फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही महिला से चेन लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि परसों दिन में करीब 12 बजे थाना फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए तत्काल तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि जहां पर लूट की घटना हुई थी, उसके ठीक आगे ट्रैफिक की इंटरसेप्टर मोबाइल स्पीड का चालान कर रही थी और उसके कैमरे में दोनों संदिग्ध बदमाश कैद हो गए थे। फोटो के आधार पर और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान सलमान और उसके भाई के रूप में हुई, जो मूल रूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं और कोतवाली शहर में किराए का कमरा लेकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आज इंस्पेक्टर फखरपुर को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों का मूवमेंट फखरपुर क्षेत्र के गांधी घाट चौकी क्षेत्र में है। सूचना पर एसओजी टीम और इंस्पेक्टर फखरपुर ने वहां चेकिंग शुरू की, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। रोकने की कोशिश पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, लूटी हुई चेन, चोरी की मोटरसाइकिल, कुछ नकद रुपए और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर गोंडा सहित अन्य जिलों में लूट और चोरी के 8 से 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

- डीएम ने तहसील नानपारा का किया औचक निरीक्षणखतौनी वितरण पटल का निरीक्षण किया बहराइच 24 सितम्बर, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील नानपारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के विभिन्न अनुभागों/पटलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सबसे पहले राजस्व लिपिक पटल के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कतिपय आख्यायें विगत 02 माह से लम्बित हैं, जिसे तत्काल प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार तहसीलदार, नानपारा के न्यायालय का निरीक्षण किया गया। न्यायालय पर 01 वर्ष व 03 वर्ष की कोई वाद पत्रावली लम्बित न पाये जाने पर सन्तोष व्यक्त किया गया। तदोपरान्त खतौनी वितरण पटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खतौनी प्राप्त करने आये व्यक्तियों से जिलाधिकारी महोदय द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी कि खतौनियों की नकल उन्हें कितने रूपये में दी जा रही हैं। इस सम्बन्ध में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि 15 रू. में खतौनी की नकल दी जा रही है। इसके पश्चात् भूलेख अनुभाग का निरीक्षण कर लेखपाल व चेनमैन की सेवा पुस्तिकाओं व उनकी जी.पी.एफ. पासबुक देखी गयी। जिसमें सभी प्रविष्टियां पूर्ण पायी गयी। तहसील कार्यालय स्थित जनगणना कक्ष का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य समयान्तर्गत सुनिश्चित कराया जाये। डीएम ने तहसील में स्थापित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर बेसिन के नल को खुलवाकर पानी की उपलब्धता भी देखी तो पानी आ रहा था। डीएम ने उपजिलाधिकारी नानपारा को जनता दर्शन में प्राप्त होने वाले समस्त प्रार्थना-पत्रों को दर्ज किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम द्वारा तहसील की साफ-सफाई व पारदर्शिता पर सन्तोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के अन्त में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा तहसील में 02 अतिरिक्त नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग गयी। इस सम्बन्ध में डीएम द्वारा तैनाती हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी व पटल सहायक मौजूद रहे।2
