logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बेलाही अग्निकांड: 50 बीघा से अधिक फसल राख, 50 से ज्यादा किसान प्रभावित—प्रशासन पर लापरवाही के आरोप* लम्भुआ, सुल्तानपुर कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के बेलाही गांव में लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। करीब 50 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई, जिससे लगभग 50 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घटना के दौरान ना ही राजस्व विभाग की टीम समय पर पहुंची और ना ही पुलिसकर्मी मौके पर नजर आए। ऐसे में ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और एकजुटता से आग पर काबू पाया। प्रभावित किसानों में प्रमुख नाम: अच्छेलाल मिश्रा राधेश्याम मिश्रा राम मिलन मिश्रा हरकेश मिश्रा विद्या प्रसाद मिश्रा बांकेलाल मिश्रा रामलाल मिश्रा ओम प्रकाश शुक्ला हवालदार मिश्रा (इसके अलावा लगभग 50 से अधिक किसान प्रभावित बताए जा रहे हैं) ग्रामीणों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। ग्रामीणों की मांग: सभी प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिया जाए शॉर्ट सर्किट की निष्पक्ष जांच हो फायर ब्रिगेड व प्रशासन की लापरवाही पर कार्रवाई हो

14 hrs ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

*बेलाही अग्निकांड: 50 बीघा से अधिक फसल राख, 50 से ज्यादा किसान प्रभावित—प्रशासन पर लापरवाही के आरोप* लम्भुआ, सुल्तानपुर कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के बेलाही गांव में लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। करीब 50 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई, जिससे लगभग 50 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घटना के दौरान ना ही राजस्व विभाग की टीम समय पर पहुंची और ना ही पुलिसकर्मी मौके पर नजर आए। ऐसे में ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ

515e46e9-38be-45ab-a800-a4de32f70433

और एकजुटता से आग पर काबू पाया। प्रभावित किसानों में प्रमुख नाम: अच्छेलाल मिश्रा राधेश्याम मिश्रा राम मिलन मिश्रा हरकेश मिश्रा विद्या प्रसाद मिश्रा बांकेलाल मिश्रा रामलाल मिश्रा ओम प्रकाश शुक्ला हवालदार मिश्रा (इसके अलावा लगभग 50 से अधिक किसान प्रभावित बताए जा रहे हैं) ग्रामीणों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। ग्रामीणों की मांग: सभी प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिया जाए शॉर्ट सर्किट की निष्पक्ष जांच हो फायर ब्रिगेड व प्रशासन की लापरवाही पर कार्रवाई हो

