Shuru
Apke Nagar Ki App…
*विश्व होमियोपेथिक दिवस के शुभ अवसर पर जिले के चिकित्सकों को मिला* *सम्मान* डॉ उमंग खन्ना के अगुआई में होम्यो शक्ति 2026 द्वारा लखनऊ के अटल बिहारी कन्वोकेशन सेंटर में में एक दिवसीय होमियोपेथिक सेमिनार आयोजन हुआ जिसमें जनपद के तीन चिकित्सक डॉ देवेंद्र सोनी, डॉ नरेंद्र सोनी और डॉ डोना इन्द्रानी को *उदासीन अखाड़े के साधु महेंद्र मुकुंद गिरी* द्वारा होम्योपैथिक शाईनिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया यह सम्मान इन डॉक्टर्स के उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। इस कार्यक्रम में *उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक* मौजूद रहे , देश-विदेश के कई नामचिन पुरोधा डॉक्टर्स और हस्तियां मौजूद रही। वापस लौट कर आए इन में डॉक्टर को बधाई और शुभकामनाएं का ताता लगा रहा जिले में खुशी का माहौल है
Anant kushwaha
*विश्व होमियोपेथिक दिवस के शुभ अवसर पर जिले के चिकित्सकों को मिला* *सम्मान* डॉ उमंग खन्ना के अगुआई में होम्यो शक्ति 2026 द्वारा लखनऊ के अटल बिहारी कन्वोकेशन सेंटर में में एक दिवसीय होमियोपेथिक सेमिनार आयोजन हुआ जिसमें जनपद के तीन चिकित्सक डॉ देवेंद्र सोनी, डॉ नरेंद्र सोनी और डॉ डोना इन्द्रानी को *उदासीन अखाड़े के साधु महेंद्र मुकुंद गिरी* द्वारा होम्योपैथिक शाईनिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया यह सम्मान इन डॉक्टर्स के उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। इस कार्यक्रम में *उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक* मौजूद रहे , देश-विदेश के कई नामचिन पुरोधा डॉक्टर्स और हस्तियां मौजूद रही। वापस लौट कर आए इन में डॉक्टर को बधाई और शुभकामनाएं का ताता लगा रहा जिले में खुशी का माहौल है
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में आज कार सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल सवार दो कपड़ा व्यापारियों को अपना निशाना बनाते हुए 18 लख रुपए के सनसनीखेज लूट के वारदात को अंजाम दिया है । घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में जहां हड़कंप मच गया है वहीं व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।1
- उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर मैं मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई वारदात को बाइक सवार दो हमलावरों ने अंजाम दिया बताया जा रहा है कि एक गमछा धारी बदमाश वकील के बिल्कुल पास पहुंचा और देशी तमंचे से गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक वारदात के बाद भागने की कोशिश में बदमाशों की बाइक तुरंत स्टार्ट नहीं हो सकी बाइक पर बैठे दूसरे बदमाश ने करीब उन्नीस बार किक मारकर बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली के इसके बाद गमछा धारी हमलावर ने तमंचा बाइक के बैग में रखा और तीन कोशिशो के बाद बाइक स्टार्ट कर दी इसी दौरान दूसरे हमलावर ने उधर आ रहे दो लोगों को तमंचा दिखाकर रोक दिया जिससे मौके पर दहशत फैल गई।।1
- अम्बेडकर नगर छत की ढलाई के दौरान शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते खौफनाक झगड़े में बदल गया, जहां लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई।1
- 🙏👍🤔1
- डा दिनेश तिवारी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के शीतला हैजा माता मंदिर गांगे तारा मजरूद्दीनपुर निकट खजुराहट रेलवे स्टेशन गोला बाजार के पास पूर्व आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा पुराण के चौथे दिन व्यास पीठाधीश्वर प्रवीण कृष्ण प्रभु जी महराज ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ प्रसंग :- में कहा कि जब सृष्टि में असंतुलन बढ़ गया और असुरों का अत्याचार चरम पर पहुँच गया, तब देवताओं ने आदिशक्ति से रक्षा की प्रार्थना की। उसी समय आदिशक्ति ने माँ तारा के रूप में अवतार लिया। “तारा” शब्द का अर्थ होता है- तारण करने वाली, अर्थात जो अपने भक्तों को हर संकट और भय से पार लगाती हैं। एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, जब समुद्र मंथन के समय भयंकर विष निकला और उसे पीकर भगवान शिव अचेत हो गए, तब सम्पूर्ण ब्रह्मांड संकट में पड़ गया। उस समय माँ तारा प्रकट हुईं। उन्होंने माँ के स्नेह से शिव को अपनी गोद में लिया और उन्हें स्तनपान कराया। माँ के इस अमृत तुल्य दूध से शिव के भीतर का विष शांत हुआ और वे पुनः जाग्रत हो गए। इस प्रकार माँ तारा ने स्वयं महादेव को भी जीवनदान दिया, इसलिए उन्हें “उद्धार करने वाली माता” कहा जाता है। माँ तारा का स्वरूप अत्यंत दिव्य और रहस्यमय है- नीले वर्ण की देह, गले में मुंडमाला, हाथों में खड्ग और कमंडल, और उनके चरणों में शिव विराजमान। यह दर्शाता है कि माँ तारा केवल विनाश ही नहीं, बल्कि सृष्टि के संरक्षण और पुनर्जीवन की शक्ति भी हैं।