logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज। नैनी मंडल के कार्यकर्ता तिरंगा बाइक रैली प्रयागराज में हुए शामिल प्रयागराज। नैनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के उत्साह के साथ भव्य तिरंगा बाइक रैली में सहभागिता की। रैली में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ बलुआघाट बारादी से हुआ। इसके बाद रैली बलुआघाट चौराहा, पांडेय चौराहा, कल्याणी देवी पेट्रोल पंप रोड, अतरसुड़िया चौराहा, रानी मंडी-कोतवाली होते हुए घंटाघर चौराहा पहुंची। यहां स्वर्गीय छुन्नन गुरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात रैली जानसेनगंज चौराहा, चमेलीबाई धर्मशाला होते हुए अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं अग्रसेन चौराहा पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ लोगों से एकजुट होकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। रैली में प्रमुख रूप से पार्षद राकेश जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, मंडल अध्यक्ष रजत कुँअर दुबे, महामंत्री ओमप्रकाश मिश्रा, सेक्टर संयोजक जय कृष्ण तिवारी, आदर्श तिवारी, दिनेश सिंह, राकेश गुप्ता ‘बच्चा पत्रकार’, पूर्व पार्षद मुकेश भारतीय, संजय केसरवानी ‘सीमेंट’, विनोद केसरवानी, धर्मराज पटेल, विनोद जायसवाल, विजय कुमार राय सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_राकेश गुप्ता
राकेश गुप्ता
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

प्रयागराज। नैनी मंडल के कार्यकर्ता तिरंगा बाइक रैली प्रयागराज में हुए शामिल प्रयागराज। नैनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के उत्साह के साथ भव्य तिरंगा बाइक रैली में सहभागिता की। रैली में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ बलुआघाट बारादी से हुआ। इसके बाद रैली बलुआघाट चौराहा, पांडेय चौराहा, कल्याणी देवी पेट्रोल पंप रोड, अतरसुड़िया चौराहा, रानी मंडी-कोतवाली होते हुए घंटाघर चौराहा पहुंची। यहां स्वर्गीय छुन्नन गुरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात रैली जानसेनगंज चौराहा, चमेलीबाई धर्मशाला होते हुए अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं अग्रसेन चौराहा पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ लोगों से एकजुट होकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। रैली में प्रमुख रूप से पार्षद राकेश जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, मंडल अध्यक्ष रजत कुँअर दुबे, महामंत्री ओमप्रकाश मिश्रा, सेक्टर संयोजक जय कृष्ण तिवारी, आदर्श तिवारी, दिनेश सिंह, राकेश गुप्ता ‘बच्चा पत्रकार’, पूर्व पार्षद मुकेश भारतीय, संजय केसरवानी ‘सीमेंट’, विनोद केसरवानी, धर्मराज पटेल, विनोद जायसवाल, विजय कुमार राय सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वायु सेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से गूंजा प्रयागराज का चंद्रशेखर आजाद पार्क
    1
    वायु सेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से गूंजा प्रयागराज का चंद्रशेखर आजाद पार्क
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • प्रयागराज स्वतंत्रता दिवस को अद्भुत और अलौकिक ढंग से बनाया गया जय हिन्द
    1
    प्रयागराज स्वतंत्रता दिवस को अद्भुत और अलौकिक ढंग से बनाया गया जय हिन्द
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    18 min ago
  • प्रयागराज के कोराव थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की दोपहर नदी के ऊपर बने भोगन पुल पर साइकिल चला रहा एक लड़का अचानक अनियंत्रित होकर साइकिल सहित नदी मे डूब गया। *प्रयागराज के कोराव थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की दोपहर नदी के ऊपर बने भोगन पुल पर साइकिल चला रहा एक लड़का अचानक अनियंत्रित होकर साइकिल सहित नदी मे डूब गया। गांव के ही कुछ लोगों ने उसे डूबता देख उसे बचाने की कोशिश की लेकिन पानी का दबाव इतना अधिक था की उसके पता नहीं चल सका। कुछ ही पलों मे पूरा गांव पुल पर इकठ्ठा हो गया। सूचना मिलते ही कोरांव थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और उसके बाद NDRF की टीम भी पहुंची और लड़के की तलाश मे जुट गई।* *फिर लोगों द्वारा पता लगाया गया की जो लड़का डूबा है उसका नाम मोनू चौबे पुत्र आदित्य चौबे है और वो ग्राम पंचायत ख़िवली पोस्ट बड़ोखर थाना कोराव का रहने वाला है।*
