वज़ीरगंज प्रखंड के सिंगठिया गाँव में होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे गाँव में उत्साह, भाईचारे और रंगों की छटा देखने को मिली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय भाजपा विधायक बीरेंद्र सिंह ने शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई!कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक अबीर,गुलाल लगाकर और फूलों की वर्षा के साथ हुई। ग्रामीणों ने एक,दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मंच से विधायक बीरेंद्र सिंह का शॉल एवं बुके देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।अपने संबोधन में विधायक बीरेंद्र सिंह ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को नफरत नहीं, बल्कि प्रेम और एकता की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशामुक्त और सौहार्दपूर्ण होली मनाएं तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक हरकत से दूर रहें। उन्होंने आगे कहाँ की होली हमें सिखाती है कि पुराने गिले,शिकवे भुलाकर एक नई शुरुआत करें। समाज में भाईचारा और सद्भाव बना रहे, यही इस पर्व का मूल संदेश है।समारोह में बच्चों और युवाओं द्वारा होली गीत प्रस्तुत किए गए। पारंपरिक फगुआ गीतों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। सिंगठिया गाँव का यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का उदाहरण बन गया। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे हर वर्ष इसी तरह मिल,जुलकर होली का पर्व मनाएंगे और समाज में सौहार्द बनाए रखेंगे। होली के इस पावन अवसर पर सिंगठिया गाँव में उमड़ा उत्साह यह साबित करता है कि जब समाज एकजुट होता है, तो हर पर्व अपने आप में उत्सव बन जाता है।

- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- Post by Tws News1
- आमस (बिहार): आमस थाना क्षेत्र के अकौना गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे जो कोलकाता से दिल्ली की ओर जा रहे थे। अकौना स्थित राजू पेट्रोल पंप के पास पहुँचते ही कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे गहरे गड्ढे में समा गई। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण कार पूरी तरह डूब गई, जिससे चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों का साहस दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँचे। अपनी जान की परवाह किए बिना कई स्थानीय लोग गहरे पानी में कूद पड़े और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। प्रशासन की कार्रवाई घायल का उपचार: गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस जांच: सूचना मिलते ही आमस थाना पुलिस मौके पर पहुँचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है।1
- आठवां वार्षिक रविदासिया वैवाहिक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविदासिया धर्म जगतगुरु चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में रविदास धाम पूर्वी फल्गु नदी के तट पर सीताकुंड के पास मठाधीश सह अध्यक्ष सूर्यवंशी देवानंद देवर्षि की अध्यक्षता में प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी दिनांक 27 एवं 28 फरवरी को दो दिवसीय शादी विवाह एवं अन्य विधि कर्म कांड करवाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।1
- बेलागंज में कर्मचारी युवक से मांगे घुस कोई v काम me घुस लगता है भाई क्या1
- आज दिनांक 28/02/2026को अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के सौजन्य से विशेष रोजगार शिविर का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई गयाजी के कार्यालय परिसर मे आयोजित किया गया l इस सम्बन्ध मे रजिया इदरीशी सहायक निदेशक (नियोजन )के द्वारा आयोजित शिविर के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गईं जो इस प्रकार है l1
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि | नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय में माल्यार्पण कार्यक्रम1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1