आगामी 'विराट हिंदू सम्मेलन' को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को दुर्गा बाड़ी परिसर महुआडांड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन समिती के अध्यक्ष संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए और कार्यकर्ताओं के बीच विभागों का बंटवारा किया गया। *सूरज साहू ने किया संचालन, प्रमुख वक्ताओं ने भरा जोश* बैठक का कुशल संचालन बजरंग दल के पलामू विभाग के संयोजक सूरज साहू ने किया। कार्यक्रम के दौरान पलामू विभाग के विभाग प्रचारक व्यापक जी, जिला प्रचारक सतीश जी, पलामू विभाग के पर्यावरण संयोजक धर्मेन्द्र जायसवाल और महुआडांड़ हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। वक्ताओं ने सनातन समाज की एकजुटता और इस सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी और रूपरेखा संघ के खंड कार्यवाह देवानन्द प्रसाद द्वारा प्रस्तुत की गई। *विभागों का हुआ बंटवारा, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी* आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें मंच संचालन, प्रचार-प्रसार, अतिथि सत्कार, सुरक्षा व अनुशासन और सहयोग निधि संग्रह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए टीमें बनाई गईं। अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज की अटूट शक्ति का प्रदर्शन होगा। *बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व* इस अवसर पर महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पलामू विभाग के प्रचारक व्यापक जी, जिला प्रचारक सतीश जी, पलामू विभाग के पर्यावरण संयोजक धर्मेन्द्र जायसवाल, बजरंग दल के विभाग संयोजक सुरज साहू, संघ के खंड कार्यवाह देवानंद प्रसाद, सह खंड कार्यवाह रामप्रवेश गुप्ता, विराट हिन्दू सम्मेलन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक राजन साहू, भाजपा मंडल के पूर्वी अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, क्षत्रीय समाज के अध्यक्ष आनंद किशोर नाथ शाह, यादव समाज के अध्यक्ष मोहन यादव, पश्चिमी हिन्दू महासभा के चन्द्रशेखर प्रसाद, हिन्दू महासभा के मंत्री दिलीप प्रसाद, डीलर संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार, वनवासी कल्याण केन्द्र लातेहार के जिलाध्यक्ष अजय उरांव, जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक बालेश्वर बड़ाईक, वनवासी कल्याण केन्द्र संजय कुमार सिंह, मंडल प्रमुख राम कुमार सिंह, आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट अनाथ आश्रम के कमलेश यादव, जशवन्त यादव, विराट हिन्दू सम्मेलन के अर्जुन कुमार सिंह, मंगल सोनी, आलोक कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, बिगन नगेसिया, मिडिया प्रभारी बंटी गुप्ता व सतीश कुमार आदि समेत काफी संख्या मे विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजक ग्रुप के सदस्य मौजूद थे। *संकल्प के साथ बैठक का समापन* बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे तन-मन-धन से जुटकर इस विराट हिंदू सम्मेलन को जिले का अब तक का सबसे गौरवशाली और ऐतिहासिक आयोजन बनाएंगे।
आगामी 'विराट हिंदू सम्मेलन' को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को दुर्गा बाड़ी परिसर महुआडांड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन समिती के अध्यक्ष संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए और कार्यकर्ताओं के बीच विभागों का बंटवारा किया गया। *सूरज साहू ने किया संचालन, प्रमुख वक्ताओं ने भरा जोश* बैठक का कुशल संचालन बजरंग दल के पलामू विभाग के संयोजक सूरज साहू ने किया। कार्यक्रम के दौरान पलामू विभाग के विभाग प्रचारक व्यापक जी, जिला प्रचारक सतीश जी, पलामू विभाग के पर्यावरण संयोजक धर्मेन्द्र जायसवाल और महुआडांड़ हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। वक्ताओं ने सनातन समाज की एकजुटता और इस सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी और रूपरेखा संघ के खंड
कार्यवाह देवानन्द प्रसाद द्वारा प्रस्तुत की गई। *विभागों का हुआ बंटवारा, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी* आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें मंच संचालन, प्रचार-प्रसार, अतिथि सत्कार, सुरक्षा व अनुशासन और सहयोग निधि संग्रह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए टीमें बनाई गईं। अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज की अटूट शक्ति का प्रदर्शन होगा। *बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व* इस अवसर पर महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पलामू विभाग के प्रचारक व्यापक जी, जिला प्रचारक सतीश जी, पलामू विभाग के पर्यावरण संयोजक धर्मेन्द्र जायसवाल, बजरंग दल के विभाग संयोजक सुरज साहू, संघ के खंड कार्यवाह देवानंद प्रसाद, सह खंड कार्यवाह रामप्रवेश गुप्ता, विराट हिन्दू सम्मेलन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक राजन साहू, भाजपा मंडल के पूर्वी अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल,
क्षत्रीय समाज के अध्यक्ष आनंद किशोर नाथ शाह, यादव समाज के अध्यक्ष मोहन यादव, पश्चिमी हिन्दू महासभा के चन्द्रशेखर प्रसाद, हिन्दू महासभा के मंत्री दिलीप प्रसाद, डीलर संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार, वनवासी कल्याण केन्द्र लातेहार के जिलाध्यक्ष अजय उरांव, जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक बालेश्वर बड़ाईक, वनवासी कल्याण केन्द्र संजय कुमार सिंह, मंडल प्रमुख राम कुमार सिंह, आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट अनाथ आश्रम के कमलेश यादव, जशवन्त यादव, विराट हिन्दू सम्मेलन के अर्जुन कुमार सिंह, मंगल सोनी, आलोक कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, बिगन नगेसिया, मिडिया प्रभारी बंटी गुप्ता व सतीश कुमार आदि समेत काफी संख्या मे विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजक ग्रुप के सदस्य मौजूद थे। *संकल्प के साथ बैठक का समापन* बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे तन-मन-धन से जुटकर इस विराट हिंदू सम्मेलन को जिले का अब तक का सबसे गौरवशाली और ऐतिहासिक आयोजन बनाएंगे।
- महुआडांड़ प्रखंड के उदालखाड़ गांव में एक अकेले जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे धान-मक्का सहित अनाज को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।1
- गारु :गारु प्रखंड के मायापुर छोटी बारेसाढ़ में तीन दिवसीय श्रीराम कथा सह सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन 31 मार्च 2026 (मंगलवार) से 2 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।इस पावन अवसर पर मानस मणि दीप सेवा संस्थान, सरनाधाम आश्रम से पधार रहे प्रख्यातकथावाचक श्री रमेश जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से अवगत कराया जा रहा है।आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने चापाचुवा नाला से जल उठाकर छोटी मायापुर स्थित मंदिर में विधिवत चढ़ाया। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्रीराम” एवं अन्य जयकारों के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों की अहम भूमिका है। प्रमुख रूप से सीताराम सिंह, सुखदेव सिंह, सुमंत सिंह, दीपक कुमार, विकास कार्यकर्ता लालदेव सिंह, अंतु सिंह, जगदीश सिंह, बिनेश सिंह, गोविंद सिंह, आदर्श सिंह, विकास सिंह एवं कृष्णा कुमार सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा एवं सुंदरकांड पाठ का लाभ उठाने की अपील की है।2
- लातेहार, लातेहार:जिला मुख्यालय अंतर्गत करकट निवाशी मोहम्मद रहीश अंसारी ,पिता सादिक अंसारी के बेटा के सुन्नत (खतना )के शीलशिले से मिलादुन्नबी का शानदार प्रोग्राम का आगाज किया गया है|1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by Sonesh Oraon1
- आप देख सकते हैं1
- Post by AAM JANATA1