logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एकाढ़ा गांव में अनियंत्रित होकर पलटा स्कूल वाहन, चालक बाल-बाल बचा। एकाढ़ा गांव में अनियंत्रित होकर पलटा स्कूल वाहन, चालक बाल-बाल बचा। गौरतलब है कि चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकाढ़ा गांव में बुधवार को अनियंत्रित होने के कारण एक स्कूल वाहन पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी देते हुए चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल वाहन बच्चों को विद्यालय पहुंचाने के बाद वापस लौट रहा था।इसी दौरान एकाढ़ा गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पाइन में जाकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में स्कूली बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में चालक को भी गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने चालक को वाहन से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित विद्यालय पहुंचाने के बाद वाहन वापस लौट रहा था, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। बच्चों के वाहन में नहीं होने के कारण अभिभावकों ने राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्या घटना बुधवार की दोपहर 3:00 बजे घटी।

2 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
2 hrs ago

एकाढ़ा गांव में अनियंत्रित होकर पलटा स्कूल वाहन, चालक बाल-बाल बचा। एकाढ़ा गांव में अनियंत्रित होकर पलटा स्कूल वाहन, चालक बाल-बाल बचा। गौरतलब है कि चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकाढ़ा गांव में बुधवार को अनियंत्रित होने के कारण एक स्कूल वाहन पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी देते हुए चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल वाहन बच्चों को विद्यालय पहुंचाने के बाद वापस लौट रहा था।इसी दौरान एकाढ़ा गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पाइन में जाकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में स्कूली बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में चालक को भी गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने चालक को वाहन से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित विद्यालय पहुंचाने के बाद वाहन वापस लौट रहा था, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। बच्चों के वाहन में नहीं होने के कारण अभिभावकों ने राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्या घटना बुधवार की दोपहर 3:00 बजे घटी।

More news from बिहार and nearby areas
  • प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार बोले- भाजपा कहकर दिखाए कि बांकीपुर के बच्चों को नौकरी नहीं मिलेगी प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में दम है तो वह खुलकर कहे कि बांकीपुर के बच्चों को नौकरी नहीं मिलनी चाहिए। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा नेताओं के ऐसा कहने पर उनकी स्थिति हाल में दिए गए ‘कुत्ता-बिल्ली’ वाले बयान से भी खराब हो जाएगी।
    1
    प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार
बोले- भाजपा कहकर दिखाए कि बांकीपुर के बच्चों को नौकरी नहीं मिलेगी
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में दम है तो वह खुलकर कहे कि बांकीपुर के बच्चों को नौकरी नहीं मिलनी चाहिए।
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा नेताओं के ऐसा कहने पर उनकी स्थिति हाल में दिए गए ‘कुत्ता-बिल्ली’ वाले बयान से भी खराब हो जाएगी।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई तेतरहाट के 3 और नोनगढ़ के 2 दुकानदारों पर एफ आई आर । स्मार्ट मीटर बाईपास कर हो रहा था अवैध इस्तेमाल, लाखों के राजस्व की क्षति। बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई तेतरहाट के 3 और नोनगढ़ के 2 दुकानदारों पर एफ आई आर । स्मार्ट मीटर बाईपास कर हो रहा था अवैध इस्तेमाल, लाखों के राजस्व की क्षति। , लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान में तेतरहाट और नोनगढ़ के 5 दुकानदारों पर मामला दर्ज किया गया है। सभी लोग स्मार्ट मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। बुधवार को हुई छापेमारी बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने तेतरहाट थाना क्षेत्र के तेतरहाट बाजार और नोनगढ़ गांव में संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी दल में कनीय अभियंता अनुराग प्रियम के साथ तकनीकी राहुल कुमार, अमन कुमार और मानव बल विकास कुमार, दिलीप कुमार शामिल थे। जांच में पाया गया कि सभी दुकानों ने स्मार्ट मीटर से बाईपास कर सीधे लाइन से अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन पर दर्ज हुआ मामला तेतरहाट बाजार में दुकानदार शबनम वस्त्रालय के संचालक मरहूम तैयब के पुत्र आस मोहम्मद, साइकिल रिपेयरिंग