Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamare yahan per barat I mast Masti bahut behtarin suvidha
Golu Parihar
hamare yahan per barat I mast Masti bahut behtarin suvidha
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Golu Parihar1
- 13 मकानों पर चला बुलडोज़र पक्षपात के आरोप भी लगे1
- श्रमिक दिवस celebration gyanodaya public high school new harsud 🙌🙏1
- Post by ललित दुबे ( पत्रकार )1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि जिला अस्पताल खंडवा में लिवर हेल्थ कैंप को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद। सैकड़ो लोगों ने हेल्थ कैंप का लाभ लेकर कराई निशुल्क जांच। खंडवा। शासकीय जिला चिकित्सालय खंडवा में Indian Institute of Liver and Biliary Sciences के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय लिवर हेल्थ कैंप को आमजन का उल्लेखनीय प्रतिसाद मिल रहा है। यह कैंप 1 मई से 3 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लिवर से संबंधित रोगों की आधुनिक तकनीकों से जांच एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कैंप के पहले दिन 61 मरीजों ने पंजीयन कराकर जांच कराई। वहीं दूसरे दिन, 2 मई को मरीजों की संख्या बढ़कर 100 तक पहुंच गई। इसके अतिरिक्त, तीसरे दिन के लिए 40 मरीजों की अग्रिम बुकिंग भी की जा चुकी है। सभी स्लॉट पूर्ण रूप से भर चुके हैं। विशेषज्ञों की टीम कल दोपहर 12 बजे तक अपनी सेवाएं प्रदान करने के बाद वापस अगले जिले के लिए प्रस्थान करेगी। कैंप में फाइब्रोस्कैन जैसी उन्नत जांच सुविधा के माध्यम से लिवर में फैट (फैटी लिवर) और फाइब्रोसिस की स्थिति का बिना दर्द के आकलन किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, फास्ट फूड का बढ़ता सेवन और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है।डॉक्टरों ने बताया कि फैटी लिवर केवल एक सामान्य स्थिति नहीं है, बल्कि यह उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। समय पर जांच और उचित जीवनशैली अपनाकर इन बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जिला चिकित्सालय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार के द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में लगातार सुधार किया जा रहा है शासकीय अस्पतालों में निशुल्क इलाज के साथ ही इस प्रकार की बीमारियों की जांच भी निशुल्क कराई जा रही है। प्राइवेट में या जांच करने के लिए 7 से 8000 रुपए खर्च होता है लेकिन जिला अस्पताल में तीन दिनों तक लगे कैंप में यह जांच निशुल्क की गई जानकारी के अनुसार यह मशीन एक करोड़ से ऊपर के लगभग की आती है जनप्रतिनिधि के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा की खंडवा मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भी यह मशीन टेक्निशियन के साथ उपलब्ध हो ताकि इसका लाभ मरीज को मिल सके। हेल्थ कैंप में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत, सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल ने भी अवलोकन कर इसकी जानकारी प्राप्त की। तीन देसी शिविर में प्रोजेक्ट ऑफिसर पूजा जेपी, असिस्टेंट गजला सैफी, फाइब्रो टेक्नीशियन साहिल वर्मा के साथ जिला अस्पताल के इस शिविर के नोडल अधिकारी डॉक्टर विशाल श्रीवास्तव नर्सिंग ऑफिसर नमिता डेविड, रिंकी मुजाल्दे,ममता कनाडे व अन्य कर्मचारियों ने मरीज के ब्लड प्रेशर,शुगर, हाइट, वेट का परीक्षण किया। शनिवार को समाजसेवी सुनील जैन, अतुल अञीवाल, पत्रकार मनीष करें, इस्माइल भाई, मनीष अरोरा, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी मैं भी जांच के लिए अपना पंजीयन कराया1
- सर्व ब्राह्मण समाज कन्नौद द्वारा निकाली गयी भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा कन्नौद, प्रतिवर्षाअनुसार इस वर्ष भी भगवान परशुराम की ऐतिहासिक शोभा यात्रा तालाब मोहल्ले स्थित बड़केश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुए निजी गार्डन पहुंची,कन्नौद में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सर्वब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा तालाब मोहल्ले स्थित बड़केश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुयी निजी गार्डन पहुंची,जहाँ क्षेत्र के सर्व ब्राह्मण समाज के मेधावी छात्रों को मेरिट लिस्ट में आने पर शील्ड वितरण किया गया इसके पश्चात भगवान परशुराम जी की महा आरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया शोभायात्रा चल समारोह मे बेंडबाजे बग्गी के साथ भगवान परशुराम जी के जय जयकारे के साथ ब्राह्मण समाज जन शामिल रहे। चल समारोह का नागरिकों द्वारा विभिन्न स्थानो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया शोभायात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा शीतल पेय जल आइसक्रीम आदि की व्यवस्था की गई यात्रा मे युवाशक्ति मातृशक्ति थिरकते दिखाई दिए। सर्व ब्राह्मण समाजसमिति के सदस्यों द्वारा आभार व्यक्ति किया गया3
- जरिए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया। इस दौरान लाखों यूजर्स के फोन पर "एक्स्ट्रीमली शिविर अलर्ट" का मैसेज पहुंचा, जिससे कई लोग चौंक गए। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह एक टेस्ट मैसेज था और इसे प्राप्त करने पर किसी भी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। इस नई स्वदेशी तकनीक के जरिए आपदा या किसी आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत सूचना दी जा सकेगी1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भाव सर ने बताया है कि चल चिल्लाती धूप में 45 के टेंपरेचर में चिड़िया पशु पक्षियों को बचाने के लिए पीने की पानी की व्यवस्था एवं लकड़ी के बने आशियाने घोसला निशुल्क वितरण किए गए ऐसे अनेकों गो समाज सेवी संस्थाएं खाली फोटो खींचने में विश्वास रखती है जनकल्याण करने में नहीं कुछ लोगों का तो आए दिन एक ही उद्देश्य होता है के समाचारों में कैसे बने रहे मगर जनहित के कार्य परमपिता परमात्मा देखा है और इंसान को इंसानियत निभाने का समय देता है और उसकी फोटो खींच लेता है उपस्थित विष्णु अग्रवाल विकी सांबरे आदित्य गणेश भावसार आलो के नायक लव जोशी आदि उपस्थित थे1