- *बलहा विधानसभा 282 से* *जे.पी. राव मैदान में* *आजाद समाज पार्टी* (कांशीराम) ने जे.पी. राव को बलहा विधानसभा क्षेत्र से घोषित किया बहराइच। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), बहराइच की ओर से बलहा विधानसभा क्षेत्र-282 से जे.पी. राव को प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है। जे.पी. राव वर्तमान में मंडल प्रभारी, भाईचारा कमेटी, देवीपाटन मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी की ओर से बलहा विधानसभा क्षेत्र में उन्हें चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों में हलचल बढ़ने की उम्मीद है। जे.पी. राव का परिचय मंडल प्रभारी, भाईचारा कमेटी, देवीपाटन मंडल पार्टी: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) विधानसभा: बलहा-282, जनपद बहराइच भूमिका: विधानसभा प्रत्याशी बलहा विधानसभा क्षेत्र में अब विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता के बीच जे.पी. राव की दावेदारी भी चुनावी समीकरणों का हिस्सा बन गई है। आने वाले समय में क्षेत्र में उनका जनसंपर्क और राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। *बलहा विधानसभा 282 से* *जे.पी. राव मैदान में* *आजाद समाज पार्टी* (कांशीराम) ने जे.पी. राव को बलहा विधानसभा क्षेत्र से घोषित किया बहराइच। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), बहराइच की ओर से बलहा विधानसभा क्षेत्र-282 से जे.पी. राव को प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है। *बलहा विधानसभा 282 से* *जे.पी. राव मैदान में* *आजाद समाज पार्टी*1
- डीएम बहराइच श्री राजेश पांडे जी ने किया नानपारा तहसील का निरीक्षण साथ मे मौजूद एस डी एम नानपारा श्री प्रकाश सिंह जी व तहसीलदार नानपारा विकास कुमार जी... डीएम बहराइच श्री राजेश पांडे जी ने किया नानपारा तहसील का निरीक्षण साथ मे मौजूद एस डी एम नानपारा श्री प्रकाश सिंह जी व तहसीलदार नानपारा विकास कुमार जी...1
- फतेहपुर में किसानों का पैदल मार्च! नंदना कला की सड़क समेत कई मुद्दों पर DM कार्यालय कूच1
- गणेश शोभा विसर्जन यात्रा गांव से निकलकर कस्बों तक गई डीजे के साथ अभबीर ग़ुलाल उड़ाते हुए हजारों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन यात्रा आबिद गुलाल उड़ाते हुए जयकारों के साथ काशन में गई शोभायात्रा1
- नानपारा में धूमधाम से मनाया गया 11वीं शरीफ का पर्व, निकला जुलूस 📰 HV TV NEWS | नानपारा नानपारा में धूमधाम से निकला 11वीं शरीफ का जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल नगर नानपारा में 11वीं शरीफ के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। पूरे मार्ग पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। जुलूस को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। संवाददाता कमलेश कुमार | HV TV NEWS बहराइच खबर वही जो हो सही | निष्पक्ष खबर, निर्भीक विचार #HVTVNEWS #नानपारा #11वींशरीफ #जुलूस #बहराइच #Nanpara #Bahraich #BreakingNews #LatestNews #UPNews1
- पयागपुर तहसील क्षेत्र में भीषण बारिश के बीच भी जारी अतिक्रमण रहा हटाने की कार्रवाई पयागपुर तहसील क्षेत्र में भीषण बारिश के बीच भी जारी अतिक्रमण रहा हटाने की कार्रवाई पयागपुर तहसील क्षेत्र राजस्व निरीक्षक भवानी प्रसाद के नेतृत्व में भीषण बारिश के बावजूद ग्राम पंचायत हँसुवापारा में चकरोड की भूमि से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर चकरोड की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई प्रारंभ की। बारिश के बीच भी राजस्व कर्मियों की सक्रियता और तत्परता बनी हुई है। सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई से ग्रामीणों में भी उम्मीद जगी है कि आवागमन की समस्या का समाधान होगा।1
- बहराइच -: जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय गुरुवार को नानपारा पहुंचे। उन्होंने नानपारा के काली कुंडा सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। अब तक पास बजट और कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। मौके पर विधायक राम निवास वर्मा, एसडीएम श्रीप्रकाश सिंह, तहसीलदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बहराइच -: जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय गुरुवार को नानपारा पहुंचे। उन्होंने नानपारा के काली कुंडा सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। अब तक पास बजट और कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। मौके पर विधायक राम निवास वर्मा, एसडीएम श्रीप्रकाश सिंह, तहसीलदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- आयुर्वेद दिवस के अवसर पर छात्रों ने प्रस्तुत किया विभिन्न मॉडल बहराइच जनपद के सबलापुर डॉक्टर सर्वेश कुमार शुक्ला मेडिकल कॉलेज में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल तथा पोस्टर लगाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रस्तुत की1