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • ब्रेकिंग प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में अपराध एवं अवांछित गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध चलाए जा अभियान में पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार कर रही है कठोर कार्रवाई.... सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा के सफल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अंतू पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी... थाना प्रभारी अंतू अभिषेक सिरोही के निर्देशन में थाना क्षेत्र अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अंतू पुलिस ने पंकज शुक्ला हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदापुर के डूहिया निवासी पंकज शुक्ला की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोपियों विवेक पांडे विपिन त्रिपाठी की किठावार के पास गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों विवेक पांडे विपिन त्रिपाठी की साक्ष्यों सबूतों की निशानदेही असलहे की बरामदगी के समय बैजलपुर मोड़ पर विवेक पांडे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी विवेक पांडे के पैर में लगी गोली.... पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी विवेक पांडे ने पंकज शुक्ला की हत्या के कारण बताया.. कि मृतक से निजी रंजिश के कारण मृतक आए दिन उसे घूरता था जिसके कारण आवेश में आकर उसने मृतक की रैबी रजानीपुर के सुनसान जगह पर गोली मारकर हत्या कर दी थी.. गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज सचिन यादव, चौकी इंचार्ज किठावर रविन्द्र यादव मय टीम मौजूद रहे।
    1
    ब्रेकिंग प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में अपराध एवं अवांछित गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध चलाए जा अभियान में पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार कर रही है कठोर कार्रवाई....
सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा के सफल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अंतू पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी...
थाना प्रभारी अंतू अभिषेक सिरोही के निर्देशन में थाना क्षेत्र अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अंतू पुलिस ने पंकज शुक्ला हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदापुर के डूहिया निवासी पंकज शुक्ला की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोपियों विवेक पांडे विपिन त्रिपाठी की किठावार के पास गिरफ्तारी हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों विवेक पांडे विपिन त्रिपाठी की साक्ष्यों सबूतों की निशानदेही असलहे की बरामदगी के समय बैजलपुर मोड़ पर विवेक पांडे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी विवेक पांडे के पैर में लगी गोली....
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी विवेक पांडे ने पंकज शुक्ला की हत्या के कारण बताया..
कि मृतक से निजी रंजिश के कारण मृतक आए दिन उसे घूरता था 
जिसके कारण आवेश में आकर उसने मृतक की रैबी रजानीपुर के सुनसान जगह पर गोली मारकर हत्या कर दी थी..
गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज सचिन यादव, चौकी इंचार्ज किठावर रविन्द्र यादव मय टीम मौजूद रहे।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    6 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद पंडित लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया उसमें उन्होंने अपने सभी कार्यों का विस्तार से वर्णन किया है इस वीडियो में आप देखेंगे कि लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने विकास कार्यों के बारे में मीडिया को बताते हुए क्या कुछ कहा है।
    1
    राज्यसभा सांसद पंडित लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया उसमें उन्होंने अपने सभी कार्यों का विस्तार से वर्णन किया है इस वीडियो में आप देखेंगे कि लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने विकास कार्यों के बारे में मीडिया को बताते हुए क्या कुछ कहा है।
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव निवासनी सावित्री पत्नी हरिप्रसाद शनिवार की शाम पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया गेहूं मटाई के लिए घर से खेत की तरफ जा रही थी पड़ोस के एक व्यक्ति उसका रास्ता रोकते हुए कहा कि इधर से मत जाओ महिला ने कहा कि यही रास्ता है तो किधर से जाएं किसी बात पर गाली-गलौज शुरू हो गई महिला के विरोध करने पर दो-तीन की संख्या में पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया हल्ला गुहार मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए तब महिला की जान बच सकी आरोपीगण जान से मारने की ऐलानियां धमकी देते हुए चले गए,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव निवासनी  सावित्री पत्नी हरिप्रसाद शनिवार की शाम पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया गेहूं मटाई के लिए घर से खेत की तरफ जा रही थी पड़ोस के एक व्यक्ति उसका रास्ता रोकते हुए कहा कि इधर से मत जाओ महिला ने कहा कि यही रास्ता है तो किधर से जाएं किसी बात पर गाली-गलौज शुरू हो गई महिला के विरोध करने पर दो-तीन की संख्या में पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया हल्ला गुहार मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए तब महिला की जान बच सकी आरोपीगण जान से मारने की ऐलानियां धमकी देते हुए चले गए,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखनऊ चारबाग लखनऊ में स्वर्णकार समाज का ऐतिहासिक महा समागम, दिखी एकजुटता और जागरूकता की नई लहर । रवींद्रालय हॉल में शनिवार, 11 अप्रैल को स्वर्णकार (सोनार) समाज का भव्य महा समागम आयोजित किया गया। इस विशाल आयोजन में लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और अन्य राज्यों से आए स्वर्णकार समाज के हजारों लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान समाज के वक्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब स्वर्णकार समाज पूरी तरह जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों को लेकर सजग है। वक्ताओं ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल स्वर्णकार समाज को सम्मान देगा, उन्हें चुनाव में उचित भागीदारी और टिकट प्रदान करेगा, समाज उसी दल का पूर्ण समर्थन करेगा। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में जोश, उत्साह और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे यह संदेश गया कि स्वर्णकार समाज अब संगठित होकर अपनी ताकत का अहसास करा रहा है। महा समागम ने न केवल समाज को एक मंच पर लाने का कार्य किया, बल्कि आने वाले समय में सामाजिक और राजनीतिक दिशा तय करने का भी संकेत दिया।
