logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र में मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर सल्फर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक में लदे गंधक में आग लग गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची तितावी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है और कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

3 hrs ago
user_Vijay rathi
Vijay rathi
पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र में मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर सल्फर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक में लदे गंधक में आग लग गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची तितावी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है और कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर: मंडी क्षेत्र में छेड़छाड़ का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एसपी सिटी अमृत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आर्यमान रघुवंशी और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है।
    1
    मुजफ्फरनगर: मंडी क्षेत्र में छेड़छाड़ का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एसपी सिटी अमृत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आर्यमान रघुवंशी और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाइट-* अवगत कराना है आज दिनांक 18.04.2026 को थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर एक ट्रक जिसमें सल्फर भरा हुआ था, अनियंत्रित होकर पलट गया तथा ट्रक मे लदे गंधक में आग लग गयी जिससे यातायात भी बाधित हो गया। सूचना पर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायर टैण्डर की सहायता से आग बुझायी गयी है तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सडक से हटवा कर यातायात सुचारू किया जा रहा है। वर्तमान में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
    1
    बाइट-*
अवगत कराना है आज दिनांक 18.04.2026 को थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर एक ट्रक जिसमें सल्फर भरा हुआ था, अनियंत्रित होकर पलट गया तथा ट्रक मे लदे गंधक में आग लग गयी जिससे यातायात भी बाधित हो गया। सूचना पर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायर टैण्डर की सहायता से आग बुझायी गयी है तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सडक से हटवा कर यातायात सुचारू किया जा रहा है। वर्तमान में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद परवेज निर्धना ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए दलित समाज से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वीडियो में उनकी किसी बात से अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुँची है, तो वह उसके लिए क्षमा चाहते हैं। परवेज ने कहा कि उनका किसी भी समाज के विरुद्ध कोई गलत इरादा नहीं था और वीडियो में कही गई बात गलत तरीके से प्रस्तुत हुई। उन्होंने साफ किया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहब) उनके आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि दलित समाज उनके भाई समान है और अगर उनकी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह दिल से क्षमा प्रार्थी हैं। परवेज ने भविष्य में अपनी भाषा और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की बात भी कही है।
    1
    मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद परवेज निर्धना ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए दलित समाज से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वीडियो में उनकी किसी बात से अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुँची है, तो वह उसके लिए क्षमा चाहते हैं।
परवेज ने कहा कि उनका किसी भी समाज के विरुद्ध कोई गलत इरादा नहीं था और वीडियो में कही गई बात गलत तरीके से प्रस्तुत हुई। उन्होंने साफ किया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहब) उनके आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि दलित समाज उनके भाई समान है और अगर उनकी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह दिल से क्षमा प्रार्थी हैं। परवेज ने भविष्य में अपनी भाषा और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की बात भी कही है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यूपी के मुज़फ्फरनगर मे माँ-बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कूटी पर सवार इन युवकों पर आरोप है कि इन्होंने मां-बेटी पर भद्दी टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने आर्यामन और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यामन यूपी की भाजपा सरकार मे मंत्री रहे सुधीर बालियान का पुत्र बताया जा रहा है।
    2
    यूपी के मुज़फ्फरनगर मे माँ-बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कूटी पर सवार इन युवकों पर आरोप है कि इन्होंने मां-बेटी पर भद्दी टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने आर्यामन और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यामन यूपी की भाजपा सरकार मे मंत्री रहे सुधीर बालियान का पुत्र बताया जा रहा है।
