logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीजेपी नेता की वीडियो हुआ वायरल, नाचते हुए लड़कियों के बीच नजर आए बीजेपी नेता ! बीजेपी नेता की वीडियो हुआ वायरल, नाचते हुए लड़कियों के बीच नजर आए बीजेपी नेता !

1 hr ago
user_आदर्श भारत TV
आदर्श भारत TV
TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
1 hr ago

बीजेपी नेता की वीडियो हुआ वायरल, नाचते हुए लड़कियों के बीच नजर आए बीजेपी नेता ! बीजेपी नेता की वीडियो हुआ वायरल, नाचते हुए लड़कियों के बीच नजर आए बीजेपी नेता !

More news from गाजियाबाद and nearby areas
  • बीजेपी नेता की वीडियो हुआ वायरल, नाचते हुए लड़कियों के बीच नजर आए बीजेपी नेता ! बीजेपी नेता की वीडियो हुआ वायरल, नाचते हुए लड़कियों के बीच नजर आए बीजेपी नेता !
    1
    बीजेपी नेता की वीडियो हुआ वायरल, नाचते हुए लड़कियों के बीच नजर आए बीजेपी नेता ! 
बीजेपी नेता की वीडियो हुआ वायरल, नाचते हुए लड़कियों के बीच नजर आए बीजेपी नेता !
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    1 hr ago
  • *ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में हुई एक *शादी इन दिनों चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि दहेज में 1 करोड़ रुपये कैश, BMW कार, हीरे के ज़ेवर, कई संपत्तियां दी गईं। इतना ही नहीं, बिचौलिये को स्कॉर्पियो N और शादी में छोटे-छोटे रोल निभाने वालों को स्प्लेंडर बाइक तक गिफ्ट की गईं। कुछ लोग इसे “रुतबा” और “खुशी” बता रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या शादी अब रिश्ता कम और दौलत का प्रदर्शन ज़्यादा बनती जा रही है? दहेज चाहे अमीर दे या ग़रीब, आख़िरकार यह समाज में एक ग़लत संदेश ही छोड़ता है। ऐसे दिखावों से उन परिवारों पर दबाव बढ़ता है जो अपनी बेटियों की शादी सम्मान से करना चाहते हैं लेकिन करोड़ों के इंतज़ाम नहीं कर सकते। कई परिवार कर्ज़ में डूब जाते हैं, तो कई बेटियों की शादी सिर्फ आर्थिक बोझ बनकर रह जाती है। शादी दो परिवारों और दो लोगों का रिश्ता होती है, कोई नीलामी नहीं। अगर समाज में “महंगी शादी” और “भारी दहेज” को स्टेटस सिंबल बनाया जाएगा, तो इसका असर आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ेगा।
    1
    *ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में हुई एक *शादी इन दिनों चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि दहेज में 1 करोड़ रुपये कैश, BMW कार, हीरे के ज़ेवर, कई संपत्तियां दी गईं। इतना ही नहीं, बिचौलिये को स्कॉर्पियो N और शादी में छोटे-छोटे रोल निभाने वालों को स्प्लेंडर बाइक तक गिफ्ट की गईं। कुछ लोग इसे “रुतबा” और “खुशी” बता रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या शादी अब रिश्ता कम और दौलत का प्रदर्शन ज़्यादा बनती जा रही है? दहेज चाहे अमीर दे या ग़रीब, आख़िरकार यह समाज में एक ग़लत संदेश ही छोड़ता है। ऐसे दिखावों से उन परिवारों पर दबाव बढ़ता है जो अपनी बेटियों की शादी सम्मान से करना चाहते हैं लेकिन करोड़ों के इंतज़ाम नहीं कर सकते। कई परिवार कर्ज़ में डूब जाते हैं, तो कई बेटियों की शादी सिर्फ आर्थिक बोझ बनकर रह जाती है।
शादी दो परिवारों और दो लोगों का रिश्ता होती है, कोई नीलामी नहीं। अगर समाज में “महंगी शादी” और “भारी दहेज” को स्टेटस सिंबल बनाया जाएगा, तो इसका असर आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ेगा।
    user_Mr.Singh Patrakar
    Mr.Singh Patrakar
    Local News Reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गाजियाबाद के एनएच-9 पर हुई एटीएम कैशवैन डकैती का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, 8.06 लाख कैश, बलेनो कार, तमंचा और कुल्हाड़ी बरामद । गाजियाबाद की स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-9 पर हुई एटीएम कैशवैन डकैती की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 8 लाख 6 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त सिल्वर रंग की बलेनो कार, अवैध तमंचा, कारतूस और कुल्हाड़ी बरामद की है। दरअसल बीती 6 मई 2026 को इंडिया वन एटीएम में कैश डालने जा रही कैशवैन को एनएच-9 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने फायरिंग कर लूट लिया था। घटना के दौरान बदमाश कैश से भरी वैन ही लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि कैशवैन में करीब 27 लाख रुपये मौजूद थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस आयुक्त गाजियाबाद द्वारा आठ टीमों का गठन किया गया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए पुलिस बलेनो कार नंबर यूपी16 सीसी-1817 और आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। स्वाट टीम