    1
    लखनऊ 
चारबाग लखनऊ में स्वर्णकार समाज का ऐतिहासिक महा समागम, दिखी एकजुटता और जागरूकता की नई लहर ।
रवींद्रालय हॉल में शनिवार, 11 अप्रैल को स्वर्णकार (सोनार) समाज का भव्य महा समागम आयोजित किया गया। इस विशाल आयोजन में लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और अन्य राज्यों से आए स्वर्णकार समाज के हजारों लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वक्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब स्वर्णकार समाज पूरी तरह जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों को लेकर सजग है। वक्ताओं ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल स्वर्णकार समाज को सम्मान देगा, उन्हें चुनाव में उचित भागीदारी और टिकट प्रदान करेगा, समाज उसी दल का पूर्ण समर्थन करेगा।
इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में जोश, उत्साह और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे यह संदेश गया कि स्वर्णकार समाज अब संगठित होकर अपनी ताकत का अहसास करा रहा है।
महा समागम ने न केवल समाज को एक मंच पर लाने का कार्य किया, बल्कि आने वाले समय में सामाजिक और राजनीतिक दिशा तय करने का भी संकेत दिया।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खास गांव स्थित गाटा संख्या 1830 को लेकर चल रहे ममता बनाम प्राणपति वाद में उप जिलाधिकारी पट्टी द्वारा कुर्की का आदेश जारी किए जाने के बाद शनिवार को राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। उप जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार कृपा शंकर यादव के नेतृत्व में टीम पट्टी खास गांव पहुंची। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, हल्का लेखपाल महेंद्र पांडे तथा लेखपाल आनंद भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पट्टी कोतवाली से उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार सहित पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। टीम ने गाटा संख्या 1830 पर पहुंचकर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई करते हुए पूर्व निर्धारित स्थान पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया और पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ एकत्र रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खास गांव स्थित गाटा संख्या 1830 को लेकर चल रहे ममता बनाम प्राणपति वाद में उप जिलाधिकारी पट्टी द्वारा कुर्की का आदेश जारी किए जाने के बाद शनिवार को राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की।
उप जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार कृपा शंकर यादव के नेतृत्व में टीम पट्टी खास गांव पहुंची। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, हल्का लेखपाल महेंद्र पांडे तथा लेखपाल आनंद भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पट्टी कोतवाली से उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार सहित पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
टीम ने गाटा संख्या 1830 पर पहुंचकर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई करते हुए पूर्व निर्धारित स्थान पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया और पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है।
कुर्की की कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ एकत्र रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नोएडा में श्रमिकों के लिए सरकार की अपील, अफवाहों से दूर रहने की सलाह नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट अपील जारी की है। सरकार ने कहा है कि भ्रामक सूचनाओं से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, इसलिए श्रमिक केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सरकार ने आश्वासन दिया है कि श्रमिकों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, ओवरटाइम का दोगुना वेतन, EPF और ESI जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सुरक्षित कार्यस्थल, महिला श्रमिकों के लिए विशेष प्रावधान और शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया है। प्रशासन ने श्रमिकों से कार्यस्थलों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित श्रम विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर हाल में श्रमिकों के हितों की रक्षा की जाएगी।
    1
    नोएडा में श्रमिकों के लिए सरकार की अपील, अफवाहों से दूर रहने की सलाह
नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट अपील जारी की है। सरकार ने कहा है कि भ्रामक सूचनाओं से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, इसलिए श्रमिक केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
सरकार ने आश्वासन दिया है कि श्रमिकों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, ओवरटाइम का दोगुना वेतन, EPF और ESI जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सुरक्षित कार्यस्थल, महिला श्रमिकों के लिए विशेष प्रावधान और शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया है।
प्रशासन ने श्रमिकों से कार्यस्थलों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित श्रम विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर हाल में श्रमिकों के हितों की रक्षा की जाएगी।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.