    1
    प्रयागराज के कोराव थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की दोपहर नदी के ऊपर बने भोगन पुल पर साइकिल चला रहा एक लड़का अचानक अनियंत्रित होकर साइकिल सहित नदी मे डूब गया।
*प्रयागराज के कोराव थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की दोपहर नदी के ऊपर बने भोगन पुल पर साइकिल चला रहा एक लड़का अचानक अनियंत्रित होकर साइकिल सहित नदी मे डूब गया। गांव के ही कुछ लोगों ने उसे डूबता देख उसे बचाने की कोशिश की लेकिन पानी का दबाव इतना अधिक था की उसके पता नहीं चल सका। कुछ ही पलों मे पूरा गांव पुल पर इकठ्ठा हो गया। सूचना मिलते ही कोरांव थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और उसके बाद NDRF की टीम भी पहुंची और लड़के की तलाश मे जुट गई।*
*फिर लोगों द्वारा पता लगाया गया की जो लड़का डूबा है उसका नाम मोनू चौबे पुत्र आदित्य चौबे है और वो ग्राम पंचायत ख़िवली पोस्ट बड़ोखर थाना कोराव का रहने वाला है।*
    user_Ravendra kumar kesharwani
    Ravendra kumar kesharwani
    Photographer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • बहरिया पुलिस ने जमीन फर्जीवाड़े के 2 वांछित गिरफ्तार किए प्रयागराज: थाना बहरिया पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के मामले में 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता कंचन देवी ने पति इन्द्रभान हरिजन के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए,इसके बाद खुद मुकदमा वादिनी बनकर थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कपसा स्थित आराजी संख्या 1075स रकबा 0.3080 हेक्टेयर जमीन का फर्जी इकरारनामा करवाया और उक्त जमीन को चंदा देवी पत्नी छोटेलाल निवासी ग्राम सरायखुन्दमीर थाना फूलपुर को बेच दिया। गिरफ्तार अभियुक्त 1. इन्द्रभान हरिजन पुत्र नन्दलाल हरिजन,उम्र 38 वर्ष 2. कंचन देवी पत्नी इन्द्रभान हरिजन,उम्र 37 वर्ष
    1
    बहरिया पुलिस ने जमीन फर्जीवाड़े के 2 वांछित गिरफ्तार किए
प्रयागराज: थाना बहरिया पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के मामले में 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता कंचन देवी ने पति इन्द्रभान हरिजन के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए,इसके बाद खुद मुकदमा वादिनी बनकर थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कपसा स्थित आराजी संख्या 1075स रकबा 0.3080 हेक्टेयर जमीन का फर्जी इकरारनामा करवाया और उक्त जमीन को चंदा देवी पत्नी छोटेलाल निवासी ग्राम सरायखुन्दमीर थाना फूलपुर को बेच दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. इन्द्रभान हरिजन पुत्र नन्दलाल हरिजन,उम्र 38 वर्ष  
2. कंचन देवी पत्नी इन्द्रभान हरिजन,उम्र 37 वर्ष
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भाजपा मंडल चक कार्यकर्ताओं ने जनता मे दिया शांति भाईचारे का संदेश
    1
    भाजपा मंडल चक कार्यकर्ताओं ने जनता मे दिया शांति भाईचारे का संदेश
    user_स्वतंत्र प्रयाग न्यूज़ 24
    स्वतंत्र प्रयाग न्यूज़ 24
    Nurse इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *दो किलोमीटर की सड़क, गिट्टी सिर्फ तीन सौ मीटर! बाकी हिस्से में डामरीकरण की तैयारी, भिलोर में निर्माण कार्य ने खड़े किए बड़े सवाल* *दो किलोमीटर की सड़क, गिट्टी सिर्फ तीन सौ मीटर! बाकी हिस्से में डामरीकरण की तैयारी, भिलोर में निर्माण कार्य ने खड़े किए बड़े सवाल* *स्वीकृत धनराशि से लेकर तकनीकी मानक तक सवालों के घेरे में—ग्रामीण बोले, पहले पूरी सड़क की गिट्टी बिछे, फिर हो डामरीकरण; जिम्मेदार विभाग बताए आखिर बाकी सड़क का हिसाब क्या है?