logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विंध्याचल में मां-बेटी पर हमला और तोड़फोड़ का मामला मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में जांसा बघौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता सीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी हेमा पाठक और माधुरी पाठक ने उनके घर पर हमला किया और तोड़फोड़ की।

2 hrs ago
user_Mirzapur Samachar
Mirzapur Samachar
पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

विंध्याचल में मां-बेटी पर हमला और तोड़फोड़ का मामला मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में जांसा बघौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता सीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी हेमा पाठक और माधुरी पाठक ने उनके घर पर हमला किया और तोड़फोड़ की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मीरजापुर । भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आयोजित फाइनेंशियल लिटरेसी वीक के अंतर्गत जनपद में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। आरोह फाउंडेशन, सिटी सेंटर मिर्जापुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। आयोजन में आरबीआई के प्रतिनिधि श्री दिशांत, नाबार्ड के डीडीएम श्री शाश्वत सिंह, इंडियन बैंक के एलडीएम, एफएलसी प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, गांव की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लाभों, समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराने की आवश्यकता, सुरक्षित डिजिटल भुगतान के उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय साक्षरता से ही लोग धोखाधड़ी से बच सकते हैं और बैंकिंग सुविधाओं का बेहतर लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन आरोह फाउंडेशन के फाइनेंशियल काउंसलर अभिषेक ओझा द्वारा किया गया। टीम सदस्य हरि गोपाल सिंह एवं हिमांशु सिंह ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
    1
    मीरजापुर । भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आयोजित फाइनेंशियल लिटरेसी वीक के अंतर्गत जनपद में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
आरोह फाउंडेशन, सिटी सेंटर मिर्जापुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। आयोजन में आरबीआई के प्रतिनिधि श्री दिशांत, नाबार्ड के डीडीएम श्री शाश्वत सिंह, इंडियन बैंक के एलडीएम, एफएलसी प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, गांव की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लाभों, समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराने की आवश्यकता, सुरक्षित डिजिटल भुगतान के उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय साक्षरता से ही लोग धोखाधड़ी से बच सकते हैं और बैंकिंग सुविधाओं का बेहतर लाभ उठा सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन आरोह फाउंडेशन के फाइनेंशियल काउंसलर अभिषेक ओझा द्वारा किया गया। टीम सदस्य हरि गोपाल सिंह एवं हिमांशु सिंह ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Khulasach TV
    1
    Post by Khulasach TV
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और पूजन किए। वह अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और मदुरै से मथुरा तक की यात्रा पर निकली हैं। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त कर मन को असीम शांति मिली है। विंध्य कॉरिडोर की सुंदरता और भव्यता ने भी उनका मन मोह लिया
    3
    मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और पूजन किए। वह अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और मदुरै से मथुरा तक की यात्रा पर निकली हैं। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त कर मन को असीम शांति मिली है। विंध्य कॉरिडोर की सुंदरता और भव्यता ने भी उनका मन मोह लिया
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    1
    भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भदोही ब्रेकिंग भदोही जनपद के ज्ञानपुर नगर के चर्चित दिब्या लॉन में पिछले सात महीनों से चल रहे कथित ‘गुपचुप क्लिनिक’ का गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। मुखबिर की सूचना पर हुई औचक छापेमारी में एक डॉक्टर को मौके से दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लॉन परिसर में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। छापेमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर को लेकर ज्ञानपुर कोतवाली पहुंची, जहां करीब पौने घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
    1
    भदोही ब्रेकिंग 
भदोही जनपद के ज्ञानपुर नगर के चर्चित दिब्या लॉन में पिछले सात महीनों से चल रहे कथित ‘गुपचुप क्लिनिक’ का गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। मुखबिर की सूचना पर हुई औचक छापेमारी में एक डॉक्टर को मौके से दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लॉन परिसर में मरीजों का इलाज किया जा रहा था।
छापेमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर को लेकर ज्ञानपुर कोतवाली पहुंची, जहां करीब पौने घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • Post by Dharamjeet singh Singh
    1
    Post by Dharamjeet singh Singh
