logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्की की कार्यवाही पट्टी तहसील क्षेत्र के पट्टी खास गांव की गाटा संख्या 1830 कुर्क, प्रशासनिक टीम ने मौके पर की कार्रवाई पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खास गांव स्थित गाटा संख्या 1830 को लेकर चल रहे ममता बनाम प्राणपति वाद में उप जिलाधिकारी पट्टी द्वारा कुर्की का आदेश जारी किए जाने के बाद शनिवार को राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। उप जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार कृपा शंकर यादव के नेतृत्व में टीम पट्टी खास गांव पहुंची। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, हल्का लेखपाल महेंद्र पांडे तथा लेखपाल आनंद भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पट्टी कोतवाली से उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार सहित पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। टीम ने गाटा संख्या 1830 पर पहुंचकर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई करते हुए पूर्व निर्धारित स्थान पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया और पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ एकत्र रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

12 hrs ago
user_Amit Rekha News New
Amit Rekha News New
Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

उप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्की की कार्यवाही पट्टी तहसील क्षेत्र के पट्टी खास गांव की गाटा संख्या 1830 कुर्क, प्रशासनिक टीम ने मौके पर की कार्रवाई पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खास गांव स्थित गाटा संख्या 1830 को लेकर चल रहे ममता बनाम प्राणपति वाद में उप जिलाधिकारी पट्टी द्वारा कुर्की का आदेश जारी किए जाने के बाद शनिवार को राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। उप जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार कृपा शंकर यादव के नेतृत्व में टीम पट्टी खास गांव पहुंची। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, हल्का लेखपाल महेंद्र पांडे तथा लेखपाल आनंद भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पट्टी कोतवाली से उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार सहित पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। टीम ने गाटा संख्या 1830 पर पहुंचकर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई करते हुए पूर्व निर्धारित स्थान पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया और पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ एकत्र रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नेपाल अब इस जवान आदमीके हाथ में
    1
    नेपाल अब इस जवान आदमीके हाथ में
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    8 hrs ago
  • पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव निवासनी सावित्री पत्नी हरिप्रसाद शनिवार की शाम पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया गेहूं मटाई के लिए घर से खेत की तरफ जा रही थी पड़ोस के एक व्यक्ति उसका रास्ता रोकते हुए कहा कि इधर से मत जाओ महिला ने कहा कि यही रास्ता है तो किधर से जाएं किसी बात पर गाली-गलौज शुरू हो गई महिला के विरोध करने पर दो-तीन की संख्या में पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया हल्ला गुहार मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए तब महिला की जान बच सकी आरोपीगण जान से मारने की ऐलानियां धमकी देते हुए चले गए,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव निवासनी  सावित्री पत्नी हरिप्रसाद शनिवार की शाम पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया गेहूं मटाई के लिए घर से खेत की तरफ जा रही थी पड़ोस के एक व्यक्ति उसका रास्ता रोकते हुए कहा कि इधर से मत जाओ महिला ने कहा कि यही रास्ता है तो किधर से जाएं किसी बात पर गाली-गलौज शुरू हो गई महिला के विरोध करने पर दो-तीन की संख्या में पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया हल्ला गुहार मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए तब महिला की जान बच सकी आरोपीगण जान से मारने की ऐलानियां धमकी देते हुए चले गए,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by बलवान उपाध्याय
    1
    Post by बलवान उपाध्याय
    user_बलवान उपाध्याय
    बलवान उपाध्याय
    Farmer रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *बेलाही अग्निकांड: 50 बीघा से अधिक फसल राख, 50 से ज्यादा किसान प्रभावित—प्रशासन पर लापरवाही के आरोप* लम्भुआ, सुल्तानपुर कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के बेलाही गांव में लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। करीब 50 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई, जिससे लगभग 50 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घटना के दौरान ना ही राजस्व विभाग की टीम समय पर पहुंची और ना ही पुलिसकर्मी मौके पर नजर आए। ऐसे में ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और एकजुटता से आग पर काबू पाया। प्रभावित किसानों में प्रमुख नाम: अच्छेलाल मिश्रा राधेश्याम मिश्रा राम मिलन मिश्रा हरकेश मिश्रा विद्या प्रसाद मिश्रा बांकेलाल मिश्रा रामलाल मिश्रा ओम प्रकाश शुक्ला हवालदार मिश्रा (इसके अलावा लगभग 50 से अधिक किसान प्रभावित बताए जा रहे हैं) ग्रामीणों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। ग्रामीणों की मांग: सभी प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिया जाए शॉर्ट सर्किट की निष्पक्ष जांच हो फायर ब्रिगेड व प्रशासन की लापरवाही पर कार्रवाई हो