दुकान के संचालक मरहूम सरफुद्दीन के पुत्र मोहम्मद करीम, इस्लामिया इलेक्ट्रॉनिक्स एवं जनरल स्टोर के संचालक मोहम्मद खलील के पुत्र मोहम्मद सादाब रोजी नोनगढ़ गांव से 2 व्यक्ति लाइन होटल के संचालक भिखोसाव के पुत्र रामानंद गुप्ता एवं मरहूम डोमन के पुत्र मोहम्मद निजाम लाखों के राजस्व की क्षति, एफ आई आर दर्ज। कनीय अभियंता अनुराग प्रियम ने बताया कि उपरोक्त सभी लोगों द्वारा लाखों रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है। जांच में बिजली चोरी साबित होने पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत तेतरहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई तेतरहाट के 3 और नोनगढ़ के 2 दुकानदारों पर एफ आई आर ।
स्मार्ट मीटर बाईपास कर हो रहा था अवैध इस्तेमाल, लाखों के राजस्व की क्षति। 

बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई तेतरहाट के 3 और नोनगढ़ के 2 दुकानदारों पर एफ आई आर ।
स्मार्ट मीटर बाईपास कर हो रहा था अवैध इस्तेमाल, लाखों के राजस्व की क्षति। 
, लखीसराय।  
रामगढ़ चौक प्रखंड में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान में तेतरहाट और नोनगढ़ के 5 दुकानदारों पर मामला दर्ज किया गया है। सभी लोग स्मार्ट मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे।
बुधवार को हुई छापेमारी 
बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने तेतरहाट थाना क्षेत्र के तेतरहाट बाजार और नोनगढ़ गांव में संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी दल में कनीय अभियंता अनुराग प्रियम के साथ तकनीकी राहुल कुमार, अमन कुमार और मानव बल विकास कुमार, दिलीप कुमार शामिल थे।
जांच में पाया गया कि सभी दुकानों ने स्मार्ट मीटर से बाईपास कर सीधे लाइन से अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था।
इन पर दर्ज हुआ मामला 
तेतरहाट बाजार में दुकानदार  
शबनम वस्त्रालय के संचालक मरहूम तैयब के पुत्र आस मोहम्मद,
साइकिल रिपेयरिंग दुकान के संचालक मरहूम सरफुद्दीन के पुत्र मोहम्मद करीम,  
इस्लामिया इलेक्ट्रॉनिक्स एवं जनरल स्टोर के संचालक मोहम्मद खलील के पुत्र मोहम्मद सादाब रोजी
नोनगढ़ गांव से 2 व्यक्ति  
लाइन होटल के संचालक भिखोसाव के पुत्र रामानंद गुप्ता एवं
मरहूम डोमन के पुत्र मोहम्मद निजाम
लाखों के राजस्व की क्षति, एफ आई आर दर्ज।  
कनीय अभियंता अनुराग प्रियम ने बताया कि उपरोक्त सभी लोगों द्वारा लाखों रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है। जांच में बिजली चोरी साबित होने पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत तेतरहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
उन्होंने कहा कि जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • पंडारक के छपेड़ातर स्कूल में एक छात्र ने क्लास में भोजपुरी गाना बजाने से रोकने पर शिक्षक की ही पिटाई कर दी। स्मार्ट क्लास में बच्चियां भी पढ़ाई कर रही थी। तभी क्लास में गांव के कुछ बच्चों ने मोबाइल पर भोजपुरी गाना बजा दिया और शिक्षक के सामने ही लड़कियों पर कमेंट करने लगे। शिक्षक ने बच्चों का मोबाइल छीन लिया और उनके पैरेंट्स को स्कूल में बुलाने के लिए कहा। इस बात से नाराज होकर एक छात्र ने शिक्षक को बाहर देख लेने की धमकी दी। स्कूल में छुट्टी के बाद जब सभी शिक्षक घर जाने लगे, तभी एक छात्र ने गमछे से अपना मुँह ढंक कर शिक्षक को ऑटो से जबरदस्ती उतार लिया और एक डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसके साथ ही छात्र ने उनका मोबाइल, बैग और लैपटॉप भी छीन लिया। स्कूल के अन्य शिक्षक पीड़ित शिक्षक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
    1
    पंडारक के छपेड़ातर स्कूल में एक छात्र ने क्लास में भोजपुरी गाना बजाने से रोकने पर शिक्षक की ही पिटाई कर दी। स्मार्ट क्लास में बच्चियां भी पढ़ाई कर रही थी। तभी क्लास में गांव के कुछ बच्चों ने मोबाइल पर भोजपुरी गाना बजा दिया और शिक्षक के सामने ही लड़कियों पर कमेंट करने लगे। शिक्षक ने बच्चों का मोबाइल छीन लिया और उनके पैरेंट्स को स्कूल में बुलाने के लिए कहा। इस बात से नाराज होकर एक छात्र ने शिक्षक को बाहर देख लेने की धमकी दी। स्कूल में छुट्टी के बाद जब सभी शिक्षक घर जाने लगे, तभी एक छात्र ने गमछे से अपना मुँह ढंक कर शिक्षक को ऑटो से जबरदस्ती उतार लिया और एक डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसके साथ ही छात्र ने उनका मोबाइल, बैग और लैपटॉप भी छीन लिया। स्कूल के अन्य शिक्षक पीड़ित शिक्षक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा! आइए देशभक्ति के इस खूबसूरत जज़्बे से जुड़ें। गीत सुनने आइए, लेकिन इस माहौल और देशप्रेम की भावनाओं के साथ बने रहिए। ❤️🇮🇳 तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें। हर घर तिरंगा 🇮🇳 हर दिल तिरंगा ❤️
    1
    हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा!