* भिलोर/बारा, प्रयागराज। लालापुर से प्रतापपुर मार्ग से भिलोर गांव की ओर जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को लेकर मौके की स्थिति ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को मीडिया की पड़ताल में जो तस्वीर सामने आई, उसके मुताबिक करीब दो किलोमीटर की सड़क में आधार तैयार करने के लिए बड़ी गिट्टी का कार्य महज लगभग तीन सौ मीटर के आसपास ही दिखाई दे रहा है, जबकि शेष हिस्से में पूरी सड़क पर एकसमान गिट्टी बिछी नजर नहीं आती। कहीं गड्ढों में थोड़ी-थोड़ी गिट्टी डाली गई है तो कहीं पुरानी डामर की परत को उखाड़कर उसी सतह पर नया डामरीकरण कराने की तैयारी दिखाई दे रही है। यही अंतर अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता से आगे बढ़कर स्वीकृत प्राक्कलन, कार्य की वास्तविक मात्रा और सरकारी धनराशि के इस्तेमाल पर सवाल खड़ा कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि करीब दो किलोमीटर सड़क का निर्माण स्वीकृत है और निर्माण में गिट्टी की निर्धारित परत का प्रावधान है तो फिर गिट्टी का काम केवल लगभग तीन सौ मीटर तक सीमित क्यों दिखाई दे रहा है? बाकी लगभग एक किलोमीटर सात सौ मीटर सड़क के लिए निर्धारित निर्माण प्रक्रिया कहां है? क्या उस हिस्से में पहले से मौजूद सड़क की सतह को ही आधार मानकर सीधे डामरीकरण कराया जाएगा? यदि ऐसा है तो क्या यह तकनीकी रूप से स्वीकृत है? और यदि स्वीकृति में पूरी सड़क को निर्धारित स्तर तक तैयार करने का प्रावधान है तो फिर मौके पर उसका पालन क्यों नहीं दिख रहा? ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार से स्पष्ट रूप से कहा कि पहले पूरी सड़क पर आवश्यक गिट्टी डलवाई जाए और उसके बाद डामरीकरण कराया जाए, लेकिन उनकी आपत्ति के बावजूद निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल उस सूचना-पट्ट का भी है, जिससे जनता को यह पता चल सके कि सड़क किस योजना से स्वीकृत हुई, इसकी कुल लागत कितनी है, लंबाई कितनी स्वीकृत है, कार्यदायी संस्था कौन है, ठेकेदार कौन है, कार्य प्रारंभ और पूर्ण होने की तिथि क्या है तथा इसकी निगरानी किस तकनीकी अधिकारी के जिम्मे है। मौके पर यदि ऐसा बोर्ड नहीं है तो इसकी पारदर्शिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क फरवरी महीने में स्वीकृत होने की बात सामने आई थी, लेकिन लगभग छह महीने तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। अब जब काम शुरू हुआ है तो करीब दो किलोमीटर की सड़क में महज लगभग तीन सौ मीटर हिस्से में गिट्टी बिछाने और शेष हिस्से में पुराने आधार पर काम बढ़ाने की स्थिति ने ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ा दी है। ऐसे में अब सवाल केवल ठेकेदार की कार्यशैली का नहीं, बल्कि कार्यदायी संस्था, संबंधित अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता और निगरानी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी का भी है। यदि कार्य की माप पुस्तिका में पूरी सड़क का काम दर्ज होता है तो मौके पर उसकी भौतिक स्थिति से मिलान होना चाहिए। यदि अभी भुगतान नहीं हुआ है तो भुगतान से पहले तकनीकी जांच और माप सत्यापन होना चाहिए, और यदि भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो स्वीकृत प्राक्कलन के प्रत्येक मद का मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाना चाहिए। इस मामले में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, उप जिलाधिकारी बारा, तहसीलदार बारा, संबंधित खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और तकनीकी अधिकारियों के स्तर से स्थलीय जांच कराया जाना आवश्यक है। जांच में सड़क की वास्तविक लंबाई, चौड़ाई, गिट्टी की मोटाई, गिट्टी की मात्रा, डामर की मोटाई, प्रयुक्त सामग्री, स्वीकृत लागत, कार्य की माप पुस्तिका और मौके पर हुए निर्माण का मिलान कराया जाए तो स्थिति स्वतः स्पष्ट हो सकती है। यदि दो किलोमीटर की सड़क के लिए पूरा बजट और पूरा निर्माण स्वीकृत है तो लगभग तीन सौ मीटर में ही आधार सामग्री का काम दिखाई देने और बाकी हिस्से में सीधे डामरीकरण की तैयारी का कारण क्या है—इसका जवाब अब ग्रामीण ही नहीं, संबंधित विभाग से भी मांगा जा रहा है। यदि निर्माण नियम और स्वीकृत मानक के अनुसार हो रहा है तो विभाग को दस्तावेजों के साथ स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, लेकिन यदि स्वीकृत कार्य और जमीन पर हुए कार्य में अंतर पाया जाता है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई भी होनी चाहिए। भिलोर की सड़क अब सिर्फ आवागमन का रास्ता नहीं रह गई है, बल्कि यह सवाल बन गई है कि सरकारी निर्माण में कागज पर दर्ज मात्रा और जमीन पर दिखाई देने वाले काम के बीच आखिर कितना फासला है?
