Shuru
Apke Nagar Ki App…
16/09/2026 : सड़क की तत्काल मरम्मत करें ताकि सुगम यातायात जल्द से बहाल हो | शाम्हो बेगूसराय बाढ़ 2026 | Mobile Tv News
मोबाइल टीवी न्यूज
16/09/2026 : सड़क की तत्काल मरम्मत करें ताकि सुगम यातायात जल्द से बहाल हो | शाम्हो बेगूसराय बाढ़ 2026 | Mobile Tv News
More news from Bihar and nearby areas
- 16/09/2026 : सड़क की तत्काल मरम्मत करें ताकि सुगम यातायात जल्द से बहाल हो | शाम्हो बेगूसराय बाढ़ 2026 | Mobile Tv News1
- बेगूसराय- चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने रोड एक्सीडेंट में घायल टेम्पू ड्राइवर को पहुँचाया अस्पताल, बचाई जान चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस में रोड एक्सीडेंट में घायल टेंपो चालक को अस्पताल पहुंचाया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया की चेरिया बरियारपुर थाना को सूचना मिली कि विक्रमपुर में एक टेंपो चालक का रोड एक्सीडेंट हो गया, जो गंभीर रूप से घायल है. सूचना मिलते ही तुरंत स्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को चेरिया बरियारपुर अस्पताल पहुंचाया गया तथा उसके परिजनों को सूचना दी गई.1
- बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी. बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी. जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मंगलवार को बेगूसराय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल एवं व्यायाम संबंधी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खिलाड़ियों एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल भवन एवं व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं अभ्यासरत युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री और अनुकूल अभ्यास वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने खेल भवन एवं व्यायामशाला में साफ-सफाई, उपकरणों के समुचित रखरखाव तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।4
- खगड़िया जिला के दो व्यक्ति ने बलिया मंगलवार को किया आत्म समर्पण खगड़िया जिला के गंगौर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो व्यक्ति ने आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में बलिया अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है1
- चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र कुंभी पंचायत में नल जल योजना की समस्या से ग्रामीण परेशान समय पर जल्द नहीं मिल रही है। जिम्मेदार बेखबर1
- मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और गुंजन सिंह पहुचे मोर🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गणेश स्थान मोर में मेले का भव्य आगाज! 🎡🎉 मोकामा के गणेश स्थान मोर में मेले का हुआ भव्य उद्घाटन। मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। #Mokama #मोकामा #BiharPolice #DistrictAdministration #AnantSingh #GunjanSingh 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गणेश स्थान मोर में मेले का भव्य आगाज! 🎡🎉 मोकामा के गणेश स्थान मोर में मेले का हुआ भव्य उद्घाटन। मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- हाथीदह जंक्शन पर पार्किंग फ्री, मौजूदा एजेंसी ने सरेंडर किया ठेका; 16 सितंबर तक नए टेंडर का मौका हाथीदह जंक्शन पर पार्किंग हुई निशुल्क, एजेंसी ने सरेंडर किया ठेका नए ओपन टेंडर की प्रक्रिया शुरू, 16 सितंबर तक इच्छुक एजेंसियां कर सकती हैं आवेदन मोकामा। हाथीदह जंक्शन पर वाहन पार्किंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौजूदा पार्किंग एजेंसी द्वारा पार्किंग का ठेका सरेंडर किए जाने के बाद रेलवे स्टेशन पर फिलहाल वाहन पार्किंग की सुविधा आम लोगों के लिए निःशुल्क कर दी गई है। हाथीदह जंक्शन के बुकिंग सुपरवाइजर एस.बी. प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजूदा एजेंसी को मार्च 2026 से 25 फरवरी 2029 तक पार्किंग संचालन का ठेका मिला था। टेंडर की शर्तों के अनुसार एजेंसी को प्रत्येक तिमाही करीब 64 लाख रुपये, जीएसटी सहित, रेलवे में जमा करना था। एजेंसी द्वारा करीब छह महीने तक पार्किंग का संचालन किया गया। इसके बाद एजेंसी ने पार्किंग का ठेका सरेंडर कर दिया। इसके बाद रेलवे की ओर से नए सिरे से पार्किंग के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। नए ओपन टेंडर में इच्छुक एजेंसियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एजेंसियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत टेंडर में भाग ले सकती हैं। एस.बी. प्रसाद ने बताया कि जब तक नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और नई अधिकृत एजेंसी को पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी नहीं मिल जाती, तब तक हाथीदह जंक्शन पर आम लोगों के लिए वाहन पार्किंग पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इस अवधि में यात्रियों और वाहन मालिकों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।1
- बाढ़ के पानी में 3 किमी पैदल चल कर शांम्हो PHC पहुंचे निशांत कुमार। इस मुश्किल समय में डाक्टर साहब का यह कदम सराहनीय है। आपकी इस पर क्या राय है?1