Shuru
Apke Nagar Ki App…
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की घटना सही पाई गई है। इस मामले में जिला प्रशासन ने भी अपनी पुष्टि की मुहर लगाई है।
कुमार सुबिद
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की घटना सही पाई गई है। इस मामले में जिला प्रशासन ने भी अपनी पुष्टि की मुहर लगाई है।
More news from Bihar and nearby areas
- शेखपुरा के करंडे थाना क्षेत्र के एक गाँव में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का क्या कहना है और उनकी क्या प्रतिक्रिया है, इस संबंध में बात की गई है।1
- शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात करने विधायक रणधीर कुमार सोनी उसके गांव पहुंचे। विधायक ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर इस दुखद घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया। विधायक के आगमन के दौरान गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना को बीते कई दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। लोगों ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है, ताकि पीड़िता और उसके पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।1
- शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से स्थानीय किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की खेती को लेकर काफी चिंतित थे, लेकिन शनिवार सुबह की मूसलाधार बारिश ने उनकी इस चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है। इस बारिश का सबसे अधिक लाभ उन किसानों को मिला है जिन्होंने अपने खेतों में धान का बिचड़ा तैयार किया था। पर्याप्त पानी मिलने से अब बिचड़े की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से रोपनी कार्य में तेजी आएगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। अधिकांश किसानों ने इस बारिश को खेती के लिए बेहद लाभदायक बताया है, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आने की संभावना है और खरीफ फसल की बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। शनिवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश करीब 10 बजे थम गई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से भी बड़ी राहत मिली है।1
- बिहार के नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र स्थित बिरनावा (विरनामा) गांव में शनिवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे, जहां फूल-मालाओं और जयघोष के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार के द्वारा वरसा मोड़ पर मंत्री का भव्य अभिनंदन किया गया, जिसे एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया। इसके बाद विरनामा पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायत में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा दावा किया कि सरकार ने साल 2030 तक एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने समय पर पंचायत चुनाव कराने की बात कहते हुए बताया कि फिलहाल चुनाव के लिए रोस्टर बदलने का कार्य भी चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो नए रोस्टर के साथ ही पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इस विशेष मौके पर मुखिया सरस्वती देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद टुन्नो महतो (टुन्ना महंतों), बेलड मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार, लखैरा लाल कुशवाह और अविनाश कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।3
- पटना के मोकामा में गंगा नदी का तेज और विकराल कटाव लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। मोकामाघाट, औंटा और दरियापुर समेत कई घाटों पर कटाव का कहर तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि मोकामाघाट में रोजाना लगभग 10 से 12 फीट तक जमीन टूटकर गंगा नदी में समाती जा रही है, जिससे लोग बेहद चिंतित हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने की गुहार लगाई है। इस पर अंचल प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है और संबंधित विभागों को वर्तमान स्थिति से अवगत कराने के साथ-साथ आगे की आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।1
- बिहार के लखीसराय में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) पद के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है। रविवार को पूर्वाहन 9:00 बजे से जिले के कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 3 हजार 833 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षार्थियों को काफी कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।1
- नालंदा में कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस नेता इंजीनियर टीपू भी शामिल हुए।1
- शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की घटना सही पाई गई है। इस मामले में जिला प्रशासन ने भी अपनी पुष्टि की मुहर लगाई है।1