डीएम ने तहसील नानपारा का किया औचक निरीक्षणखतौनी वितरण पटल का निरीक्षण किया बहराइच 24 सितम्बर, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील नानपारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के विभिन्न अनुभागों/पटलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सबसे पहले राजस्व लिपिक पटल के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कतिपय आख्यायें विगत 02 माह से लम्बित हैं, जिसे तत्काल प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार तहसीलदार, नानपारा के न्यायालय का निरीक्षण किया गया। न्यायालय पर 01 वर्ष व 03 वर्ष की कोई वाद पत्रावली लम्बित न पाये जाने पर सन्तोष व्यक्त किया गया। तदोपरान्त खतौनी वितरण पटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खतौनी प्राप्त करने आये व्यक्तियों से जिलाधिकारी महोदय द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी कि खतौनियों की नकल उन्हें कितने रूपये में दी जा रही हैं। इस सम्बन्ध में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि 15 रू. में खतौनी की नकल दी जा रही है। इसके पश्चात् भूलेख अनुभाग का निरीक्षण कर लेखपाल व चेनमैन की सेवा पुस्तिकाओं व उनकी जी.पी.एफ. पासबुक देखी गयी। जिसमें सभी प्रविष्टियां पूर्ण पायी गयी। तहसील कार्यालय स्थित जनगणना कक्ष का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य समयान्तर्गत सुनिश्चित कराया जाये। डीएम ने तहसील में स्थापित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर बेसिन के नल को खुलवाकर पानी की उपलब्धता भी देखी तो पानी आ रहा था। डीएम ने उपजिलाधिकारी नानपारा को जनता दर्शन में प्राप्त होने वाले समस्त प्रार्थना-पत्रों को दर्ज किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम द्वारा तहसील की साफ-सफाई व पारदर्शिता पर सन्तोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के अन्त में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा तहसील में 02 अतिरिक्त नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग गयी। इस सम्बन्ध में डीएम द्वारा तैनाती हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी व पटल सहायक मौजूद रहे।
डीएम ने तहसील नानपारा का किया औचक निरीक्षणखतौनी वितरण पटल का निरीक्षण किया बहराइच 24 सितम्बर, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील नानपारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के विभिन्न अनुभागों/पटलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सबसे पहले राजस्व लिपिक पटल के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कतिपय आख्यायें विगत 02 माह से लम्बित हैं, जिसे तत्काल प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार तहसीलदार, नानपारा के न्यायालय का निरीक्षण किया गया। न्यायालय पर 01 वर्ष व 03 वर्ष की कोई वाद पत्रावली लम्बित न पाये जाने पर सन्तोष व्यक्त किया गया। तदोपरान्त खतौनी वितरण पटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खतौनी प्राप्त करने आये व्यक्तियों से जिलाधिकारी महोदय द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी कि खतौनियों की नकल उन्हें कितने रूपये में दी जा रही हैं। इस सम्बन्ध में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि 15 रू. में खतौनी की नकल दी जा रही है। इसके
पश्चात् भूलेख अनुभाग का निरीक्षण कर लेखपाल व चेनमैन की सेवा पुस्तिकाओं व उनकी जी.पी.एफ. पासबुक देखी गयी। जिसमें सभी प्रविष्टियां पूर्ण पायी गयी। तहसील कार्यालय स्थित जनगणना कक्ष का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य समयान्तर्गत सुनिश्चित कराया जाये। डीएम ने तहसील में स्थापित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर बेसिन के नल को खुलवाकर पानी की उपलब्धता भी देखी तो पानी आ रहा था। डीएम ने उपजिलाधिकारी नानपारा को जनता दर्शन में प्राप्त होने वाले समस्त प्रार्थना-पत्रों को दर्ज किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम द्वारा तहसील की साफ-सफाई व पारदर्शिता पर सन्तोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के अन्त में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा तहसील में 02 अतिरिक्त नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग गयी। इस सम्बन्ध में डीएम द्वारा तैनाती हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी व पटल सहायक मौजूद रहे।
- *एक तरफ बन रही सड़क, दूसरी तरफ उखड़ रही परत! शादियाबाद-गोबरहा मार्ग के निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग* बहराइच/हुजूरपुर। हुजूरपुर विकासखंड क्षेत्र में शादियाबाद ग्राम पंचायत से गोबरहा मार्ग तक PWD CD-1 के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर अब गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ है और कई स्थानों पर नई डाली गई सड़क की ऊपरी परत उखड़ती दिखाई दे रही है। मौके की तस्वीरें और सड़क की स्थिति निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क को लंबे समय तक चलने योग्य बनाया जाना चाहिए, उसकी नई परत ही जगह-जगह कमजोर दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल यह है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और तकनीकी प्रक्रिया का कितना पालन किया जा रहा है? स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत के उखड़ने और क्षतिग्रस्त होने की स्थिति दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ सड़क बनाई जा रही है और दूसरी तरफ तैयार हिस्से में परत उखड़ती नजर आ रही है। अगर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की हालत ऐसी होती तो भी सवाल उठते, लेकिन निर्माण के दौरान ही ऐसी स्थिति सामने आना