    user_Dharamjeet singh Singh
    Dharamjeet singh Singh
    चुनार, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी और एस पी की अध्यक्षता में संपन्न
    1
    पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी और एस पी की अध्यक्षता में संपन्न
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोड शो करते हुए तहसील परिसर में किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति से सात सूत्रीय मांग पत्र के साथ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्स वादी) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में पार्टी के बैनर तले मड़िहान बाजार से रोड सो निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पैदल लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर मड़िहान तहसील पहुंचे।जहां किसानों और मजदूरों पर हो रहे अन्याय के बारे में जिलामंत्री राजनाथ यादव ने संबोधन में बताया कि सरकार पूंजीपतियों,पर सारा धन खर्च कर रही है।वही गरीब मजदूर,किसानों पर इनका ध्यान ही नहीं है।राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए सात सूत्रीय मांग पत्र में चार श्रम संहिता कानून में वेतन संहिता,औद्योगिक संबंध संहिता,सामाजिक संबंध संहिता,के साथ व्यावसायिक सुरक्षा स्वास्थ्य और कार्य स्थित संहिता कानून रद्द करने की मांग रखी।मनरेगा के नाम को बदल कर विकसित भारत,रोजगार एवं आजीविका मिशन करने का विरोध किया है।वर्ष में 100 दिन काम देने के साथ प्रति दिन 700 रुपए मजदूरी की मांग की है।सरकार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की गारंटी दे,जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई बिचौलिए औने पौने दाम पर खरीद कर उनकी कमर न तोड़ पाए।विद्युत विभाग के निजीकरण पर रोक लगाया जाए।वनाधिकार कानून लागू किया जाए वन में जीवन गुजार रहे वनवासी आदिवासियों को उजड़ना बंद किया जाए,वनाधिकार के तहत सभी को जमीन का पट्टा दिया जाए।सिरसी बांध की डूब की जमीन का नए सिरे से स्थानीय पात्र लाभार्थियों को पंसल्ला पट्टा दिया जाए।किसानो,मजदूरो के जमीन का अधिग्रण पर रोक लगाया जाए।इन्हीं मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह को ज्ञापन सौंपा।
    1
    मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोड शो करते हुए तहसील परिसर में किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति से सात सूत्रीय मांग पत्र के साथ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्स वादी) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में पार्टी के बैनर तले मड़िहान बाजार से रोड सो निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पैदल लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर मड़िहान तहसील पहुंचे।जहां किसानों और मजदूरों पर हो रहे अन्याय के बारे में जिलामंत्री राजनाथ यादव ने संबोधन में बताया कि सरकार पूंजीपतियों,पर सारा धन खर्च कर रही है।वही गरीब मजदूर,किसानों पर इनका ध्यान ही नहीं है।राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए सात सूत्रीय मांग पत्र में चार श्रम संहिता कानून में वेतन संहिता,औद्योगिक संबंध संहिता,सामाजिक संबंध संहिता,के साथ व्यावसायिक सुरक्षा स्वास्थ्य और कार्य स्थित संहिता कानून रद्द करने की मांग रखी।मनरेगा के नाम को बदल कर विकसित भारत,रोजगार एवं आजीविका मिशन करने का विरोध किया है।वर्ष में 100 दिन काम देने के साथ प्रति दिन 700 रुपए मजदूरी की मांग की है।सरकार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की गारंटी दे,जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई बिचौलिए औने पौने दाम पर खरीद कर उनकी कमर न तोड़ पाए।विद्युत विभाग के निजीकरण पर रोक लगाया जाए।वनाधिकार कानून लागू किया जाए वन में जीवन गुजार रहे वनवासी आदिवासियों को उजड़ना बंद किया जाए,वनाधिकार के तहत सभी को जमीन का पट्टा दिया जाए।सिरसी बांध की डूब की जमीन का नए सिरे से स्थानीय पात्र लाभार्थियों को पंसल्ला पट्टा दिया जाए।किसानो,मजदूरो के जमीन का अधिग्रण पर रोक लगाया जाए।इन्हीं मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह को ज्ञापन सौंपा।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मिर्जापुर टोल कर्मियों कि दबंगई लगातार जारी है टोल कर्मियो ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा लात घूसों से पिट पिट कर ट्रक ड्राइवर का फोड़ा सर टोल प्लाजा कर्मियो की पिटाई से फूटा ड्राइवर का सर अवैध वसूली के लिए ट्रक ड्राइवर की हुई पिटाई ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा मौके पर पहुची लालगंज पुलिस ने जाम खोलवाया शिव गुलाम टोल प्लाजा पर वसूली एजेंसी ने रखे है एक दर्जन से ज्यादा गुंडे लालगंज स्थित टोल प्लाजा का मामला
    2
    मिर्जापुर
टोल कर्मियों कि दबंगई लगातार जारी है 
टोल कर्मियो ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा
लात घूसों से पिट पिट कर ट्रक ड्राइवर का फोड़ा सर
टोल प्लाजा कर्मियो की पिटाई से फूटा ड्राइवर का सर
अवैध वसूली के लिए ट्रक ड्राइवर की हुई पिटाई
ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा
मौके पर पहुची लालगंज पुलिस ने जाम खोलवाया
शिव गुलाम टोल प्लाजा पर वसूली एजेंसी ने रखे है एक दर्जन से ज्यादा गुंडे
लालगंज स्थित टोल प्लाजा का मामला
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.