logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज ग्राम सभा गोल (गैरसैंण) में ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। महिलाओं ने साफ कहा कि इलाज के लिए बाहर भटकना अब बंद होना चाहिए। इसी मुद्दे पर गैरसैंण में AIIMS हॉस्पिटल की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और सभी ने बढ़–चढ़कर समर्थन दिया। यह आवाज किसी एक गांव की नहीं, पूरे पहाड़ की है। #गैरसैंण_aiims_हॉस्पिटल_बनाओ #स्वास्थ्य_के_लिए_एकजुट #उत्तराखंड #viralphotochallenge

22 hrs ago
user_पवन नेगी
पवन नेगी
Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
22 hrs ago
619c7cd9-b23f-42e3-a2ee-ff455bebdd38
bbb2b5a8-16c5-48b4-b7a8-19b37b533d7e
84dcfe96-26e1-4ada-8dee-8af5a58b4bfe

आज ग्राम सभा गोल (गैरसैंण) में ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। महिलाओं ने साफ कहा कि इलाज के लिए बाहर भटकना अब बंद होना चाहिए। इसी मुद्दे पर गैरसैंण में AIIMS हॉस्पिटल की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और सभी ने बढ़–चढ़कर समर्थन दिया। यह आवाज किसी एक गांव की नहीं, पूरे पहाड़ की है। #गैरसैंण_aiims_हॉस्पिटल_बनाओ #स्वास्थ्य_के_लिए_एकजुट #उत्तराखंड #viralphotochallenge

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हाथरस में सोमवार को बासौड़ा पूजन के अवसर पर नगर के शीतला माता, मसानी मंदिर, पथवारी मंदिर, चामुंडा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार, विशेषकर बच्चों की सुख-समृद्धि और सलामती की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता को बासी भोजन का भोग लगाया। कुछ स्थानों पर मुर्गा और मुश्क की पारंपरिक प्रथा भी निभाई गई। इस दौरान महिलाओं ने घर-परिवार की खुशहाली और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की |
    1
    हाथरस में सोमवार को बासौड़ा पूजन के अवसर पर नगर के शीतला माता, मसानी मंदिर, पथवारी मंदिर, चामुंडा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने परिवार, विशेषकर बच्चों की सुख-समृद्धि और सलामती की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता को बासी भोजन का भोग लगाया। कुछ स्थानों पर मुर्गा और मुश्क की पारंपरिक प्रथा भी निभाई गई। इस दौरान महिलाओं ने घर-परिवार की खुशहाली और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की |
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • अल्मोड़ा। नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया के माध्यम से नगर निगम और सफाई कर्मचारियों की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 12 मार्च से सफाई कार्य बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जोहरी बाजार निवासी एक व्यक्ति द्वारा लगातार कूड़े के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सफाई कर्मचारियों और नगर निगम की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि बाजार क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई की जाती है और प्रतिदिन सुबह आठ से नौ बजे के बीच कूड़ा वाहन से हटा दिया जाता है। इसके बावजूद कर्मचारियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे उनमें आक्रोश है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा पहले भी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनका अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से कर्मचारियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंच रही है और नगर की शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगे। धरना प्रदर्शन में दीपक चंदेल, राकेश टांक, सतीश कुमार, दीपक सैलानी, दर्शन चंदेल, राजेंद्र पवार, भूपेंद्र शक्ति, राजेश खत्री, शाहिद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    अल्मोड़ा। नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया के माध्यम से नगर निगम और सफाई कर्मचारियों की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 12 मार्च से सफाई कार्य बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जोहरी बाजार निवासी एक व्यक्ति द्वारा लगातार कूड़े के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सफाई कर्मचारियों और नगर निगम की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि बाजार क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई की जाती है और प्रतिदिन सुबह आठ से नौ बजे के बीच कूड़ा वाहन से हटा दिया जाता है। इसके बावजूद कर्मचारियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे उनमें आक्रोश है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा पहले भी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनका अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से