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस को ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज़ पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना बुढ़ाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फायर ब्रिगेड एवं थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गोदाम में कार्य कर रहे दो नाबालिग बच्चे 1. कासिम पुत्र कादिर उम्र करीब 15 वर्ष व 2. हुजैफा पुत्र आजम (उम्र करीब 15 वर्ष) आग लगने की घटना में घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित पटाखा गोदाम संचालक मौके से फरार है तथा गोदाम संचालन हेतु कोई वैध लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था। यह गोदाम लोनी, जनपद गाजियाबाद के कुछ व्यक्तियों ने उमरेज उपरोक्त से किराये पर लिया था तथा यहां पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा घटना की जांच हेतु एक कमेटी गठित की गई है। प्रकरण के सम्बन्ध में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। प्रकरण के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर की जानकारी पुलिस गंभीरता से जात में जुटी हुई
    4
    मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस को ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज़ पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना बुढ़ाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फायर ब्रिगेड एवं थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गोदाम में कार्य कर रहे दो नाबालिग बच्चे 1. कासिम पुत्र कादिर उम्र करीब 15 वर्ष व  2. हुजैफा पुत्र आजम (उम्र करीब 15 वर्ष) आग लगने की घटना में घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित पटाखा गोदाम संचालक मौके से फरार है तथा गोदाम संचालन हेतु कोई वैध लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था। यह गोदाम लोनी, जनपद गाजियाबाद के कुछ व्यक्तियों ने उमरेज उपरोक्त से किराये पर लिया था तथा यहां पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। 
जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है  तथा घटना की जांच हेतु एक कमेटी गठित की गई है। प्रकरण के सम्बन्ध में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
प्रकरण के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा  ने घटना स्थल पर पहुंचकर की जानकारी पुलिस गंभीरता से जात में जुटी हुई
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर जय श्री परशुराम जी 🙏 आज मुज़फ्फरनगर के टाउन हॉल प्रांगण से अक्षय तृतीया के पावन एवं शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित रही 🙏
    1
    मुजफ्फरनगर
जय श्री परशुराम जी 🙏
आज मुज़फ्फरनगर के टाउन हॉल प्रांगण से अक्षय तृतीया के पावन एवं शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित रही 🙏
    user_Poonam Sharma sabhasad
    Poonam Sharma sabhasad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Vijay rathi
    1
    Post by Vijay rathi
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 17 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक राजेश शर्मा अपनी टीम के साथ गश्त और चेकिंग पर थे। इसी दौरान रोहाना तिराहे के पास से एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाजायज चापड़ (चाकू) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कासिफ पुत्र हैदर रजा निवासी मोहल्ला इमामबाड़ा, कस्बा व थाना चरथावल, उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 58/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, कांस्टेबल 1400 राहुल गिरी और कांस्टेबल 1034 तेजेन्द्र धामा शामिल रहे।
    1
    मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 17 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक राजेश शर्मा अपनी टीम के साथ गश्त और चेकिंग पर थे। इसी दौरान रोहाना तिराहे के पास से एक संदिग्ध युवक को रोका गया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाजायज चापड़ (चाकू) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कासिफ पुत्र हैदर रजा निवासी मोहल्ला इमामबाड़ा, कस्बा व थाना चरथावल, उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 58/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, कांस्टेबल 1400 राहुल गिरी और कांस्टेबल 1034 तेजेन्द्र धामा शामिल रहे।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखा गोदाम में आग, दो नाबालिग घायल, डीएम एसएसपी मौके पर मुज़फ्फरनगर। थाना रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में एक पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में गोदाम में काम कर रहे दो नाबालिग—कासिम (15) पुत्र कादिर और हुजैफा (15) पुत्र आजम—घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रहा था और संचालक मौके से फरार है। जानकारी के अनुसार यह गोदाम गाजियाबाद के कुछ लोगों द्वारा किराये पर लेकर पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखा गोदाम में आग, दो नाबालिग घायल, डीएम एसएसपी मौके पर
मुज़फ्फरनगर। थाना रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में एक पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
घटना में गोदाम में काम कर रहे दो नाबालिग—कासिम (15) पुत्र कादिर और हुजैफा (15) पुत्र आजम—घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रहा था और संचालक मौके से फरार है। जानकारी के अनुसार यह गोदाम गाजियाबाद के कुछ लोगों द्वारा किराये पर लेकर पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.