Shuru
Apke Nagar Ki App…
फुसरो नगर परिषद में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद का शपथ ग्रहण समारोह 17 मार्च को फुसरो नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षद 17 मार्च 2026 को शपथ लेंगे। फुसरो नप कार्यालय में सुबह 11: 15 बजे से सुबह 11.30 बजे नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदो का शपथ ग्रहण होगा. इसे लेकर बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। #rg #phusro #Bermo #folowers #hilightseveryonefollowers #NagarNigam #nagarparishad
Rajendra Gaur
फुसरो नगर परिषद में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद का शपथ ग्रहण समारोह 17 मार्च को फुसरो नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षद 17 मार्च 2026 को शपथ लेंगे। फुसरो नप कार्यालय में सुबह 11: 15 बजे से सुबह 11.30 बजे नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदो का शपथ ग्रहण होगा. इसे लेकर बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। #rg #phusro #Bermo #folowers #hilightseveryonefollowers #NagarNigam #nagarparishad
- Naveen sardarचंदनकियारी, बोकारो, झारखंड🙏on 26 March
More news from झारखंड and nearby areas
- बाघमारा. आज 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जयंती कामरेड जे के झा के आवासीय कार्यालय मुराईडीह में बीसीकेयू बरोरा एवं ब्लॉक दो के समर्थको ने मनाया. इस मौके पर मुख्य रूप से कामरेड जे के झा केंद्रीय सचिव, बीसीकेयू ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान विश्व में सबसे अच्छा संविधान है. इस अवसर पर बैद्यनाथ यादव, देवानंद राजभर, सीताराम कर्मकार, धनंजय महतो, दिलीप नोनिया, नारायण महतो, फुलेंदर ठाकुर, आशीष राय सहित एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.1
- रामगढ़ गोला : खेल से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास, मोबाइल से दूरी जरूरी राजीव जायसवाल1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- धनबाद शहर के आसपास कोलियरी क्षेत्र के लोगों का रहना मौत को न्योता देने के समान है आप देखें संपादक जहीरूद्दीन खान की रिपोर्ट1
- धनबाद में बाबा साहेब को नमन, रैली-पदयात्रा के साथ गूंजे उनके विचार1
- कतरास से नयन मोदक की रिपोर्ट श्यामडीह के मासूम शाह बाबा के दरबार में सजीं कव्वाली की महफिल "दिल से निकलेगी न मरकर भी उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए वफा आएगी, लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर न जाने कितनों ने लहू बहाकर ये दिन दिखाया है",,,,,,,, "भारत से टकराना खेल नहीं आसान ये खाजा का देश है इसका नाम है हिन्दुस्तान",,,, डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास के श्यामडीह स्थित सैयदना हजरत मासूम शाह बाबा के दरबार में आयोजित लंगर-ए-आम के दौरान शुक्रवार रात कव्वाली की महफिल सजीं। उदघाटन कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, पूर्व मुखिया जावेद अंसारी, मासूम खान तथा सुभाष राय ने संयुक्त रूप से किया। दिल्ली के कव्वाल रईस मियां सावरी तथा कव्वाला सनम साहेबा के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। कव्वाल रईस मियां सावरी की प्रस्तुति "इससे ना टकराए कोई चीन हो या जापान अमरिका हो चाहे हो वो पाकिस्तान, मेरे भारत से टकराना खेल नहीं आसान ये खाजा का देश है इसका नाम है हिन्दुस्तान",,,,ने खूब तालियां बटोरीं। कव्वाल सनम साहेबा ने "दिल से निकलेगी न मरकर भी उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए वफा आएगी, लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर न जाने कितनों ने लहू बहाकर ये दिन दिखाया है",,,, प्रस्तुत कर दर्शकों देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। सफल बनाने में सदर करीम अंसारी, सेक्रेटरी मो. मोईन, खजांची उस्मान अंसारी कमरुद्दीन अंसारी, उप सचिव इसरायल अंसारी, शहीद अंसारी, इम्तियाज खान, मुखिया प्रतिनिधि राम सुन्दर दास, सुदेश दास, हाजी सिराज आदि सक्रिय थे ।1
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में कोयला अधिकारियों के साथ दुरुव्यवहार की घटना को लेकर मंगलवार को ब्लॉक दो के 14 नंबर हाज़िरी घर के समक्ष केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्यों की आहूत बैठक में घटना की कड़ी निंदा की गई. मौके पर समिति सदस्यों ने कहा की जिस तरह की घटनाएं हो रही है उससे कोयला अधिकारीयों व कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए है. परियोजना में तैनात भारी -भरकम सीआईएसएफ के सुरक्षा में होने ना होने की भूमिका पर भी श्रमिक नेताओं ने सवाल उठाया. मौके पर श्रमिक नेताओं ने कहा की प्रबंधन के गैर -जिम्मेदराना रवैये के कारण ब्लॉक दो परियोजना आज बंदी के कगार पर पहुंच चुका है. परियोजना में कोयला चोरी हावी है. कोयला अधिकारियों व कर्मियों का उचित सुरक्षा के अभाव में कार्य करना कठिन हो गया है. मौके पर उपस्थित श्रमिक नेताओं ने ब्लॉक दो कों बचाने के लिए एक मत से आवाज़ उठाये जाने की बात कही. इस मौके पर मुख्य रूप से जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य गोपाल मिश्रा, भामसं के उत्तम पांडे, राम कुमार पांडेय, एटक के तुलसी साव, केआईएमपी के गोपाल चंद्र गोप, कुलदीप महतो, मुरारी पांडे, कामाख्या नारायण सिंह, सी एस राय, नकुल महतो, एच एन पांडे, रणविजय सिंह, सौरभ सुमन, सुरेश चौहान, पाल चंद्र महतो, अरशद समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.1
- झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज़ | झरिया से बड़ी खबर झरिया के भागा मोड़ इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां Tata 407 और Hyundai Creta के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा कार का एयरबैग तुरंत खुल गया, जिससे गाड़ी में सवार लोगों की जान बच गई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की वजह हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1