विभागीय अधिकारियों के लिए गंभीरता से जांच का विषय है। ग्रामीणों ने मांग की है कि PWD के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर केवल औपचारिक निरीक्षण न करें, बल्कि तकनीकी मानकों के अनुसार सड़क की गुणवत्ता की विधिवत जांच कराएं। जांच में सड़क की निर्धारित मोटाई, चौड़ाई, बेस की स्थिति, इस्तेमाल की गई गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री, तारकोल/बिटुमिनस मिश्रण की गुणवत्ता और निर्माण की पूरी प्रक्रिया का परीक्षण कराया जाए। जरूरत पड़ने पर निर्माण सामग्री के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से गुणवत्ता परीक्षण भी कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल विभागीय निगरानी को लेकर भी खड़ा हो रहा है। निर्माण कार्य के दौरान यदि संबंधित विभाग के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं, तो नई सड़क की परत उखड़ने जैसी स्थिति समय रहते क्यों नहीं रोकी गई? ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण की माप पुस्तिका, स्वीकृत मानक, कार्य की लागत, निर्धारित लंबाई-चौड़ाई और गुणवत्ता संबंधी शर्तों का मौके की वास्तविक स्थिति से मिलान कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि जनता के पैसे से बन रही सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित कराना है। यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप है तो उच्चस्तरीय जांच से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, और यदि कहीं तकनीकी कमी है तो सड़क पूरी होने से पहले उसे दुरुस्त कराया जा सकेगा। ग्रामीणों ने PWD के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, तकनीकी टीम से गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जांच में कमी मिलने पर संबंधित हिस्से को मानक के अनुरूप दोबारा दुरुस्त कराया जाए। “बहराइच के हुजूरपुर में सड़क निर्माण पर बड़ा सवाल! एक तरफ बन रही सड़क, दूसरी तरफ उखड़ रही नई परत—शादियाबाद से गोबरहा मार्ग तक PWD CD-1 के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल। निर्माण पूरा होने से पहले ही सड़क की हालत देखकर मचा हड़कंप! अब ग्रामीणों की मांग—मौके पर पहुंचे PWD के उच्च अधिकारी, हो तकनीकी जांच, सामने आए सड़क निर्माण की वास्तविक गुणवत्ता।” सबसे बड़ा सवाल—आखिर निर्माण पूरा होने से पहले ही नई सड़क की परत क्यों उखड़ रही है? क्या निर्माण कार्य की प्रभावी तकनीकी निगरानी हो रही है? अब निगाहें PWD के उच्च अधिकारियों की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।2
- दो दिन की बारिश से गांव के रास्तों पर जलभराव, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी। विशेश्वरगंज, बहराइच। विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम सभा शेखापुर में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कई प्रमुख संपर्क मार्गों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मनोज कुमार सिंह कोटेदार के यहां से होकर मलखे सिंह, गंगा सिंह, पूर्व फौजी लल्ला सिंह, कंछेद सिंह, रामकुमार सिंह, हरकरन सिंह, विनीश सिंह फौजी और मर्याद सिंह के घरों की ओर जाने वाला रास्ता गांव के अंतिम छोर तक जाता है। लगातार बारिश के कारण इस रास्ते पर पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों के लिए आने-जाने में परेशानी बढ़ गई है। इसी तरह हिमांशु सिंह, बाबू सिंह, ननके सिंह, दिग्विजय सिंह और सोनू सिंह के घरों से प्रयागदीन सिंह तथा पीडी सिंह के घर की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वाले ग्रामीणों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा रास्तों की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान हर वर्ष इस तरह की समस्या सामने आती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। यदि समय रहते पानी की निकासी और रास्ते की मरम्मत की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।3
- राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन नानपारा, बहराइच। नमामि भारतम्, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को राम नारायण मदेसिया सरस्वती शिशु मंदिर/विद्या मंदिर, नानपारा में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य वक्ता प्रांतीय शैक्षणिक प्रमुख सुरेश सिंह ने अपने विचार रखे। वहीं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल ने की। इस अवसर पर पीएचडी धारक के नाते एडवोकेट डीपी श्रीवास्तव को भारत माता का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश, प्रबंधक गणेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जसवंत कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रकाश मित्तल, सुरेंद्र मित्तल, शिवेंद्र मित्तल, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव सहित नगर के गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे।4
- बहराइच जिले में बैराजों से छोड़ा गया 85110.00 क्यूसेक पानी, बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 85110.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 23445 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 53200, सरयू बैराज से 5956 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 104.92 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के काफी नीचे है1
