हथकड़ शराब के अड्डों पर पुलिस का धावा, 1000 लीटर कच्ची वॉश नष्ट लालसोट। अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को लालसोट थाना पुलिस ने ग्राम खटवा देवली की चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शराब बनाने में काम आने वाली करीब 1000 लीटर कच्ची वॉश मौके पर ही नष्ट कर दी। पुलिस के अनुसार अवैध हथकड़ शराब बनाए जाने की सूचना मिलने पर गांव और आसपास के खेतों में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान खेतों में छिपाकर रखी गई कच्ची वॉश बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए बनाई गई भट्टियों को तोड़कर ध्वस्त किया गया। कार्रवाई डीएसपी सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस की दबिश की भनक लगते ही अवैध शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को पूरी तरह नष्ट करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकड़ शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हथकड़ शराब के अड्डों पर पुलिस का धावा, 1000 लीटर कच्ची वॉश नष्ट लालसोट। अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को लालसोट थाना पुलिस ने ग्राम खटवा देवली की चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शराब बनाने में काम आने वाली करीब 1000 लीटर कच्ची वॉश मौके पर ही नष्ट कर दी। पुलिस के अनुसार अवैध हथकड़ शराब बनाए जाने की सूचना मिलने पर गांव और आसपास के खेतों में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान खेतों में छिपाकर रखी गई कच्ची वॉश बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए बनाई गई भट्टियों को तोड़कर ध्वस्त किया गया। कार्रवाई डीएसपी सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस की दबिश की भनक लगते ही अवैध शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को पूरी तरह नष्ट करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकड़ शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।1
- अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 1000 लीटर वाश किया नष्ट अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट लालसोट। अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट पुलिस ने बुधवार को ग्राम खटवा देवली स्थित चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की। वृताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ता ने गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया। पुलिस टीम ने मौके पर लगी अवैध शराब की भट्टियों को भी तोड़कर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।4
- गोल गांव के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने किया सहस्त्र घटाभिषेक गोल के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव लालसोट। ग्राम पंचायत गोल स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने सहस्त्र घटाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व सरपंच जगराम मीणा, भरत लाल मीणा सहित अन्य भक्तों ने दूध, दही, बेलपत्र, आक व धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- नगरपालिका चुनाव को लेकर बामनवास में पुलिस का फ्लैग मार्च बामनवास। नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एएसपी बौंली एवं वृत्ताधिकारी वृत बामनवास के नेतृत्व में थाना बामनवास और बाटोदा पुलिस टीम ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जवानों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देते हुए चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।1
- गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं ने 108 मी लंबा लहरिया भेंट कर मनाया लहरिया महोत्सव1
- निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया कांग्रेस का लक्ष्य: परसादी लालसोट(दोसा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को लक्ष्मी मैरिज गार्डन में वार्ड 8 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिनेश जोशी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है तथा वहां कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कांग्रेस छोड़कर गए लोग ही पार्टी को चला रहे हैं। ऐसे माहौल में उन्हें वापस कांग्रेस में लौटना उचित लगा। जोशी करीब 10 वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहने के दौरान दोनों दलों के बीच का अंतर समझ में आया और अब वह अपने घर कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि लालसोट का माहौल गंदा कर दिया गया गोलीकांड जैसी घटनाएं हुई है। बेैठक को संबोधित करते हुए पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया करना कांग्रेस का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालसोट में भूमाफियाओं का आतंक और भ्रष्टाचार चरम पर है तथा अधिकारी बेलगाम हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने 90-ए के नाम पर 3 से 5 लाख रुपए तक की कथित वसूली के आरोप भी लगाए। परसादी लाल मीणा ने कहा कि पार्षदों की कथित खरीद-फरोख्त से लालसोट की राजनीति की छवि खराब हुई है। कांग्रेस का लक्ष्य बिकाऊ संस्कृति को समाप्त कर स्वच्छ राजनीति की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि लालसोट में सुचिता की राजनीति स्थापित करने के लिए कांग्रेस कार्य करेगी। इस दौरान प्रधान नाथूलाल मीणा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, कपिल पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, सुदीप मिश्रा, दिनेश मिश्रा, टेकचंद मलिया, सिराज मोहम्मद, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।3
- प्रलयंकारी जलप्रलय: तिब्बत से टूटी महा-विभीषिका, नेपाल में मची हाहाकार! प्रलयंकारी जलप्रलय: तिब्बत से टूटी महा-विभीषिका, नेपाल में मची हाहाकार! "आसमान से बरसी आफत, जमीन लील गई बस्तियां: 160 जिंदगियां तबाह, 800 से ज्यादा लापता!" प्रकृति का विकराल तांडव: तिब्बत की तरफ से आए भीषण सैलाब और ग्लेशियर टूटने से नेपाल में इतिहास की सबसे खौफनाक तबाही देखने को मिली है। पलक झपकते ही पूरा इलाका मलबे और पानी के समंदर में तब्दील हो गया। मौत का खौफनाक आंकड़ा: अब तक 160 से अधिक मौतों की पुष्टि हो चुकी है। लापता लोगों की संख्या 800 के पार पहुंच चुकी है, जिनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। संकटमोचक बना भारत: महाविनाश की इस घड़ी में भारत ने दरियादिली दिखाते हुए तुरंत बड़े पैमाने पर राहत सामग्री और सहायता की खेप रवाना कर दी है। 🏆 2. खेल जगत में महाक्रांति: PM मोदी भरेंगे युवाओं में नया जोश! ⚡ 'खेलो इंडिया डायलॉग' से गूंजेगा देश का कोना-कोना सीधा महा-संवाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के भविष्य यानी युवा एथलीटों के साथ ऐतिहासिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने जा रहे हैं। हर जिले में हलचल: देश के प्रत्येक जिले के 2-2 चुनिंदा कॉलेजों के होनहार खिलाड़ियों से सीधे रूबरू होकर खेल और फिटनेस का नया विजन साझा करेंगे। 🛑 3. पंजाब में आर-पार की जंग: सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल से थमी रफ्तार! ✊ 200 से ज्यादा संगठनों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरा जनसैलाब कामकाज पूरी तरह ठप: अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यभर के सरकारी कर्मचारियों ने आज आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सरकार पर भारी दबाव: 200 से अधिक कर्मचारी संगठनों के एकजुट विरोध प्रदर्शन से पूरे राज्य का प्रशासनिक ढांचा चरमरा गया है। सीएम आवास पर नजरें: हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आज आपातकालीन बैठक होने की संभावना है।1