    1
    *दो किलोमीटर की सड़क, गिट्टी सिर्फ तीन सौ मीटर! बाकी हिस्से में डामरीकरण की तैयारी, भिलोर में निर्माण कार्य ने खड़े किए बड़े सवाल*

*दो किलोमीटर की सड़क, गिट्टी सिर्फ तीन सौ मीटर! बाकी हिस्से में डामरीकरण की तैयारी, भिलोर में निर्माण कार्य ने खड़े किए बड़े सवाल*
*स्वीकृत धनराशि से लेकर तकनीकी मानक तक सवालों के घेरे में—ग्रामीण बोले, पहले पूरी सड़क की गिट्टी बिछे, फिर हो डामरीकरण; जिम्मेदार विभाग बताए आखिर बाकी सड़क का हिसाब क्या है?*
भिलोर/बारा, प्रयागराज। लालापुर से प्रतापपुर मार्ग से भिलोर गांव की ओर जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को लेकर मौके की स्थिति ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को मीडिया की पड़ताल में जो तस्वीर सामने आई, उसके मुताबिक करीब दो किलोमीटर की सड़क में आधार तैयार करने के लिए बड़ी गिट्टी का कार्य महज लगभग तीन सौ मीटर के आसपास ही दिखाई दे रहा है, जबकि शेष हिस्से में पूरी सड़क पर एकसमान गिट्टी बिछी नजर नहीं आती। कहीं गड्ढों में थोड़ी-थोड़ी गिट्टी डाली गई है तो कहीं पुरानी डामर की परत को उखाड़कर उसी सतह पर नया डामरीकरण कराने की तैयारी दिखाई दे रही है। यही अंतर अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता से आगे बढ़कर स्वीकृत प्राक्कलन, कार्य की वास्तविक मात्रा और सरकारी धनराशि के इस्तेमाल पर सवाल खड़ा कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि करीब दो किलोमीटर सड़क का निर्माण स्वीकृत है और निर्माण में गिट्टी की निर्धारित परत का प्रावधान है तो फिर गिट्टी का काम केवल लगभग तीन सौ मीटर तक सीमित क्यों दिखाई दे रहा है? बाकी लगभग एक किलोमीटर सात सौ मीटर सड़क के लिए निर्धारित निर्माण प्रक्रिया कहां है? क्या उस हिस्से में पहले से मौजूद सड़क की सतह को ही आधार मानकर सीधे डामरीकरण कराया जाएगा? यदि ऐसा है तो क्या यह तकनीकी रूप से स्वीकृत है? और यदि स्वीकृति में पूरी सड़क को निर्धारित स्तर तक तैयार करने का प्रावधान है तो फिर मौके पर उसका पालन क्यों नहीं दिख रहा? ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार से स्पष्ट रूप से कहा कि पहले पूरी सड़क पर आवश्यक गिट्टी डलवाई जाए और उसके बाद डामरीकरण कराया जाए, लेकिन उनकी आपत्ति के बावजूद निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल उस सूचना-पट्ट का भी है, जिससे जनता को यह पता चल सके कि सड़क किस योजना से स्वीकृत हुई, इसकी कुल लागत कितनी है, लंबाई कितनी स्वीकृत है, कार्यदायी संस्था कौन है, ठेकेदार कौन है, कार्य प्रारंभ और पूर्ण होने की तिथि क्या है तथा इसकी निगरानी किस तकनीकी अधिकारी के जिम्मे है। मौके पर यदि ऐसा बोर्ड नहीं है तो इसकी पारदर्शिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क फरवरी महीने में स्वीकृत होने की बात सामने आई थी, लेकिन लगभग छह महीने तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। अब जब काम शुरू हुआ है तो करीब दो किलोमीटर की सड़क में महज लगभग तीन सौ मीटर हिस्से में गिट्टी बिछाने और शेष हिस्से में पुराने आधार पर काम बढ़ाने की स्थिति ने ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ा दी है। ऐसे में अब सवाल केवल ठेकेदार की कार्यशैली का नहीं, बल्कि कार्यदायी संस्था, संबंधित अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता और निगरानी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी का भी है। यदि कार्य की माप पुस्तिका में पूरी सड़क का काम दर्ज होता है तो मौके पर उसकी भौतिक स्थिति से मिलान होना चाहिए। यदि अभी भुगतान नहीं हुआ है तो भुगतान से पहले तकनीकी जांच और माप सत्यापन होना चाहिए, और यदि भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो स्वीकृत प्राक्कलन के प्रत्येक मद का मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाना चाहिए। इस मामले