Shuru
Apke Nagar Ki App…
संत रामपाल जी महाराज का रिहाई पर भव्य स्वागत||SSC Commission post 3000 Plus #news #new संत रामपाल जी महाराज का रिहाई पर भव्य स्वागत||SSC Commission post 3000 Plus #news #newsupdate
BHARAT PUBLIC NEWS
संत रामपाल जी महाराज का रिहाई पर भव्य स्वागत||SSC Commission post 3000 Plus #news #new संत रामपाल जी महाराज का रिहाई पर भव्य स्वागत||SSC Commission post 3000 Plus #news #newsupdate
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चित्रकूट जनपद में दोस्त के घर शराब पार्टी में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मरणासन्न हालत में दोस्त के घर के बाहर मिलने पर कल इलाज के दौरान युवक की मौत हो जाने से परिजनों ने युवक के दोस्तों पर मारपीट कर उसे छत से फेंकने का आरोप लगा कार्यवाही की मांग को लेकर आज आक्रोशित परिजनों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर शव रख जाम लगा दिया है जिसपर एसपी के आश्वासन पर पीड़ित परिजनों ने जाम खोला है । मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के खांच रूखमा बुजुर्ग गांव का है जहां बीते 16 अप्रैल को मनोज शाम को घर से सामान लेने के लिए निकला हुआ था तभी रास्ते में मनोज के दोस्त पप्पू उर्फ अजय उसे अपने साथ संतोष के घर ले गए जहां अंडा और शराब पार्टी किया तभी देर रात मनोज मरणासन्न हालत में संतोष के घर के बाहर पड़ा हुआ मिला जिसपर संतोष और अजय ने उसके छत से गिरने की सूचना दी जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया गया जहां बीती रात उसकी मौत हो गई है जिसपर उसके परिजनों ने कार्यवाही की मांग को लेकर उसका शव लेकर एसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए और एसपी कार्यालय के बाहर शव रखकर कलेक्ट्रेट कर्वी मार्ग को जाम कर दिया जिसपर परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि मनोज को शराब पिलाने के बाद उसे मारा पीटा गया और इसके बाद उसको छत से फेक दिया गया और घटना को डायवर्ट करने के लिए उनसे आरोपियों ने इसे हादसा बताया है जो मनोज को जानबूझकर मारपीट करने के बाद उसे छत से फेंका गया है जब वह कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस के पास गए तो पुलिस ने उन्हें गोल मटोल जवाब देकर उन्हें लौटा दिया जिससे मजबूत होकर एसपी कार्यालय के बाहर शव रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है । वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित परिजनों ने पहले दिन पुलिस को लिखित यह सूचना दी थी कि तीन लोग छत में एंज्वाय कर रहे थे जो उसी दिन मारपीट हुई और मनोज छत से गिर गया जिसका इलाज प्रयागराज स्वरूपरानी में चल रहा था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई जो परिजनों की पहली तहरीर पर मुकदमा लिख लिया गया था जो अब परिजन हत्या का मुकदमा लिखना चाहते है जिनसे दूसरी तहरीर लेकर थाना प्रभारी को धारा बढ़ा कर विवेचना करने के लिए निर्देश दे दिए गए है और मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी । बाइट -- शिव औतार (मृतक का पिता) बाइट -- अरुण कुमार सिंह (पुलिस अधीक्षक)2
- कार्यकर्ताओं के मान सम्मान एवं पार्टी की नितियों एवं विचारधाराओं के अनुरूप करूंगा कार्य - अजय अग्रहरि दिल्ली से लौटते समय चित्रकूट प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर किया भव्य स्वागत। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अजय अग्रहरि को बुंदेलखंड प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। व्यावसायिक क्षेत्रों में अपनी धाक जमाने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी अच्छी पकड़ बनाई। पहाड़ी (चित्रकूट) - प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर गुजरात के सूरत शहर के बिजनेसमैन एवं राजनीति क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के चलते लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड प्रदेश का उपाध्यक्ष पद नियुक्त किया गया है। श्री अग्रहरि ने पहाड़ी कस्बे में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मैं पार्टी नितियों एवं कार्यकर्ताओं के हितों एवं मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा करते कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का विशेष ख्याल रखूंगा और पार्टी हाई कमान से जो भी समय-समय पर दिशा निर्देश मिलते रहेंगे उन पर बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहुगा।3
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- Post by Abhay TV News2
- संत रामपाल जी महाराज का रिहाई पर भव्य स्वागत||SSC Commission post 3000 Plus #news #newsupdate1