और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिपियाना अंडरपास से आरोपी मोहम्मद कैफ निवासी प्रताप विहार विजयनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 लाख 36 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद हुई। आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी मोहम्मद रिजवान को विजयनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जहां से 4 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस डकैती की साजिश पिछले छह महीने से रची जा रही थी। गिरोह लगातार कैशवैन की रेकी कर रहा था। वारदात वाले दिन बदमाश बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार से करीब दो घंटे पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। जैसे ही कैशियर और गनमैन एटीएम में कैश डालने अंदर गए, बदमाशों ने कैशवैन में अकेले मौजूद ड्राइवर पर फायरिंग कर उसे नीचे उतार दिया और केश से भरी हुई वैन लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भागते समय वैन के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कुल्हाड़ी से तोड़ दिए गए और कैश लॉकर को काटकर रुपये निकाल लिए गए। बाद में डासना-मसूरी क्षेत्र के एक मकान में लूट की रकम का बंटवारा किया गया। पुलिस के मुताबिक गैंग का मास्टरमाइंड जुबैर है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। वहीं इस सफल कार्रवाई पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
    3
    गाजियाबाद के एनएच-9 पर हुई एटीएम कैशवैन डकैती का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, 8.06 लाख कैश, बलेनो कार, तमंचा और कुल्हाड़ी बरामद ।
गाजियाबाद की स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-9 पर हुई एटीएम कैशवैन डकैती की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 8 लाख 6 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त सिल्वर रंग की बलेनो कार, अवैध तमंचा, कारतूस और कुल्हाड़ी बरामद की है।
दरअसल बीती 6 मई 2026 को इंडिया वन एटीएम में कैश डालने जा रही कैशवैन को एनएच-9 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने फायरिंग कर लूट लिया था। घटना के दौरान बदमाश कैश से भरी वैन ही लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि कैशवैन में करीब 27 लाख रुपये मौजूद थे।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस आयुक्त गाजियाबाद द्वारा आठ टीमों का गठन किया गया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए पुलिस बलेनो कार नंबर यूपी16 सीसी-1817 और आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
स्वाट टीम और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिपियाना अंडरपास से आरोपी मोहम्मद कैफ निवासी प्रताप विहार विजयनगर को गिरफ्तार किया।  उसके कब्जे से 3 लाख 36 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद हुई। आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी मोहम्मद रिजवान को विजयनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जहां से 4 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस डकैती की साजिश पिछले छह महीने से रची जा रही थी। गिरोह लगातार कैशवैन की रेकी कर रहा था। वारदात वाले दिन बदमाश बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार से करीब दो घंटे पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। जैसे ही कैशियर और गनमैन एटीएम में कैश डालने अंदर गए, बदमाशों ने कैशवैन में अकेले मौजूद ड्राइवर पर फायरिंग कर उसे नीचे उतार दिया और केश से भरी हुई वैन लूटकर फरार हो गए।
आरोपियों ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भागते समय वैन के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कुल्हाड़ी से तोड़ दिए गए और कैश लॉकर को काटकर रुपये निकाल लिए गए। बाद में डासना-मसूरी क्षेत्र के एक मकान में लूट की रकम का बंटवारा किया गया। पुलिस के मुताबिक गैंग का मास्टरमाइंड जुबैर है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। वहीं इस सफल कार्रवाई पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने उतरकर बचाई अपनी जान...* छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे हुंडई कम्पनी की चलती हुई एक इओन कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार ने जैसे तैसे उतरकर अपनी जान बचाई। सड़क किनारे खड़ी कार करीब आधा घंटे तक धूं धूं कर जलती रही। सूचना मिलने पश्चात स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन व टीम के साथ मौके पर पहुंची और कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।। *चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने उतरकर बचाई अपनी जान...* छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे हुंडई कम्पनी की चलती हुई एक इओन कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार ने जैसे तैसे उतरकर अपनी जान बचाई। सड़क किनारे खड़ी कार करीब आधा घंटे तक धूं धूं कर जलती रही। सूचना मिलने पश्चात स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन व टीम के साथ मौके पर पहुंची और कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।।
