Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलवान उपाध्याय
More news from Pratapgarh and nearby areas
- ब्रेकिंग प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में अपराध एवं अवांछित गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध चलाए जा अभियान में पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार कर रही है कठोर कार्रवाई.... सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा के सफल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अंतू पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी... थाना प्रभारी अंतू अभिषेक सिरोही के निर्देशन में थाना क्षेत्र अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अंतू पुलिस ने पंकज शुक्ला हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदापुर के डूहिया निवासी पंकज शुक्ला की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोपियों विवेक पांडे विपिन त्रिपाठी की किठावार के पास गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों विवेक पांडे विपिन त्रिपाठी की साक्ष्यों सबूतों की निशानदेही असलहे की बरामदगी के समय बैजलपुर मोड़ पर विवेक पांडे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी विवेक पांडे के पैर में लगी गोली.... पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी विवेक पांडे ने पंकज शुक्ला की हत्या के कारण बताया.. कि मृतक से निजी रंजिश के कारण मृतक आए दिन उसे घूरता था जिसके कारण आवेश में आकर उसने मृतक की रैबी रजानीपुर के सुनसान जगह पर गोली मारकर हत्या कर दी थी.. गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज सचिन यादव, चौकी इंचार्ज किठावर रविन्द्र यादव मय टीम मौजूद रहे।1
- प्रतापगढ़ पहुंचे एसपी जीआरपी रोहित मिश्र ने जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। जहां थाने के सम्पत्ति अभिलेखों की गहनता से जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की नई बन रही बिल्डिंग व जवानों के लिए तैयार किए जा रहे बैरक का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया।1
- Post by Afzal pathan patrakaar1
- प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की गई। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि फुले महान समाज सुधारक, विचारक और क्रांतिकारी थे। उन्होंने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की और महिलाओं व दलितों की शिक्षा के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और विधवा विवाह के समर्थक रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर राजकुमार पाल, जावेद अख्तर, निसार अहमद सहित कई नेता मौजूद रहे।1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव निवासनी सावित्री पत्नी हरिप्रसाद शनिवार की शाम पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया गेहूं मटाई के लिए घर से खेत की तरफ जा रही थी पड़ोस के एक व्यक्ति उसका रास्ता रोकते हुए कहा कि इधर से मत जाओ महिला ने कहा कि यही रास्ता है तो किधर से जाएं किसी बात पर गाली-गलौज शुरू हो गई महिला के विरोध करने पर दो-तीन की संख्या में पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया हल्ला गुहार मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए तब महिला की जान बच सकी आरोपीगण जान से मारने की ऐलानियां धमकी देते हुए चले गए,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1
- Post by Dharmendra Mishra1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खास गांव स्थित गाटा संख्या 1830 को लेकर चल रहे ममता बनाम प्राणपति वाद में उप जिलाधिकारी पट्टी द्वारा कुर्की का आदेश जारी किए जाने के बाद शनिवार को राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। उप जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार कृपा शंकर यादव के नेतृत्व में टीम पट्टी खास गांव पहुंची। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, हल्का लेखपाल महेंद्र पांडे तथा लेखपाल आनंद भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पट्टी कोतवाली से उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार सहित पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। टीम ने गाटा संख्या 1830 पर पहुंचकर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई करते हुए पूर्व निर्धारित स्थान पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया और पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ एकत्र रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- प्रतापगढ़। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश का प्रत्येक वर्ग जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। बगैर जाति धर्म देखे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रत्येक क्षेत्र में आज प्रदेश और देश पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्राम संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद के दौरान कही। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों से संबन्धित पुस्तिका भी वितरित की गई। रानीगंज विधानसभा के श्रीनाथपुर, सरायगनई समेत आधा दर्जन गावों मे ग्राम संपर्क अभियान चलाया गया। बतौर संयोजक पहुंचे भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। भाजपा नेता ने ग्रामीणों को आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से योगी सरकार बनाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने मोदी योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बूथ अध्यक्ष अभय प्रताप शर्मा ने बताया कि सरकार की नीतियों और रीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक घर तक जाकर ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक केके शर्मा, सराय गनई बूथ अध्यक्ष राज कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, कमलाकांत राय, लल्लू नागर, डा. दिनेश मौर्य, त्रिभुवन नाथ शर्मा, दूधनाथ गुप्ता, अजीत कुमार पांडेय, मनीष कुमार दूबे, राजेश कुमार पांडेय, रिशभ पाल, श्यामलाल गुप्ता, मिथुन पांडेय, चुंबक नाथ पांडेय, स्वामी नाथ शर्मा, मोने सिंह, संजय कुमार, कल्लू सिंह, अरुण सिंह, सुनील सरोज, विकास सिंह, दुर्गेश सिंह, बबलू सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।4