में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, उप जिलाधिकारी बारा, तहसीलदार बारा, संबंधित खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और तकनीकी अधिकारियों के स्तर से स्थलीय जांच कराया जाना आवश्यक है। जांच में सड़क की वास्तविक लंबाई, चौड़ाई, गिट्टी की मोटाई, गिट्टी की मात्रा, डामर की मोटाई, प्रयुक्त सामग्री, स्वीकृत लागत, कार्य की माप पुस्तिका और मौके पर हुए निर्माण का मिलान कराया जाए तो स्थिति स्वतः स्पष्ट हो सकती है। यदि दो किलोमीटर की सड़क के लिए पूरा बजट और पूरा निर्माण स्वीकृत है तो लगभग तीन सौ मीटर में ही आधार सामग्री का काम दिखाई देने और बाकी हिस्से में सीधे डामरीकरण की तैयारी का कारण क्या है—इसका जवाब अब ग्रामीण ही नहीं, संबंधित विभाग से भी मांगा जा रहा है। यदि निर्माण नियम और स्वीकृत मानक के अनुसार हो रहा है तो विभाग को दस्तावेजों के साथ स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, लेकिन यदि स्वीकृत कार्य और जमीन पर हुए कार्य में अंतर पाया जाता है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई भी होनी चाहिए। भिलोर की सड़क अब सिर्फ आवागमन का रास्ता नहीं रह गई है, बल्कि यह सवाल बन गई है कि सरकारी निर्माण में कागज पर दर्ज मात्रा और जमीन पर दिखाई देने वाले काम के बीच आखिर कितना फासला है?
    user_नारेन्द्र यादव पत्रकार
    नारेन्द्र यादव पत्रकार
    Court reporter Allahabad, Prayagraj•
    2 hrs ago
  • धूमनगंज में 8 साल पहले भी एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें हिस्ट्रीशीटर नविल अहमद गाड़ी के प्रयागराज। 16 अगस्त 2026/ धूमनगंज में 8 साल पहले भी एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें हिस्ट्रीशीटर नविल अहमद गाड़ी के बोनट पर पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहा है वीडियो वायरल होने के बाद धूमनगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। हिस्ट्रीशीटर नविल अहमद का इतिहास बहुत पुराना है अपने साथियों के साथ किसी को भी जान से मारने की धमकी देना और जानलेवा हमला करना पुरानी आदत है। नए वीडियो जो 13 अगस्त 2026 का है जान से मारने के इरादे से गोली चलाते हुए नजर आ रहा है। आइए आपको 8 साल पुरानी वायरल वीडियो को दिखलाते हैं और 8 साल पहले पुलिस ने क्या कार्रवाई करी थी वो भी आपको सुनाते हैं...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    1
    धूमनगंज में 8 साल पहले भी एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें हिस्ट्रीशीटर नविल अहमद गाड़ी के
प्रयागराज। 16 अगस्त 2026/
धूमनगंज में 8 साल पहले भी एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें हिस्ट्रीशीटर नविल अहमद गाड़ी के बोनट पर पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहा है वीडियो वायरल होने के बाद धूमनगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। 
हिस्ट्रीशीटर नविल अहमद का इतिहास बहुत पुराना है अपने साथियों के साथ किसी को भी जान से मारने की धमकी देना और जानलेवा हमला करना पुरानी आदत है। नए वीडियो जो 13 अगस्त 2026 का है जान से मारने के इरादे से गोली चलाते हुए नजर आ रहा है। 
आइए आपको 8 साल पुरानी वायरल वीडियो को दिखलाते हैं और 8 साल पहले पुलिस ने क्या कार्रवाई करी थी वो भी आपको सुनाते हैं...!!
रंजीत कुमार सोनकर 
(प्रधान संपादक) 
क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    user_Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 80वें स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन #trendingreels #breakingnews #lucknow #yogiadityanath
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 80वें स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन
#trendingreels #breakingnews #lucknow #yogiadityanath
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.