    1
    *चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने उतरकर बचाई अपनी जान...*

छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे हुंडई कम्पनी की चलती हुई एक इओन कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार ने जैसे तैसे उतरकर अपनी जान बचाई।

सड़क किनारे खड़ी कार करीब आधा घंटे तक धूं धूं कर जलती रही। सूचना मिलने पश्चात स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन व टीम के साथ मौके पर पहुंची और कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।।
*चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने उतरकर बचाई अपनी जान...*
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे हुंडई कम्पनी की चलती हुई एक इओन कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार ने जैसे तैसे उतरकर अपनी जान बचाई।
सड़क किनारे खड़ी कार करीब आधा घंटे तक धूं धूं कर जलती रही। सूचना मिलने पश्चात स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन व टीम के साथ मौके पर पहुंची और कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।।
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गाजियाबाद खोड़ा थाना पुलिस ने दो रूप वाहन चोर किए गिरफ्तार गाजियाबाद :- थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 08 चोरी किए हुए दोपहिया वाहन बरामद। बाईट :-अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम
    2
    गाजियाबाद खोड़ा थाना पुलिस ने दो रूप वाहन चोर किए गिरफ्तार 
गाजियाबाद :- थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 08 चोरी किए हुए दोपहिया वाहन बरामद।
बाईट :-अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गाजियाबाद भोपुरा कुटी कृष्ण विहार यह तस्वीर किसी खंडहर की नहीं बल्कि गाजियाबाद के भोपुरा कुटी में बने उसे समुदाय भवन की है जिसे कभी लोगों की सुविधा और सामाजिक कार्य कर्मों के लिए बनाया गया था लेकिन आज यह भवन बदहाली गंदगी और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार बन चुका है स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समुदाय भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है जगह-जगह दीवारे टूट रही है भवन झज्जर होकर खंडहर में तब्दील होता जा रहा है सफाई न होने के कारण यहां कूड़े का देर लग गया है सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां ना शौचालय की व्यवस्था है और ना ही पानी पीने की व्यवस्था है कई बार नगर निगम से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है गाजियाबाद भोपुरा कुटी में बने समुदाय भवन की है समुदाय भवन जर्जर हालत में है जगह-जगह टूटा फूटा पड़ा है ना शौचालय की व्यवस्था है ना पानी पीने की व्यवस्था है जगह-जगह कूड़े के लगे हैं ढेर कई बार पार्षद और मेयर से शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा है सही संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट
    4
    गाजियाबाद भोपुरा कुटी कृष्ण विहार यह तस्वीर किसी खंडहर की नहीं बल्कि गाजियाबाद के भोपुरा कुटी में बने उसे समुदाय भवन की है जिसे कभी लोगों की सुविधा और सामाजिक कार्य कर्मों के लिए बनाया गया था लेकिन आज यह भवन बदहाली गंदगी और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार बन चुका है स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समुदाय भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है जगह-जगह दीवारे टूट रही है भवन झज्जर होकर खंडहर में तब्दील होता जा रहा है सफाई न होने के कारण यहां कूड़े का देर लग गया है सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां ना शौचालय की व्यवस्था है और ना ही पानी पीने की व्यवस्था है कई बार नगर निगम से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है
गाजियाबाद भोपुरा कुटी में बने समुदाय भवन की है समुदाय भवन जर्जर हालत में है जगह-जगह टूटा फूटा पड़ा है ना शौचालय की व्यवस्था है ना पानी पीने की व्यवस्था है जगह-जगह कूड़े के लगे हैं ढेर कई बार पार्षद और मेयर से शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा है सही संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गाजियाबाद के हिंदुवादी नेता पिंकी चौधरी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।