आइए देशभक्ति के इस खूबसूरत जज़्बे से जुड़ें।
गीत सुनने आइए, लेकिन इस माहौल और देशप्रेम की भावनाओं के साथ बने रहिए। ❤️🇮🇳
तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें।
हर घर तिरंगा 🇮🇳
हर दिल तिरंगा ❤️
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें। हर घर तिरंगा 🇮🇳 हर दिल तिरंगा ❤️ हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा! आइए देशभक्ति के इस खूबसूरत जज़्बे से जुड़ें। गीत सुनने आइए, लेकिन इस माहौल और देशप्रेम की भावनाओं के साथ बने रहिए। ❤️🇮🇳 तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें। हर घर तिरंगा 🇮🇳 हर दिल तिरंगा ❤️
    1
    तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें।
हर घर तिरंगा 🇮🇳
हर दिल तिरंगा ❤️
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा!
आइए देशभक्ति के इस खूबसूरत जज़्बे से जुड़ें।
गीत सुनने आइए, लेकिन इस माहौल और देशप्रेम की भावनाओं के साथ बने रहिए। ❤️🇮🇳
तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें।
हर घर तिरंगा 🇮🇳
हर दिल तिरंगा ❤️
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • सकसोहरा बाजार में अतिक्रमण का बेलछी अंचलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बोले, "जल्द चलेगा अभियान
    1
    सकसोहरा बाजार में अतिक्रमण का बेलछी अंचलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बोले, "जल्द चलेगा अभियान
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • तिरंगे की शान में गूंजा घाटकुसुम्भा का विधालय, छात्र-छात्राओं ने निकाली भव्य देशभक्ति रैली शेखपुरा। आज बुधवार, 12 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत घाटकुसुम्भा मध्य विद्यालय से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने किया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं रैली में शामिल हुए। पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। रैली मध्य विद्यालय घाटकुसुम्भा से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने तिरंगे की आन, बान और शान बनाए रखने तथा प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में रंगोली, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रैली में प्रधानाध्यापक अरविन्द्र कुमार, शिक्षक सुभाष कुमार, अनुपम कुमारी, सविता कुमारी, भव्य किशोर, मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनीष दुबे, चंदन कुमार, लंकेश्वर केवट सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    तिरंगे की शान में गूंजा घाटकुसुम्भा का विधालय, छात्र-छात्राओं ने निकाली भव्य देशभक्ति रैली
शेखपुरा। आज बुधवार, 12 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत घाटकुसुम्भा मध्य विद्यालय से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने किया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं रैली में शामिल हुए। पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
रैली मध्य विद्यालय घाटकुसुम्भा से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने तिरंगे की आन, बान और शान बनाए रखने तथा प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना को और मजबूत करना है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में रंगोली, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
रैली में प्रधानाध्यापक अरविन्द्र कुमार, शिक्षक सुभाष कुमार, अनुपम कुमारी, सविता कुमारी, भव्य किशोर, मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनीष दुबे, चंदन कुमार, लंकेश्वर केवट सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    12 hrs ago
  • मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचीं बाढ़ SDM, व्यवस्था का लिया जायजा | मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचीं बाढ़ एसडीएम, व्यवस्था का लिया जायजा स्वराज भारत लाइव की खबर के बाद प्रशासन हरकत में, डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर पहले ही मांगा जा चुका है स्पष्टीकरण मोकामा। मोकामा रेफरल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्वराज भारत लाइव ने सोमवार को ग्राउंड जीरो से खबर प्रमुखता से दिखाई थी। खबर में अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति, इलाज के लिए परेशान मरीजों और ओपीडी के बाहर घंटों इंतजार करते मरीजों की स्थिति को सामने लाया गया था। खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोकामा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वैद्यनाथ प्रसाद से स्पष्टीकरण भी मांगा। सिविल सर्जन की ओर से जारी पत्र में 10 अगस्त की सुबह अस्पताल में चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने की शिकायत का उल्लेख किया गया है। अधिकारियों द्वारा प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किए जाने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाने की बात भी पत्र में कही गई है। सिविल सर्जन ने स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रशासनिक महकमा भी हरकत में आया। बाढ़ एसडीएम गरिमा लोहिया और मोकामा बीडीओ रवि कुमार मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल के वार्ड, आपातकालीन सेवा, ट्रॉमा सेंटर और परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सोमवार को स्वराज भारत लाइव की ग्राउंड रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण मरीज इलाज के लिए परेशान थे। एक मरीज को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा, जबकि इलाज के अभाव में एक मरीज की मौत होने की बात भी सामने आई थी। वहीं, कई मरीज ओपीडी के बाहर घंटों डॉक्टर का इंतजार करते नजर आए थे। बुधवार के औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और कमियों का जायजा लेते हुए उन्हें जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के इलाज और अस्पताल की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई।
    1
    मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचीं बाढ़ SDM, व्यवस्था का लिया जायजा |
मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचीं बाढ़ एसडीएम, व्यवस्था का लिया जायजा
स्वराज भारत लाइव की खबर के बाद प्रशासन हरकत में, डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर पहले ही मांगा जा चुका है स्पष्टीकरण
मोकामा। मोकामा रेफरल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्वराज भारत लाइव ने सोमवार को ग्राउंड जीरो से खबर प्रमुखता से दिखाई थी। खबर में अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति, इलाज के लिए परेशान मरीजों और ओपीडी के बाहर घंटों इंतजार करते मरीजों की स्थिति को सामने लाया गया था।
खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोकामा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वैद्यनाथ प्रसाद से स्पष्टीकरण भी मांगा। सिविल सर्जन की ओर से जारी पत्र में 10 अगस्त की सुबह अस्पताल में चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने की शिकायत का उल्लेख किया गया है। अधिकारियों द्वारा प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किए जाने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाने की बात भी पत्र में कही गई है। सिविल सर्जन ने स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
इसी क्रम में बुधवार को प्रशासनिक महकमा भी हरकत में आया। बाढ़ एसडीएम गरिमा लोहिया और मोकामा बीडीओ रवि कुमार मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने अस्पताल के वार्ड, आपातकालीन सेवा, ट्रॉमा सेंटर और परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
सोमवार को स्वराज भारत लाइव की ग्राउंड रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण मरीज इलाज के लिए परेशान थे। एक मरीज को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा, जबकि इलाज के अभाव में एक मरीज की मौत होने की बात भी सामने आई थी। वहीं, कई मरीज ओपीडी के बाहर घंटों डॉक्टर का इंतजार करते नजर आए थे।
बुधवार के औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और कमियों का जायजा लेते हुए उन्हें जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के इलाज और अस्पताल की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • रिपोर्टर से प्रशासन का कथित दुर्व्यवहार: “क्या उखाड़ लेगा, नौकरी खा जाएगा?”—बिहारशरीफ हॉस्पिटल मोड़ की घटना पर सवाल बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ हॉस्पिटल मोड़ पर एक रिपोर्टर के साथ प्रशासनिक कर्मियों द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार से आपत्तिजनक और दबाव बनाने वाले शब्दों में बात की गई तथा नौकरी को लेकर भी कथित धमकी दी गई। घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्र पत्रकारिता और प्रशासन के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग उठ रही है। Keywords नालंदा न्यूज, बिहारशरीफ न्यूज, हॉस्पिटल मोड़ बिहारशरीफ, पत्रकार से दुर्व्यवहार, रिपोर्टर से बदसलूकी, पत्रकार को धमकी, प्रशासन का दुर्व्यवहार, पत्रकारिता की स्वतंत्रता, पत्रकार सुरक्षा, बिहार न्यूज, Nalanda News, Bihar Sharif News, Reporter Misbehaviour, Journalist Safety
    1
    रिपोर्टर से प्रशासन का कथित दुर्व्यवहार: “क्या उखाड़ लेगा, नौकरी खा जाएगा?”—बिहारशरीफ हॉस्पिटल मोड़ की घटना पर सवाल
बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ हॉस्पिटल मोड़ पर एक रिपोर्टर के साथ प्रशासनिक कर्मियों द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार से आपत्तिजनक और दबाव बनाने वाले शब्दों में बात की गई तथा नौकरी को लेकर भी कथित धमकी दी गई। घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्र पत्रकारिता और प्रशासन के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग उठ रही है।
Keywords
नालंदा न्यूज, बिहारशरीफ न्यूज, हॉस्पिटल मोड़ बिहारशरीफ, पत्रकार से दुर्व्यवहार, रिपोर्टर से बदसलूकी, पत्रकार को धमकी, प्रशासन का दुर्व्यवहार, पत्रकारिता की स्वतंत्रता, पत्रकार सुरक्षा, बिहार न्यूज, Nalanda News, Bihar Sharif News, Reporter Misbehaviour, Journalist Safety
    user_Nirala Article 15
    Nirala Article 15
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.