    2
    *बेलाही अग्निकांड: 50 बीघा से अधिक फसल राख, 50 से ज्यादा किसान प्रभावित—प्रशासन पर लापरवाही के आरोप*
लम्भुआ, सुल्तानपुर
कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के बेलाही गांव में लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। करीब 50 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई, जिससे लगभग 50 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
घटना के दौरान ना ही राजस्व विभाग की टीम समय पर पहुंची और ना ही पुलिसकर्मी मौके पर नजर आए। ऐसे में ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और एकजुटता से आग पर काबू पाया।
प्रभावित किसानों में प्रमुख नाम:
अच्छेलाल मिश्रा
राधेश्याम मिश्रा
राम मिलन मिश्रा
हरकेश मिश्रा
विद्या प्रसाद मिश्रा
बांकेलाल मिश्रा
रामलाल मिश्रा
ओम प्रकाश शुक्ला हवालदार मिश्रा 
(इसके अलावा लगभग 50 से अधिक किसान प्रभावित बताए जा रहे हैं)
ग्रामीणों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
ग्रामीणों की मांग:
सभी प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिया जाए
शॉर्ट सर्किट की निष्पक्ष जांच हो
फायर ब्रिगेड व प्रशासन की लापरवाही पर कार्रवाई हो
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पट्टी एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। ताज़ा मामला डॉक्टर द्वारा मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिखने से जुड़ा है, जिससे गरीब मरीजों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों और मरीजों के अनुसार, सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद डॉक्टर राकेश द्वारा लगातार बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक रुपये का पर्चा कटवाने के बाद मरीजों को हजारों रुपये की दवा बाजार से खरीदनी पड़ रही है। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों का आरोप है कि जब अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो फिर उन्हें बाहर से दवा लेने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। कई मरीजों ने यह भी कहा कि इस मनमानी के कारण गरीब और असहाय लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि कुछ कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं मिल रहा है। वहीं, एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि बाहर की दवाओं पर 60% तक कमीशन मिलने की बात कही जा रही है, जिससे इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामला लगातार सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। यदि आरोप सही हैं, तो यह सीधे तौर पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की साख पर सवाल है। *प्रशासन से मांग* स्थानीय लोगों और मरीजों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में मरीजों का शोषण रोका जा सके। *यह खबर मरीजों व सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है,* जिसकी स्वतंत्र पुष्टि की जानी बाकी है।) बाकी इस पर्ची की पुष्टि मेरे खबर के द्वारा नहीं की जाती मरीज के द्वारा बताई गई इस पर्ची को मैं शेयर किया हूं उनका कहना है कि डॉक्टर राकेश ने यह बाहर की दवा लिखी है।
    1
    सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पट्टी एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। ताज़ा मामला डॉक्टर द्वारा मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिखने से जुड़ा है, जिससे गरीब मरीजों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों और मरीजों के अनुसार, सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद डॉक्टर राकेश द्वारा लगातार बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक रुपये का पर्चा कटवाने के बाद मरीजों को हजारों रुपये की दवा बाजार से खरीदनी पड़ रही है। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मरीजों का आरोप है कि जब अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो फिर उन्हें बाहर से दवा लेने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। कई मरीजों ने यह भी कहा कि इस मनमानी के कारण गरीब और असहाय लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि कुछ कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं मिल रहा है। वहीं, एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि बाहर की दवाओं पर 60% तक कमीशन मिलने की बात कही जा रही है, जिससे इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामला लगातार सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। यदि आरोप सही हैं, तो यह सीधे तौर पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की साख पर सवाल है।
*प्रशासन से मांग*
स्थानीय लोगों और मरीजों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में मरीजों का शोषण रोका जा सके।
*यह खबर मरीजों व सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है,* जिसकी स्वतंत्र पुष्टि की जानी बाकी है।) बाकी इस पर्ची की पुष्टि मेरे खबर के द्वारा नहीं की जाती मरीज के द्वारा बताई गई इस पर्ची को मैं शेयर किया हूं उनका कहना है कि डॉक्टर राकेश ने यह बाहर की दवा लिखी है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.