    1
    गाजियाबाद के हिंदुवादी नेता पिंकी चौधरी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Press advisory गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गाजियाबाद में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम द्वारा क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई एटीएम कैश वैन डकैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से 8 लाख 6000 रुपए घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कर और अवैध असलहा बरामद किया है। बीती 6 मई को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में इंडिया वन एटीएम फर्म की एटीएम में कैश भरने वाली कैश वैन को न 9 हाईवे पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग कर कैश वैन को लूट लिया गया था जिसको लेकर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर मुकदमा दर्ज किया गया था और घटना के कुलसी के लिए आठ पुलिस टीमों का गठन किया गया था हालांकि कैश वैन गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र से बरामद कर दी गई थी लेकिन कैश बैंक से कैश गायब था। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से बलेनो कार नंबर यूपी16 सीसी 1817 को ट्रेस करते हुए मामले में शामिल आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी। और इसी को लेकर आज स्मार्ट टीम अपराध शाखा और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चिपियाना अंडरपास से ₹25000 के इनामी बदमाश मोहम्मद कैफ को डकैती के 336000 और घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार व एक तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहम्मद कैफ ने अपने साथी मोहम्मद रिजवान का शामिल होना बताया था जिसको लेकर पुलिस द्वारा मोहम्मद रिजवान को उसके घर विजयनगर से गिरफ्तार किया है और उसके घर से डकैती किए गए चार लाख 70 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया है कि इस डकैती में कुल 6 लोग शामिल थे जिस में से मोहम्मद रिजवान मुख्य आरोपी है वही आरोपियों द्वारा कैश वैन की राखी पिछले 6 माह से की जा रही थी इस दौरान कई बार कैश वैन का पीछा भी किया गया था लेकिन आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए थे। हालांकि पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है । बाइट// धवल जायसवाल डीसीपी अपराध
    3
    गाजियाबाद में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम द्वारा क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई एटीएम कैश वैन डकैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से 8 लाख 6000 रुपए घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कर और अवैध असलहा बरामद किया है। बीती 6 मई को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में इंडिया वन एटीएम फर्म की एटीएम में कैश भरने वाली कैश वैन को न 9 हाईवे पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग कर कैश वैन को लूट लिया गया था जिसको लेकर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर मुकदमा दर्ज किया गया था और घटना के कुलसी के लिए आठ पुलिस टीमों का गठन किया गया था हालांकि कैश वैन गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र से बरामद कर दी गई थी लेकिन कैश बैंक से कैश गायब था। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से बलेनो कार नंबर यूपी16 सीसी 1817 को ट्रेस करते हुए मामले में शामिल आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी। और इसी को लेकर आज स्मार्ट टीम अपराध शाखा और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चिपियाना अंडरपास से ₹25000 के इनामी बदमाश मोहम्मद कैफ को डकैती के 336000 और घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार व एक तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहम्मद कैफ ने अपने साथी मोहम्मद रिजवान का शामिल होना बताया था जिसको लेकर पुलिस द्वारा मोहम्मद रिजवान को उसके घर विजयनगर से गिरफ्तार किया है और उसके घर से डकैती किए गए चार लाख 70 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया है कि इस डकैती में कुल 6 लोग शामिल थे जिस में से मोहम्मद रिजवान मुख्य आरोपी है वही आरोपियों द्वारा कैश वैन की राखी पिछले 6 माह से की जा रही थी इस दौरान कई बार कैश वैन का पीछा भी किया गया था लेकिन आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए थे।
हालांकि पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है । 
बाइट// धवल जायसवाल डीसीपी अपराध
    user_Mr.Singh Patrakar
    Mr.Singh Patrakar
    Local News Reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.