नरवाना में जनसमस्याएं सुनने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि नरवाना उनके लिए विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि घर है और अपने घर के प्रत्येक सदस्यों का सम्मान करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना उनका व्यक्तिगत दायित्व है। इस दायित्व को निभाने तथा इलाका वासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वे सतत प्रयासरत है और रहेंगे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुन रहे थे। केबिनेट मंत्री ने रेस्ट हाउस पहुंचे क्षेत्रवासियों से मुलाकात की, उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछा साथ ही लोगों द्वारा रखी गई सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को जनसाधारण की समस्याओं के उचित एवं त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनसे संबंधित गांवो में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की ऐसे विकास कार्य जो निर्माणाधीन है, उन्हें निर्धारित समय अवधि में पूरा करवायें। ऐसे विकास कार्य जो पाइप लाइन में है, उन्हें भी विभागीय नॉर्मज और औपचारिकताएं पूरी कर जल्द शुरू करवायें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरवाना विकास की दृष्टि से प्रदेश के अव्वल क्षेत्रों में शुमार हो, यही उनका सपना और संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने में शहरी व ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के आपसी समन्वय व सहयोग की जरूरत है। उन्हें पूरा विश्वास है कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में विकास की सभी परियोजनाएं समय पर पूरी होगी और लोगों को इनका भरपूर फायदा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब की बार मानसून कुछ देरी से चल रहा है। इसी कारण किसानों को अपनी धान की सिंचाई करने में परेशानी आ रही है। इसके लिए परमात्मा से अच्छी बारिश की हम सभी प्रार्थना करते हैं साथ ही राज्य सरकार किसान हित को सर्वोपरि मानते हुए पूरे प्रदेश में नहरी पानी टेल तक बराबर पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रही है। इस अवसर पर चेयरमैन मार्किट कमेटी अमित ढाकल, उपचेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र सरपंच हथो, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

- #गांव ढाना नरसान के सरकारी स्कूल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वाधान में किया पौधारोपण #गांव ढाना नरसान के सरकारी स्कूल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वाधान में किया पौधारोपण1
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान जिन अधिकारियों ने ये किया है उस पर कार्रवाई हो।3
- सफाई कर्मचारी इस गली में सफाई नहीं करते हैं क्या कारण है1
- कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला1
- हर हर महादेव! ऋषिकेश से लाइव कांवड़ यात्रा और मां गंगा के अलौकिक दर्शन1
- जलियांवाला बाग के प्रतिशोध की अमर गाथा Shaheed Udham Singh Shaheedi दिवस1
- #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण1
- Dengue vs Viral Fever: ये लक्षण बताएंगे असली बीमारी, Fortis हॉस्पिटल की डॉ नेहा Dengue vs Viral Fever: ये लक्षण बताएंगे असली बीमारी, Fortis हॉस्पिटल की डॉ नेहा ने बताये बचाव के तरीके। Podcast1
- रोहतक में JLN नहर पर बढ़ते हादसों के बीच पार्षद प्रवीण कौशिक व लोगों की प्रशासन रोहतक में JLN नहर पर बढ़ते हादसों के बीच पार्षद प्रवीण कौशिक व लोगों की प्रशासन से सुरक्षा की बड़ी मांग1