कर्मचारियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंच रही है और नगर की शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगे। धरना प्रदर्शन में दीपक चंदेल, राकेश टांक, सतीश कुमार, दीपक सैलानी, दर्शन चंदेल, राजेंद्र पवार, भूपेंद्र शक्ति, राजेश खत्री, शाहिद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • रानीखेत तहसील के सुदूरवर्ती गांव खरकिया में वन विभाग की जमीन पर धड़ल्ले से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। जंगल के बीचों-बीच भारी मात्रा में पत्थर निकाले जाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। रानीखेत के दूरस्थ गांव खरकिया में वन विभाग के जंगलों में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफियाओं ने जंगल के अंदर ही धरती का सीना चीरकर कई टन पत्थर निकाल लिए हैं। हैरानी की बात यह है कि वन विभाग की नाक के नीचे यह पूरा खेल चल रहा है, लेकिन विभाग अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा। जब इस मामले में क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि यह क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। वहीं राजस्व विभाग का कहना है कि यह इलाका वन विभाग के अंतर्गत आता है, इसलिए कार्रवाई की जिम्मेदारी भी वन विभाग की ही है। अब बड़ा सवाल यह है कि विभागों के बीच जिम्मेदारी टालने के इस खेल में आखिर कब तक जंगलों का दोहन होता रहेगा और क्या अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर कोई सख्त कार्रवाई होगी। वन विभाग के उप वन संरक्षक दीपक सिंह ने कहा कि ये खनन नाप भूमि में है, वन पंचायत में है या फॉरेस्ट एरिया में इसकी जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
    1
    रानीखेत तहसील के सुदूरवर्ती गांव खरकिया में वन विभाग की जमीन पर धड़ल्ले से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। जंगल के बीचों-बीच भारी मात्रा में पत्थर निकाले जाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। रानीखेत के दूरस्थ गांव खरकिया में वन विभाग के जंगलों में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफियाओं ने जंगल के अंदर ही धरती का सीना चीरकर कई टन पत्थर निकाल लिए हैं। हैरानी की बात यह है कि वन विभाग की नाक के नीचे यह पूरा खेल चल रहा है, लेकिन विभाग अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा। जब इस मामले में क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि यह क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। वहीं राजस्व विभाग का कहना है कि यह इलाका वन विभाग के अंतर्गत आता है, इसलिए कार्रवाई की जिम्मेदारी भी वन विभाग की ही है। अब बड़ा सवाल यह है कि विभागों के बीच जिम्मेदारी टालने के इस खेल में आखिर कब तक जंगलों का दोहन होता रहेगा और क्या अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर कोई सख्त कार्रवाई होगी। वन विभाग के उप वन संरक्षक दीपक सिंह ने कहा कि ये खनन नाप भूमि में है, वन पंचायत में है या फॉरेस्ट एरिया में इसकी जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
    user_Gopal Bisht
    Gopal Bisht
    अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • Uday preet chopra lock Manpur. Harsh Yana Colony key road. Samvidhan karai or Sarkar Tak pose Bhai ye news.Chalsal iss road ka samvidhan nikal oil , bahut , dikkaten hoti storo per chal chalne ke baad
    1
    Uday preet chopra lock Manpur. Harsh Yana Colony key road. Samvidhan karai or Sarkar Tak pose Bhai ye news.Chalsal iss road ka samvidhan nikal oil , bahut , dikkaten hoti storo per chal chalne ke baad
    user_Sultan Khan
    Sultan Khan
    रामनगर, नैनीताल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • अगर हम सोच रहे हैं कि धरती एक सुरक्षित ग्रह है तो यह गलतफहमी मन मस्तिष्क से निकाल दीजिए। वर्तमान भले ही सुरक्षित नजर आ रहा हो, लेकिन भविष्य की गारंटी नहीं की जा सकती है। जल, थल और नभ को लेकर पृथ्वी का अस्तित्व है और अतीत में इन्हीं तीन क्षेत्रों में कुछ कुछ ऐसा घटा है, जब पृथ्वी तबाह हुई है। एक ऐसी ही खतरनाक घटना की खोज हुई है। यह घटना ब्राज़ील की तबाही की है। जिसे वैज्ञानिकों ने हाल ही खोजा है। 63 लाख साल पहले ब्राज़ील के इलाके में एक बड़ा क्षुद्रग्रह (Asteroid) टकराया था। यह इतना भयंकर टकराव था कि इस टक्कर से पिघला देने वाली गर्मी के साथ इतना दबाव पैदा हुआ कि चट्टानें बर्फ की तरह पिघल गईं। साथ ही पिघलती चट्टानें हवा में उछलने लगीं और ठंडी होकर कांच जैसी (glass) की छोटी-छोटी बूंदों या टुकड़ों में बदल गईं। इन tektites कहते हैं। tektites को हिंदी में काचाभ उल्काश्म या प्राकृतिक काँच के पिंड कहा जाता है। प्राकृतिक काँच के ये टुकड़े ब्राजील पहले कभी नहीं देखे गए थे, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने पहली बार खोज निकाले हैं। यह एक विशाल क्षेत्र है। यह देखकर हैरानी होती है कि यह क्षेत्र 900 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एस्ट्रॉयड कितना बड़ा रहा होगा। जिसने 900 किमी भूभाग को तबाही में बदल दिया। वैज्ञानिकों ने अब तक 600 से ज्यादा प्राकृतिक कांच के टुकड़े ढूंढ निकाले हैं, जो आकार में छोटी छोटी बूंद, गोले या डंबल जैसी शक्ल में बने हुए हैं।