एक अन्य कथा में कहा जाता है कि जब संसार अज्ञान और भय के अंधकार में डूब जाता है, तब माँ तारा अपने भक्तों को ज्ञान का प्रकाश देती हैं। वे तंत्र साधना में विशेष रूप से पूजित हैं और अपने साधकों को अद्भुत सिद्धियाँ और आत्मिक शांति प्रदान करती हैं। माँ तारा की कृपा से भक्त को भय, रोग, शत्रु और जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। जो सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, माँ तारा उसे कभी निराश नहीं करतीं और हर कठिन परिस्थिति में उसका मार्गदर्शन करती हैं। उक्त कथा के प्रमुख यजमान हेमंत मिश्रा,कालिका मिश्रा निवासी उरुआ अमौना (खोजनपुर) पो०बारुन कल्पना मिश्रा, विद्यावती मिश्रा, अवनीश मिश्रा के साथ कथा को सफल बनाने में लगे अंकित मिश्रा ,रिषभ तिवारी , रविन्द्र तिवारी, छोटू तिवारी, मनीष उपाध्याय आदि लोगों द्वारा कथा श्रवण करने वाले लोगों को सम्मान सहित उचित स्थान देने में लगे देखे गये है। कथा को श्रवण करने दूर दराज से आए प्रमुख लोगों में मनोज पाण्डेय, शीतला प्रसाद मिश्र, पं०दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, संदीप मिश्रा, राहुल दुबे, राजेन्द्र प्रसाद पाठक, आदि सैकड़ो लोगों के साथ हजारों की संख्य मे लोग कथा श्रवण करने भक्त गण आये थे। मंचासीन व्यास जी की फोटो1
- ब्रेकिंग अयोध्या. मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारी गोली, बाएं पैर के एड़ी में लगी गोली, सीएचसी मया बाजार में हुआ इलाज,थाना महाराजगंज के दलपतपुर गांव का मामला, दलपतपुर निवासी भीम सिंह ने मामूली कहा सुनी के बाद ऋषि सिंह को मारी गोली, घायल अवस्था में सीएचसी में हुआ इलाज. *#न्यूज़ फ्लैश अयोध्या#* --------------------------------- *गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहा सुनी के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारी गोली* *बाएं पैर के ऐड़ी में लगी गोली, इलाज हेतु सीएचसी मया बाजार भेजा गया* *मामला थाना महाराजगंज के दलपतपुर गांव निवासी भीम सिंह ने मामूली कहा सुनी के बाद ऋषि सिंह को मारी गोली* *वही पूरी घटना को संज्ञान में लेते हुए एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि अभियोग पंजीकृत कर शक्त कार्रवाई की जाएगी*1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- ननसा बाजार (अयोध्या)। क्षेत्र के ननसा बाजार स्थित सरकारी फार्म में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के बीच उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी जद में ले लिया। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों और बाजार वासियों के अथक प्रयास व साहस से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी तबाही टल गई। दोपहर 2 बजे भड़की आग: मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जब तेज हवाएं चल रही थीं, तभी अज्ञात कारणों से फार्म में आग लग गई। सूखी फसल और हवा की रफ्तार के कारण आग तेजी से फैलने लगी। धुआं और लपटें देख आसपास के ग्रामीण और ननसा बाजार के व्यापारी तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। अथक प्रयास से पाया काबू आग की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बिना समय गंवाए लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। घंटों की कड़ी मशक्कत और बाजार वासियों के सहयोग से आग को आगे बढ़ने से रोका गया। ग्रामीणों की इस सक्रियता के कारण 20 एकड़ फसल में से केवल दो बीघा फसल ही जलकर राख हुई, जबकि बाकी हिस्से को बचा लिया गया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फसल कटाई के इस मौसम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। रिपोर्टर, दुर्गा सिंह1
- *बेलाही अग्निकांड: 50 बीघा से अधिक फसल राख, 50 से ज्यादा किसान प्रभावित—प्रशासन पर लापरवाही के आरोप* लम्भुआ, सुल्तानपुर कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के बेलाही गांव में लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। करीब 50 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई, जिससे लगभग 50 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घटना के दौरान ना ही राजस्व विभाग की टीम समय पर पहुंची और ना ही पुलिसकर्मी मौके पर नजर आए। ऐसे में ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और एकजुटता से आग पर काबू पाया। प्रभावित किसानों में प्रमुख नाम: अच्छेलाल मिश्रा राधेश्याम मिश्रा राम मिलन मिश्रा हरकेश मिश्रा विद्या प्रसाद मिश्रा बांकेलाल मिश्रा रामलाल मिश्रा ओम प्रकाश शुक्ला हवालदार मिश्रा (इसके अलावा लगभग 50 से अधिक किसान प्रभावित बताए जा रहे हैं) ग्रामीणों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। ग्रामीणों की मांग: सभी प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिया जाए शॉर्ट सर्किट की निष्पक्ष जांच हो फायर ब्रिगेड व प्रशासन की लापरवाही पर कार्रवाई हो2