- *ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में शहर कर्वी में बारात में आए युवक का खोया हुआ मोबाइल ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी को मिला।* *खोया हुए मोबाइल फोन को युवक से सम्पर्क कर किया सुपुर्द .युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान, चित्रकूट पुलिस को कहा धन्यवाद* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात हरिराम यादव के मार्गदर्शन में आरक्षी कमलेश विश्वकर्मा द्वारा ड्यूटी के दौरान मिले मोबाइल फोन को शहर कर्वी में बारात में आए युवक को सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनाँक 20/21.04.2026 की रात्रि में शहर कर्वी में बारात में आए युवक का मोबाइल फोन खो गया था जो ट्रैफिक पुलिस के आरक्षी कमलेश विश्वकर्मा को मिला। कमलेश द्वारा मोबाइल स्वामी से सम्पर्क कर बुलाया और फोन को रमेश पुत्र राधे निवासी भौरी थाना रैपुरा को सुपुर्द किया गया। अपना फोन पाकर चित्रकूट पुलिस को कहा धन्यवाद किया गया।1
- जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित कैंप सभागार में 'जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति' की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को एनएच-35 एवं एनएच-731 पर स्थित खराब स्पीड ब्रेकर्स को मानकों के अनुरूप तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खोह से मऊ तक के जर्जर मार्गों एवं पैचवर्क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। साथ ही, मार्ग निर्माण/मरम्मत के दौरान आवागमन बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन) की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यात्री कर एवं माल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्कूली वाहनों की सुरक्षा के प्रति कोई ढिलाई न बरती जाए। निजी स्कूलों द्वारा पंजीकरण में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निजी स्कूलों से एक सप्ताह के भीतर शपथ-पत्र (Affidavit) प्राप्त किया जाए। साथ ही, समस्त उप-जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र के कम से कम 5 विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने जनपद में चिन्हित 15 ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं के कारणों का विस्तृत विवरण, फोटो एवं की गई सुधारात्मक कार्रवाई की सूची अगली बैठक में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन स्थलों पर पिछले 6 माह में 3 या उससे अधिक मृत्यु हुई हैं, उन्हें विशेष श्रेणी में रखते हुए सुरक्षा मानक बढ़ाए जाएं। काली देवी चौराहा एवं शिवरामपुर में सड़क किनारे स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु विद्युत विभाग को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़कों पर ट्रकों को खड़ा न होने दिया जाए। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा कराना सुनिश्चित करें। हेलमेट न लगाने वालों एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने तथा लाइसेंस निलंबन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में भी बिना हेलमेट प्रवेश करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी को रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश दिए गए। ट्रक चालकों के लिए कार्यशाला आयोजित कर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं वहीं पर उनकी नेत्र परीक्षण (Eye Testing) सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश यात्री कर एवं माल अधिकारी को दिए गए। बैठक में दुर्घटना राहत कोष (पीएम राहत स्कीम) का लाभ अधिक से अधिक पात्र पीड़ितों तक पहुंचाने तथा सड़क दुर्घटना जांच समिति को पुनः सक्रिय करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री आमीन अहमद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अखिलेश कुमार सिंह, यात्री कर एवं माल अधिकारी सुश्री दीप्ति त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री एस.के. शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- जनपद चित्रकूट मे बीते दिनों शराब पार्टी में एक युवक के साथ मार पीट का मामला , शराब पार्टी के दौरान मारपीट में घायल मनोज नाम के युवक की देर रात इलाज के दौरान हुई मौत, मृतक के परिजनों ने SP ऑफिस के बाहर शव रोड में रखकर जमकर काटा हंगामा , अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखने की मांग, तीन दिन पहले शराब पार्टी के दौरान मारपीट में युवक गम्भीर रूप से हुआ था घायल , घायल युवक को डाक्टरों ने प्रयागराज किया था रेफर ,पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने कार्यवाही का आस्वाशन देकर हटवाया जाम, परिजनों ने अभियुक्तों पर घटना को एक्सीडेंट दिखाने का लगाया आरोप, मामला चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के खांच गांव का है ।4