    1
    अगर हम सोच रहे हैं कि धरती एक सुरक्षित ग्रह है तो यह गलतफहमी मन मस्तिष्क से निकाल दीजिए। वर्तमान भले ही सुरक्षित नजर आ रहा हो, लेकिन भविष्य की गारंटी नहीं की जा सकती है। जल, थल और नभ को लेकर पृथ्वी का अस्तित्व है और अतीत में इन्हीं तीन क्षेत्रों में कुछ कुछ ऐसा घटा है, जब पृथ्वी तबाह हुई है। एक ऐसी ही खतरनाक घटना की खोज हुई है। यह घटना ब्राज़ील की तबाही की है। जिसे वैज्ञानिकों ने हाल ही खोजा है। 63 लाख साल पहले ब्राज़ील के इलाके में एक बड़ा क्षुद्रग्रह (Asteroid)  टकराया था। यह इतना भयंकर टकराव था कि इस टक्कर से पिघला देने वाली गर्मी के साथ इतना दबाव पैदा हुआ कि चट्टानें बर्फ की तरह पिघल गईं। साथ ही पिघलती चट्टानें हवा में उछलने लगीं  और ठंडी होकर कांच जैसी (glass) की छोटी-छोटी बूंदों या टुकड़ों में बदल गईं। इन tektites कहते हैं। tektites को हिंदी में काचाभ उल्काश्म या प्राकृतिक काँच के पिंड कहा जाता है। प्राकृतिक काँच के ये टुकड़े ब्राजील पहले कभी नहीं देखे गए थे,  लेकिन अब वैज्ञानिकों ने पहली बार खोज निकाले हैं। यह एक विशाल क्षेत्र है। यह देखकर हैरानी होती है कि यह क्षेत्र 900 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एस्ट्रॉयड कितना बड़ा रहा होगा। जिसने 900 किमी भूभाग को तबाही में बदल दिया। वैज्ञानिकों ने अब तक 600 से ज्यादा प्राकृतिक कांच के टुकड़े ढूंढ निकाले हैं, जो आकार में छोटी छोटी बूंद, गोले या डंबल जैसी शक्ल में बने हुए हैं।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    16 hrs ago
  • Post by नवीन चन्द्र आर्य
    1
    Post by नवीन चन्द्र आर्य
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    20 hrs ago
  • टिहरी झील महोत्सव–2026: के सफल आयोजनों के अंतिम दिन आज सोमवार को मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट के समीप खारास्रोत आस्था पथ पर काइट फेस्टिवल का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा स्कूली बच्चों, विदेशी पर्यटकों व स्थानीय लोगो को पतंग वितरण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गंगा हमारी लाइफ लाइन है इसके बिना हम साबका जीवन अधूरा है इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हमे गंगा को साफ व स्वच्छ रखना है । उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टिहरी भ्रमण के दौरान दिये गये निर्देशों के पालन करते हुए टिहरी झील महोत्सव में जनपद के सभी हिस्सों को जोड़ा गया है साथ ही पुरानी टिहरी शहर की यादो को समाहित करते हुए देव डोलियों का संगम कराने का प्रयास किया है वहीं जनपद के महत्वपूर्ण ट्रैक रूटों का उपयोग के साथ ही उत्तराखण्ड की संस्कृति को संरक्षित करने का प्रयास किया है उन्होंने कहा कि संस्कृति ही हमारी धरोहर है इसलिए हमें अपने बच्चों को अपनी संस्कृति से रुबारू कराना चाहिए । उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव सम्पन्न होने जा रहा है । इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण ने टिहरी झील महोत्सव में सभी प्रकार के कार्यक्रमों व्यवस्थाओं से लेकर सभी क्षेत्रों को जोड़ने तथा संस्कृति एवं पर्यटन का बढ़ावा देने का सरहनीय कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया गया है । कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पंचायत तपोवन विनीता बिष्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाने चाहिए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति का ज्ञान हो सके । कार्यक्रम में टिहरी झील महोत्सव के तहत कल रविवार को करायी गयी रीवर राफ्टिंग में विजेताओ को चेक वितरण किये गये जिसमें टूरिस्ट कैटागिरी में 25 टीमों ने पंजीकरण करवाया जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम की टीम प्रथम स्थान पर संगम एडवेंचर द्वितीय तथा रीवर एक्सपोलर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वहीं प्रोपेशनल कैटागिरी में 98 टीमों ने पंजीकरण कराया जिसमें रेड चिल्ली ने प्रथम, नेचर रेपिड एक्सपेंडेसन द्वितीय तथा पैरा माउण्ट टूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल ढालवाला के बच्चों द्वारा स्वगत गीत गायन व सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी । इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों लोगो द्वारा पतंग बाजी का लुत्प उठाया । कार्यक्रम में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ मुनिकी रेती दिगांत, परमार्थ निकेतन प्रतिनिधि दीपक, वार्ड सदस्य विनोद सकलानी, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, खण्ड विकास अधिकारी श्रुति वत्स, ईओ मुनिकीरेती अंकिता जोशी व तपोवन अंजलि रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी स्थानीय लोग विदेशी पर्यटकों व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
