Shuru
Apke Nagar Ki App…
चालक मोबाईल पर कर रहा था बात अनियंत्रित होकर पलट गया डग्गामार वाहन मीरजापुर - मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव के सामने हुई घटना । वाहन में 25 से 30 लोग सवार थे । घटना में 14 लोग घायल हुए हैं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। संतनगर थाना क्षेत्र के लालापुर गांव के लोग शिवद्वार दर्शन के लिए जा रहे थे । परिजनों का आरोप चालक की लापरवाही से हुई दुर्घटना ।
Sunil Kumar Gond
चालक मोबाईल पर कर रहा था बात अनियंत्रित होकर पलट गया डग्गामार वाहन मीरजापुर - मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव के सामने हुई घटना । वाहन में 25 से 30 लोग सवार थे । घटना में 14 लोग घायल हुए हैं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। संतनगर थाना क्षेत्र के लालापुर गांव के लोग शिवद्वार दर्शन के लिए जा रहे थे । परिजनों का आरोप चालक की लापरवाही से हुई दुर्घटना ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चालक मोबाईल पर कर रहा था बात अनियंत्रित होकर पलट गया डग्गामार वाहन मीरजापुर - मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव के सामने हुई घटना । वाहन में 25 से 30 लोग सवार थे । घटना में 14 लोग घायल हुए हैं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। संतनगर थाना क्षेत्र के लालापुर गांव के लोग शिवद्वार दर्शन के लिए जा रहे थे । परिजनों का आरोप चालक की लापरवाही से हुई दुर्घटना ।1
- मिर्ज़ापुर: भिलौरा में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, मनोज जायसवाल ने किया उद्घाटन।1
- इस पुल के पास मौजूद रहे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के संजय कुमार यादव ,रतन कुमार किशन कुमार राजभर2
- मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दी बड़ी सौगात,प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का किया उद्घाटन मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दी बड़ी सौगात,प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का किया उद्घाटन मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनपद वासियों को बड़ी सौगात दी है.प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का उद्घाटन किया है.केंद्र खुलने से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण मिलेंगे.मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचकर एक बड़ी सौगात दी है. केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का उद्घाटन किया है.केंद्र खुलने से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण मिलेंगे.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलीम्को) के माध्यम से जिला महिला अस्पताल में संचालित किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान एडिप योजनान्तर्�1
- नाग पंचमी पर गुरुदेव नगर आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब मिर्जापुर। नाग पंचमी के पावन अवसर पर गुरुदेव नगर आश्रम में भव्य झूलनोत्सव मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना कर स्वामी जी के पारंपरिक झूला दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। मेले में बच्चों के लिए झूले और श्रद्धालुओं के लिए खान-पान की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई।1
- नाग पंचमी पर गुरुदेव नगर आश्रम में भव्य झूलनोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नाग पंचमी शुभ अवसर पर आश्रम पर झूलनोत्सव मेले का हुआ आयोजन मिर्जापुर नाग पंचमी के पावन अवसर पर गुरुदेव नगर आश्रम में भव्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के जिलों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आस्था के साथ स्वामी जी के पारंपरिक झूला दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नाग पंचमी के दिन सुबह से ही आश्रम में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद स्वामी जी ने पारंपरिक झूला झूला, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ झूला दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें, मिठाई और खान-पान के स्टॉल लगाए गए। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और अन्य साधन भी आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे आश्रम परिसर में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम प्रबंधन की ओर से सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई। वहीं, गुरुदेव नगर में कई अस्पतालों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम प्रबंधन और आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की। रहबर दर्शनानंद, चरन ध्यानानंद, ब्रह्मविद्या प्रकाशानंद, सहज प्रकाशानंद, विशाल सेवानंद, धरम जोगानंद ,पूरन ज्ञानानंद, कुल मिलाकर, नाग पंचमी के अवसर पर श्री गुरुदेव नगर आश्रम में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से लेकर देर तक श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय नजर आया।1
- राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया *राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया* मीरजापुर 17 अगस्त, 2026 - माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं जनसामान्य को सुलभ एवं त्वरित न्याय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ का प्रचार वाहन आज जनपद मीरजापुर पहुंचा। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश, मीरजापुर जितेंद्र यादव महोदय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार द्वितीय ने न्यायिक अधिकारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पराविधिक स्वयंसेवकों की उपस्थिति में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। प्रचार वाहन जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक वादों का सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराने, वादकारियों को समय और धन की बचत के लाभों से अवगत कराने तथा न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में सहयोग बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। प्रचार के दौरान नागरिकों को बताया जाएगा कि लोक अदालत के माध्यम से शमनीय आपराधिक वाद, सिविल वाद, पारिवारिक वाद, बैंक ऋण संबंधी वाद, विद्युत एवं दूरसंचार संबंधी प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद तथा अन्य उपयुक्त प्रकरणों का निस्तारण कराया जा सकता है। प्रभारी जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि _“लोक अदालत विवादों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। इससे पक्षकारों को राहत मिलती है और न्यायालयों का बोझ भी कम होता है। अतः अधिक से अधिक पात्र वादकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।”_ जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर से संपर्क करें और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरण का निस्तारण कराने का लाभ प्राप्त करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जनपद में विधिक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।1
- पीएम के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल के आगमन पर निषाद समाज ने किया स्वागत,नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नौका यात्रा के माध्यम से मीरजापुर घाटो का कराया दर्शन पीएम के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल के आगमन पर निषाद समाज ने किया स्वागत,नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नौका यात्रा के माध्यम से मीरजापुर घाटो का कराया दर्शन मीरजापुर।पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल सोमवार की सुबह नारघाट पहुंचे। जहां नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने गर्मजोशी के साथ उनको अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत किया।घाट पर ही कजरी गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने नौका पर ‘कचौरी गली’ कजरी का मनमोहक गायन किया। कजरी की मधुर प्रस्तुति से पूरा माहौल लोक संस्कृति और परंपरा से सराबोर हो गया। वहीं निषाद समाज के लोगों ने भी पारंपरिक गीत गाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।तीरंदाजी, पहलवानी के पहलवानो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर उनके स्वागत के लिए खड़े थे।पूजन अर्चन के बाद नौका यात्रा नारघाट से फतहा घाट के ओर रवाना हुई।इस मौक1