- *बहराइच - चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार* बहराइच से बड़ी खबर आ रही है, जहां चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गोली लगी है, जबकि उसका दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल थाना फखरपुर क्षेत्र के कोठारा गांव के पास 21 सितंबर को ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया था। इस मामले में थाना फखरपुर में मुकदमा संख्या 399/2026 धारा 304 BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। *-* ट्रैफिक इंटरसेप्टर मोबाइल के कैमरे और यक्ष ऐप की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले। बदमाशों की पहचान गोंडा निवासी सलमान और उसके भाई आरिफ के रूप में हुई। इसी क्रम में 24 सितंबर की रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और थाना फखरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों बदमाश किसी और वारदात को अंजाम देने के लिए दिबियापुर से भागला चौराहे की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने गांधी घाट भागल गांव के पास घेराबंदी की। * पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सलमान पुत्र सलीम निवासी गोंडा के दाएं पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सीएचसी फखरपुर भेजा गया। वहीं भाग रहे दूसरे बदमाश आरिफ उर्फ तस्लीम को भी दौड़ाकर पकड़ लिया गया। *बहराइच - चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार* बहराइच से बड़ी खबर आ रही है, जहां चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गोली लगी है, जबकि उसका दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल थाना फखरपुर क्षेत्र के कोठारा गांव के पास 21 सितंबर को ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया था। इस मामले में थाना फखरपुर में मुकदमा संख्या 399/2026 धारा 304 BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। *-* ट्रैफिक इंटरसेप्टर मोबाइल के कैमरे और यक्ष ऐप की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले। बदमाशों की पहचान गोंडा निवासी सलमान और उसके भाई आरिफ के रूप में हुई।1
- फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही महिला से चेन लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि परसों दिन में करीब 12 बजे थाना फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए तत्काल तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि जहां पर लूट की घटना हुई थी, उसके ठीक आगे ट्रैफिक की इंटरसेप्टर मोबाइल स्पीड का चालान कर रही थी और उसके कैमरे में दोनों संदिग्ध बदमाश कैद हो गए थे। फोटो के आधार पर और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान सलमान और उसके भाई के रूप में हुई, जो मूल रूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं और कोतवाली शहर में किराए का कमरा लेकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आज इंस्पेक्टर फखरपुर को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों का मूवमेंट फखरपुर क्षेत्र के गांधी घाट चौकी क्षेत्र में है। सूचना पर एसओजी टीम और इंस्पेक्टर फखरपुर ने वहां चेकिंग शुरू की, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। रोकने की कोशिश पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, लूटी हुई चेन, चोरी की मोटरसाइकिल, कुछ नकद रुपए और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर गोंडा सहित अन्य जिलों में लूट और चोरी के 8 से 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- डीएम बहराइच श्री राजेश पांडे जी ने किया नानपारा तहसील का निरीक्षण साथ मे मौजूद एस डी एम नानपारा श्री प्रकाश सिंह जी व तहसीलदार नानपारा विकास कुमार जी... डीएम बहराइच श्री राजेश पांडे जी ने किया नानपारा तहसील का निरीक्षण साथ मे मौजूद एस डी एम नानपारा श्री प्रकाश सिंह जी व तहसीलदार नानपारा विकास कुमार जी...1
- डीएम ने तहसील नानपारा का किया औचक निरीक्षणखतौनी वितरण पटल का निरीक्षण किया बहराइच 24 सितम्बर, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील नानपारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के विभिन्न अनुभागों/पटलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सबसे पहले राजस्व लिपिक पटल के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कतिपय आख्यायें विगत 02 माह से लम्बित हैं, जिसे तत्काल प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार तहसीलदार, नानपारा के न्यायालय का निरीक्षण किया गया। न्यायालय पर 01 वर्ष व 03 वर्ष की कोई वाद पत्रावली लम्बित न पाये जाने पर सन्तोष व्यक्त किया गया। तदोपरान्त खतौनी वितरण पटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खतौनी प्राप्त करने आये व्यक्तियों से जिलाधिकारी महोदय द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी कि खतौनियों की नकल उन्हें कितने रूपये में दी जा रही हैं। इस सम्बन्ध में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि 15 रू. में खतौनी की नकल दी जा रही है। इसके पश्चात् भूलेख अनुभाग का निरीक्षण कर लेखपाल व चेनमैन की सेवा पुस्तिकाओं व उनकी जी.पी.एफ. पासबुक देखी गयी। जिसमें सभी प्रविष्टियां पूर्ण पायी गयी। तहसील कार्यालय स्थित जनगणना कक्ष का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य समयान्तर्गत सुनिश्चित कराया जाये। डीएम ने तहसील में स्थापित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर बेसिन के नल को खुलवाकर पानी की उपलब्धता भी देखी तो पानी आ रहा था। डीएम ने उपजिलाधिकारी नानपारा को जनता दर्शन में प्राप्त होने वाले समस्त प्रार्थना-पत्रों को दर्ज किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम द्वारा तहसील की साफ-सफाई व पारदर्शिता पर सन्तोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के अन्त में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा तहसील में 02 अतिरिक्त नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग गयी। इस सम्बन्ध में डीएम द्वारा तैनाती हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी व पटल सहायक मौजूद रहे।2