    1
    टिहरी झील महोत्सव–2026: के सफल आयोजनों के अंतिम दिन आज सोमवार को  मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट के समीप खारास्रोत आस्था पथ पर काइट फेस्टिवल का आयोजन किया  गया  कार्यक्रम में  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा स्कूली बच्चों, विदेशी पर्यटकों व  स्थानीय लोगो को पतंग वितरण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ  किया ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गंगा हमारी लाइफ लाइन है इसके बिना हम साबका जीवन अधूरा है इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हमे गंगा को साफ व स्वच्छ रखना है ।  उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टिहरी भ्रमण के दौरान दिये गये निर्देशों के पालन करते हुए टिहरी झील महोत्सव में जनपद के सभी हिस्सों को जोड़ा गया है साथ ही पुरानी टिहरी शहर की यादो को समाहित करते हुए देव डोलियों का संगम कराने का प्रयास किया है वहीं जनपद के महत्वपूर्ण ट्रैक रूटों का उपयोग के साथ ही उत्तराखण्ड की संस्कृति  को संरक्षित करने का प्रयास  किया है  उन्होंने कहा कि संस्कृति ही हमारी धरोहर है इसलिए हमें अपने बच्चों को अपनी संस्कृति से रुबारू कराना चाहिए । उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से चार दिवसीय  टिहरी झील महोत्सव सम्पन्न होने जा रहा है । 
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण ने टिहरी झील महोत्सव में सभी प्रकार के कार्यक्रमों व्यवस्थाओं से लेकर सभी क्षेत्रों को जोड़ने  तथा संस्कृति एवं पर्यटन का बढ़ावा देने का सरहनीय कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया गया है । 
कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पंचायत  तपोवन विनीता बिष्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाने चाहिए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को हमारी  संस्कृति का ज्ञान हो सके । 
कार्यक्रम में टिहरी झील महोत्सव के तहत कल रविवार को करायी गयी रीवर राफ्टिंग में  विजेताओ को चेक वितरण किये गये जिसमें टूरिस्ट कैटागिरी में 25 टीमों ने पंजीकरण करवाया  जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम की टीम प्रथम स्थान पर संगम एडवेंचर द्वितीय तथा रीवर एक्सपोलर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।  वहीं प्रोपेशनल कैटागिरी में 98 टीमों ने पंजीकरण कराया जिसमें  रेड चिल्ली ने प्रथम, नेचर रेपिड एक्सपेंडेसन द्वितीय तथा पैरा माउण्ट टूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । 
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल  ढालवाला के बच्चों द्वारा स्वगत गीत गायन व  सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी ।  इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों लोगो द्वारा पतंग बाजी का लुत्प उठाया ।
कार्यक्रम में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ मुनिकी रेती दिगांत, परमार्थ निकेतन प्रतिनिधि दीपक,   वार्ड सदस्य  विनोद सकलानी, मुख्य कृषि अधिकारी  विजय देवराड़ी, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, खण्ड विकास अधिकारी श्रुति वत्स, ईओ मुनिकीरेती अंकिता जोशी व तपोवन अंजलि रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी स्थानीय लोग विदेशी पर्यटकों  व  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
    user_Vijaypal Rana
    Vijaypal Rana
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • तेज रफ्तार ट्रक का कहर: स्विफ्ट डिजायर और टेंपो को मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत। बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास की बताई जा रही है।
    1
    तेज रफ्तार ट्रक का कहर: स्विफ्ट डिजायर और टेंपो को मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत।
बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। 
तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, 
जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कराया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास की बताई जा रही है।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.