तीन दिवसीय श्रीराम कथा सह सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन मंगलवार से प्रारंभ* गारु :गारु प्रखंड के मायापुर छोटी बारेसाढ़ में तीन दिवसीय श्रीराम कथा सह सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन 31 मार्च 2026 (मंगलवार) से 2 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।इस पावन अवसर पर मानस मणि दीप सेवा संस्थान, सरनाधाम आश्रम से पधार रहे प्रख्यातकथावाचक श्री रमेश जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से अवगत कराया जा रहा है।आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने चापाचुवा नाला से जल उठाकर छोटी मायापुर स्थित मंदिर में विधिवत चढ़ाया। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्रीराम” एवं अन्य जयकारों के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों की अहम भूमिका है। प्रमुख रूप से सीताराम सिंह, सुखदेव सिंह, सुमंत सिंह, दीपक कुमार, विकास कार्यकर्ता लालदेव सिंह, अंतु सिंह, जगदीश सिंह, बिनेश सिंह, गोविंद सिंह, आदर्श सिंह, विकास सिंह एवं कृष्णा कुमार सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा एवं सुंदरकांड पाठ का लाभ उठाने की अपील की है।
तीन दिवसीय श्रीराम कथा सह सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन मंगलवार से प्रारंभ* गारु :गारु प्रखंड के मायापुर छोटी बारेसाढ़ में तीन दिवसीय श्रीराम कथा सह सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन 31 मार्च 2026 (मंगलवार) से 2 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।इस पावन अवसर पर मानस मणि दीप सेवा संस्थान, सरनाधाम आश्रम से पधार रहे प्रख्यातकथावाचक श्री रमेश जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से अवगत कराया जा रहा है।आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने चापाचुवा नाला से जल उठाकर
छोटी मायापुर स्थित मंदिर में विधिवत चढ़ाया। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्रीराम” एवं अन्य जयकारों के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों की अहम भूमिका है। प्रमुख रूप से सीताराम सिंह, सुखदेव सिंह, सुमंत सिंह, दीपक कुमार, विकास कार्यकर्ता लालदेव सिंह, अंतु सिंह, जगदीश सिंह, बिनेश सिंह, गोविंद सिंह, आदर्श सिंह, विकास सिंह एवं कृष्णा कुमार सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा एवं सुंदरकांड पाठ का लाभ उठाने की अपील की है।
- गारु :गारु प्रखंड के मायापुर छोटी बारेसाढ़ में तीन दिवसीय श्रीराम कथा सह सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन 31 मार्च 2026 (मंगलवार) से 2 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।इस पावन अवसर पर मानस मणि दीप सेवा संस्थान, सरनाधाम आश्रम से पधार रहे प्रख्यातकथावाचक श्री रमेश जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से अवगत कराया जा रहा है।आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने चापाचुवा नाला से जल उठाकर छोटी मायापुर स्थित मंदिर में विधिवत चढ़ाया। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्रीराम” एवं अन्य जयकारों के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों की अहम भूमिका है। प्रमुख रूप से सीताराम सिंह, सुखदेव सिंह, सुमंत सिंह, दीपक कुमार, विकास कार्यकर्ता लालदेव सिंह, अंतु सिंह, जगदीश सिंह, बिनेश सिंह, गोविंद सिंह, आदर्श सिंह, विकास सिंह एवं कृष्णा कुमार सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा एवं सुंदरकांड पाठ का लाभ उठाने की अपील की है।2
- लातेहार, लातेहार:जिला मुख्यालय अंतर्गत करकट निवाशी मोहम्मद रहीश अंसारी ,पिता सादिक अंसारी के बेटा के सुन्नत (खतना )के शीलशिले से मिलादुन्नबी का शानदार प्रोग्राम का आगाज किया गया है|1
- महुआडांड़ प्रखंड के उदालखाड़ गांव में एक अकेले जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे धान-मक्का सहित अनाज को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।1
- महुआडांड़ प्रखंड के उदालखाड़ गांव में एक अकेले जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे धान-मक्का सहित अनाज को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिछवानी में सोमवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिछवानी निवासी कमिल टोप्पो पिता स्व. पंखरासियुस टोप्पो ने गांव के ही राजेंद्र कुमार मिंज उम्र 45 वर्ष, पिता लिबनिश मिंज की लाठी से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। परिजनों के मुताबिक, राजेंद्र मिंज अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित डीपाखोइर इलाके में टमाटर खरीदने गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कमिल टोप्पो से हो गई, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कमिल टोप्पो ने राजेंद्र मिंज के सिर पर लाठी से जोरदार वार कर दिया। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि यह पूरी घटना उनकी नाबालिग बेटी के सामने हुई, जिससे वह सदमे में है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और देर रात शव को कब्जे में लेकर थाना ले आए। मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला को लेकर कमिल टोप्पो और राजेंद्र मिंज के बीच पहले से विवाद चल रहा था और अक्सर दोनों के बीच झड़प होती रहती थी। सोमवार को भी इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हत्या जैसी वारदात हो गई। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं आरोपी कमिल टोप्पो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- पाटन प्रखंड के किशुनपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या निकेतन में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किशुनपुर की मुखिया सुमन गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद विद्यालय के निर्देशक रविंद्र प्रजापति ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया। वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा मेडल,प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निर्देशक रविंद्र प्रजापति ने सभी अभिभावकों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को वार्षिक परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार सोनी,विद्यालय के शिक्षक रामचन्द्र सिंह,गौरव वर्मा,रंजीत सोनी,संजीत कुमार,विरेश शर्मा,संदीप कुमार,चन्दन,निरज,सचिन, रौशन,अंजली कुमारी,सुधा दुबे,निशा दुबे एवं सुमन कुमारी सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- आप देख सकते हैं1
- गांव में ही इलाज की सुविधा: मझगांव पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत में मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रमुख जीवंती एक्का, डॉ. अलबेल केरकेट्टा एवं मुखिया ज्योति बेहर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। जानकारी देते हुए मंगलवार दोपहर दो बजे बताया गया कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से मझगांव पंचायत एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम में डॉ. भानु सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रमुख जीवंती एक्का ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, जिससे दूर अस्पताल जाने की परेशानी कम होगी। उन्होंने केंद्र परिसर की साफ-सफाई एवं संरक्षण पर भी जोर दिया। डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि केंद्र में नियमित स्वास्थ्य जांच, सामान्य बीमारियों का इलाज, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुखिया ज्योति बेहर ने कहा कि भविष्य में स्वास्थ्य केंद्र परिसर का और विकास किया जाएगा। डॉ. भानु ने बताया कि केंद्र में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रहेगी तथा प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। #डुमरी #गुमला #स्वास्थ्यसेवा #आयुष्मानभारत #ग्रामीणस्वास्थ्य #JharkhandNews #GumlaNews1