावन में बरसे मेघ, परवाना में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे उमस भरी गर्मी से मिली राहत, खेतों में लौटी रौनक, मौसम हुआ खुशनुमा परवाना (बुलंदशहर)। सावन माह में गुरुवार को गांव परवाना में हुई झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम बदल दिया। बारिश की फुहारों से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। खेतों में खड़ी खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। लगातार हुई बारिश से गांव की गलियां, सड़कें और खेत पानी से लबालब हो गए। चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी हवाओं ने वातावरण को बेहद सुहावना बना दिया। सावन की फुहारों का आनंद लेने के लिए बच्चे भी घरों से बाहर निकल आए और बारिश में जमकर मस्ती करते नजर आए। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश धान, बाजरा, मक्का तथा अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। ग्रामीणों ने भी इस बारिश को खेती-किसानी के लिए शुभ संकेत बताते हुए खुशी जताई। सावन की इस झमाझम बारिश ने गांव परवाना की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। बारिश के बाद चारों ओर हरियाली और ताजगी का नजारा देखने को मिला, जिससे लोगों के मन में भी उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बन गया। रिपोर्ट: समीर चौधरी परवाना1
- परवाना (विकासखंड जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर)। लगातार हो रही बारिश के चलते गांव परवाना के पथवारी मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्ले के समीप स्थित झोड़ (पोखर) बारिश के पानी से लबालब भर गया, जिसके बाद उसका पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और कई घरों तक पहुंच गया। इससे स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। झोड़ ओवरफ्लो होने से पथवारी मोहल्ले में भरा पानी, घरों में घुसा जलभराव; पशु भी पानी में रहने को मजबूर परवाना (विकासखंड जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर)। लगातार हो रही बारिश के चलते गांव परवाना के पथवारी मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्ले के समीप स्थित झोड़ (पोखर) बारिश के पानी से लबालब भर गया, जिसके बाद उसका पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और कई घरों तक पहुंच गया। इससे स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार झोड़ का पानी मोहल्ले की अधिकांश गलियों में फैल गया है। कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जलभराव के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा स्कूल, बाजार और अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। बारिश का पानी कई घरों के आंगन तक पहुंच गया है। जलभराव का असर पशुपालकों पर भी पड़ रहा है। घरों के आसपास पानी भर जाने से किसानों के पशु भी पानी में बैठने को मजबूर हैं, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पूर्व झोड़ की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया था, लेकिन लगातार बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण झोड़ का अतिरिक्त पानी रिहायशी क्षेत्र में फैल गया। इससे मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बन गई है। जलभराव के चलते क्षेत्र में गंदगी बढ़ने लगी है और लोगों को दुर्गंध का सामना भी करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। लगातार हो रही बारिश के बीच पथवारी मोहल्ले के निवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। फिलहाल मोहल्लेवासी जलभराव की समस्या से राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।1